Navodaya exam previous year question paper- maths | नवोदय गणित के सवाल class 5, प्रतिशत वाले सवाल
navodaya exam previous year question paper के प्रतिशत वाले सवाल year 2020 के प्रश्नपत्र से प्रश्न (1) 175 ग्राम के 10% का 5% बराबर है। (2) यदि एक संख्या B एक अन्य संख्या C से 10% कम है तथा C, 150 से 5% अधिक है तो B का मान है।
परीक्षण पुस्तिका कोड F से–
pratishat wale sawal
प्रश्न 45- 175 ग्राम के 10% का 5% बराबर है।
(A) 8.75 ग्राम
(B) 0.5 ग्राम
(C) 0.875 ग्राम
(D) 17.5 ग्राम
उत्तर- (C) 0.875 ग्राम
हल - 175 का 10%
( 'का' का आशय गुणा से है)
अतः 175 × 10%
(% से आशय 100 पर है अतः 10% आशय 10/100)
तो 175 × 10/100
= 175/10
= 17.5
अब प्रश्नानुसार
17.5 का 5%
=175/10 × 5/100
=175/200
=0.875
उत्तर = 0.875 ग्राम
प्रश्न 58- यदि एक संख्या B एक अन्य संख्या C से 10% कम है तथा C, 150 से 5% अधिक है तो B का मान है।
(A) 157.85
(B) 153.85
(C)151.75
(D) 141.75
उत्तर- (D) 141.75
हल :- दी गई संख्याएं = संख्या B एवं C
संख्या C, 150 से 5% अधिक है।
(अतः C के लिए 150 का 5% संख्या 150 में जुड. जायेगा)
C का मान = 150 + 150 का 5%
= 150 + 150× 5/100
= 150 + 150× 1/20
= 150 + 150 ÷20
= 150 + 7.5
= 157.5
इस तरह C = 157.5
B का मान ज्ञात करेंगे
प्रश्नानुसार- B , C से 10% कम है अतः
B = C - C का 10%
C = 157.5 ज्ञात हो चुका है।
= 157.5 - 157.5 ×10%
= 257.5 - 157.5 × 10/100
= 157.5 - 157.5 ×1/10
=157.5 - 1575/10 ×1/10
= 157.5 - 1575/100
=157.5 - 1575÷100
= 157.5 - 15.75
उत्तर = B का मान = 141.75
विद्यार्थियों, इस तरह से वर्ष 2020 के प्रश्न पत्र से प्रतिशत वाले सवाल हल करके बताएँ हैं। आगामी परीक्षा 2021 हेतु इससे आपको काफी मदद मिलेगी।
RF Temre
Infosrf.com
(Watch video for related information)
संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com







