Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

JNVS 2020 HCF एवं LCM, आयतन, समय, ब्याज एवं परिमाप संबंधित सवाल


JNVS 2020 HCF एवं LCM, आयतन, समय, ब्याज एवं परिमाप संबंधित सवाल

उप शीर्षक:
JNVS Exam की तैयारी हेतु अंकगणित के HCF एवं LCM ज्ञात करना, आयतन, समय, ब्याज एवं परिमाप संबंधित सवालों को यहाँ हल करके बताया गया है।
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (JNVS) हेतु अंकगणित परीक्षण में HCF एवं LCM ज्ञात करना, आयतन, समय, ब्याज एवं परिमाप संबंधित सवालों को यहाँ हल करके बताया गया है।
अंकगणित परीक्षण खण्ड के अंतर्गत 11 अप्रैल 2020 को हुए प्रश्न पत्र के शेष प्रश्नों को यहाँ पर हल करके बताया गया हैं। बाकी प्रश्नों को पूर्व के ब्लाग्स के माध्यम से आप तक प्रेषित किया गया है, जिनकी लिंक यहाँ पर दी गई है।

प्रश्न 53. 45, 60 तथा 75 के महत्तम समापवर्तक (HCF) तथा लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) का योगफल है-

(A) 330
(B) 960
(C) 915
(D) 630

हल- 45 के गुणनखंड = 3, 5, |15|, 45
60 के गुणनखंड = 2, 3, 4, 5, 6, 10, |15|, 20, 30, 60
75 के गुणनखंड = 3, 5, |15|, 25, 75
अतः अभीष्ट महत्तम समापवर्तक = 15
45, 60 और 75 का लघुत्तम समापवर्त्य=

3 | 45
––––
3 | 15
––––
5 | 5
––––
.....0

=3×3×5

2 | 60
––––
2 | 30
––––
3 | 15
––––
5 | 5
––––
......0

=2×3×3×5

3 |75
––––
5 | 25
––––
5 | 5
––––
.......0

=3×5×5

= 2×2×3×3×5×5 = 900

अतः अभीष्ट संख्या = 900 + 15 = 915
उत्तर - (C) 915

यदि आप इसी प्रश्न पत्र (11 अप्रैल 2020) के इन प्रकरणों से संबंधित सवालों का अध्ययन करना चाहते हैं तो इन पर क्लिक करें।👇
(i) प्रतिशत (percentage) के सवाल.
(ii) व्यंजकों का सरलीकरण के सवाल.
(iii) लाभ प्रतिशत हानि प्रतिशत के सवाल.
(iv) आयत एवं वर्ग से संबंधित के सवाल.
(v) व्यंजकों का सरलीकरण के सवाल.
(vi) भिन्न आधारित प्रश्न.
(vii) संख्याओं पर आधारित प्रश्न.

प्रश्न 54. 8 मीटर लंबी, 6 मीटर ऊँची तथा 22.5 सेंटीमीटर मोटी दीवार बनाने हेतु कितनी ईंटें चाहिए जबकि एक ईंट की माप 25 सेंटीमीटर × 11.25 सेंटीमीटर × 6 सेंटीमीटर है?

(A) 640
(B) 1380
(C) 6400
(D) 7600

हल- दीवार की लंबाई = 8 मीटर = 800 सेंटीमीटर
दीवार की ऊँचाई = 6 मीटर = 600 सेंटीमीटर
दीवार की मोटाई = 22.5 सेंटीमीटर
दीवार का आयतन = 800 × 600 × 22.5 घन सेमी.
दीवार की एक ईंट का आयतन = 25 × 11.25 × 6 घन सेंटीमीटर
अभीष्ट संख्या = [800 × 600 × 22.5] / [25 × 11.25 ×6]
= 6400
उत्तर - (C) 6400

प्रश्न 55. हम अपने गंतव्य स्थान पर 4 व 1/2 घंटे यात्रा करने के पश्चात 2:45 pm पर पहुँचे। हमने यात्रा कितने बजे आरंभ की।

(A) 9ः00 am
(B)10ः00 am
(C)10ः15 am
(D)8ः15 am

हल- यात्रा का समय = 4 व 1/2 घंटा
पहुँचने का समय = 2ः45 pm
रेलवे घड़ी में समय को बदलने पर- 2:45 = 14:45
आरंभ का समय = पहुँचने का समय - यात्रा करने में लगा समय
= 14ः45 - 4ः30 = 10ः15 am
उत्तर (C)10ः15 am

यदि आप नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से करना चाहते हैं तो इन प्रकरणों पर क्लिक करें।👇
(i) समय एवं कार्य वाले सवाल.
(ii) समीकरण वाले सवाल.
(iii) 2016 के प्रश्नपत्र से साधारणब्याज से संबंधित सवाल.
(iv) 2016 के प्रश्नपत्र से दण्ड आलेख से संबंधित सवाल.
(v) समीकरण बनाकर हल करना.

प्रश्न 57. कितने वर्षों में ₹ 1200 की राशि 5% वार्षिक की साधारण ब्याज की दर से ₹ 1800 हो जाएगी?

(A)10
(B)20
(C)15
(D)25

हल- मूलधन P = ₹ 1200
दर R = 5%
मिश्रधन A = ₹ 1800
समय (T) = ?
मिश्रधन = मूलधन + ब्याज
मिश्रधन = मूलधन + [मूलधन × दर × समय]/ 100
1800 = 1200 + (1200 × 5 × T) \ 100
यहाँ T = Time (समय)
1800 = 1200 + 60T
1800 - 1200 = 60T पक्षान्तर करने पर
600 = 60T
600/60 = T
10 = T
T = 10
उत्तर - (D)10 वर्ष

इसके अतिरिक्त भी एक अन्य विधि है-

दिया है -
मूलधन = ₹1200
मिश्रधन = ₹1800
दर = 5%
ब्याज = ?
समय = ?
ब्याज = मिश्रधन - मूलधन
ब्याज = 1800 - 1200 = ₹600
समय का सूत्र = [साधारण ब्याज × 100]/ [मूलधन × दर]
समय का सूत्र = (600 × 100)/(1200 × 5)
60000/6000
= 10 वर्ष
उत्तर - (D)10 वर्ष

प्रश्न 60. एक पार्क 1500 मीटर लंबी तथा 750 मीटर चौड़ी है। एक साइकिल सवार को इस पार्क के चार चक्कर लगाते हैं। 4.5 किलोमीटर/घंटा की चाल से उसे कितना समय लगेगा?

(A) 40 घंटे
(B) 20 घंटे
(C)10 घंटे
(D)4 घंटे

हल- पार्क की लंबाई = 1500 मीटर
पार्क की चौड़ाई = 750 मीटर
पार्क का परिमाप = 2 (लंबाई + चौड़ाई)
= 2 (1500 + 750)
= 3000 +1500
= 4500
= 4.5 किलोमीटर
चार चक्करों सहित परिमाप = 4 ×4.5
चाल = 4.5 किलोमीटर / घंटा
हम जानते हैं कि- चाल = दूरी /समय
समय = दूरी /चाल
T = (4 × 4.5) /4.5
T = 4
उत्तर- (D) 4

यदि आप नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी अच्छी तरह करना चाहते हैं तो विगत वर्षों के प्रश्न पत्रों को डाउनलोड करें।👇
(i) 2016 का प्रश्नपत्र डाउनलोड करें
(ii) 2017 का प्रश्नपत्र डाउनलोड करें
(iii) 2018 का प्रश्नपत्र डाउनलोड करें
(iv) 2019 का प्रश्नपत्र डाउनलोड करें
(v) 2020 का प्रश्नपत्र डाउनलोड करें

आशा है, नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 11 अप्रैल 2020 के प्रश्न पत्र के ये प्रश्न आपको काफी अच्छी तरह समझ में आए होंगे और इस तरह के प्रश्नों को आगामी परीक्षाओं में आप आसानी से हाल ही कर पाएंगे।
धन्यवाद

RF Temre
infosrf.com


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए **विडियो** को देखें।👇🏻
(Watch **video** for related information)

संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

4 * 8 = ?

You may also like

उत्तर शीट मानसिक योग्यता परीक्षण नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी 2025 | Navoday Pravesh pariksha reasoning

उत्तर शीट मानसिक योग्यता परीक्षण नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी 2025 | Navoday Pravesh pariksha reasoning

इस भाग में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी 2025 के रिजनिंग तर्कशक्ति के 40 प्रश्नों के उत्तर यहाँ पर दिए गए हैं।

Read more
अंक गणित परीक्षण के प्रश्नों का हल सहित उत्तर || नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल 2022

अंक गणित परीक्षण के प्रश्नों का हल सहित उत्तर || नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल 2022

30 अप्रैल 2022 को सम्पन्न नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में गणित परीक्षण के प्रश्नों का हल सहित उत्तर देखें।

Read more

Follow us

Recent post