Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

पर्यावरण विषय के 13 लर्निंग आउटकम्स किन पाठों से मैप करें || EVS 13 Learning outcomes Mapping

अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

पर्यावरण विषय के 13 लर्निंग आउटकम्स किन पाठों से मैप करें || EVS 13 Learning outcomes Mapping

कक्षा पाँचवी में पर्यावरण विषय के कुल 13 लर्निंग आउटकम्स (सीखने के प्रतिफल) दिए गए हैं। इन लर्निंग आउटकम्स की मैपिंग दिए गए पाठों से करना आवश्यक है।

कक्षा पाँचवी में पर्यावरण विषय के कुल 13 लर्निंग आउटकम्स (सीखने के प्रतिफल) दिए गए हैं। इन लर्निंग आउटकम्स की मैपिंग दिए गए पाठों से करना है। लर्निंग आउटकम्स विद्यार्थियों को तब प्राप्त होते हैं जब हम उसके लिए उपयुक्त पाठ का अध्यापन कराते हैं। पाठों से मिलान करना, लर्निंग आउटकम मैपिंग है। आइए क्रमशः प्रत्येक लर्निंग आउटकम उसका कोड और पृष्ठ संख्या को देखते हैं।

EVS-501– पशु-पक्षियों को अति संवेदी इंदियों और असाधारण लक्षणों (दृष्टि, गंध, श्रवण, नींद, ध्वनि आदि) के आधार पर ध्वनि तथा भोजन के प्रति उनकी प्रतिक्रिया की व्याख्या करते हैं।
पाठ-1. कैसे पहचाना चींटी ने दोस्त को?
पृष्ठ– 01


EVS-502– दैनिक जीवन की आधारभूत आवश्यकताओं (भोजन, जल आदि) और उन्हें उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तथा तकनीकी को समझते हैं, उदाहरण के लिए खेत उत्पन्न वस्तुओं का रसोई घर पहुँचना, अनाज का रोटी बनना, संरक्षण तकनीकों, जल स्रोतों का पता लगाने और जल एकत्रित करने की तकनीक को समझाते हैं।
पाठ - 4. खाएँ आम बारहों महीने !
पृष्ठ - 35
पाठ - 6. बूँद-बूँद, दरिया-दरिया...
पृष्ठ - 51
पाठ - 7. पानी के प्रयोग
पृष्ठ - 60
पाठ - 19. किसानों की कहानी-बीज की जुबानी
पृष्ठ - 174
पाठ - 22. फिर चला काफ़िला
पृष्ठ - 200

EVS-503– पेड़-पौधों, जीव-जंतुओं तथा मनुष्यों में परस्पर निर्भरता का वर्णन करते हैं (उदाहरण के लिए आजीविका के लिए समुदायों की जीव जंतुओं पर निर्भरता और साथ ही बीजों के प्रकीर्णन में जीव-जंतुओं और मनुष्य की भूमिका आदि)
पाठ - 2. कहानी सँपेरों की
पृष्ठ - 15
पाठ - 5. बीज, बीज, बीज
पृष्ठ - 42
पाठ - 20. किसके जंगल?
पृष्ठ - 182

EVS-504– दैनिक जीवन में उपयोगी विभिन्न संस्थाओं (बैंक, पंचायत, सहकारी, पुलिस थाना आदि) की भूमिका तथा कार्यों का वर्णन करते हैं।
पाठ - 16. कौन करेगा यह काम?
पृष्ठ - 147


EVS-505– भू-क्षेत्रों, जलवायु, संसाधनों (भोजन, जल, आश्रय, आजीविका) तथा सांस्कृतिक जीवन में आपसी संबंध स्थापित करते हैं। (उदाहरण के लिए दूरस्थ तथा कठिन क्षेत्रों जैसे गर्म ठंडे मरुस्थलों में जीवन)
पाठ - 13. बसेरा ऊँचाई पर
पृष्ठ - 120
पाठ - 18. जाएँ तो जाएँ कहाँ
पृष्ठ - 165

EVS-506– वस्तुओं, सामग्री तथा गतिविधियों का उनके लक्षणों तथा गुणों जैसे-आकार, स्वाद, रंग, स्वरूप, ध्वनि आदि विशिष्टताओं के आधार पर समूह बनाते हैं।
पाठ - 3. चखने से पचने तक
पृष्ठ - 22

EVS-507– वर्तमान तथा अतीत में हमारी आदतों पद्धतियों, प्रथाओं, तकनीकों में आए अंतर को सिक्कों, पेंटिंग, स्मारक, संग्रहालय के माध्यम से तथा बड़ों से बातचीत कर पता लगाते हैं, (उदाहरण के लिए फसल उगाने, संरक्षण, उत्सव, वस्त्रों, वाहनों, सामग्रियों या उपकरणों, व्यवसायों, मकान तथा भवनों, भोजन बनाने, खाने तथा कार्य करने के संबंध में)
पाठ - 4. खाएँ आम बारहों महीने !
पृष्ठ - 35
पाठ - 10. बोलती इमारतें
पृष्ठ - 87

EVS 508– परिघटनाओं की स्थितियों और गुणों का अनुमान लगाते हैं। स्थान संबंधी मात्रकों, दूरी, क्षेत्रफल, आयतन, भार का अनुमान लगाते हैं और साधारण मानक इकाइयों द्वारा व्यक्त तथा साधारण उपकरणों सेटअप द्वारा उनके सत्यापन की जाँच करते हैं (उदाहरण के लिए तैरना, डूबना, मिश्रित होना, वामन, अंकुरण, नष्ट होना, श्वास लेना, स्वाद आदि।)
पाठ - 15. उसी से ठंडा उसी से गर्म
पृष्ठ - 139

EVS-509– अवलोकनों, अनुभवों तथा जानकारियों को एक व्यवस्थित क्रम में रिकार्ड करते हैं (उदाहरण के लिए सारणी, आकृतियों, बारग्राफ, पाई चार्ट आदि के रूप में) और कारण तथा प्रभाव में संबंध स्थापित करने हेतु गतिविधियों, परिघटनाओं में पटनों का अनुमान लगाते हैं (उदाहरण के लिए तैरना, डूबना, मिश्रित होना, वाप्पन, अंकुरण, नष्ट होना, खराब हो जाना।)
पाठ - 4. खाएँ आम बारहों महीने !
पृष्ठ - 35

EVS-510– संकेतो, दिशाओं, विभिन्न वस्तुओं की स्थितियों, इलाकों के भूमि चिह्नों और भ्रमण किए गए स्थलों को मानचित्र में पहचानते हैं तथा विभिन्न स्थलों की स्थितियों के संदर्भ में दिशाओं का अनुमान लगाते हैं।
पाठ - 9. डायरी: कमर सीधी, ऊपर चढ़ो!
पृष्ठ - 76
पाठ - 10. बोलती इमारतें
पृष्ठ - 87

EVS-511– आस-पास भ्रमण किए गए स्थानों के पोस्टर, डिजाइन, मॉडल, ढाँचे, स्थानीय सामग्रियाँ, चित्र, नक्शे विविध स्थानीय और बेकार वस्तुओं से बनाते हैं। और कविताएँ नारे यात्रा वर्णन लिखते हैं।
पाठ - 10. बोलती इमारतें
पृष्ठ - 87

EVS-512– अवलोकन और अनुभव किए गए मुद्दों पर आवाज उठाकर अपने मत व्यक्त करते हैं और व्यापक सामाजिक मुद्दों को समाज में प्रचलित रीतियों घटनाओं, जैसे पहुँच के लिए भेदभाव, संसाधनों के स्वामित्व, प्रवास विस्थापन परिवर्तन और बाल अधिकार आदि से जोड़ते हैं।
पाठ - 17. फाँद ली दीवार
पृष्ठ - 154
पाठ - 18. जाएँ तो जाएँ कहाँ
पृष्ठ - 165

EVS-513– स्वच्छता, स्वास्थ्य, अपशिष्टों के प्रबंधन, आपदा आपातकालीन स्थितियों से निपटने के संबंध में तथा संसाधानों (भूमि, ईंधन, वन, जंगल इत्यादि) की सुरक्षा हेतु सुझाव देते हैं तथा सुविधावचित के प्रति संवेदना दर्शाते हैं।
पाठ - 8. मच्छरों की दावत ?
पृष्ठ - 67
पाठ - 12. खत्म हो जाए तो...?
पृष्ठ - 110
पाठ - 14. जब धरती कॉपी
पृष्ठ - 131
पाठ - 18. जाएँ तो जाएँ कहाँ
पृष्ठ - 165
पाठ - 20. किसके जंगल?
पृष्ठ - 182

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. लर्निंग आउटकम्स मैपिंग कैसे करें
2. लर्निंग आउटकम मैपिंग का प्रारूप - कक्षा 1 से 8 तक निर्धारित आउटकम्स
3. गणित के लर्निंग आउटकम्स मैपिंग के लिए क्या-क्या करें

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए वीडियो को देखें।
आशा है, उपरोक्त जानकारी शिक्षकों के लिए ज्ञानवर्धक एवं महत्वपूर्ण होगी।
धन्यवाद।
RF Temre
infosrf.com


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

TET व CTET 2026 परीक्षा हेतु सामाजिक विज्ञान (इतिहास) की पूरी अध्ययन सामग्री। इसमें विश्व इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, संविधान, राजस्थान का इतिहास एवं 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

Read more
माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा TET हेतु विज्ञान विषय के 'ब्रह्माण्ड' चैप्टर की संपूर्ण जानकारी, महाविस्फोट सिद्धांत, सौर मंडल के ग्रह और 50 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Read more
TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1 (हिन्दी), भाषा-2 (अंग्रेजी/संस्कृत), गणित एवं पर्यावरण अध्ययन सहित TET परीक्षा 2026 हेतु 150 बहुविकल्पीय प्रश्नों का अभ्यास सेट (उत्तर सहित)

Read more

Search Option

Follow us