Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

गणित के सभी लर्निंग आउटकम्स की पाठों से मैपिंग | Mapping of  Learning outcomes of maths

अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

गणित के सभी लर्निंग आउटकम्स की पाठों से मैपिंग | Mapping of Learning outcomes of maths

'गणित का जादू' विषय के कुल आठ लर्निंग आउटकम्स की मैपिंग पाठों से की गई है अर्थात मिलान किया गया है।

कक्षा पाँचवी के गणित का जादू विषय के कुल आठ लर्निंग आउटकम्स की मैपिंग पाठों से की गई है अर्थात मिलान किया गया है कि दिए गए लर्निंग आउटकम्स किस पाठ में निहित है और उन पाठों को पढ़ा कर दिए गए लर्निंग आउटकम्स विद्यार्थियों के द्वारा प्राप्त किए जाते हैं। आइए क्रमशः लर्निंग आउटकम्स की मैपिंग को देखते हैं।

M-501. बड़ी संख्याओं पर कार्य करते हैं।
– परिवेश में उपयोग की जाने वाली 1000 से बड़ी संख्याओं को पढ़ते तथा लिखते हैं।
– 1000 से बड़ी संख्याओं पर स्थानीय मान को समझते हुए चार मूल सक्रियाएँ करते हैं।
– मानक एल्गोरिदम द्वारा एक संख्या से दूसरी संख्या का भाग देते हैं।
– जोड़, घटाव, गुणन तथा भागफल का अनुमान लगाते हैं तथा विभिन्न तरीकों का प्रयोग कर उनकी पुष्टि करते हैं, जैसे मानक एल्गोरिदम का प्रयोग कर या किसी दी हुई संख्य को अन्य संख्याओं के जोड़ तथ्य के रूप में लिखकर सक्रिया का उपयोग करना उदाहरण के लिए 9450 को 25 से भाग देने हेतु 9000 को 25 से 400 को 25 से तथा अंत में 50 को 25 से भाग देकर जितने भी भागफल प्राप्त हो उन सभी को जोड़कर उत्तर प्राप्त करते हैं।
पाठ– 1. मछली उछली
पृष्ठ – 01
पाठ– 13. गुणा और भाग के तरीके
पृष्ठ – 170

M-502. भिन्न के बारे में समझ अर्जित करते हैं।
– समूह के हिस्से के लिए भिन्न संख्या बनाते हैं।
– एक दिए गए भिन्न के समतुल्य भिन्न की
पहचान कर सकते हैं तथा समतुल्य भिन्न बनाते हैं।
– दिए गए भिन्नों 1/2, 1/4, 1/5 को दशमलव भिन्न में तथा दशमलव भिन्न को भिन्न रूप में लिखते हैं, जैसे- लंबाई और मुद्रा को इकाइयों का उपयोग ₹10 का आधा ₹5 होगा।
– भिन्न को दशमलव संख्या तथा दशमलव संख्या को भिन्न में लिखते हैं।
पाठ– 4. हिस्से और पूरे
पृष्ठ – 50
पाठ– 10. दसवाँ और सौवाँ भाग
पृष्ठ – 134

M-503. कोणों तथा आकृतियों की अवधारणा को खोजबीन करते हैं।
– कोणों को समकोण, न्यून कोण, अधिक कोण में वर्गीकृत करते हैं, उन्हें बना सकते हैं व खाका खींचते (ट्रेस करते) हैं।
– अपने परिवेश में उन 2D आकृतियों को पहचानते हैं जिसमें घूर्णन तथा परावर्तन सममितता हो, जैसे- अक्षर तथा आकृति
– नेट का प्रयोग करते हुए घन, बेलन, शंक बनाते हैं।
पाठ– 2. आकृतियाँ और कोण
पृष्ठ – 16
पाठ– 5. क्या यह एक जैसा दिखता है?
पृष्ठ – 71
पाठ– 8. नक्शा
पृष्ठ – 112

M504. सामान्यतः प्रयोग होने वाली लंबाई, भार, आयतन की बड़ी तथा छोटी इकाइयों में संबंध स्थापित करते हैं तथा बड़ी इकाइयों को छोटी व छोटी इकाइयों को बड़ी इकाई में बदलते हैं।
पाठ– 14. कितना बड़ा? कितना भारी ?
पृष्ठ – 187

M-505. ज्ञात इकाइयों में किसी ठोस वस्तु का आयतन ज्ञात करते हैं, जैसे- एक बाल्टी का आयतन जग के आयतन का 20 गुना है।
पाठ– 14. कितना बड़ा? कितना भारी ?
पृष्ठ – 187

M-506. पैसा, लंबाई, भार, आयतन तथा समय अंतराल से संबंधित प्रश्नों में चार मूल गणितीय संक्रियाओं का उपयोग करते हैं।
पाठ– 1. मछली उछली
पृष्ठ – 01
पाठ– 13. गुणा और भाग के तरीके
पृष्ठ – 170

M-507. त्रिभुजीय संख्याओं तथा वर्ग संख्याओं के पैटर्न पहचानते हैं।
पाठ– 7. क्या तुम्हें पैटर्न दिखा?
पृष्ठ – 99

M-508. दैनिक जीवन से संबंधित विभिन्न आँकड़ों को एकत्र करते हैं तथा सारणीबद्ध कर सकते हैं एवं दंड आलेख खींचकर उनकी व्याख्या करते हैं।
पाठ– 12. स्मार्ट चार्ट
पृष्ठ – 159

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. लर्निंग आउटकम्स मैपिंग कैसे करें
2. लर्निंग आउटकम मैपिंग का प्रारूप - कक्षा 1 से 8 तक निर्धारित आउटकम्स
3. गणित के लर्निंग आउटकम्स मैपिंग के लिए क्या-क्या करें
4. पर्यावरण विषय के 13 लर्निंग आउटकम्स किन पाठों से मैप करें

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए वीडियो को देखें।
आशा है, उपरोक्त जानकारी शिक्षकों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
RF Temre
infosrf.com


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

TET व CTET 2026 परीक्षा हेतु सामाजिक विज्ञान (इतिहास) की पूरी अध्ययन सामग्री। इसमें विश्व इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, संविधान, राजस्थान का इतिहास एवं 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

Read more
माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा TET हेतु विज्ञान विषय के 'ब्रह्माण्ड' चैप्टर की संपूर्ण जानकारी, महाविस्फोट सिद्धांत, सौर मंडल के ग्रह और 50 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Read more
TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1 (हिन्दी), भाषा-2 (अंग्रेजी/संस्कृत), गणित एवं पर्यावरण अध्ययन सहित TET परीक्षा 2026 हेतु 150 बहुविकल्पीय प्रश्नों का अभ्यास सेट (उत्तर सहित)

Read more

Search Option

Follow us