An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



क्या होता है सिंगल यूज प्लास्टिक? || इसकी रोकथाम के लिए दिशा निर्देश || विद्यालयों में करनी होंगी यह गतिविधियाँ

  • BY:
     RF competition

सिंगल यूज प्लास्टिक क्या होता है?

मानव समाज में प्रयोग होने वाले ऐसे प्लास्टिक जो केवल एक बार उपयोग किए जाने के पश्चात फेंक दिए जाते हैं, उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक कहा जाता है। जैसे – पोली-बैग्स, चाय के कप्स, पानी की बॉटल्स, प्लास्टिक प्लेट्स, स्ट्रा, चम्मच, कटलरी, बेनर्स, झण्डे, प्लास्टिक फूल, थर्मोकॉल के सजावटी सामान आदि सिंगल यूज की श्रेणी में आते हैं।

राज्य शिक्षा केन्द्र के दिशा-निर्देश जिसकी विषय वस्तु है– स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध।

पत्र में कहा गया है कि विषयांतर्गत संदर्भित पत्र अवर सचिव भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के पत्र क्र. F27-14/2019-1S-9 दिनांक 27.08.2021 के परिपालन में संदर्भित पत्र द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग समाप्त करने एवं प्रतिबंधित करने हेतु विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यालय में शिक्षक, विद्यार्थी एवं समुदाय के लिए कार्य बिन्दु निर्धारित किए गए है।

इस 👇 बारे में भी जानें।
1. कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा (computer proficiency certification test-CPCT) की वैद्यता अवधि में वृद्धि
2. कक्षा 3 से 5 के बच्चों का बेसलाइन टेस्ट प्रक्रिया
3. आगामी आदेश तक सूखा राशन ही वितरित होगा
4. उन लोगों पर होगी कार्रवाई जो त्रैमासिक परीक्षा की गोपनीयता भंग में है संलग्न
5. TC के संदर्भ में अत्यावश्यक शासकीय दिशानिर्देश
6. दीक्षा एप पर निष्ठा (FLN) के पहले दो कोर्स उपलब्ध
7. 7 वें वेतनमान के एरियर की राशि का होगा भुगतान
8. मध्याह्न भोजन कार्यक्रम परिषद का दिशानिर्देश

प्राचार्य एवं शिक्षकों के लिए

अ. ऑडियो वीडियो मटेरियल का निर्माण शिक्षकों द्वारा कार्टून्स, जैसे अलग-अलग किरदारों का उपयोग करते हुए जल संरक्षण स्वच्छता के उपाय प्लास्टिक जहरीला रसायन आदि विषयों पर 2-3 मिनिट के ऑडियो-वीडियो सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक बैनर्स बनाना, वेब पोर्टल पर उपयोग करके विद्यार्थियों के साथ वीडियो पर चर्चा करना एवं उन्हें प्लास्टिक उपयोग के रसायन से परिचित कराते हुए उसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराना।

ब. विद्यालय परिसर में प्लास्टिक प्रबंधन विद्यालयीन परिसर में प्लास्टिक प्रबंधन का इंतजाम– विद्यालय के बाहर चमकती पन्नियों में पैक सामग्री आदि की खरीदी पर प्रतिबंध लगाने और नकारात्मक प्रभावों को पेंटिग्स, पोस्टर में दिखाने चित्रात्मक दंड आलेख और पाई ग्राफ से प्रदर्शित करना।

स. विद्यालय में डिसप्ले बोर्ड एवं प्लास्टिक कार्नर निर्माण – विद्यालय में सिंगल यूज प्लास्टिक में एक डिसप्ले बोर्ड तैयार करना जिस पर विद्यार्थियों समुदाय को प्लास्टिक में क्या उपयोग नहीं करना है, तथा किन ईको फ्रेंडली वस्तुओं को अपनाना है। इसके अतिरिक्त एकल उपयोग प्लास्टिक की वस्तुओं को डिसप्ले करने हेतु प्लास्टिक कॉर्नर का निर्माण करना, जिससे कि सभी व्यक्ति जागरूक हों।

द. प्लास्टिक प्रतिबंध के लिए कार्यशालाएँ– स्कूल परिसर में प्लास्टिक प्रतिबंध के आयोजित करना Ecofriendly alternatives को बढ़ावा देना।
(1) कागज पेपर के लिफाफे बनाना।
(2) पेपर गेमी से कागज के फूल सजावटी सामग्री तैयार करना।
(3) पत्तल के दोने, थाली का सामान बनाना।
(4) जूट के बैग टोकरियाँ, सजावट की सामग्री तैयार करना।
(5) चंदनवार रंगीन कागज/परते / फल की मदद से तैयार करना।

इ. स्कूल कैंटीन में प्लास्टिक रोकथाम – स्कूल कैंटीन, खाने-पीने की जगहों पर दोने, पत्तल, कागज में खाने की सामग्री परोसने पर जोर देना। विद्यार्थियों के व्यवहार में प्लास्टिक उपयोग को रोकने की आदतें पोषित करना।

विद्यार्थियों के लिए

विद्यालयों में single use plastic के उन्मूलन हेतु सुझावात्मक गतिविधियाँ सुझाई गई है–
1. प्लास्टिक प्रतिबंध हेतु शपथ- विद्यार्थियों द्वारा प्लास्टिक पदार्थों के उपयोग न करने पर सुबह की प्रार्थना सभा में शपथ ली जाए।
2. प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन के लिए जागरूकता केन्पियन चलाना- पोस्टर प्रदर्शन, स्थानीय स्त्रोतों के उपयोग तथा प्लास्टिक रसायनों से बचाव करने हेतु उपाय आदि के माध्यम से।
3. प्लास्टिक प्रोडक्ट्स के उपयोग पर रोक- प्लास्टिक के बैग बॉटल्स, प्लास्टिक प्लेट्स कप, स्ट्रा चम्मच, कटलरी, बेनर्स, झण्डे, प्लास्टिक फूल, थर्मोकॉल के सजावटी सामान, प्लास्टिक फोल्डर्स ट्रे।
4 निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता- विद्यार्थियों द्वारा निबंध एवं स्लोगन तैयार करना और उसे विद्यालय के ग्रीन बोर्ड पर प्रदर्शित करना।
5. प्रोजेक्ट निर्माण- कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधित प्लास्टिकवस्तुओं के चित्र एवं उनके उपयोग से होने वाली हानियों पर प्रोजेक्ट निर्माण कराया जाए जिससे उनमें प्लास्टिक प्रतिबंधित वस्तुओं के उपयोग के प्रति सतर्कता एवं जागरूकता आ सके।

समुदाय के लिए

1. पैकेजिंग सामग्री में बहुस्तरीय पैकिंग (Multilayered packing) के लिए प्लास्टिक का उपयोग न करते हुए बैंबू पेपर आदि का उपयोग करना।
2. शासकीय एवं अशासकीय कार्यों में प्लास्टिक फूल, बैनर्स, झण्डे, वाटर बॉटल्स, प्लास्टिक फोल्डर, प्लास्टिक ट्रें के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है।
3. रुई की सामग्री, लकड़ी की स्टिक्स, आइसक्रीम की लकड़ी स्टिक्स पेपर स्ट्रॉ आदि के उपयोग को बढ़ावा देना।
4. मिठाई के डिब्बे, निमंत्रण कार्ड पर प्लास्टिक की फिल्म को प्रतिबंधित करते हुए बैम्बू पेपर का उपयोग करना।

रिपोर्टिंग– प्लास्टिक उन्मूलन के लिए सभी को जिम्मेदार बनाना होगा तथा उसकी रिपोर्टिंग भी भारत शासन को की जानी है। इसके लिए विद्यार्थियों शिक्षकों के द्वारा ली जाने वाली शपथ निबंध, पोस्टर निर्माण आदि की फोटोग्राफ्स (कम से कम 5) प्रत्येक जिले को उपलब्ध कराने होंगे तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित कराने विषयक कार्यवाही के लिए कार्यालय से पूर्व में भी पत्र क्र. 1668-69/20.09.2021 को जारी किया गया था, जिसे गाँधी जयंती पर 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2021 के मध्य आयोजित किया जाना है तथा संदर्भित पत्र में दिए निर्देशानुसार प्रत्येक जिले से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त निबंध की प्रति कार्यालय को उपलब्ध करायी जाना सुनिश्चित करें।

शैक्षणिक संस्थानों में डिस्प्ले बोर्ड की व्यवस्था– प्लास्टिक उन्मूलन हेतु समस्त शैक्षणिक संस्थानों में शास. शिक्षा महाविद्यालयों, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों डाइट्स, SISE जबलपुर मनोविज्ञान विद्यालय, पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान जबलपुर को भी अपनी संस्था में डिसले बोर्ड को लगाना अनिवार्य होगा तथा D.El.Ed, BEd, MEd प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी परिसर में इन वस्तुओं को लाने उपयोग करने हेतु प्रतिबंधित करना होगा।

उपरोक्त कार्यवाही के लिए कार्यालय से पूर्व में भी पत्र 1668-60/20092021 को जारी किया गया था जिसके अनुसार 01 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन के लिए प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है। अतः उसका पालन करते हुए उपरोक्त कार्य बिन्दुओं पर शीघ्र कार्यवाही आरंभ करें एवं कृत कार्यवाही से अवगत कराएँ।

इस 👇 बारे में भी जानें।
बेसलाइन टेस्ट के प्रपत्रों की जानकारी

इस 👇 बारे में भी जानें।
राज्य स्तरीय निष्ठा प्रशिक्षण (FLN) के उन्मुखीकरण कार्यक्रम एवं पीपीटी के मुख्य बिंदु

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए वीडियो को देखें और राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र को डाउनलोड करें।

आशा है, उपरोक्त जानकारी परीक्षार्थियों / विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं परीक्षापयोगी होगी।
धन्यवाद।
RF Temre
infosrf.com

उपरोक्त जानकारी से संबंधित pdf नीचे स्क्रॉल कर देख सकते हैं। यदि आप डाउनलोड करना चाहें हैं तो Download pdf के हरे बटन पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।👇

Download PDF
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻



आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

असाक्षरों का सर्वे एवं साक्षरता पंजी का संधारण सत्र 2025-26

इस लेख में राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र अनुसार असाक्षरों का सर्वेक्षण तथा साक्षरता पंजी के संदर्भ हेतु उसके प्रारूप के संदर्भ में जानकारी दी गई है।

Read more

स्कूल-चलें-हम अभियान 2025-26 अप्रैल 1 से 4 तक कुल 14 गतिविधियाँ | मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देश

इस अंश में स्कूल-चलें-हम अभियान 2025-26 अप्रैल 1 से 4 तक कुल 14 गतिविधियाँ (मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देश) की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें। बिना ईमेल id टाइप किये सब्सक्राइब नहीं होगा।