- BY:RF competition (281)
- 1
- 1621
हड़प्पा : सिंधु घाटी सभ्यता की खोज में सर्वप्रथम इसी नगर को खोजा गया था। इसकी खोज सन् 1921 ई. में की गई थी। यह नगर रावी नदी के बाएँ तट पर स्थित है। यह वर्तमान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मोंटगोमरी जिले में है। 'स्टुअर्ट पिग्गट' नामक विद्वान ने इसे 'अर्द्ध औद्योगिक नगर' कहा है। उन्होंने हड़प्पा तथा मोहनजोदड़ो को 'एक विस्तृत साम्राज्य की जुड़वाँ राजधानी' कहा है। हड़प्पा के निवासियों का एक बड़ा भाग तकनीकी उत्पाद, व्यापार तथा धर्म के कार्यों में संलग्न रहा करता था। नगर की रक्षा हेतु पश्चिम दिशा की ओर दुर्ग का निर्माण किया गया था। यह दुर्ग 415 मीटर लंबा एवं 195 मीटर चौड़ा है। जिस टीले पर यह दुर्ग बना है उसे 'व्हीलर' नामक विद्वान ने 'माउंट ए बी' कहा है।
Published: January 01, 1970 05:01AM
| Updated: अभी तक अद्यतन नहीं किया गया है।
Read more