
वन्दना का हिन्दी अनुवाद कक्षा 8 संस्कृत (सुरभिः) | मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक
प्रिय विद्यार्थियों,
यहाँ पर माँ सरस्वती एवं परम ईश्वर की वंदना के श्लोकों का हिन्दी में अनुवाद बताया गया है। हमें ये श्लोक कंठस्थ होने चाहिए। जब और जहाँ कहीं माँ सरस्वती की वन्दना होती है उस समय इन श्लोकों का मौखिक उच्चारण कर सकते हैं। किसी भी इस श्लोक को पढ़ने या उसका उच्चारण करने के साथ-साथ उसका अर्थ हमें ज्ञात होना चाहिए। यदि हम श्लोकों का अर्थ जानते हैं तो हमारे मन के भाव या कामना जो हम माँ सरस्वती या परम पिता परमेश्वर के सामने रख रहे हैं वह कामना पूर्ण मनोयोग से ईश्वर के सम्मुख रख सकते हैं। साथ ही विद्यार्थियों के लिए अध्ययन की दृष्टि से इन श्लोकों का अनुवाद बहुत ही महत्वपूर्ण है। आइए देखते हैं श्लोकों की हिंदी अनुवाद।
सरस्वती वन्दना श्लोक-
शुक्लां ब्रह्मविचारसारपरमामाद्यां जगद्व्यापिनीम्,
वीणापुस्तकधारिणीमभयदां जाडयान्धकारापहाम्।
हस्ते स्फाटिकमालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्,
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्।।
हिन्दी अनुवाद- श्वेत वस्त्र धारण करने वाली, आदिशक्ति, परब्रह्म के विषय में किए गए विचार एवं चिंतन मनन के सार रूप परम उत्कर्ष को धारण करने वाली, इस चराचर जगत में समाहित (व्याप्त), अज्ञानता रुपी अंधेरे को हरने वाली, सभी भयों से अभयदान देने वाली, हाथों में वीणा, पुस्तक और स्फटिक की माला धारण करने वाली, पद्मासन पर विराजमान, बुद्धि प्रदान करने वाली, उस माँ भगवती शारदा (सरस्वती) को मैं प्रणाम करता हूँ।

परम ईश्वर वन्दना श्लोक-
तमीश्वराणां परमं महेश्वरम्
तं देवतानां परमं च दैवतम्।
पतिं पतीनां परमं परस्तात्
विदाम देवं भुवनेशमीडयम्।।
हिन्दी अनुवाद– वे जो ईश्वरों में परम (सर्वश्रेष्ठ) ईश्वरों के ईश्वर महेश्वर हैं, वे जो देवताओं में परम (सर्वश्रेष्ठ) और देवताओं के देवता हैं, पतियों अर्थात स्वामियों के स्वामी सर्वश्रेष्ठ पति (स्वामी) हैं, इस जगत के कारण, ब्रह्मांड के स्वामी हैं, फिर भी इस जगत से परे (पृथक) हैं। वे सभी के आराध्य हैं।
संस्कृत के इस 👇 प्रथमः पाठः लोकहितं मम करणीयम् को भी पढ़िए।।
लोकहितम मम करणीयम्- पाठ का हिंदी अनुवाद
आशा है, कक्षा आठवीं संस्कृत के प्रारंभ में दी गई वन्दना के इन स्तुति श्लोकों का अनुवाद आपको काफी उपयोगी लगा होगा। इसी तरह के प्रकरणों के लिए हमारी वेबसाइट www.infosrf.com पर बने रहें।
धन्यवाद।
infosrf.com
(Watch video for related information)
संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com
Comments