An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



How to write a letter for introduction? | परिचय हेतु पत्र का लेखन कैसे करते हैं?

  • BY:
     RF Temre

पत्र के कई प्रकार के होते हैं, उनमें से एक परिचय हेतु पत्र का लेखन भी होता है। यह दूर शहर में रह रहे हमारे किसी परिचित, मित्र या संबंधी को, उसके शहर या क्षेत्र में आ रहे अपने संबंधी की परिचय कराने के साथ-साथ आवास एवं भोजन आदि की व्यवस्था करने हेतु लिखा जाता है।
एक आदर्श पत्र निम्नानुसार लिखना चाहिए।

परिचय पत्र लेखन

प्रिय बंधुवर,
नमस्ते,
पत्र वाहक सुनील जोशी जो कि मेरे अच्छे मित्र हैं, ये एक अच्छे व्यवसायी भी हैं। इन्होंने एक नया कारोबार प्रारंभ करना सोचा है और दिल्ली इसी व्यवसाय के सिलसिले में आ रहे हैं। इन्हें वहाँ चार दिवस रुकना है। आपको इनसे मिलकर काफी प्रसन्नता होगी। यदि आप सुनील जी के रहने एवं भोजन की व्यवस्था कर दें तो इनका कार्य सुगम हो जाएगा।
यदि आप स्वयं के घर पर व्यवस्था न कर सको तो किसी अच्छे से होटल का प्रबंध अवश्य कीजिएगा।
शेष शुभ, आपके पत्र का इंतजार रहेगा।
आपका
मुकुंद अवस्थी
जबलपुर
पत्र प्राप्त कर्ता का पता


इस तरह परिचय हेतु लिखा गया पत्र दूसरे से परिचय कराने में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। जब अपने किसी करीबी व्यक्ति की सुविधा हेतु जिस समय वह किसी अन्यत्र जगह पर जाता है जो कि उसके लिए नई है, तब उसकी परेशानी को देखते हुए दूर किसी शहर या क्षेत्र में अपने जान पहचान वाले अन्य करीबी व्यक्ति से परिचय करा कर उनकी समस्या का हल इस पत्र के माध्यम से किया जाता है। यह पत्र हमें लिखना आना चाहिए या विद्यार्थियों को इस बारे में जानकारी होनी चाहिए कि परिचय का पत्र कैसे लिखा जाता है।


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻



आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

अनुतान क्या है? अनुतान के उदाहरण एवं प्रकार || हिन्दी भाषा में इसकी महत्ता || Hindi Bhasha and Anutan

अनुतान के प्रयोग से शब्दों या वाक्यों के भिन्न-भिन्न अर्थों की अनुभूति होती है। भाषा में अनुतान क्या होता है? अनुतान के उदाहरण, प्रकार एवं इसकी महत्ता की जानकारी पढ़े।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें। बिना ईमेल id टाइप किये सब्सक्राइब नहीं होगा।