An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



लोकोक्ति और मुहावरे में अंतर | भाषा में इनकी उपयोगिता | Lokokti and Muhavara (proverbs and idioms)

लोकोक्ति–

लोक+उक्ति से लोकोक्ति शब्द की रचना हुई है। जन साधारण में प्रचलित लोक प्रिय उक्ति/कथन को लोकोक्ति कहते हैं। इसका प्रयोग उपालम्भ देने, व्यंग्य करने, मीठी चुटकी लेने या अपने कथन को प्रभावित करने के लिए किया जाता है।
उदाहरण– नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। इस लोकोक्ति का आशय है– दुष्कर्म करने के पश्चात अच्छाई करने का ढोंग करना।

मुहावरा–

मुहावरा जब कोई वाक्यांश अपना असली अर्थ छोड़कर किसी लाक्षणिक अर्थ को व्यक्त करता है, तो उसे मुहावरे की संज्ञा दी जाती हैं मुहावरा जिस रूप में होता है उसी रूप में रहता है अन्यथा भाषा की प्रभावोत्पादकता समाप्त हो जाती है।
उदाहरण- 'अंधे की लाठी' इस मुहावरे का अर्थ है एकमात्र सहारा।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. समास के प्रकार, समास और संधि में अन्तर
2. संधि - स्वर संधि के प्रकार - दीर्घ, गुण, वृद्धि, यण और अयादि
3. वाक्य – अर्थ की दृष्टि से वाक्य के प्रकार
4. योजक चिह्न- योजक चिह्न का प्रयोग कहाँ-कहाँ, कब और कैसे होता है?
5. वाक्य रचना में पद क्रम संबंधित नियम
6. कर्त्ता क्रिया की अन्विति संबंधी वाक्यगत अशुद्धियाँ
7. विराम चिन्हों का महत्व

लोकोक्ति और मुहावरे में अन्तर–

1. लोकोक्ति पूर्ण होती है जबकि मुहावरा वाक्यांश होता है।
2. लोकोक्ति पूर्ण स्वतंत्र होती है, जबकि मुहावरा पूर्ण स्वतंत्र नहीं होता।
3. लोकोक्ति को अपना भाव प्रकट करने के लिए वाक्यांश की आवश्यकता नहीं, जबकि मुहावरा किसी वाक्य या वाक्यांश के जुड़कर अपना भाव प्रकट करता है।
4. लोकोक्ति में क्रिया कभी प्रारंभ में रहती है, कभी मध्य में आ जाती है और कभी अन्त में जबकि मुहावरे में यह अंत में होती है किंतु सभी मुहावरों में क्रिया आवश्यक नहीं है।

लोकोक्ति और मुहावरे में अंतर को समझने के लिए आइए नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़ें–
संयुक्त परिवार एक आदर्श परिवार माना जाता है, जिसमें परिवार के अन्य सदस्यों की सुख सुविधा के लिए सदस्य को अपना मन मारना पड़ता है। जो व्यक्ति ऐसा नहीं कर पाते हैं उनके परिवार शीघ्र ही तीन तेरह हो जाते हैं। वर्तमान परिवेश में संयुक्त परिवार के दिन लद गए हैं क्योंकि आज तो सब अपनी-अपनी ढपली अपना-अपना राग अलापते हैं। वे एक दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचाने में भी नहीं चूकते हैं। सामंजस्य न होने पर जब परिवार बिखर जाता है तो बाद में पछिताते हैं। यह तो वही बात है- अब पछिताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत।

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. 'ज' का अर्थ, द्विज का अर्थ
2. भिज्ञ और अभिज्ञ में अन्तर
3. किन्तु और परन्तु में अन्तर
4. आरंभ और प्रारंभ में अन्तर
5. सन्सार, सन्मेलन जैसे शब्द शुद्ध नहीं हैं क्यों
6. उपमेय, उपमान, साधारण धर्म, वाचक शब्द क्या है.
7. 'र' के विभिन्न रूप- रकार, ऋकार, रेफ
8. सर्वनाम और उसके प्रकार

उपर्युक्त अनुच्छेद में रेखांकित शब्द समूहों में मुहावरे और लोकोक्तियों का प्रयोग हुआ है–
मुहावरे– (i) मन को मारना
(ii) तीन-तेरह होना
(iii) दिन लदना
(iv) ठेस पहुँचाना।
लोकोक्तियाँ – (i) अपनी-अपनी ढपली अपना-अपना राग।
(ii) अब पछिताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत।

लोकोक्ति और मुहावरे की उपयोगिता–

मुहावरे और लोकोक्तियाँ भाषा की शक्ति है इनके प्रयोग भाषा के सम्प्रेषण में सरलता और सौन्दर्य आ जाता है और वह प्रभावी बन जाती है।

लोकोक्तियों एवं मुहावरों के अन्य उदाहरण–

लोकोक्तियाँ– (i) अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता।
(ii)आम के आम गुठलियों के दाम।
(iii) ऊँची दुकान फीका पकवान।
(iv) खोदा पहाड़ निकली चुहिया, नाच न जाने आँगन टेड़ा।

निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त रेखांकित वाक्यांश मुहावरों के उदाहरण हैं।
मुहावरे– (अ) पहली नजर में उसका हुलिया देखा और मन खट्टा हो गया था।
(आ) उस समय तो सचमुच मेरा खून जल जाता पर मैंने किसी को हवा नहीं लगने दी।
(इ) प्रेम करते समय इन लोगों की अक्ल क्या घास चरने चली जाती है।
(ई) हमें नज़र मत लगाओ
(उ) बहू को लेकर मन में कितनी कोमल कल्पनाएँ थीं, सब राख हो गईं।

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. शब्द क्या है- तत्सम एवं तद्भव शब्द
2. देशज, विदेशी एवं संकर शब्द
3. रूढ़, योगरूढ़ एवं यौगिकशब्द
4. लाक्षणिक एवं व्यंग्यार्थक शब्द
5. एकार्थक शब्द किसे कहते हैं ? इनकी सूची
6. अनेकार्थी शब्द क्या होते हैं उनकी सूची
7. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (समग्र शब्द) क्या है उदाहरण
8. पर्यायवाची शब्द सूक्ष्म अन्तर एवं सूची
9. शब्द– तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी, रुढ़, यौगिक, योगरूढ़, अनेकार्थी, शब्द समूह के लिए एक शब्द
10. हिन्दी शब्द- पूर्ण पुनरुक्त शब्द, अपूर्ण पुनरुक्त शब्द, प्रतिध्वन्यात्मक शब्द, भिन्नार्थक शब्द
11. द्विरुक्ति शब्द क्या हैं? द्विरुक्ति शब्दों के प्रकार

आशा है, उपरोक्त जानकारी परीक्षार्थियों / विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं परीक्षापयोगी होगी।
धन्यवाद।
RF Temre
infosrf.com

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

other resources Click for related information

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)

Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

अनुतान क्या है? अनुतान के उदाहरण एवं प्रकार || हिन्दी भाषा में इसकी महत्ता || Hindi Bhasha and Anutan

अनुतान के प्रयोग से शब्दों या वाक्यों के भिन्न-भिन्न अर्थों की अनुभूति होती है। भाषा में अनुतान क्या होता है? अनुतान के उदाहरण, प्रकार एवं इसकी महत्ता की जानकारी पढ़े।

Read more



'अ' और 'आ' वर्णों से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य एवं इनकी विशेषताएँ

अ और आ दोनों स्वर वर्णों का उच्चारण स्थान कण्ठ है अर्थात ये दोनों वर्ण कण्ठ्य वर्ण हैं। इनकी विस्तार पूर्वक जानकारी नीचे दी गई है।

Read more

आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी (परिचय) : बौद्धकालीन भारत में विश्वविद्यालय― तक्षशिला, नालंदा, श्री धन्यकटक, ओदंतपुरी विक्रमशिला

आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी द्वारा लिखित निबंध : बौद्धकालीन भारत में विश्वविद्यालय― तक्षशिला, नालंदा, श्री धन्यकटक, ओदंतपुरी विक्रमशिला।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe