An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



दक्षिण अमेरिका की जलवायु एवं वनस्पति | Climate and Plants of South America

दक्षिण अमेरिका के उन क्षेत्रों में उष्णकटिबंधीय जलवायवीय दशाएँ पाई जाती हैं, जो विषुवत रेखा के निकट अवस्थित हैं। यहाँ पर उष्ण एवं आर्द्र जलवायु है। ऐसा होने के कारण वर्षा की दर अधिक होती है। इसके साथ ही वार्षिक तापांतर भी नगण्य रहता है। वर्षा की अधिकता की वजह से यहाँ सघन वनस्पतियों का विकास हुआ है। इन घनी वनस्पतियों को यहाँ 'सेल्वास' कहा जाता है। इन वनों में 'बाल्सा' नामक लकड़ी पाई जाती है। यह विश्व की सबसे हल्की लकड़ी है।

Tropical climatic conditions are found in those areas of South America, which are located near the equator. The climate here is hot and humid. Due to this the rate of rainfall is higher. In addition, the annual temperature difference is also negligible. Due to the excess of rainfall, dense vegetation has developed here. These dense vegetation are called here 'Selvas'. Wood called 'Balsa' is found in these forests. It is the lightest wood in the world.

ब्रह्माण्ड एवं खगोल विज्ञान के इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति
2. खगोलीय पिण्ड
3. तारों का जन्म एवं मृत्यु
4. सौरमंडल की संरचना
5. सौरमंडल के पिण्ड
6. सौर मंडल के ग्रह एवं उपग्रह की विशेषताएँ

'सवाना' वनस्पति दक्षिण अमेरिका की महत्वपूर्ण वनस्पति है। यह वनस्पति दक्षिण अमेरिका में अमेज़न नदी के उत्तर में विकसित होती है। सवाना वनस्पति को महाद्वीप के उत्तर में ओरिनोको नदी द्रोणी में 'लानोस' कहा जाता है। इसके अलावा इसे महाद्वीप के दक्षिण में ब्राज़ील के मध्यवर्ती भाग में 'कंपोस' कहते हैं।

'Savanna' Vegetation is an important plant of South America. This vegetation grows north of the Amazon River in South America. The savanna vegetation is called 'lanos' in the Orinoco river basin in the north of the continent. Also it is called 'Compos' in the central part of Brazil in the south of the continent.

पृथ्वी की संरचना एवं इस पर होने वाली हलचलों से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. पृथ्वी की संरचना
2. पृथ्वी की गतियाँ
3. अक्षांश एवं देशांतर रेखाएँ
4. भूकंप एवं भूकम्पीय तरंगे
5. सुनामी और ज्वालामुखी क्या है
6. पृथ्वी पर ज्वार भाटा
7. ग्रहण, ऋतु परिवर्तन विषुव एवं सुपरमून

एंडीज़ पर्वतमाला के पूर्वी ढाल पर पाये जाने वाले वनों को 'मोंटाना' के नाम से जाना जाता है। उत्तरी अर्जेंटीना तथा पश्चिमी पराग्वे के क्षेत्रों में विकसित वनस्पतियों को 'ग्रान चाको' कहा जाता है। 'क्वेब्रेको' ग्रान चाको वनों का महत्वपूर्ण पेड़ हैं। इसकी प्रकृति अत्यधिक कठोर होने के कारण इसे 'कुल्हाड़ी तोड़ पेड़' के नाम से भी जाना जाता है।

The forests found on the eastern slope of the Andes range are known as 'montana'. The vegetation developed in the regions of northern Argentina and western Paraguay is called 'Gran Chaco'. 'Quebraco' are important trees of the Gran Chaco forests. It is also known as 'axe plucking tree' due to its extremely hard nature.

ऋतुओं एवं जलवायु से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. भारत की प्रमुख ऋतुएँ
2. भारत की जलवायु का वर्गीकरण
3. मानसून- भारत की जलवायु
4. 5. वर्षा के प्रकार संवहनीय, पर्वतीय, चक्रवाती वर्षा
5. संघनन क्या है- संघनन के विभिन्न रूप

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के दक्षिणी पेरू एवं उत्तरी चिली के उष्णकटिबंधीय मरुस्थलीय क्षेत्र को 'अटाकामा का मरुस्थल' कहा जाता है। यह उष्णकटिबंधीय मरुस्थल है। यह संसार का सबसे शुष्क मरुस्थल है। इसी मरुस्थल में विश्व का सबसे शुष्कतम स्थान 'अरिका' अवस्थित है। इन उष्णकटिबंधीय मरुस्थलीय क्षेत्रों में नागफनी तथा कटीली झाड़ियों का विस्तार हुआ है। एंडीज़ पर्वतमाला के दक्षिणी हिस्से में 'पेटागोनिया मरुस्थल' अवस्थित है। यह शीतोष्ण कटिबंधीय मरुस्थल है। यह एंडीज़ पर्वतमाला के वृष्टि छाया प्रदेश में अवस्थित है।

The tropical desert region of southern Peru and northern Chile of the continent of South America is called 'Atacama desert'. It is a tropical desert. It is the driest desert in the world. The world's driest place 'Arika' is located in this desert. Hawthorn and thorny shrubs have expanded in these tropical desert areas. 'Patagonia desert' is located in the southern part of the Andes ranges. It is a temperate tropical desert. It is located in the rain shadow region of the Andes ranges.

भारत की प्रमुख नदियों के अपवाह तंत्र से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. सिंधु नदी का अपवाह तंत्र
2. गंगा नदी का अपवाह तंत्र
3. हिमालय की प्रमुख नदियों से संबंधित परियोजनाएँ
4. प्रायद्वीपीय भारत की प्रमुख नदियों का अपवाह तंत्र
5. भारत की प्रमुख झीलें

चिली के मध्यवर्ती भागों में भूमध्यसागरीय जलवायु पायी जाती है। इस कारण यहाँ अधिकांशतः वर्षा शीतऋतु में होती है। यहाँ के प्रमुख वृक्ष ओक, अखरोट, अंजीर आदि हैं। इसके साथ ही दक्षिणी चिली में महासागरीय जलवायु पायी जाती है। इस कारण इस क्षेत्र में वर्षभर वर्षा होती है। अर्जेंटीना एवं उरुग्वे के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में शीतोष्ण कटिबंधीय प्रेयरी प्रकार के घास के मैदान पाये जाते हैं। इन्हें 'पंपास' के नाम से जाना जाता है। इन क्षेत्रों में वर्षा वर्षभर तथा कम मात्रा में होती है। यहाँ पर पशुपालन वृहद् स्तर पर किया जाता है। इसके साथ ही गेहूँ की वृहद् स्तर पर कृषि की जाती है।

The Mediterranean climate is found in the central parts of Chile. Because of this, most of the rainfall here occurs in winter. The main trees here are oak, walnut, fig etc. Along with this, oceanic climate is found in southern Chile. Due to this the region receives rainfall throughout the year. Temperate prairie type grasslands are found in the north-eastern regions of Argentina and Uruguay. These are known as 'pampas'. These regions receive rainfall throughout the year and in small amounts. Here animal husbandry is done on a large scale. Along with this wheat is cultivated on a large scale.

भौगोलिक जानकारी से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. पृथ्वी की स्थलाकृतियाँ
2. मृदा- एक सामान्य परिचय
3. मृदा अपरदन के कारण एवं बचाव के उपाय
4. 8 जनवरी- 'पृथ्वी घूर्णन दिवस' सामान्य ज्ञान
5. विश्व की प्रमुख जल संधियाँ
6. विश्व की प्रमुख जल संधियाँ मुख्य बिन्दु सहित

दक्षिण अमेरिका की प्रमुख वनस्पतियाँ निम्नलिखित हैं- 1. लानोस- यह वनस्पति दक्षिण अमेरिका के उत्तरी क्षेत्र में पायी जाती है। यह उष्णकटिबंधीय सवाना वनस्पति है।
2. कंपोस- यह वनस्पति दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी क्षेत्र में पायी जाती है। यह उष्णकटिबंधीय सवाना वनस्पति है।
3. सेल्वास- यह उष्णकटिबंधीय वनस्पति है।
4. ग्रान चाको- यह उपोष्ण कटिबंध वनस्पति है। यह दक्षिण अमेरिका के बोलीविया, ब्राजील, उत्तरी अर्जेंटीना एवं पश्चिमी पराग्वे के क्षेत्रों में पायी जाती है।
5. पंपास- यह शीतोष्ण कटिबंधीय वनस्पति है। यह दक्षिण अमेरिका के अर्जेंटीना और उरुग्वे के क्षेत्रों में पायी जाती है।

The main plants of South America are as follows- 1. Llanos- This vegetation is found in the northern region of South America. It is tropical savanna vegetation.
2. Compos- This vegetation is found in the southern region of South America. It is tropical savanna vegetation.
3. Selvas- It is a tropical plant.
4. Gran Chaco- This is a subtropical vegetation. It is found in the areas of Bolivia, Brazil, northern Argentina and western Paraguay of South America.
5. Pampas- This is a temperate tropical plant. It is found in the regions of Argentina and Uruguay in South America.

विभिन्न संसाधनों से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. भारत में जल संसाधन
2. भारत में जल परियोजनाएँ
3. ऊर्जा के पारंपरिक और गैर-पारंपरिक स्रोत
4. भारत के भूआकृतिक प्रदेश
5. भारत में हिमालय पर्वत का महत्व
6. हिमालय पर्वत की उत्पत्ति- भू-सन्नति एवं विवर्तनिकी का सिद्धांत

भौगोलिक जानकारी से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. भारत में खनिज उत्पादक राज्य
2. भारत में खनिज उत्पाद
3. भारत में परिवहन
4. भारत के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र
5. भारत के उद्योग- स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले व बाद में
6. भारत में रसायन उद्योग
7. भारत में प्रमुख लौह इस्पात उद्योग
8. भारत में वस्त्र उद्योग
9. भारत में टेक्नोलॉजी आधारित उद्योग

भारतीय धरातल से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. भारत का आकार विस्तार एवं नामकरण- सामान्य जानकारी
2. हिमालय भारतीय भू आकृतिक संरचना
3. उत्तर भारत का विशाल मैदान
4. भारतीय मरुस्थल
5. भारतीय प्रायद्वीपीय पठार
6. भारत के तटीय मैदान
7. भारत के द्वीप समूह

एशिया महाद्वीप से संबंधित इन 👇 प्रकरणों के बारे में भी जानें।
1. एशिया महाद्वीप का विस्तार एवं संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
2. एशिया महाद्वीप की प्रमुख जल संधियां
3. एशिया महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ
4. एशिया महाद्वीप के प्रमुख मरुस्थल एवं मैदान
5. एशिया महाद्वीप की प्रमुख झीलें
6. एशिया महाद्वीप की जलवायु, वनस्पति, प्राकृतिक संसाधन तथा कृषि
7. एशिया महाद्वीप के प्रमुख देश

अफ्रीका महाद्वीप से संबंधित इन 👇इन प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. अफ्रीका महाद्वीप की सामान्य जानकारी
2. अफ्रीका महाद्वीप की पर्वत एवं पठार
3. अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख देश
4. अफ्रीका महाद्वीप के देश एवं उनकी राजधानियाँ
5. अफ्रीका महाद्वीप से संलग्न सागर, महासागर एवं खाड़ियाँ
6. अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख झीलें
7. अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख मरुस्थल
8. अफ्रीका महाद्वीप- नैरोबी, बाब-अल-मंदेब जलसंधि, डरबन, फ़ूटा जालौन पठार, कोको त्रिभुज, साहेल क्षेत्र

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप से संबंधित इन 👇इन प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. उत्तर अमेरिका महाद्वीप - सामान्य परिचय
2. उत्तरी अमेरिका की भौतिक विशेषताएँ
3. उत्तरी अमेरिका की प्रमुख नदियाँ
4. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की प्रमुख जल संधियाँ
5. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की प्रमुख झीलें
6. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की जलवायु
7. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के प्रमुख शहर
8. संयुक्त राज्य अमेरिका की वनस्पति, जलवायु, नगरीकरण, परिवहन एवं भौतिक व आर्थिक विशेषताएँ

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप से संबंधित इन 👇इन प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. कनाडा की भौतिक विशेषताएँ, जलवायु एवं वनस्पति
2. कैरीबियन द्वीप समूह- ग्रेटर एंटीलीज एवं लेजर एंटीलीज
3. उत्तर अमेरिका एवं कैरेबियन द्वीप समूह के प्रमुख देश एवं उनकी राजधानियाँ

आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com


Watch related information below
(संबंधित जानकारी नीचे देखें।)



  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

जर्मनी (यूरोप) की भौगोलिक एवं राजनीतिक विशेषताएँ | Geographical And Political Features Of Germany (Europe)

जर्मनी यूरोप महाद्वीप के महत्वपूर्ण देशों में से एक है। इसके उत्तर-पश्चिम में उत्तर सागर स्थित है। जर्मनी के उत्तर-पूर्व में बाल्टिक सागर स्थित है।

Read more

फ्रांस (यूरोप) की भौगोलिक एवं राजनीतिक विशेषताएँ | Geographical And Political Features Of France (Europe)

फ्रांस क्षेत्रफल की दृष्टि से यूरोप महाद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश रूस है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe