An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



फ्रांस (यूरोप) की भौगोलिक एवं राजनीतिक विशेषताएँ | Geographical And Political Features Of France (Europe)

फ्रांस का परिचय (Introduction To France)

फ्रांस क्षेत्रफल की दृष्टि से यूरोप महाद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश रूस है। फ्रांस पश्चिमी यूरोप का सबसे बड़ा देश है। फ्रांस तीन ओर से समुद्र से घिरा हुआ है। इसके उत्तर-पश्चिम में इंग्लिश चैनल स्थित है। फ्रांस के पश्चिम में बिस्के की खाड़ी और दक्षिण में भूमध्य सागर स्थित है। फ्रांस के प्रमुख पड़ोसी देश निम्नलिखित हैं–
1. लक्ज़मबर्ग
2. बेल्जियम
3. इटली
4. जर्मनी
5. स्पेन
6. स्विट्ज़रलैंड
7. अंडोरा
8. मोनाको।

France is the second largest country in the continent of Europe in terms of area. Russia is the largest country in the continent of Europe. France is the largest country in Western Europe. France is surrounded by sea on three sides. To its north-west lies the English Channel. To the west of France lies the Bay of Biscay and to the south the Mediterranean Sea. Following are the major neighboring countries of France–
1. Luxembourg
2. Belgium
3. Italy
4. Germany
5. Spain
6. Switzerland
7. Andorra
8. Monaco.

यूरोप महाद्वीप से संबंधित इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. अपवाह तंत्र एवं अपवाह प्रतिरूप | Drainage System And Drainage Pattern
2. भारत में अपवाह तंत्र– हिमालय की नदियाँ एवं प्रायद्वीपीय नदियाँ | Drainage System In India– Himalayan Rivers And Peninsular Rivers
3. यूरोप महाद्वीप के पर्वत
4. सिन्धु नदी तंत्र एवं सहायक नदियाँ | Indus River System And Tributaries
5. यूरोप महाद्वीप की महत्वपूर्ण नदियाँ | Important Rivers Of The Continent Of Europe
6. यूनाइटेड किंगडम की भौगोलिक विशेषताएँ

भौगोलिक स्थलाकृतियाँ (Geographical Topographies)

फ्रांस की कुछ महत्वपूर्ण भौगोलिक स्थलाकृतियाँ निम्नलिखित हैं–
1. इंग्लिश चैनल– यह फ्रांस को यूनाइटेड किंगडम से अलग करता है।
2. पेरेनीज पर्वत– यह फ्रांस को स्पेन से अलग करता है।
3. अल्पस पर्वत– यह फ्रांस को इटली से अलग करता है।
4. जूरा पर्वत– यह फ्रांस को स्विट्जरलैंड से अलग करता है।
5. वॉसजेस पर्वत– यह फ्रांस को जर्मनी से अलग करता है।

The following are some of the important geographical topographies of France–
1. English Channel– It separates France from the United Kingdom.
2. Perennes Mountains– This separates France from Spain.
3. Alps Mountains– It separates France from Italy.
4. Jura Mountains– It separates France from Switzerland.
5. Vosges Mountains– This separates France from Germany.

यूरोप महाद्वीप से संबंधित इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. हिमालय– हिमाद्रि (ऊँचे शिखर), हिमाचल, शिवालिक | Himalaya– Himadri (High Peak), Himachal, Shivalik
2. भारत का उत्तरी मैदान– भाबर, तराई, भांगर, खादर | Northern Plains Of India– Bhabar, Terai, Bhangar, Khadar
3. प्रायद्वीपीय पठार– मध्य उच्चभूमि, दक्कन ट्रैप | Peninsular Plateau– Central Highlands, Deccan Trap
4. भारतीय मरूस्थल और तटीय मैदान | Indian Desert And Coastal Plain
5. लक्षद्वीप (प्रवाल), अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | Lakshadweep (Coral), Andaman And Nicobar Islands

पेरिस (Paris)

फ्रांस की राजधानी 'पेरिस' है। पेरिस को निम्नलिखित नामों से भी जाना जाता है–
1. फ्रांस का हृदय स्थल
2. फैशन की नगरी
3. ग्रंथिल नगर
4. सांस्कृतिक गढ़।

The capital of France is 'Paris'. Paris is also known by the following names–
1. Heartland of France
2. City of Fashion
3. Ghandhil Nagar
4. Cultural Citadel.

फ्रांस की जलवायु में बहुत विविधता है। फ्रांस को 'छोटा यूरोप' भी कहा जाता है। इसके दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में नवीनतम मोड़दार पर्वत हैं। फ्रांस के शैंपेन क्षेत्र में अंगूर से शराब बनायी जाती है। इस शराब को शैंपेन शराब कहा जाता है। यह शराब पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। फ्रांस के दक्षिणी क्षेत्र में रोन और सोन नदियों का संगम हुआ है। इस क्षेत्र में फ्रांस का 'लियोन' शहर स्थित है। यह शहर रेशम उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

The climate of France is very diverse. France is also known as 'Little Europe'. To its south and south-west are the latest turning mountains. Wine is made from grapes in the Champagne region of France. This wine is called champagne wine. This wine is famous all over the world. The Rhne and Sane rivers meet in the southern region of France. The city of 'Lyon' of France is located in this region. The city is famous for silk production.

यूरोप महाद्वीप से संबंधित इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. यूरोप महाद्वीप- भौगोलिक परिचय
2. भौगोलिक परिस्थितियों के आधार पर यूरोप महाद्वीप का वर्गीकरण
3. विश्व तथा भारत (एवं उसके पड़ोसी देश) | World And India (And Its Neighboring Countries)
4. भारत की स्थलाकृतियाँ– शैलें और प्लेटें | Topography Of India– Rocks And Plates
5. भारतीय स्थलाकृतियों का निर्माण– गोंडवाना भूमि | Formation Of Indian Topographies– Gondwana Land

फ्रांस में अधिकतर उद्योगों का विकास कच्चे माल की उपलब्धता के आधार पर हुआ है। फ्रांस के लॉरेन क्षेत्र में लौह-इस्पात उद्योग का विकास हुआ है। रोन घाटी में रेशम वस्त्र उद्योग का विकास हुआ है। लिली शहर क्षेत्र में सूती वस्त्र उद्योग का विकास हुआ है। फ्रांस में अधिकांश जनसंख्या नगरों में रहती है। यहाँ पर विस्तृत रूप से खेती की जाती है और पशु पालन भी किया जाता है। यहाँ पर अंगूर, सेब आदि फलों की कृषि की जाती है। इसलिए फ्रांस को 'कृषकों का देश' भी कहा जाता है। फ्रांस खाद्यान्न उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर है। यहाँ के मैदानी हिस्सों में गेहूँ की कृषि की जाती है। गेहूँ का उत्पादन अधिकांशतः सीन नदी बेसिन क्षेत्र में किया जाता है। फ्रांस में मिश्रित कृषि के साथ-साथ गहन कृषि प्रणाली का भी विकास हुआ है।

The development of most industries in France is based on the availability of raw materials. The iron-steel industry developed in the Lorraine region of France. The silk textile industry has developed in the Rhone valley. The cotton textile industry has flourished in the Lille city area. The majority of the population in France lives in cities. Farming is done extensively here and cattle rearing is also done. Fruits like grapes, apples etc. are cultivated here. That's why France is also called 'country of farmers'. France is self-sufficient in food production. Wheat is cultivated in the plains here. Wheat is mainly produced in the Seine river basin area. In addition to mixed farming, intensive farming system has also developed in France.

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप से संबंधित इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़ें।
1. दक्षिण अमेरिका की जलवायु एवं वनस्पति
2. दक्षिण अमेरिका की प्रमुख खाड़ियाँ, प्रायद्वीप एवं जलसंधियाँ
3. दक्षिण अमेरिका महाद्वीप- पश्चिमी तटीय मैदान, पश्चिमी पर्वतीय क्षेत्र, मध्यवर्ती मैदान, पूर्वी उच्चभूमि
4. दक्षिण अमेरिका की महत्वपूर्ण नदियाँ- अमेज़न, ओरिनोको, पराना आदि

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

जर्मनी (यूरोप) की भौगोलिक एवं राजनीतिक विशेषताएँ | Geographical And Political Features Of Germany (Europe)

जर्मनी यूरोप महाद्वीप के महत्वपूर्ण देशों में से एक है। इसके उत्तर-पश्चिम में उत्तर सागर स्थित है। जर्मनी के उत्तर-पूर्व में बाल्टिक सागर स्थित है।

Read more

फ्रांस (यूरोप) की भौगोलिक एवं राजनीतिक विशेषताएँ | Geographical And Political Features Of France (Europe)

फ्रांस क्षेत्रफल की दृष्टि से यूरोप महाद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश रूस है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe