An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



मूल्यांकन वर्कशीट में अंकों का अधिभार (अंक विभाजन) || कक्षा 1 व 2 वार्षिक मूल्यांकन || Class 1st and 2nd annual exam

राज्य शिक्षा केंद्र के 23 मार्च 2022 के दिशा निर्देशानुसार कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों का वार्षिक मूल्यांकन किया जाना है वार्षिक मूल्यांकन करने हेतु दिशा निर्देश में जानकारी दी गई है कि

1. कक्षा 1 व 2 में अध्ययन अध्यापन की सतत प्रक्रिया के साथ ही मूल्यांकन भी किया जाएगा।
2. कक्षा-1 व 2 के बच्चों का मूल्यांकन शालाओं को उपलब्ध कराई गई "अभ्यास पुस्तिका में संलग्न आकलन / मूल्यांकन वर्कशीट (विषय-हिन्दी, अंग्रेजी, गणित) के आधार पर किया जाएगा।
3. मूल्यांकन "अभ्यास पुस्तिका" संलग्न आकलन वर्कशीट्स में प्रत्येक विषय का पूर्णांक 100-100 अंकों का होगा।
4. वर्कबुक में दी गई वर्कशीट्स पर कार्य सर्वप्रथम वर्कबुक में दी गई विषय- हिन्दी, गणित, अंग्रेजी की अभ्यास वर्कशीट्स पर कार्य कराया जाए।
5. वर्कशीट्स पर कार्य करने हेतु क्रम वही रहेगा, जो क्रम वर्कबुक में है।
6. 14 मार्च 2022 से 25 मार्च 2022 की अवधि में शाला में ही मूल्यांकन वर्कशीट्स पर कार्य कराया जाए।
7. शाला को स्वतन्त्रता रहेगी कि कक्षा 1 व 2 के विषयवार मूल्यांकन हेतु विद्यालय स्तर पर टाईम-टेबल तैयार करें तथा इसके आधार पर विद्यार्थियों से मूल्यांकन वर्कशीट पर शाला में कार्य करवाए।
8. प्रतिभा पर्व में उपयोग की गई वर्कशीट्स को छोड़कर (विषयवार) शेष मूल्यांकन वर्कशीट्स को 100 अंक के अधिभार में विभाजित कर बच्चों से कार्य कराया जाए।
9. विषयवार समस्त वर्कशीट पर कार्य पूर्ण होने के बाद पूर्ण वर्कबुक को बच्चे से शाला में जमा करा लिया जाएगा। उसके बाद वर्कशीट की जाँच 13 अप्रैल के पूर्व अनिवार्यतः कर ली जाए। पूर्णांक में से विषयवार प्राप्तांक मूल्यांकन अभिलेख में अंकित किए जाए व बच्चों का परीक्षा परिणाम तैयार किया जाए।
10. वर्कशीट पर कार्य पूर्ण करने के उपरान्त इन्हें शाला में अभिलेख के रूप में रखा जाए।
11. किसी भी दशा में वर्कबुक में से वर्कशीट को फाड़कर अलग न किया जाए।

राज्य शिक्षा केन्द्र के दिशानिर्देशानुसार अभ्यास पुस्तिका (कक्षा 1 व 2) से जो मूल्यांकन वर्कशीट्स प्रतिभापर्व में उपयोग कर ली गई हैं, उन्हें छोड़कर शेष मूल्यांकन वर्कशीट्स का प्रयोग वार्षिक मूल्यांकन हेतु करते हुए 100 अंकों का अधिभार दिया जाना है। जैसा की प्रतिभापर्व मूल्यांकन के दिशानिर्देश में जानकारी दी गई थी कि 'प्रयास पुस्तिका' की प्रथम पाँच मूल्यांकन वर्कशीट्स एवं 'अभ्यास पुस्तिका' की प्रथम पाँच मूल्यांकन वर्कशीट्स का प्रयोग प्रतिभापर्व मूल्यांकन के लिए किया जाएगा। अभ्यास पुस्तिका कक्षा 1st और 2nd में प्रथम पाँच मूल्यांकन वर्कशीट्स को छोड़कर शेष वर्कशीट्स का प्रयोग वार्षिक मूल्यांकन हेतु किया जाएगा। आइए क्रमशः कक्षा 1st और 2nd की अभ्यास पुस्तिका से हिन्दी, अंग्रेजी एवं गणित की वर्कशीट्स संख्या एवं अंकों के अधिभार को देखें।

कक्षा- 1st - अभ्यास पुस्तिका की वर्कशीट्स

हिन्दी
(1) कुल मूल्यांकन वर्कशीट्स - 14
(2) प्रतिभापर्व मूल्यांकन में प्रयुक्त - 5
(3) वार्षिक मूल्यांकन हेतु शेष- 9 (वर्कशीट 6 से 14 तक)
(4) पूर्णांक - 100
(5) प्रत्येक वर्कशीट हेतु अंक अधिभार- 11-11 अंक 8 वर्कशीट हेतु एवं 12 अंक वर्कशीट 1 वर्कशीट हेतु निर्धारित करें।

अंग्रेजी
(1) कुल मूल्यांकन वर्कशीट्स - 14
(2) प्रतिभापर्व मूल्यांकन में प्रयुक्त - 5
(3) वार्षिक मूल्यांकन हेतु शेष- 9 (वर्कशीट 6 से 14 तक)
(4) पूर्णांक - 100
(5) प्रत्येक वर्कशीट हेतु अंक अधिभार - 11-11 अंक 8 वर्कशीट हेतु एवं 12 अंक वर्कशीट 1 वर्कशीट हेतु निर्धारित करें।

गणित
(1) कुल मूल्यांकन वर्कशीट्स - 9
(2) प्रतिभापर्व मूल्यांकन में प्रयुक्त - 5
(3) वार्षिक मूल्यांकन हेतु शेष- 4 (वर्कशीट 6 से 9 तक)
(4) पूर्णांक - 100
(5) प्रत्येक वर्कशीट हेतु अंक अधिभार - 25

कक्षा- 2nd - अभ्यास पुस्तिका की वर्कशीट्स

हिन्दी
(1) कुल मूल्यांकन वर्कशीट्स - 17
(2) प्रतिभापर्व मूल्यांकन में प्रयुक्त - 5
(3) वार्षिक मूल्यांकन हेतु शेष- 12 (वर्कशीट 6 से 17 तक)
(4) पूर्णांक - 100
(5) प्रत्येक वर्कशीट हेतु अंक अधिभार- 9 अंक 5 वर्कशीट हेतु, 8 अंक 6 वर्कशीट्स हेतु एवं 7 अंक 1 वर्कशीट हेतु निर्धारित करें।

अंग्रेजी
(1) कुल मूल्यांकन वर्कशीट्स - 9
(2) प्रतिभापर्व मूल्यांकन में प्रयुक्त - 5
(3) वार्षिक मूल्यांकन हेतु शेष- 4 (वर्कशीट 6 से 9 तक)
(4) पूर्णांक - 100
(5) प्रत्येक वर्कशीट हेतु अंक अधिभार - 25

गणित
(1) कुल मूल्यांकन वर्कशीट्स - 7
(2) प्रतिभापर्व मूल्यांकन में प्रयुक्त - 5
(3) वार्षिक मूल्यांकन हेतु शेष- 2 (वर्कशीट 6 एवं 7)
(4) पूर्णांक - 100
(5) प्रत्येक वर्कशीट हेतु अंक अधिभार - 50

परीक्षा परिणाम तैयार करने एवं अंकसूची भरने की जानकारियाँ
1. अंकसूची की भरी जाने वाली प्रविष्टियाँ
2. परीक्षा फल संबंधी अभिलेख तैयार कैसे करें?
3. प्रगति पत्रक में भरी हुई प्रविष्टियाँ 2021-22 हेतु

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)
  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

विद्यार्थियों के प्राप्तांकों (1 से 60 तक) के अधिभार की सूची | अधिभार निकालने का सूत्र | formula to calculate surcharge

इस लेख में विद्यार्थियों के प्राप्तांकों (1 से 60 तक) के अधिभार की सूची दी गई है इसी के साथ अधिभार निकालने के सूत्र की जानकारी दी गई है।

Read more

स्कूलों व शासकीय कार्यालयों में इन 9 नेताओं की तस्वीरें लगाने के पूर्व आदेश || Orders to put up pictures of leaders in schools.

इस लेख में स्कूलों व शासकीय कार्यालयों में इन 9 नेताओं की तस्वीरें लगाने के पूर्व आदेशों की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe