Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

अंकसूची में भरी जाने एवं रिक्त रखे जाने वाली प्रविष्टियाँ कौन-कौन सी हैं || 1st to 4th and 6th, 7th Mark sheet Entries

अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

अंकसूची में भरी जाने एवं रिक्त रखे जाने वाली प्रविष्टियाँ कौन-कौन सी हैं || 1st to 4th and 6th, 7th Mark sheet Entries

सत्र 2021-22 में कक्षा 1 से 4 व 6,7 की अंकसूची में भरी जाने एवं रिक्त रखे जाने वाली प्रविष्टियाँ कौन-कौन सी हैं?

राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल के 23/03/2022 के दिशानिर्देश जिसमें वार्षिक मूल्यांकन वर्ष 2021-22 कक्षा 1 से 4 एवं 6, 7 की अंकसूचियों में प्रविष्टियाँ से संबंधित जानकारियाँ दी गई हैं। अंकसूची में कौन से प्रविष्टियाँ की जानी है और कौन सी प्रविष्टियाँ रिक्त रखी जानी है, विवरण नीचे दिया गया है।

अंकसूची में की जाने वाली प्रविष्टियाँ

1. शैक्षिक क्षेत्रों के मूल्यांकन ग्रेड - शैक्षिक क्षेत्रों के मूल्यांकन ग्रेड में केवल 3 प्रविष्टियाँ की जाएँगी।
(i) अर्धवार्षिक / प्रतिभा पर्व मूल्यांकन के ग्रेड - माह जनवरी में संपन्न प्रतिभा पर्व मूल्यांकन में विद्यार्थियों के प्राप्तांकों के ग्रेड जनवरी माह के खण्ड में अंकित किये जायेंगे। प्रतिभा पर्व (अर्द्धवार्षिक) मूल्यांकन प्रत्येक विषय के लिए 50 अंकों का था। इन 50 अंकों में से विद्यार्थी ने कितने अंक प्राप्त किया हैं, उनके ग्रेड को अंकित किया जाएगा।

(ii) वार्षिक मूल्यांकन के ग्रेड - वार्षिक मूल्यांकन जिसमें (लिखित एवं प्रोजेक्ट वर्क) 100 अंक (60 + 40) होंगे। विद्यार्थियों के द्वारा प्राप्तांकों के ग्रेड को वार्षिक मूल्यांकन के खण्ड में भरा जाएगा।

(iii) वार्षिक मूल्यांकन (सकल) - इस खण्ड में अर्ध्दवार्षिक मूल्यांकन एवं वार्षिक मूल्यांकन के अंकों के योग के ग्रेड को भरा जाएगा। अर्ध्दवार्षिक मूल्यांकन 50 अंक एवं वार्षिक मूल्यांकन 100 अंक, इस तरह कुल 150 अंकों में से विद्यार्थी द्वारा प्राप्तांकों के ग्रेड को अंतिम खण्ड में भरा जाएगा।

टीप - वार्षिक मूल्यांकन (सकल) में विद्यार्थी के प्राप्तांकों के ग्रेड के आधार पर विद्यार्थी के परीक्षा परिणाम की घोषणा की जाएगी।

इस 👇 बारे में भी जानें।
Email और Gmail में क्या अन्तर है

इस 👇 बारे में भी जानें।
विद्यालय Udise कैसे भरें

इस 👇 बारे में भी जानें।
लॉकडाउन क्या है? इसके लाभ और हानि

2. सह-शैक्षिक क्षेत्रों के ग्रेड - सह-शैक्षिक क्षेत्रों एवं व्यक्तिगत सामाजिक गुणों के ग्रेड उन्हीं माहों के लिए भरे जाएँगे जिसमें विद्यार्थियों के लिए शालाएँ संचालित हुई हैं। सत्र 2021-22 में जुलाई एवं अगस्त माह को छोड़कर सितम्बर से अप्रैल माह तक विद्यालय संचालित हुए हैं। जिसमें 20 सितंबर को विद्यार्थियों के लिए विद्यालय प्रारंभ किए गए थे। बीच सत्र में जनवरी माह में 15 जनवरी से 31 जनवरी तक के लिए कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए विद्यार्थियों हेतु अवकाश रखा गया था। इसके अलावा शेष सभी महिनों में विद्यार्थियों के लिए विद्यालय संचालित हुए हैं। अतः
सितम्बर
अक्टूबर
नवंबर
दिसंबर
जनवरी
फरवरी
मार्च
अप्रैल
माहों में विद्यार्थी के सह-शैक्षिक क्षेत्रों के ग्रेड पाँचों विषयों -
1. साहित्यिक
2. सांस्कृतिक
3. वैज्ञानिक
4. सृजनात्मक
5. खेलकूद, योग, स्काउट/रेडक्रॉस
के लिए भरे जाएंगे।

इस 👇 बारे में भी जानें।
मोगली की कहानी- मोगली लैण्ड सिवनी

इस 👇 बारे में भी जानें।
एतिहासिक पर्यटन स्थल- आष्टा का महाकाली मंदिर

3. व्यक्तिगत सामाजिक गुणों के ग्रेड - उक्त सह-शैक्षिक क्षेत्रों में जिन माहों के लिए ग्रेड दिए जाएँगे उन्ही माहों के लिए व्यक्तिगत एवं सामाजिक गुणों से संबंधित ग्रेड प्रदान किए जाएँगे। व्यक्तिगत एवं सामाजिक गुणों के अंतर्गत
1. नियमितता - समयबद्धता
2. स्वच्छता
3. कर्तव्यनिष्ठा
4. सहयोग की भावना
5. पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता
6. . सत्यवादिता - ईमानदारी
विषय हैं। उक्त विषयों में विद्यार्थियों की गतिविधियों पर आधारित ग्रेड प्रदान की जाएँगे।

टीप - सहशैक्षिक एवं व्यक्तिगत सामाजिक गुणों के ग्रेड का अधिभार वार्षिक मूल्यांकन में नहीं दिया जायेगा।

4. शाला लगने एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति के दिवस - अंकसूची में नीचे कुल शिक्षण दिवस (शाला लगने के दिवस) एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति की दिवस को छात्र उपस्थिति पंजी से गिनकर भरें।

अंकसूची में न की जाने वाली प्रविष्टियाँ

1. शैक्षिक मूल्यांकन में सभी माहों के मासिक मूल्यांकन के ग्रेड की प्रविष्टि नहीं की जायेगी। इन माहों के खण्डों को रिक्त रखा जायेगा या शिक्षक डेस लगा सकते हैं।
2. सह शैक्षिक एवं व्यक्तिगत सामाजिक गुणों के ग्रेड जुलाई एवं अगस्त माहों को खण्डों में रिक्त रखे जायेंगे या इन कालमों में डेस लगाया जा सकता है।

टीप - उक्त दो तरह की प्रविष्टियों को छोड़कर शेष सभी प्रविष्ठियाँ विद्यार्थियों की अंकसूची में की जानी है।

इस 👇 बारे में भी जानें।
टैनग्राम क्या है? इसका आविष्कार एवं विकास

इस 👇 बारे में भी जानें।
मध्य प्रदेश के प्रमुख स्थल एवं उनकी प्रसिद्धि के कारण

इस 👇 बारे में भी जानें।
अवकाश हेतु आवेदन का प्रारुप


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

TET व CTET 2026 परीक्षा हेतु सामाजिक विज्ञान (इतिहास) की पूरी अध्ययन सामग्री। इसमें विश्व इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, संविधान, राजस्थान का इतिहास एवं 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

Read more
माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा TET हेतु विज्ञान विषय के 'ब्रह्माण्ड' चैप्टर की संपूर्ण जानकारी, महाविस्फोट सिद्धांत, सौर मंडल के ग्रह और 50 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Read more
TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1 (हिन्दी), भाषा-2 (अंग्रेजी/संस्कृत), गणित एवं पर्यावरण अध्ययन सहित TET परीक्षा 2026 हेतु 150 बहुविकल्पीय प्रश्नों का अभ्यास सेट (उत्तर सहित)

Read more

Search Option

Follow us