An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



टैनग्राम क्या है? इसका आविष्कार एवं विकास || What is Tangram? its invention and development

ज्यामितीय आकृतियों की एक ऐसी पहेली जिसके टुकड़ों (आकारों) को अलग-अलग दिशाओं में एक साथ जोड़कर तरह-तरह की आकृतियों का निर्माण कर बच्चों में सृजनात्मकता (रचनात्मकता) का विकास किया जाता है। इस पहेली खेल को ही 'टेनग्राम' कहते हैं।
टेनग्राम पहेली में सात प्रकार की आकृतियाँ होती हैं, जो कि किसी वर्गाकार आकृति को काटकर बनाई जाती हैं। वर्ग से आकृतियाँ इस प्रकार काटी जाती हैं कि जिन्हें सटाकर स्थापित करने पर अभीष्ट आकृति बन जाये। इन आकृतियों को 'टैन' कहा जाता है।

डाउनलोड करें।
CM Rise School Teachers Exam Admit Card

यदि कोई आकृति जिसकी केवल बाहरी सीमा रेखा अर्थात खाका दिया गया हो, टैनग्राम की आकृतियों से सीमा रेखा के अंदर जमाने को कहा जाता है। यह भी निर्देश दिया जाता है कि सीमा रेखा के अंदर कोई भी स्थान शेष न बचे और न ही आकृतियाँ एक दूसरे के ऊपर चढ़ी हुई हो। विद्यार्थीगण अपनी कल्पना एवं तर्क-शक्ति से सातों टुकड़ों के द्वारा दी गई आकृति का निर्माण करते हैं।

इस 👇 बारे में भी जानें।
Email और Gmail में क्या अन्तर है

टेनग्राम की आकृतियाँ–

टेनग्राम पहेली की आकृतियाँ ज्यामितीय आकृतियाँ होती हैं जिसमें पाँच त्रिभुजाकार, एक समानान्तर चतुर्भुजाकार और एक वर्गाकार होता है। इस तरह कुल सात आकृतियाँ होती हैं। टैनग्राम पहेली बाजार में उपलब्ध है जो कि किसी वर्गाकार गत्ते या हार्ड बोर्ड के टुकड़े में काट कर बनाया जाता है।

टैनग्राम का आविष्कार एवं विकास–

टैनग्राम का आविष्कार चीन में हुआ माना जाता है। चीन में इस पहेली को 'chi chio pen' नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि एक बार चीन के राजा ने एक वर्गाकार दर्पण मँगवाया। किंतु राजा के सेवक के हाथों से गिरकर वह वर्गाकार दर्पण टूट गया। दर्पण सात प्रकार की आकृतियों में विभक्त हो गया। उस सेवक ने हर प्रकार से उन टूटे हुए दर्पण के टुकड़ों को जमाने की कोशिश की। जब भी वह उन टुकड़ों को जमाने की कोशिश करता तो कोई न कोई नई आकृति बन जाती थी। अन्ततः वह उन टुकड़ों को जमा नहीं पाया किंतु उसे जमाने एवं नयी आकृति निर्माण में बहुत आनंद आ रहा था। फिर उस खेल को उसने अन्य लोगों ने भी देखा। इस तरह धीरे-धीरे करके बात राजा तक पहुँची। राजा ने भी उस दर्पण के टुकड़ों को मँगवाया और जमाने की कोशिश की। राजा से भी तरह-तरह की आकृतियाँ बनने लगी, जिसे देखकर उसे बड़ा आनंद आया। इस तरह धीरे-धीरे इस पहेली का पूरे चीन में विकास हुआ और बाद के दशकों में पूरे विश्व में या पहेली (खेल) लोकप्रिय हो गया।

इस 👇 बारे में भी जानें।
विद्यालय Udise कैसे भरें

इस तरह टैनग्राम पहेली आज पूरे विश्व के बच्चों का आनंद का खेल (पहेली) बन गया है। यह पूरे विश्व में अपने तरह की सर्वाधिक लोकप्रिय खेल है। बच्चे साथ-साथ मिलकर बड़ी रुचि के साथ खेलते हैं। अधिक जानकारी के लिए दिया गया वीडियो अवश्य देखें।

इस 👇 बारे में भी जानें।
लॉकडाउन क्या है? इसके लाभ और हानि

इस 👇 बारे में भी जानें।
मोगली की कहानी- मोगली लैण्ड सिवनी

इस 👇 बारे में भी जानें।
एतिहासिक पर्यटन स्थल- आष्टा का महाकाली मंदिर

आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)
  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like




टैनग्राम क्या है? इसका आविष्कार एवं विकास || What is Tangram? its invention and development

ज्यामितीय आकृतियों की एक ऐसी पहेली जिसके टुकड़ों (आकारों) को अलग-अलग दिशाओं में एक साथ जोड़कर तरह-तरह की आकृतियों का निर्माण पहेली खेल को ही 'टेनग्राम' कहते हैं।

Read more

रसायनज्ञ- डॉ. प्रफुल चंद राय, डॉ. हरगोविंद सिंह खुराना, लेवोजिए | Chemists- Dr. Praful Chand Rai, Dr. Hargovind Singh Khurana, Levozie

प्रमुख रसायनज्ञों में डॉ. प्रफुल चंद राय, डॉ. हरगोविंद सिंह खुराना, लेवोजिए हैं जिन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe