An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



प्रगति पत्रक के शिक्षक का अभिमत के खण्ड में शिक्षकों का अभिमत कैसे लिखा जाना चाहिए? || Teachers' remarks in progress card

वर्ष के अंत में विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा संपन्न हो जाने के पश्चात उनका प्रगति पत्रक भरा जाता है। परीक्षा परिणाम की सारी प्रविष्टियाँ भर लेने के पश्चात अंत में 'ग्रेड', 'कक्षोन्नति' के खण्ड के साथ-साथ 'शिक्षक का अभिमत' का खण्ड दिया होता है। इस खण्ड में विद्यार्थी के स्तर को देखते हुए शिक्षकों के द्वारा तरह-तरह की टिप्पणी (अभिमत) लिखा जाता है।
शिक्षक का अभिमत किस प्रकार से होना चाहिए इस बारे में नीचे जानकारी दी गई है।

टीप - यह जानकारी केवल सुझावात्मक है।

(A) यदि छात्र मेधावी है–

○ उत्कृष्ट/उत्तम/श्रेष्ठ
टीप - शिक्षकों द्वारा एक शब्द में उक्तानुसार अभिमत दिया जाता है, इसके स्थान पर निम्नानुसार शिक्षक अभिमत देना चाहिए।

○ विद्यार्थी का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।
○ विद्यार्थी की विषयों पर अच्छी पकड़ है।
○ विद्यार्थी गणित/विज्ञान/पर्यावरण/हिन्दी में विशेष योग्यता रखता है।
○ विद्यार्थी सहशैक्षिक क्षेत्रों में उत्तम है।
○ विद्यार्थी व्यक्तिगत सामाजिक गुणों में निपुणता रखता है।

(B) यदि छात्र सामान्य है–

○ सामान्य/अच्छा/ठीक
टीप - शिक्षकों द्वारा एक शब्द में उक्तानुसार अभिमत दिया जाता है इसके स्थान पर निम्नानुसार शिक्षक अभिमत देना चाहिए।

○ विद्यार्थी का स्तर सामान्य है।
○ विद्यार्थी की सह-शैक्षिक क्षेत्रों में मजबूत पकड़ है।
○ विद्यार्थी व्यक्तिगत सामाजिक गुणों में निपुणता रखता है।
○ विद्यार्थी का गणित/विज्ञान/पर्यावरण/हिन्दी ठीक है।
○ विद्यार्थी के गणित/विज्ञान/पर्यावरण/हिन्दी विषय में सुधार की आवश्यकता है।

परीक्षा परिणाम तैयार करने एवं अंकसूची भरने की जानकारियाँ
1. अंकसूची की भरी जाने वाली प्रविष्टियाँ
2. परीक्षा फल संबंधी अभिलेख तैयार कैसे करें?
3. प्रगति पत्रक में भरी हुई प्रविष्टियाँ 2021-22 हेतु
4. कक्षा 1 व 2 मूल्यांकन वर्कशीट्स में अंकों का अधिभार
5. सत्र 2021-22 में शाला लगने के दिवस
6. 50% क्षमता के साथ विद्यालय संचालन के माहों में बच्चों की उपस्थिति

(C) यदि छात्र कमजोर है–

○ कमजोर/सुधार योग्य/सामान्य से नीचे
टीप - शिक्षकों द्वारा एक शब्द में उक्तानुसार अभिमत दिया जाता है इसके स्थान पर निम्नानुसार शिक्षक अभिमत देना चाहिए।

○ विद्यार्थी का गणित/विज्ञान/पर्यावरण/हिन्दी विषय सुधार योग्य है।
○ विद्यार्थी के सामाजिक पक्ष में सुधार की आवश्यकता है।
○ विद्यार्थी के सह-शैक्षिक क्षेत्र सामान्य हैं।
○ विद्यार्थी की उपस्थिति में सुधार की आवश्यकता है।
○ विद्यार्थी की नियमितता में सुधार की आवश्यकता है।

वार्षिक परीक्षा प्रोजेक्ट वर्क कक्षा 3 व 4
1. वार्षिक मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22 प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 3 विषय- हिन्दी, अंग्रेजी, गणित व पर्यावरण
2.वार्षिक मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22 प्रोजेक्ट कार्य कक्षा- 4 विषय- हिन्दी, अंग्रेजी व पर्यावरण
3. विषय - अंग्रेजी मॉडल आंसर शीट कक्षा - 4

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)
  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

विद्यार्थियों के प्राप्तांकों (1 से 60 तक) के अधिभार की सूची | अधिभार निकालने का सूत्र | formula to calculate surcharge

इस लेख में विद्यार्थियों के प्राप्तांकों (1 से 60 तक) के अधिभार की सूची दी गई है इसी के साथ अधिभार निकालने के सूत्र की जानकारी दी गई है।

Read more

स्कूलों व शासकीय कार्यालयों में इन 9 नेताओं की तस्वीरें लगाने के पूर्व आदेश || Orders to put up pictures of leaders in schools.

इस लेख में स्कूलों व शासकीय कार्यालयों में इन 9 नेताओं की तस्वीरें लगाने के पूर्व आदेशों की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe