Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

विद्यालयों में सत्र 2022-23 हेतु कौन कौन से कार्य अनिवार्यतः किये जाने हैं? || संबंधित कार्यों हेतु लिंक

अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

विद्यालयों में सत्र 2022-23 हेतु कौन कौन से कार्य अनिवार्यतः किये जाने हैं? || संबंधित कार्यों हेतु लिंक

सत्र 2022-23 हेतु विद्यालयों में कौन-कौन से कार्य किए जाने हैं इससे संबंधित जानकारी के साथ-साथ महत्वपूर्ण लिंक देखें।

1. सत्र 2022-23 हेतु नवागत विद्यार्थियों के नामांकन तैयारी की समीक्षा करना। कक्षा पहली में नामांकन करना सुनिश्चित करना। ग्राम एवं वार्ड अनुसार कक्षा पहली का टारगेट एवं आँगनवाड़ी से कक्षा पहली की टारगेट एवं सूची प्राप्त करना। विगत वर्ष अनुसार शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय में कक्षा अपडेशन का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करना।
शिक्षा पोर्टल पर विद्यार्थियों की मैपिंग कैसे करें, इस बारे में जानकारी हेतु नीचे दिए गए वीडियो को देखें।

2. सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में शिक्षा पोर्टल या एम शिक्षा मित्र के माध्यम से शिक्षकों के लॉगिन पासवर्ड से विद्यार्थियों की कक्षोन्नति का कार्य पूर्ण करना। शिक्षा पोर्टल पर विद्यार्थियों की कक्षोन्नति कैसे करें, इस हेतु नीचे दिए गए वीडियो को देखें।

3. शाला सिद्धि से संबंधित जानकारी shaalasiddhi.niepa.ac.in

पर की फीडिंग पूर्ण करना। लॉगिन पासवर्ड कैसे बनाये इस हेतु नीचे दिये विडियो को देखें।

4. NISHTHA 3.0 FLN ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के Courses 1 से 12 तक दिनांक 31 मई 2022 तक पुनः उपलब्ध हैं। जिन शिक्षकों द्वारा निर्धारित समयावधि में कोर्स पूर्ण नहीं किये अथवा जिन्हें प्रमाण-पत्र नहीं प्राप्त नहीं हुए हैं कृपया इन्हें समय-सीमा में पूर्ण कर लेवें। ऐसे शिक्षक साथी जिन्होंने कोर्स तो पूर्ण कर लिए हैं, किंतु प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किए हैं तो उन्हें भी दोबारा कोर्स पूर्ण प्रमाण पत्र प्राप्त करना आवश्यक है।
निष्ठा के पूरे 12 कोर्सेस की जानकारी नीचे दी गई है।

1. कोर्स 1: बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान मिशन का परिचय 2. कोर्स 2: दक्षता आधारित शिक्षा की और बढ़ना 3. कोर्स 3: बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को समझना : बच्चे कैसे सीखते हैं? 4. कोर्स 4: बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान में समुदाय एवं अभिभावकों की सहभागिता 5. कोर्स 5: विद्याप्रवेश एवं बालवाटिका की समझ 6. कोर्स 6: बुनियादी भाषा और साक्षरता 7. कोर्स 7 : प्राथमिक कक्षाओं में बहुभाषी शिक्षण 8. कोर्स 8 : सीखने का आकलन 9. कोर्स 9: बुनियादी संख्यात्मकता 10. कोर्स 10: बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान हेतु विद्यालय नेतृत्व 11. कोर्स 11: शिक्षण, अधिगम और मूल्यांकन में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) का एकीकरण 12. कोर्स 12: बुनियादी स्तर के लिए खिलौना आधारित शिक्षण

5. कक्षा पाँचवी और आठवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात, ऐसे छात्र जो परीक्षा में अनुपस्थित थे एवं परीक्षा में असफल हो गए उन छात्र/छात्राओं की शिक्षक के द्वारा सूची तैयार करना एवं उन्हें परीक्षा में बैठाना सुनिश्चित करना, उन्हें अध्यापन कार्य की सामग्री प्रदान करना। द्वितीय अवसर परीक्षा सम्भवतः 15 जून से 22 जून तक होगी।

6. अपने विद्यालय की U-Dise की online data entry करना। इस संबंध में जानकारी के लिए नीचे दी गई वीडियो को देखें।

7. ड्रॉप-आउट (शाला त्यागी) छात्र छात्राओं की सूची तैयार करना एवं पोर्टल में एंट्री करना। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए वीडियो को देखें।

अन्य महत्वपूर्ण कार्य

1. स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की समीक्षा एवं सत्यापन कार्य करना।
2. शिक्षकों का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण होगा जन शिक्षा केंद्र अनुसार तैयारी करना।
3. प्रयास वर्क बुक के वितरण की समीक्षा करना।
4. पुस्तक वितरण की समीक्षा- प्रत्येक स्कूलों के लिए डिस्पैच ऑर्डर बनाए जाएंगे 2022-23 पुस्तक वितरण कार्य सुनिश्चित करना।
5. 6 से 12 वर्ष तक के आयु के छात्र-छात्राओं का वैक्सीनेशन एवं 12 से 14 वर्ष के छात्र छात्राओं का दूसरा टीकाकरण पूर्ण करना।
6. छात्र-छात्राओं को मूंग वितरण एवं खाद्यान्न का उठाव फरवरी और मार्च तथा छात्र-छात्राओं के खाता अपडेशन का कार्य पूर्ण करना।
7. गणवेश से संबंधित की जानकारी।
8. RTEअनुसार फीस प्रपोजल तैयार करना।
उक्त जानकारी RSK भोपाल के निर्देशों पर आधारित है।

परीक्षा परिणाम तैयार करने एवं अंकसूची भरने की जानकारियाँ
1. अंकसूची की भरी जाने वाली प्रविष्टियाँ
2. परीक्षा फल संबंधी अभिलेख तैयार कैसे करें?
3. प्रगति पत्रक में भरी हुई प्रविष्टियाँ 2021-22 हेतु
4. कक्षा 1 व 2 मूल्यांकन वर्कशीट्स में अंकों का अधिभार
5. सत्र 2021-22 में शाला लगने के दिवस
6. 50% क्षमता के साथ विद्यालय संचालन के माहों में बच्चों की उपस्थिति

परीक्षा परिणाम तैयार करने एवं अंकसूची भरने की जानकारियाँ
1. प्रगति पत्रक में शिक्षक अभिमत कैसे लिखें?
2. कहाँ और कैसे दें - अंक व ग्रेड कक्षा 1 से 8 वार्षिक मूल्यांकन 2021-22
3. वार्षिक परीक्षा फल पंजी की प्रमुख प्रविष्टियाँ सत्र 2021-22
4. ग्रेड A+, A, B+, B, C+, C, D, F हेतु प्राप्तांक सूची
5. प्रगति पत्रक में टीप क्यों और कैसे दें?
6. विद्यार्थी प्रोन्नत (promotion) रजिस्टर
7. वार्षिक परीक्षा परिणाम सांख्यिकी प्रपत्र


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न
  • BY: Writer
  • 0
  • 45

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

TET व CTET 2026 परीक्षा हेतु सामाजिक विज्ञान (इतिहास) की पूरी अध्ययन सामग्री। इसमें विश्व इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, संविधान, राजस्थान का इतिहास एवं 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

Read more
माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न
  • BY: Writer
  • 0
  • 75

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा TET हेतु विज्ञान विषय के 'ब्रह्माण्ड' चैप्टर की संपूर्ण जानकारी, महाविस्फोट सिद्धांत, सौर मंडल के ग्रह और 50 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Read more
TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1 (हिन्दी), भाषा-2 (अंग्रेजी/संस्कृत), गणित एवं पर्यावरण अध्ययन सहित TET परीक्षा 2026 हेतु 150 बहुविकल्पीय प्रश्नों का अभ्यास सेट (उत्तर सहित)

Read more

Search Option

Follow us