Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

शासकीय पत्रों एवं राजकाज में प्रयुक्त कठिन पारिभाषिक शब्दों के अर्थ || Meaning of difficult words used in government orders

अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

शासकीय पत्रों एवं राजकाज में प्रयुक्त कठिन पारिभाषिक शब्दों के अर्थ || Meaning of difficult words used in government orders

राज्य एवं केन्द्र सरकारों के द्वारा शासकीय पत्रों में कुछ ऐसे कठिन पारिभाषिक शब्दों का प्रयोग किया जाता है जिनका अर्थ समझना कठिन हो जाता है। यहाँ ऐसे ही कुछ शब्दों की सूची दी गई है।

राज्य एवं केन्द्र सरकारों के द्वारा शासकीय पत्रों में कुछ ऐसे कठिन पारिभाषिक शब्दों का प्रयोग किया जाता है जिनका अर्थ समझना कठिन हो जाता है। यहाँ ऐसे ही कुछ शब्दों की सूची दी गई है।

(1) परन्तुक = नियमों के अनुरूप, अनुबंधित, प्रावधानिक।
(2) अभिप्रेत = अभिलषित, आशय, अर्थ, मतलब।
(3) प्रकल्पित / परिकल्पित = भविष्य में संभावित, मुमकिन, कल्पना किया गया।
(4) परिलब्धियाँ = वेतन के अतिरिक्त दिया जाने वाला धन, उपलब्धियाँ, प्राप्तियाँ।
(5) कोष्ठिकाओं = खाना, खण्ड, भाग, कक्ष।
(6) विनिर्दिष्ट = निर्देशित (जिसका निर्देश किया गया हो।) विशेष रूप से सूचित, सुस्पष्ट।
(7) तदनुरुपी = उसी तरह, उसी के जैसा।
(8) विहित = उचित, मुनासिब, नियमानुरुप होने वाला।
(9) अनुवर्ती / उत्तरवर्ती = बाद का, परिणामतः होने वाला।
(10) स्तरोन्नयन = पद बढ़ना, स्तर ऊँचा करना, स्तर ऊपर उठाना।
(11) नियमन = नियम में बाँधना, नियंत्रण, शासन।
(12) विनियमन = नियमानुसार संचालन, रोकना, नियंत्रण करना।
(13) धारणाधिकार = धारण या ग्रहण करने का अधिकार।
(14) प्रतिनियुक्ति = किसी को किसी विशेष कार्य हेतु नियुक्त करना, किसी व्यक्ति के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को नियुक्त करना।
(15) भूतलक्षी = पूर्वव्यापी, पूर्व के कार्य को लक्ष्य करके।
(16) प्रयोज्य = प्रयोग में लाए जाने योग्य, काम में आने लायक।
(17) अध्याधीन = किसी नियम से बँधा हुआ।
(18) कनिष्ठ = छोटा।
(19) अधिसूचना = विशेष सूचना, विज्ञप्ति।
(20) विनिश्चित/ विनिश्चय = निर्णय करना, तय करना।
(21) समयमान = समयानुरूप।
(22) प्राप्य = प्राप्त करने योग्य।
(23) कंडिका = एक छोटा खंड या परिच्छेद/अनुच्छेद, पैरा।
(24) धारित = धारण किया हुआ, सँभाला हुआ।
(25) स्थानापन्न = किसी की ग़ैरहाज़िरी में नियुक्त किया गया, दूसरे का स्थान ग्रहण किया हुआ।
(26) पश्चातवर्ती = बाद का, बाद में आने वाला।
(27) अनुज्ञात = अनुमति प्राप्त, आदिष्ट।
(28) अनुज्ञेय = आज्ञा पाने योग्य।
(29) पुनरीक्षित = संशोधित।
(30) विनियमित = संशोधित, पुनरीक्षण किया हुआ।
(31) साम्यापूर्ण = न्यायोचित, न्यायसंगत।
(32) समीचीन = उचित, यथार्थ, ठीक।
(33) निर्वचन = विवेचन करना, निरुक्ति, व्युत्पत्ति।
(34) उद्भूत = उत्पन्न, बाहर आया हुआ, प्रकट हुआ।
(35) संदाय = भुगतान

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. कर्मचारियों/शिक्षकों के सेवा काल की प्रमुख तिथियाँ
2. मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017" के नियम किन कर्मचारियों पर लागू नहीं होते।
3. मप्र राज्य कर्मचारी गृहभाड़ा भत्ते की दरें।


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 हेतु सामाजिक विज्ञान चैप्टर 1 इतिहास : इतिहास की अवधारणा, स्रोत एवं महत्व | 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

TET व CTET 2026 परीक्षा हेतु सामाजिक विज्ञान (इतिहास) की पूरी अध्ययन सामग्री। इसमें विश्व इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, संविधान, राजस्थान का इतिहास एवं 50 महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

Read more
माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा विज्ञान पाठ्यक्रम : ब्रह्माण्ड का विस्तृत अध्ययन : 50 वैकल्पिक प्रश्न

माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा TET हेतु विज्ञान विषय के 'ब्रह्माण्ड' चैप्टर की संपूर्ण जानकारी, महाविस्फोट सिद्धांत, सौर मंडल के ग्रह और 50 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Read more
TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

TET 2026 मॉडल टेस्ट पेपर – सेवारत शिक्षकों हेतु 150 MCQs का संपूर्ण अभ्यास सेट

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1 (हिन्दी), भाषा-2 (अंग्रेजी/संस्कृत), गणित एवं पर्यावरण अध्ययन सहित TET परीक्षा 2026 हेतु 150 बहुविकल्पीय प्रश्नों का अभ्यास सेट (उत्तर सहित)

Read more

Search Option

Follow us