An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



टीसी कैसे बनायें || T.C. में किस तरह विवरण भरें || How to make Transfer Certificate

  • BY:
     RF Temre

इस जानकारी में विद्यार्थियों का स्थानान्तरण प्रमाण पत्र (Transfer Certificate) बनाए जाने का उल्लेख किया गया है। प्रमाण पत्र (TC) में कौन-कौन सा विवरण कैसे लिखा जावे, इस सम्बन्ध में उदाहरणस्वरूप जानकारी प्रदान की गई है। TC प्रारूप में जहाँ नीले शब्दों में जानकारी लिखी गई है या xyz लिखा हुआ है उस स्थान पर विद्यार्थी के सम्बन्ध में यथोचित जानकारी भरी जानी चाहिए।

स्थानांतरण प्रमाण-पत्र

शाला - शास. प्राथ./माध्य./उच्च माध्य./उच्चतर माध्य. विद्यालय, xyz

क्रमांक - 01 शाला प्रवेशांक - 1042

प्रमाणित किया जाता है कि छात्र/छात्रा श्री/सुश्री xyz पिता श्री xyz माता श्रीमती xyz जाति xyz वर्ग SC/ST/OBC/GEN मातृभाषा हिन्दी/अंग्रेजी ने जिला xyz तहसील xyz की शाला - शास. प्राथ/माध्य./उच्च माध्य./उच्चतर माध्य. विद्यालय, xyz में दिनांक 01/07/2017 से दिनांक 30/04/2022 तक शिक्षा प्राप्त की और अब शाला की दिनांक 30/04/2022 तक की समस्त शुल्क चुकाकर/माफ था। आज दिनाँक 30/05/2022 को शाला छोड़ रहा/रही है।
शाला पंजी के अनुसार इसकी जन्म तिथि 04/01/2012 (शब्दों में) चार जनवरी सन् दो हजार बारह है। इसे माता/co-vaccine का टीका लग चुका है अथवा माता/कोरोना निकल चुका है। वार्षिक परीक्षा में छात्र/छात्रा कक्षा 5वीं/8वीं/10वीं/12वीं में सन् 2022 में उत्तीर्ण (उत्तीर्ण/प्रोत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण/पूरक) रहा/रही है। इसका नाम कक्षा --×-- में लिखा था।
इसका आचरण अच्छा था।

दिनांक प्राचार्य / प्रधानाध्यापक
30/05/2022

विद्यार्थी को TC प्रदान करने के पश्चात है उसका प्रतिपर्ण विद्यालय में रखा जाता है। प्रतिपर्ण में जानकारियाँ किस तरह से भरी जानी चाहिए इस बारे में भी विवरण नीचे दिया गया है।

प्रतिपर्ण
स्थानांतरण प्रमाण-पत्र

शाला - शास. प्राथ/माध्य./उच्च माध्य./उच्चतर माध्य. विद्यालय, xyz

क्रमांक - 01 शाला प्रवेशांक - 1042

नाम - xyz
पिता श्री - xyz
माता श्रीमती - xyz
जाति - xyz
वर्ग - SC/ST/OBC/GEN
विद्यालय में दिनांक 01/07/2017 से दिनांक 30/04/2022 तक उपस्थित रहा / रही।
जन्म तिथि - 04/01/2012
इसका नाम कक्षा --×-- में लिखा था।
इसने कक्षा 5वीं/8वीं/10वीं/12वीं में सफलता प्राप्त की।

दिनांक प्राचार्य / प्रधानाध्यापक
30/05/2022

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. कर्मचारियों/शिक्षकों के सेवा काल की प्रमुख तिथियाँ
2. मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017" के नियम किन कर्मचारियों पर लागू नहीं होते।
3. मप्र राज्य कर्मचारी गृहभाड़ा भत्ते की दरें।
4. शासकीय पत्रों एवं राजकाज में प्रयुक्त कठिन पारिभाषिक शब्दों के अर्थ


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

नई शिक्षा नीति 2020 और पहले की नीतियाँ - उद्देश्य, प्रमुख सिद्धांत और शिक्षा प्रणाली में सुधार के प्रयास | महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर

नई शिक्षा नीति 2020 और पिछले प्रयासों जैसे NPE 1986, RTE 2009, और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा, जो शिक्षा प्रणाली में समावेशिता, गुणवत्ता, और सुधार के लिए समर्पित हैं।

Read more

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 परिचय आधारित 32 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर | SDG-4 क्या है | शिक्षकों एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों हेतु उपयोगी तथ्य, सिद्धांत और लक्ष्य

इस लेख में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का परिचय एवं इस पर आधारित 32 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर दिया गया है। इसी के साथ SDG-4 क्या है? शिक्षकों एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों हेतु उपयोगी तथ्य, सिद्धांत और लक्ष्यों की जानकारी दी गई है।

Read more

5 वीं एवं 8 वीं का वार्षिक परीक्षा-परिणाम (Result) घोषित अकादमिक सत्र 2024-25 | Result opened Class 5th and 8th academic year 2024-25

इस भाग में अकादमिक सत्र 2024-25 कक्षा 5 वीं एवं 8 वीं का वार्षिक परीक्षा-परिणाम (Result) घोषणा की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें। बिना ईमेल id टाइप किये सब्सक्राइब नहीं होगा।