Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

9th and 11th कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएँ होंगी घर से | Home based exams

अभी डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें।

9th and 11th कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएँ होंगी घर से | Home based exams

कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में अर्थात 9वीं व 11 वीं वार्षिक परीक्षाओं एवं 10वीं 12 वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से एक नया आदेश जारी हुआ है। जिसमें कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की प्री बोर्ड परीक्षाएँ तथा 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं के बारे में एक महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। आदेश मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल का है और पत्र 6 अप्रैल 2021 जारी हुआ है। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में अर्थात 9वीं व 11 वीं वार्षिक परीक्षाओं एवं 10वीं 12 वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

पत्र में कहा गया है कि– कोरोना वायरस संक्रमण में हो रही लगातार वृद्धि के कारण परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में निर्देश दिए जाते हैं कि कक्षा 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षा तथा कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन हेतु दो विकल्प हैं– विकल्प 1. ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन एवं विकल्प 2. प्रश्नपत्र आधारित परीक्षा का आयोजन। विकल्प 2 के अनुसार विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र विद्यालयों से वितरित होंगे, जिन्हें विद्यार्थी घर पर पूर्ण कर निर्धारित समय सीमा में अपने विद्यालय में जमा करेंगे।

सभी शासकीय विद्यालयों में विकल्प 2 के अनुसार परीक्षाएँ आयोजित होंगी। जबकि सभी अशासकीय विद्यालय विकल्प एक एवं दो में से किसी एक विकल्प के अनुसार परीक्षाएँ आयोजित कर सकेंगे। पूर्व में कक्षा 9 वी और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएँ जोकि विद्यालय स्तर पर आयोजित होनी थी इसी तरह कक्षा 10वीं व 12 वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएँ भी विद्यालय स्तर पर आयोजित होनी थी। लेकिन इसमें महत्वपूर्ण बदलाव आया है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इसमें 9वी और 11वीं की परीक्षाओं के लिए शासकीय विद्यालयों में विकल्प 2 के अनुसार यानी छात्र छात्राओं को विद्यालय से प्रश्न पत्र दिए जाएंगे जिसे निर्धारित समय में हल कर उत्तर पुस्तिका को विद्यालय में जमा करना होगा।

अशासकीय विद्यालयों हेतु दोनों विकल्प खुले हैं। वे विकल्प एक एवं दो में से किसी का भी चुनाव कर परीक्षाएँ आयोजित कर सकेंगे। अर्थात में परीक्षाएँ ऑनलाइन भी ले सकते हैं और ऑफलाइन भी अर्थात घर में प्रश्न पत्र देकर भी कर सकते हैं।

दूसरी ओर आगामी समय पर कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की प्रायोगिक परीक्षाएँ एवं बोर्ड परीक्षाएँ माध्यमिक शिक्षा मंडल सीबीएसई, आईसीएसई आदेश के अनुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी।

इस तरह यह बहुत ही महत्वपूर्ण आदेश जारी हुआ है। इससे हमारे स्कूल शिक्षा विभाग, जाति कल्याण विभाग के सभी विद्यार्थी प्रभावित होने वाले हैं।

स्रोत– मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल आदेश क्रमांक एफ 44–4/ 2020/ 20–2 भोपाल 6 अप्रैल 2021

संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

You may also like

मध्यप्रदेश सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2025 - अध्याय 1: प्रारंभिक (संक्षिप्त नाम, प्रारंभ, प्रयुक्ति क्षेत्र एवं परिभाषाएँ)

मध्यप्रदेश सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2025 - अध्याय 1: प्रारंभिक (संक्षिप्त नाम, प्रारंभ, प्रयुक्ति क्षेत्र एवं परिभाषाएँ)

नए अवकाश नियमों का परिचय, प्रारंभ तिथि, लागू होने का दायरा, अपवाद एवं सभी महत्वपूर्ण परिभाषाएँ - पूर्णतः आधिकारिक गजट PDF पर आधारित

Read more
पदोन्नति नियम में गोपनीय चरित्रावली : नियम 8 और 9: APAR से पदोन्नति उपयुक्तता – 5 वर्ष, अंक, अनुपलब्धता पर क्या?

पदोन्नति नियम में गोपनीय चरित्रावली : नियम 8 और 9: APAR से पदोन्नति उपयुक्तता – 5 वर्ष, अंक, अनुपलब्धता पर क्या?

जानें कैसे होता है APAR/ACR के आधार पर मूल्यांकन, कितने अंक चाहिए, और अगर APAR न हों तो क्या होगा – पूरी प्रक्रिया उदाहरण सहित

Search Option

Follow us