Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

पाठ 4 'हम भी सीखें' | कक्षा -5 हिन्दी | कविता का भावार्थ | प्रश्नोत्तर | Hindi Class 5th | Path 5 Ham Bhi Seekhe


पाठ 4 'हम भी सीखें' | कक्षा -5 हिन्दी | कविता का भावार्थ | प्रश्नोत्तर | Hindi Class 5th | Path 5 Ham Bhi Seekhe

उप शीर्षक:
कक्षा -5 हिन्दी (भाषा भारती) के पाठ 4 'हम भी सीखें' कविता का भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर यहाँ हल कराये गये हैं।

कविता का भावार्थ

1. देश हमें देता है सब कुछ,
हम भी तो कुछ देना सीखें।
सूरज हमें रोशनी देता,
हवा नया जीवन देती है।
भूख मिटाने को हम सब की,
धरती पर होती खेती है।
औरों का भी हित हो जिसमें,
हम ऐसा कुछ करना सीखें।।
संदर्भ एवं प्रसंग- यह कविता हमारी पाठ्य-पुस्तक 'भाषा-भारती' के 'हम भी सीखे' नामक पाठ से ली गई है। इस कविता के कवि श्री गोपाल कृष्ण कौल हैं। इस कविता में कवि ने प्रकृति से प्रेरित होकर मनुष्य को त्याग, सेवा और सहयोग की भावना का विकास करने की बात कही है।
भावार्थ- देश अपने प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित एवं समृद्ध जीवन हेतु निःस्वार्थ सब कुछ प्रदान करता है। हमें भी दूसरों को अवश्य ही कुछ-न-कुछ देना सीखना चाहिए। हम अपने चारों ओर फैली प्रकृति की प्रत्येक कृति को यदि देखें, तो पाते हैं कि वे किस प्रकार दूसरों की सेवा में रत हैं। सूरज जहाँ हमें प्रकाश और ऊष्मा देता है, जीवनदायिनी हवा हमें जीवन देती है। वहीं हमारी भूख को शांत करने के लिए पृथ्वी नाना प्रकार के खाद्यान्न हमें प्रदान करती है। हमें भी कुछ-न-कुछ ऐसा करना सीखना चाहिए कि जिसमें दूसरों के हित भी विद्यमान हों।

2. पथिकों को जलती दुपहर में,
पेड़ सदा देते हैं छाया।
खुशबू भरे फूल देते हैं,
हम को नए फलों की माया।।
त्यागी तरुओं के जीवन से,
हम भी तो कुछ जीना सीखें।।
संदर्भ एवं प्रसंग- पहले की तरह।
भावार्थ- घने, विशाल वृक्ष तेज दोपहर में राहगीरों को शीतल छाया प्रदान करते हैं। सुंदर, मनोहारी एवं सुगंधित फूल में स्वादिष्ट, मीठे एवं रसीले फल प्रदान करते हैं। ऐसे त्यागमयी पेड़ों के जीवन से प्रेरित होकर हमें भी कुछ-न-कुछ देना सीखना चाहिए।

3. जो अनपढ़ हैं, उन्हें पढ़ाएँ,
जो चुप हैं, उन को वाणी दें।
जो पिछड़ा है, उसे बढ़ाएँ,
प्यासी मिट्टी को पानी दें।
हम मेहनत के दीप जलाकर,
नया उजाला करना सीखें।।
संदर्भ एवं प्रसंग- पहले की तरह।
भावार्थ- ऐसे लोगों को जो निरक्षर हैं, अनपढ़ हैं हमें पढ़ाना चाहिए। हमें ऐसे लोगों की आवाज बनना चाहिए, जिनके पास जबान तो है परंतु जो अपनी न्यायोचित माँग भी नहीं उठा सकते। समाज में दबे-कुचले, पिछड़े लोगों को आगे लाने में, उन्हें भी उन्नति के शिखर पर पहुँचाने में, हमें उनकी मदद करनी चाहिए। हमें अपनी कठोर मेहनत के बल पर देश-समाज को एक नए प्रकाश से आलोकित करना सीखना चाहिए।

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' कविता का भावार्थ
2. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण
3. पाठ 2 'बुद्धि का फल' कक्षा पाँचवी
4. पाठ 3 पं. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर अभ्यास कार्य (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण

अभ्यास

बोध प्रश्न
1. निम्नांकित शब्दों के अर्थ शब्दकोश से खोजकर लिखिए-
हित- भला
तरु- पेड़
त्यागी- त्याग करने वाला
वाणी- स्वर, आवाज
पथिक- राहगीर, राह चलने वाला
खुशबू- सुगंध
माया- मोह
संपत्ति- पिछड़ा, पीछे छूटा हुआ
अनपढ़- अशिक्षित, बिना पढ़ा-लिखा।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
(क) अनपढ़ व्यक्तियों के प्रति हमारा क्या कर्तव्य है?
उत्तर- अनपढ़ व्यक्तियों के प्रति हमारा परम कर्तव्य है कि हम उन्हें पढ़ाएँ, उन्हें शिक्षित करें।
(ख) धरती से हमें क्या-क्या प्राप्त होता है?
उत्तर- धरती से हमें विभिन्न प्रकार के खाद्यान्न प्राप्त होते हैं।
(ग) पेड़ हमारी सेवा किस प्रकार करते हैं?
उत्तर- पेड़ हमें खुशबूदार सुंदर फूल देते हैं तथा मीठे, रसीले फल देते हैं। साथ ही, जलती दोपहर में थके राहगीरों को शीतल छाया प्रदान करके पेड़ मानव की सेवा करते हैं।
(घ) पिछड़े व्यक्तियों के प्रति हमारा क्या कर्तव्य है?
उत्तर- बिछड़े व्यक्तियों के प्रति हमारा पुनीत कर्तव्य है कि हम उन्हें आगे बढ़ाने में मदद करें।
(ड.) देश को आप क्या देना चाहते हैं और क्यों?
उत्तर- देश हमारी मातृभूमि है। हमें इस पर अपना सब कुछ, यहाँ तक कि अपनी जान तक न्यौछावर करने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।
(छ) 'देश हमें देता है सब कुछ' में कवि का 'सब कुछ' से क्या आशय है? लिखिए।
उत्तर- यहाँ कवि का 'सब कुछ' से आशय जीवन के लिए उपयोगी उन सभी वस्तुओं से है जिनके बिना हम खुशहाल एवं तनावमुक्त जीवन व्यतीत नहीं कर सकते हैं।

कक्षा 8 हिन्दी के इन 👇 पाठों के बारे में भी जानें।
1. पाठ 1 वर दे! कविता का भावार्थ
2. पाठ 1 वर दे! अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण)
3. उपमा अलंकार एवं उसके अंग
4. पाठ 2 'आत्मविश्वास' अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण)

3. कोष्ठक में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) सूर्य से हमें प्राप्त होता है .......... (रोशनी, पानी, अंधकार)
उत्तर- रोशनी
(ख) पेड़ों से हमें प्राप्त होता है ......... (धूप, फल, पानी)
उत्तर- फल
(ग) हवा से हमें प्राप्त होता है ......... (भूख, जीवन, प्यास)
उत्तर- जीवन
(घ) दीपक से हमें प्राप्त होता है ......... (अंधेरा, छाया, उजाला)
उत्तर- उजाला

4. कविता की पंक्तियों द्वारा पूर्ति कीजिए-
(क) औरों का भी हित हो जिसमें,
उत्तर- हम ऐसा कुछ करना सीखें।
(ख) हम मेहनत के दीप जलाकर,
उत्तर- नया उजाला करना सीखें।
(ग) देश हमें देता है सब कुछ,
उत्तर- हम भी तो कुछ देना सीखें।

भाषा अध्ययन

1. निम्नलिखित शब्दों का शुद्ध उच्चारण कीजिए तथा उन्हें वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
मिट्टी, वाणी, पथिक, रोशनी, अनपढ़, पिछड़ा
वाक्य प्रयोग-
(क) मिट्टी- मिट्टी के घड़े में पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है।
(ख) वाणी- हमारी वाणी में मिठास होनी चाहिए।
(ग) पथिक- पुराने समय में पथिकों के आराम के लिए रास्ते में सराय होती थीं।
(घ) रोशनी- हमें ज्ञान की रोशनी से अज्ञानता के अंधकार को दूर करना चाहिए।
(ड.) अनपढ़- आज के युग में अनपढ़ रहना अभिशाप सरीखा है।
(च) पिछड़ा- उड़ीसा देश का एक पिछड़ा राज्य है।

2. निम्नलिखित शब्दों के सामने उनके पर्यायवाची शब्द दिए हैं, इनमें एक शब्द सही नहीं है, उस पर गोला लगाइए-
(क) तरु- वृक्ष, पादप, लता, पेड़
उत्तर- लता
(ख) धरती- जमीन, पृथ्वी, धरा, भूधर
उत्तर- भूधर
(ग) हवा- वायुयान, पवन, समीर, वायु
उत्तर- वायुयान
(घ) फूल- पुष्प, कुसुम, फल, पुहुप
उत्तर- फल
(ड.) सूरज- दिनपति, भास्कर, रजनीपति, दिनकर
उत्तर- रजनीपति

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों हेतु 'गाय' का निबंध लेखन
2. निबंध- मेरी पाठशाला

3. निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध कीजिए-
(क) देश को हमें कुछ सीखना है देना।
उत्तर- हमें देश को कुछ देना सीखना है।
(ख) नया जीवन हवा देती है।
उत्तर- हवा नया जीवन देती है।
(ग) धरती पर होती है खेती
उत्तर- धरती पर खेती होती है।
(घ) पेड़ देता छाया है।
उत्तर- पेड़ छाया देता है।

4. निम्नलिखित शब्दों में से विशेषण चुनकर अलग कीजिए।
शब्द- विशेषण
नया जीवन- नया
जलती दुपहरी- जलती
खुशबूदार फूल- खुशबूदार
नए फल- नए
अनपढ़ बालक- अनपढ़ अनुपात
प्यासी मिट्टी- प्यासी
नया उजाला- नया
त्यागी तरु- त्यागी

5. निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए-
हित- अहित
प्रारंभ- अंत
जीवन- मृत्यु
प्रकाश- अंधकार
सुगंध- दुर्गंध
नया- पुराना

6. दिए गए वाक्यों में रेखांकित शब्दों को बहुवचन में बदलकर पुनः वाक्य लिखिए-
जैसे- पथिक को भोजन दो।
उत्तर- पथिकों को भोजन दो।
(क) राम खेत में पानी देता है।
उत्तर- राम खेतों में पानी देता है।
(ख) पेड़ की छाया शीतल होती है।
उत्तर- पेड़ों की छाया शीतल होती है।
(ग) फूल पर तितली बैठी है।
उत्तर- फूलों पर तितलियाँ बैठी हैं।
(घ) फल को खराब होने से बचाना चाहिए।
उत्तर- फलों को खराब होने से बचना चाहिए।
(ड.) त्यागी तरु से कुछ सीखना चाहिए।
उत्तर- त्यागी तरुओं से कुछ सीखना चाहिए।
(च) अनपढ़ को शाला में पढ़ने भेजिए।
उत्तर- अनपढ़ों को शाला में पढ़ने भेजिए।

इन प्रकरणों 👇 के बारे में भी जानें।
1. मित्र को पत्र कैसे लिखें?
2. परिचय का पत्र लेखन
3. पिता को पत्र कैसे लिखें?
4. माताजी को पत्र कैसे लिखें? पत्र का प्रारूप
5. प्रधानपाठक को छुट्टी के लिए आवेदन पत्र

पाठ से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए वीडियो को अवश्य देखें।
आशा है इस पाठ की जानकारी विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी एवं महत्त्वपूर्ण होगी।
धन्यवाद।
RF Temre
infosrf.com


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

संबंधित जानकारी नीचे देखें।
(Watch related information below) 👇🏻

Related Image 2

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

7 + 2 = ?

You may also like

ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित) कक्षा- 5 विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 | Imp Solved Qurstions

ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित) कक्षा- 5 विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 | Imp Solved Qurstions

इस भाग में कक्षा पांचवी की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय हिंदी का ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्न पत्र यहाँ पर दिया गया है।

Read more
40 वैकल्पिक प्रश्न कक्षा -5 वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु imp हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के प्रश्न

40 वैकल्पिक प्रश्न कक्षा -5 वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु imp हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के प्रश्न

इस भाग में 40 वैकल्पिक प्रश्न कक्षा -5 वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु imp हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के प्रश्न दिए गए हैं।

Read more
पाठ के अंदर से बने प्रश्न- पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा | ब्लूप्रिंट आधारित परीक्षापयोगी वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान पूर्ति, लघुत्तरीय प्रश्न

पाठ के अंदर से बने प्रश्न- पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा | ब्लूप्रिंट आधारित परीक्षापयोगी वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान पूर्ति, लघुत्तरीय प्रश्न

इस भाग में वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए हिन्दी कक्षा - 5 के पाठ 1 "पुष्प की अभिलाषा" के अंदर से वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान पूर्ति, अति लघुत्तरीय, लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं।

Read more

Search Option

Follow us

Recent post