An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



पाठ-5 'ईदगाह' AT GRADE (5वीं) अभ्यासिका के प्रश्नोत्तर || Path 5 Idgah Questions Answers

  • BY:
     RF Temre

अतिलघुउत्तरीय प्रश्न

निर्देश - एक शब्द /एक वाक्य में उत्तर लिखिए।
प्रश्न-1 ईदगाह में एक साथ की जाने वाली प्रार्थना को क्या कहते हैं?
उत्तर - ईदगाह में एक साथ की जाने वाली प्रार्थना को नमाज़ कहते हैं।

प्रश्न-2 तवे से रोटियाँ उतारते समय किस वस्तु का उपयोग किया जाता है?
उत्तर - तवे से रोटियाँ उतारते समय चिमटा का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न- 3 'सुरलोक सिधारना' मुहावरे का अर्थ लिखिए?
उत्तर - 'सुरलोक सिधारना' = मृत्यु हो जाना।

लघुउत्तरीय प्रश्न

निर्देश - 3 से 4 पंक्तियों में उत्तर लिखिए।
प्रश्न-4 हामिद के कौन-से मित्र ने मेले से क्या-क्या खरीदा मित्र और खिलौनों के नाम भी लिखिए।
उत्तर - हामिद की मित्रों ने निम्न प्रकार के खिलौने खरीदे-
महमूद - सिपाही
मोहसिन - भिश्ती
नूरे - वकील
सम्मी - खंजरी

प्रश्न-5 निम्नलिखित शब्दों के शुद्ध रूप लिखकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
(i) आर्शीवाद
शुद्ध रूप - आशीर्वाद
वाक्य में प्रयोग - हमें सदैव बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।
(ii) पवर्त
शुद्ध रूप -
पर्वत
वाक्य में प्रयोग - हिमालय पर्वत में विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट एवरेस्ट है।
(iii) र्निभय
शुद्ध रूप -
निर्भय
वाक्य में प्रयोग - जंगली जानवरों को निर्भय होकर विचरण करने के लिए वन्य जीव अभ्यारण बनाए गए हैं।

प्रश्न-6 हमें अपने बड़े-बुजुर्गों की सेवा क्यों करनी चाहिए?
उत्तर - बुजुर्गों ने अपने जीवन काल में हमारे लिए बहुत कुछ किया है। हमारी भलाई और उन्नति के लिए सदैव कार्य किया है। अब जब वे बुजुर्ग (बूढ़े) हो गए हैं तो उनकी सेवा करना हमारा कर्तव्य है। बुजुर्गों की सेवा करने से हमें आशीर्वाद प्राप्त होता है जो कि हमारे जीवन में फलीभूत होता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

निर्देश - 8 से 10 पंक्तियों में उत्तर लिखिए।
प्रश्न-7 यदि हामिद के स्थान पर आप मेला जाते तो क्या-क्या खरीदकर लाते? उन चीजों का क्या करते?
उत्तर - यदि हम हामिद के स्थान पर होते तो हम भी हमारे माता-पिता के लिए कोई उपयोगी वस्तु लाते। जैसे पिताजी के लिए खेत जाने हेतु चप्पलें, माताजी के लिए हत्थे वाली झाड़ू जिससे माँ को झुकने में तकलीफ नहीं होती। खाने पीने की ऐसी वस्तु खरीद कर लाते जो वर्ष में केवल एक ही मौसम में मिलती हैं जैसे- संतरे।

मूल्यांकन -4

अतिलघुउत्तरीय प्रश्न
निर्देश-
एक शब्द / एक वाक्य में उत्तर लिखिए)
प्रश्न-1 'दुआ' शब्द का हिन्दी समानार्थी शब्द लिखिए?
उत्तर - आशीर्वाद।

लघुउत्तरीय प्रश्न
निर्देश-
3 से 4 पंक्तियों में उत्तर लिखिए।)
प्रश्न-2 हामिद की दादी का गुस्सा स्नेह में कैसे बदल गया?
उत्तर - हामिद की दादी हामिद के हाथ में लोहे का चिमटा देखकर गुस्सा हो गई क्योंकि हामिद ने कुछ भी खाया पिया नहीं और चिमटा खरीद लाया। किंतु जब हामिद ने चिमटा खरीदने का कारण बताया तब दादी को लगा कि उसे दादी की कितनी याद है। तुरंत ही उसका गुस्सा इतने में बदल गया।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
निर्देश-
8 से 10 पंक्तियों में उत्तर लिखिए।
प्रश्न-3 दिया गया चित्र देखकर उसके बारे में 8 से 10 वाक्य लिखिए?
उत्तर - दिया गया चित्र ईदगाह के मेले का है।
(i) मेले में कई तरह की चीजों की दुकानें सजी हुई हैं।
(ii) एक व्यक्ति खिरकिया बेच रहा है।
(iii) हामिद लोहे की दुकान पर चिमटा खरीद रहा है।
(iv) हलवाई अपनी मिठाइयाँ बेच रहे हैं।
(v) बाजू में मटको की दुकान है।
(vi) लोग तरह-तरह की सामान खरीद रहे हैं।
(vii) मेले से लोग कई तरह के सामान खरीदते हैं।
(viii) मेला घूमने में बच्चों को बहुत आनंद आता है।

एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 5 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण के पाठों को पढ़ें।
1. पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा (एटग्रेड अभ्यास)
2. पाठ- 3 ईश्वरचन्द्र विद्यासागर || एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न
3. पाठ 4 'हम भी सीखें' एटग्रेड प्रश्न
4. पाठ 1 कैसे पहचाना किटी ने दोस्त को (एटग्रेड अभ्यास)
5. Lesson 1 Prayer प्रश्नोत्तर
6. Lesson 2 Face the Problem At grade Questions class 5th
7. पाठ 1 मछली उछली महत्वपूर्ण प्रश्न
8. ऐकिक नियम क्या है?


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित) कक्षा- 5 विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 | Imp Solved Qurstions

इस भाग में कक्षा पांचवी की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय हिंदी का ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्न पत्र यहाँ पर दिया गया है।

Read more

40 वैकल्पिक प्रश्न कक्षा -5 वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु imp हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के प्रश्न

इस भाग में 40 वैकल्पिक प्रश्न कक्षा -5 वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु imp हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के प्रश्न दिए गए हैं।

Read more

पाठ के अंदर से बने प्रश्न- पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा | ब्लूप्रिंट आधारित परीक्षापयोगी वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान पूर्ति, लघुत्तरीय प्रश्न

इस भाग में वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए हिन्दी कक्षा - 5 के पाठ 1 "पुष्प की अभिलाषा" के अंदर से वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान पूर्ति, अति लघुत्तरीय, लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें। बिना ईमेल id टाइप किये सब्सक्राइब नहीं होगा।