
पाठ- 4 'हम भी सीखें' (कविता भाषा भारती) के एटग्रेड प्रश्न || At grade questions of lesson 4 'Ham bhi seekhe' hindi class 5th
अतिलघुउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न-1 भोजन के लिए अन्न कहाँ उगाया जाता है?
उत्तर - भोजन के लिए अन्न धरती (खेतों) पर उगाया जाता है।
प्रश्न- 2 'मिट्टी' शब्द का एक पर्यायवाची लिखिए।
उत्तर - मृदा
(इसके अलावा मृत्तिका, धूलि, चिक्कण, गर्द, माटी, ज़मीन, मृण भी इसके पर्यायवाची शब्द हैं।)
प्रश्न- 3 यदि सूरज नहीं होता तो क्या होता?
उत्तर - यदि सूरज नहीं होता तो धरती पर प्रकाश नहीं आता और प्रकाश के अभाव में यहाँ पर जीवन संभव नहीं हो पाता।
लघुउत्तरीय प्रश्न
निर्देश - 3 से 4 पंक्तियों में उत्तर लिखिए।
प्रश्न-4 हम अनपढ़ों को पढ़ाने के लिए क्या प्रयास कर सकते हैं?
उत्तर - हम अनपढ़ों को पढ़ाने के लिए नियमित रूप से उनके पास जाकर शिक्षा की महत्ता बताते हुए उन्हें अक्षर ज्ञान हेतु प्रेरित कर सकते हैं।
प्रश्न-5 निम्नलिखित शब्दों में से विशेषण शब्द छाँटकर लिखिए -
जलती दुपहर, त्यागी तरु, अनपढ़ लोग, नया उजाला
उत्तर - विशेषण शब्द - जलती, त्यागी, अनपढ़, नया।
(विशेषण ऐसे ही शब्दों को कहा जाता है जो किसी संज्ञा या सर्वनाम शब्द की विशेषता बताने का कार्य करते हैं।)
प्रश्न-6 किन्हीं पाँच फलदार वृक्षों के नाम लिखिए? यह भी बताइए कि आपको सबसे अधिक कौन-सा वृक्ष पसंद है?
उत्तर - फलदार वृक्षों के नाम - (i) आम (ii) जामुन (iii) अमरुद (iv) बेर (v) नीबू
हमें सबसे अधिक आम का वृक्ष पसंद है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
निर्देश - 8 से 10 पंक्तियों में उत्तर लिखिए।
प्रश्न- 7 हम दूसरों की सहायता किस प्रकार से कर सकते हैं?
उत्तर - हम दूसरों की सहायता इस प्रकार करेंगे।
(i) अपने से बड़े लोगों के द्वारा बताए काम पूरे करेंगे और उनकी आज्ञा का पालन करेंगे।
(ii) स्वयं से छोटे बच्चों या विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई में सहायता करेंगे।
(iii) बुजुर्गों को चलने-फिरने यह सड़क पार करने में सहायता करेंगे।
(iv) जो विद्यार्थी गरीब हैं उन्हें यथासंभव पुस्तको या पेन पेंसिल देकर सहायता करेंगे।
(v) यदि हमारे द्वार पर कोई गरीब लाचार सहायता माँगने आते हैं तो उनकी सहायता अवश्य ही करेंगे।
(vi) घर पर माता-पिता, दादा-दादी के कामों में सहायता करेंगे।
मूल्यांकन - 3
अतिलघुउत्तरीय प्रश्न
निर्देश - एक शब्द एक वाक्य में उत्तर लिखिए-
प्रश्न-1 'मिट्टी' शब्द का बहुवचन लिखिए।
उत्तर - 'मिट्टी' शब्द का बहुवचन 'मिट्टियों' होगा।
(यदि 'मिट्टी' के प्रकारों की बात की जाए तब बहुवचन 'मिट्टियों' होगा अन्यथा 'मिट्टी' शब्द के एकवचन एवं बहुवचन रूप एक समान ही होते हैं।)
लघुउत्तरीय प्रश्न
निर्देश - 3 से 4 पंक्तियों में उत्तर लिखिए।
प्रश्न- 2 लोगों का पिछड़ापन कैसे दूर हो सकता है?
उत्तर - लोगों का पिछड़ापन दूर करने के लिए उन्हें शिक्षित अर्थात पढ़ाना लिखाना होगा।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
निर्देश - 8 से 10 पंक्तियों में उत्तर लिखिए।
प्रश्न- 3 'तरु' को त्यागी क्यों कहा जाता है?
उत्तर - 'तरु' शब्द का आशय 'पेड़' या 'वृक्ष' से है। पेड़ सदैव निःस्वार्थ एवं समान रूप से चाहे वे अमीर हों, गरीब हों को फल, फूल, कन्दमूल, औषधियाँ, लकड़ियाँ इत्यादि प्रदान करते हैं। वृक्ष पशु, पक्षियों, इंसानों सभी को आश्रय प्रदान करते हैं और आराम करने के लिए छाया प्रदान करते हैं। इसके अलावा पेड़ प्राणदायी वायु को शुद्ध कर ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। ये धरती पर वर्षा कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वृक्ष कभी भी इन चीजों के बदले में किसी से कुछ भी नहीं माँगते। इस तरह 'तरु' दूसरों के लिए त्याग करते हैं इस कारण इन्हें त्यागी कहा जाता है।
एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 5 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण के पाठों को पढ़ें।
1. पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा (एटग्रेड अभ्यास)
2. पाठ- 3 ईश्वरचन्द्र विद्यासागर || एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न
3. पाठ 1 कैसे पहचाना किटी ने दोस्त को (एटग्रेड अभ्यास)
4. Lesson 1 Prayer प्रश्नोत्तर
5. पाठ 1 मछली उछली महत्वपूर्ण प्रश्न
6. ऐकिक नियम क्या है?
(Watch video for related information)
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से संबंधित लिंक्स👇🏻
https://youtu.be/2rOnMm6sXtc
Comments