An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



पाठ के अंदर से बने प्रश्न- पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा | ब्लूप्रिंट आधारित परीक्षापयोगी वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान पूर्ति, लघुत्तरीय प्रश्न

बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)

प्रश्न 1. प्रेंमीमाला का अर्थ है―
(A) गुलदस्ता
(B) मुकुट
(C) बाजूबंध
(D) वरमाला
उत्तर― (D) वरमाला

प्रश्न 2. पुष्प किसके मन में लालच पैदा नहीं करना चाहता?
(A) दुल्हन
(B) देवकन्या
(C) माली
(D) वीर सैनिक
उत्तर― (A) दुल्हन

प्रश्न 3. 'सम्राट' का निम्न में से कौनसा एक समानार्थी नहीं है।
(A) राजा
(B) नृप
(C) राजकुमार
(D) भूपाल
उत्तर― (C) राजकुमार

प्रश्न 4. निम्न में से पुष्प कहाँ पर डाला जाता है?
(A) नेताओं के गले में।
(B) देवताओं के उपर
(C) शहीदों के स्मारक पर
(D) उपरोक्त सभी।
उत्तर― (D) उपरोक्त सभी।

प्रश्न 5. माली देखभाल करता है―
(A) बगीचे की।
(B) घुड़साल की।
(C) गौशाला की
(D) खेतों की।
उत्तर― (A) बगीचे की।

रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)

प्रश्न 6. फूल लाल, गलाबी और पीले रंग के होते हैं।
प्रश्न 7. फूल माली को तोड़ लेने के लिए कह रहा है।
प्रश्न 8. देव कन्याएं फूलों को अपने गहनों के रूप में पहनती हैं।
प्रश्न 9. फूल सैनिकों के मार्ग में फेके जाने से अपनी देश भक्ति की भावना को प्रकट कर रहा है।
प्रश्न 10. 'इतराना' शब्द का अर्थ घमंड करना है।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)

प्रश्न .11 देव कन्याएं किससे अपने गहने बनाती हैं?
उत्तर― देव कन्याएं फूलों से अपने गहने बनाती हैं।

प्रश्न 12. पथ का एक पर्यायवाची लिखिए।
उत्तर― मार्ग

प्रश्न 13. 'पुष्प की अभिलाषा' पाठ में मूल भाव क्या है?
उत्तर― 'पुष्प की अभिलाषा' पाठ में मूल भाव देशभक्ति है।

प्रश्न 14. फूल बनकर आप कहाँ चढ़ाया जाना चाहोगे?
उत्तर― फूल बनकर हम शहीदों को चढ़ाया जाना चाहेंगे।
या (दूसरा उत्तर)
फूल बनकर हम तिरंगे झंडे पर चढ़ाया जाना जाना चाहेंगे।

प्रश्न 15. वरमाला डालने की पश्चात क्या संपन्न हो जाता है?
उत्तर― वरमाला डालने की पश्चात विवाह संपन्न हो जाता है।

प्रश्न 16. सुरबालाओं का निवास स्थान कहाँ होता है?
उत्तर― सुरबालाओं का निवास स्थान स्वर्ग में होता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)

प्रश्न 17. फूलों के अलावा ईश्वर को और क्या-क्या चढ़ाया जाता है?
उत्तर― फूलों के अलावा ईश्वर को और कुमकुम, सिंदूर, इत्र, बेलपत्र, पंचामृत आदि चढ़ाया जाता है।

प्रश्न 18. "पर हे हरि डाला जाऊं" पंक्ति में 'हरि' का क्या आशय है?
उत्तर― "पर हे हरि डाला जाऊं" पंक्ति में 'हरि' का आशय ईश्वर है।

प्रश्न 19. सम्राटों के शव पर फूल क्यों चढ़ाए जाते हैं?
उत्तर― सम्राटों को उनके जीवन भर के वीरता पूर्ण कार्यों हेतु सम्मान देने के लिए उनके शव पर फूल चढ़ाए जाते हैं।

प्रश्न 20. पुष्प की अभिलाषा पाठ में किन-किन प्राणियों का वर्णन हुआ है? बताइए।
उत्तर― पुष्प की अभिलाषा पाठ में देवकन्याओं, दुल्हन, सम्राट, देवता और माली का वर्णन हुआ है।

प्रश्न 21. फूल को आप जहाँ ले जाना चाहोगे, उन दो स्थानों के नाम बताइए।
उत्तर― हम फूल को तिरंगा झंडा और शहीदों के ऊपर चढ़ाने हेतु ले जाना चाहेंगे।

प्रश्न 22. फूल ने वीरों के पथ में ही जाने के लिए क्यों कहा?
उत्तर― फूल में देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है इसलिए उसने वीरों के पथ में ही जाने के लिए कहा।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)

प्रश्न 23. क्या आप फूल बनना चाहेंगे? यदि हाँ तो क्यों? और नहीं तो क्यों?
उत्तर― हाँ हम फूल बनना चाहेंगे, क्योंकि फूल रंग बिरंगे सुंदर और खुशबूदार होते हैं; जो तितलियों, भौंरो और मनुष्यों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। फूल का प्रयोग पूजा करने एवं सम्मान हेतु भी किया जाता है अतः जहाँ सम्मान हो वहाँ पर हम फूल बनकर रहना चाहेंगे।
या (दूसरा उत्तर)
हम फूल बनकर नहीं रहना चाहेंगे, क्योंकि फूलों को कई स्थानों पर गलत तरीके से प्रयोग किया जाता है। फूल कुछ ही समय तक के लिए खिलते हैं और अंत में मुरझा जाते हैं। कई बार यह भी देखा जाता है कि फूलों का प्रयोग होने के पश्चात उन्हें कूड़ेदान में डाल दिया जाता है। अतः फूल की ऐसी दशा को देखते हुए हम फूल नहीं बनना चाहेंगे।

प्रश्न 24. आप अपनी देशभक्ति दिखाने के लिए कौन-कौन से कार्य करना चाहोगे? वर्णन करो―
उत्तर― हम अपनी देशभक्ति की भावना दिखाने के लिए निम्नलिखित कार्य करना चाहेंगे।
1. देश सेवा के लिए सेना में भर्ती होना चाहेंगे।
2. हम अपने आसपास की सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान नहीं पहुँचाएंगे और न ही दूसरों को नुकसान पहुँचाने देंगे।
3. हम सदैव तिरंगे झंडे और शहीदों का सम्मान करेंगे।
4. हम देश की उन्नति के लिए कठिन परिश्रम करेंगे।
5. युद्ध के समय यदि जरूरत पड़े तो दुश्मनों का सामना करने के लिए बॉर्डर पर भी जाएंगे।

प्रश्न 25. पुष्प किन-किन पर चढ़ाया जाना नहीं चाहता? वह क्यों नहीं चढ़ाया जाना चाहता? कारण बताइए।
उत्तर― 1. पुष्प देव कन्याओं के गहनों में गूँथा नहीं जाना चाहता।
2. फूल दुल्हन की वरमाला में पिरोना नहीं चाहता।
3. फूल सम्राटों के शवों पर चढ़ाया जाना नहीं चाहता।
4 फूल देवताओं के सिर पर चढ़ाया जाना नहीं चाहता।
फूल उपरोक्त कार्य में शामिल नहीं होना चाहता क्योंकि उसके मन में देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है। वह केवल देश सेवा के लिए ही अपने आप को समर्पित करना चाहता है। यही कारण है कि वह सैनिकों के मार्ग में गिरना चाहता है।

प्रश्न 26. फूलों की उपयोगिता पर पाँच पंक्तियां लिखिए ―
उत्तर― 1. फूल सुगंध बिखेरते हैं जिससे मन प्रफुल्लित रहता है।
2. फूल सम्मान देने एवं पूजा-पाठ में प्रयोग किए जाते हैं।
3. कुछ फूलों से औषधियाँ बनाई जाती है जिससे रोग दूर होते हैं।
4. फूलों से सुंदर मालायें, गुलदस्ते बनाये जाते हैं जिससे कई लोगों को रोजगार मिलता है।
5. फूलों को घरों में गमले या क्यारियों में लगाकर सुंदरता बढ़ाई जाती है।

कक्षा 5वीं हिन्दी के इन 👇 पाठों से ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नों भी पढ़ें।
पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा के ब्लूप्रिंट आधारित बहुविकल्पीय, अतिलघुत्तरीय, लघुत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' कविता की संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या
2. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' सम्पूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन)
3. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' के अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा/मूल्यांकन (5th) हेतु imp/महत्वपूर्ण प्रश्न व उनके उत्तर
4. पाठ 2 'बुद्धि का फल' संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन)
5. पाठ 3 'पं. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर' संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन)
6. पाठ 4 'हम भी सीखें' कविता की संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या व सम्पूर्ण अभ्यास

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 5 'ईदगाह' संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन)
2. पाठ - 6 पन्ना का त्याग कविता की संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या
3. पाठ 6 'पन्ना का त्याग' संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर)
4. पाठ 6 'पन्ना का त्याग' भाषा अध्ययन (व्याकरण) - शुद्ध शब्द, तुकांत, पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी शब्द
5. पाठ-7 'दशहरा' पाठ का सारांश, संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर)

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ-7 'दशहरा' भाषा अध्ययन (व्याकरण) - शुद्ध शब्द, संयुक्ताक्षर, प्रश्नवाचक एवं संदेहवाचक वाक्य, प्रत्यय जोड़कर संज्ञा से विशेषण बनाना
2. पाठ-7 'दशहरा' योग्यता विस्तार - दशहरा एवं दीपावली पर्व की जानकारी, रामचरितमानस राम का चरित्र, राम प्रसाद 'बिस्मिल'
3. पाठ 8 'छत्रपति शिवाजी' (चित्रकथा) पाठ का सारांश एवं संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर)
4. पाठ 8 'छत्रपति शिवाजी भाव वाचक संज्ञा, भाषा अध्ययन (व्याकरण) योग्यता विस्तार
5. पाठ 9 रम्मो और कल्लो - पाठ का सारांश एवं सम्पूर्ण पाठ, संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन)
6. पाठ 9 'रम्मो और कल्लो' भाषा अध्ययन (व्याकरण), अकर्मक एवं सकर्मक क्रिया
7. पाठ 10 'नीति के दोहे' कविता की संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या व सम्पूर्ण अभ्यास

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 2 हेतु मूल्यांकन वर्कशीट्स।
5. कक्षा 2 गणित की मूल्यांकन वर्कशीट्स प्रयास एवं वर्कबुक से
6. कक्षा 2 हिन्दी की मूल्यांकन वर्कशीट्स प्रयास एवं वर्कबुक से
7. कक्षा -2 विषय अंग्रेजी प्रयास एवं वर्कबुक से मूल्यांकन वर्कशीट्स

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 5 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी कक्षा -5 मॉडल आंसरशीट
2. Modal Answer Sheet 5th English
3. मॉडल आंसर शीट विषय - गणित 5th
4. मॉडल आंसर शीट विषय - पर्यावरण कक्षा - 5
5. प्रोजेक्ट कार्य कक्षा 5 प्रतिभापर्व मूल्यांकन -2022 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण

मॉडल आंसरशीट अर्द्धवार्षिक परीक्षा सामग्री कक्षा 5 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण।
1. मॉडल आंसर शीट 5th विषय हिन्दी अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24
2. मॉडल आंसर शीट 5th विषय English अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24
3. मॉडल आंसर शीट 5th विषय गणित अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24
4. मॉडल आंसर शीट 5th विषय पर्यावरण अध्ययन अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24

अर्द्धवार्षिक परीक्षा सामग्री कक्षा 5 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण को पढ़ें।
1. ब्लूप्रिंट आधारित गणित का जादू कक्षा 5 प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. ब्लूप्रिंट आधारित गणित का जादू कक्षा 5 प्रश्न पत्र (हल सहित)
3. ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न पत्र विषय पर्यावरण अर्धवार्षिक परीक्षा कक्षा 5
4. ब्लूप्रिंट आधारित हिन्दी मॉडल प्रश्न पत्र अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24
5. अर्द्धवार्षिक परीक्षा सामग्री विषय हिन्दी कक्षा 5
6. पर्यावरण ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल प्रश्न पत्र अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24
7. 25 रिक्त स्थान पूर्ति प्रश्न विषय हिंदी कक्षा पांचवी
8. हिन्दी 12 प्रश्न वैकल्पिक एवं 12 प्रश्न एक शब्द में उत्तर वाले प्रश्न

अर्द्धवार्षिक परीक्षा मॉडल आंसर/ प्रश्न पत्र लिंक्स

अर्द्धवार्षिक परीक्षा से संबंधित कक्षा - 5 प्रश्नपत्रों एवं जानकारियों का अध्ययन करें
1. मॉडल Answer Sheet 5th English अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022
2. मॉडल Answer Sheet 5th पर्यावरण अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022
3. मॉडल आंसर शीट हिन्दी विशिष्ट 5th अर्द्धवार्षिक परीक्षा
4. मॉडल Answer Sheet गणित 5 वीं अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022

प्रायोजना कार्य कक्षा 5वीं वार्षिक परीक्षा सत्र 2023-24
1. RSK निर्देश कक्षा 5वीं के सुझावात्मक प्रोजेक्ट वर्क
2. अंग्रेजी प्रोजेक्ट वर्क कक्षा 5वीं वार्षिक परीक्षा 2024

प्रायोजना कार्य कक्षा पांचवी वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. वार्षिक परीक्षा हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5वीं प्रोजेक्ट कार्य
2. वार्षिक परीक्षा गणित कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य
3. वार्षिक परीक्षा English General कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य
4. वार्षिक परीक्षा पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य
5. कक्षा 5 सभी विषय वार्षिक परीक्षा प्रोजेक्ट वर्क 2022

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

पाठ के अंदर से बने प्रश्न- पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा | ब्लूप्रिंट आधारित परीक्षापयोगी वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान पूर्ति, लघुत्तरीय प्रश्न

इस भाग में वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए हिन्दी कक्षा - 5 के पाठ 1 "पुष्प की अभिलाषा" के अंदर से वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान पूर्ति, अति लघुत्तरीय, लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं।

Read more

उत्तर शीट कक्षा-5 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 विषय हिंदी (प्रथम भाषा) | Answer sheet 5th Hindi Half yearly exam

इस भाग में कक्षा पांचवी विषय हिंदी प्रथम भाषा अर्द्ववार्षिक परीक्षा 2024-25 की मॉडल आंसर शीट दी गई है।

Read more

व्याकरण आधारित 40 प्रश्न | अति लघुत्तरीय एवं लघुत्तरीय परीक्षापयोगी | कक्षा 5वीं विषय हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2024

इस भाग में कक्षा पाँचवी के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय हिन्दी में भाषा अध्ययन (व्याकरण) पर आधारित 40 प्रश्न और उत्तर यहाँ दिए गए हैं।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe