An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



मॉडल आंसरशीट अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन प्रश्नपत्र 2022-23 Set - A कक्षा 5वीं विषय - हिन्दी विशिष्ट

  • BY:
     RF Temre

महत्वपूर्ण निर्देश - 1. प्रश्नपत्र में प्रश्नों के उत्तर प्रश्न के नीचे / आगे दिए स्थान में निर्देशानुसार लिखे जाएँ।
2. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 01 से 10 तक)
निर्देश- प्रश्न को पढ़कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए -
प्रश्न- 1. 'कोमल' शब्द का अर्थ है -
(A) मुलायम
(B) सरल
(C) कठिन
(D) सहज
उत्तर - (A) मुलायम

प्रश्न-2. 'जगमग जगमग दिये जल उठे' पंक्ति में.. .त्यौहार की बात कही गई है।
(A) दीवाली
(B) होली
(C) रक्षाबन्धन
(D) ईद
उत्तर - (A) दीवाली

प्रश्न-3. निम्नलिखित शब्दों में से कोई एक विशेषण शब्द है -
(A) गुलाब
(B) संजय
(C) मीठा
(D) वह
उत्तर - (C) मीठा

प्रश्न- 4. 'घोड़े' का पर्यावाची शब्द है -
(A) अश्व
(B) भालू
(C) हिरण
(D) नील गाय
उत्तर - (A) अश्व

प्रश्न-5. "क्या तुमने भोपाल घूमा है" वाक्य में कौन सा विराम चिह्न लगेगा?
(A) ,
(B) -
(C) I
(D) ?
उत्तर - (D) ?

प्रश्न- 6. 'श्री गणेश होना' मुहावरे का अर्थ है -
(A) काम न करना
(B) काम प्रारम्भ करना
(C) काम आधा करना
(D) काम समाप्त करना
उत्तर - (B) काम प्रारम्भ करना

प्रश्न- 7. "उपकार को मानने वाला' वाक्य के लिए एक शब्द है -
(A) परोपकारी
(B) कृतघ्न
(C) कृतज्ञ
(D) उपकारी
उत्तर - (C) कृतज्ञ

प्रश्न-8. 'खूंटे का घोड़ा' कहानी में बंजारे का स्वभाव था -
(A) तेज-तर्रार
(B) निर्दयी
(C) दयालू
(D) क्रोधी
उत्तर - (C) दयालू

प्रश्न-9. वैज्ञानिक जगदीश चन्द्रबसु को पेड़-पौधों और जीव-जन्तुओं से गहरा लगाव था क्योंकि -
(A) उनके घर में बहुत से पेड़ पौधे थे।
(B) वे प्रकृति प्रेंमी थे।
(C) पशु-पक्षियों के साथ रहते थे।
(D) वे मनोरजंक थे।
उत्तर - (B) वे प्रकृति प्रेंमी थे।

प्रश्न-10. निम्नलिखित शब्दों में से अलग शब्द कौन-सा है?
(A) बादल
(B) तारे
(C) आसमान
(D) घोड़ा
उत्तर - (D) घोड़ा

निर्देश - नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
प्रश्न-11. किन्हीं तीन त्यौहारों के नाम लिखिए।
उत्तर - 1. होली
2. दीपावली
3. रक्षाबंधन
(टीप - विद्यार्थी द्वारा कोई भी तीन त्यौहारों के नाम लिखने पर अंक दिए जावें।)

प्रश्न-12. दिए गए शब्दों के वचन बदलकर लिखिए -
उत्तर -
शब्द – वचन
(1) लहर – लहरें
(2) पेड़ों – पेड़
(3) दरवाजा – दरवाजे

प्रश्न-13. आप अपने घर से शाला आते समय किन-किन बातों का ध्यान रखते हैं?
उत्तर - हम अपने घर से शाला आते समय निम्न बातों का ध्यान रखते हैं।
(1) घर से निकलते समय सड़क पर दाएँ बाएँ पहले देख लेते हैं कि कोई वाहन तो नहीं आ रहा।
(2) सड़क पर अपनी साइड बाई तरफ से चलते हैं।
(3) विद्यालय अपने साथी के साथ आते हैं।
(4) पीछे से तेज रफ्तार से आते हुए वाहनों को साइड देते हैं।
(5) विद्यालय के अपने से छोटे विद्यार्थियों की मदद का ध्यान रखते हैं।
(टीप - विद्यार्थी द्वारा कोई भी दो तीन बातें लिखने पर अंक दिए जावें।)

प्रश्न-14. किसी कविता की चार पंक्तियाँ लिखिए।
उत्तर - आँख खोलकर सुबह-सुबह मैं मन में कहता हूँ,
प्रभु तेरा उपकार कि मैं भारत में रहता हूँ।
मेरी मातृभूमि है भारत मैं भारत के योग्य बनूँ,
मातृभूमि की प्रकृति, पुरुष, पशु सबको अपना सगा गिनूँ।
(टीप - विद्यार्थी द्वारा किसी भी कविता की चार पंक्तियाँ लिखने पर अंक दिए जावें।)

प्रश्न-15. दिए गए शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए -
(i) दक्षिण
(ii) आराम
(iii) पृथ्वी
उत्तर - (i) हमारे देश भारत दक्षिण दिशा में श्रीलंका देश है।
(ii) रात्रि को हमें गहरी नींद लेकर आराम करना चाहिए।
(iii) पृथ्वी पर सात महासागर हैं।
(टीप - विद्यार्थी द्वारा उक्त शब्दों के किसी भी तरह के वाक्य बनाए जाने पर अंक दिए जावें।)

प्रश्न-16. दिए गए मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य प्रयोग कीजिए।
नौ दो ग्यारह होना
उत्तर - नौ दो ग्यारह होना = भाग जाना।
वाक्य - पुलिस को देखकर चोर नौ दो ग्यारह हो गया।
(टीप - विद्यार्थी द्वारा उक्त "नौ दो ग्यारह होना" मुहावरे का वाक्य किसी भी तरह से जाने पर अंक दिए जावें।)

प्रश्न-17. आपने कभी मिट्टी या कागज से कोई कलाकृति बनाई होगी उसे बनाने का अपना अनुभव लिखिए।
उत्तर - मैंने मिट्टी की एक मोटर गाड़ी बनाई थी। बरसात के समय खेत में मेढ़ की गीली मिट्टी लिया और सबसे पहले गाड़ी के चार पहिए बनाए। पहियों बीचों-बीच में छोटी सी लकड़ी की सहायता से छेद किए। इसके पश्चात मोटर का आकार बनाया। उसमें आगे पीछे पहिए लगाने के लिए दो लकड़ियाँ लगाई। इसके बाद मोटर को सूखने दिया। सूखने के बाद पहिए लगाकर उसमें रस्सी बाँधकर खूब चलाया।
(टीप - विद्यार्थी द्वारा किसी भी तरह से अपना अनुभव लिखने पर अंक दिए जावें।)

प्रश्न- 18. निम्नलिखित वाक्यों में आप रेखांकित शब्दों के लिंग बदलकर वाक्य बनाइए।
(i) बालक क्रिकेट खेल रहा है।
(ii) काका बाजार से आ गये है।
(iii) नानी ने कहानी सुनाई।
उत्तर - (i) बालिका क्रिकेट खेल रही है।
(ii) काकी बाजार से आ गई है।
(iii) नाना ने कहानी सुनाया।

प्रश्न-19. आपने अपने विद्यालय / घर में जो पेड़ लगाया है उस पेड़ की देखभाल कैसे करते हैं?
उत्तर - हमारे घर पर जो पेड़ लगा हुआ है, वह एक नारियल का पेड़ है। नारियल के पेड़ की पत्तियाँ बहुत बड़ी-बड़ी हैं। हम प्रति दिवस नारियल के पेड़ में पानी देते हैं। पानी देने के लिए पेड़ के आसपास एक बड़ा सा थाला बनाया है। पेड़ धीरे-धीरे करके बड़ा हो रहा है।
(टीप - विद्यार्थी द्वारा अपने घर पर लगे किसी पेड़ की देखभाल के बारे में जानकारी लिखने पर अंक दिए जावें।)

प्रश्न-20. दिए गए शब्दों के विलोम शब्द लिखिए -
(i) गर्मी - सर्दी
(ii) अन्दर - बाहर
(iii) अंधेरा - उजाला

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 21-22)
प्रश्न-21. दिए गए विषयों में से किसी एक विषय पर दस वाक्य लिखिए -
(प्रिय पशु पक्षी, प्रिय खेल, राष्ट्रीय त्यौहार )
उत्तर -
प्रिय पशु पक्षी - गाय

(1) मेरा प्रिय पशु गाय है।
(2) मेरे घर में हमने एक गाय पाली है।
(3) गाय का रंग सफेद है।
(4) मेरी गाय बहुत ही सीधी सादी है।
(5) गाय का एक बछड़ा है।
(6) प्रतिदिन हमें गाय दूध देती है।
(7) पिताजी गाय को प्रतिदिन दुहते हैं।
(8) गाय, घास, भूसा चारा खाती है।
(9) माँ शाम को प्रति दिवस गाय और बछड़े को रोटी खिलाती है।
(10) गाय का दूध बहुत गुणकारी होता है।

प्रिय खेल - कबड्डी
(1) मेरा प्रिय खेल कबड्डी है।
(2) कबड्डी की एक टीम में 7 खिलाड़ी होते हैं।
(3) दो टीमों के बीच खेल खेलते हैं।
(4) मैं एक अच्छा केचर हूँ।
(5) मेरी टीम में मोहन बहुत अच्छा रेडर है।
(6) मेरे विद्यालय में कबड्डी की दो टीमें हैं।
(7) प्रतिदिन शाम को हम मित्र मिलकर कबड्डी खेलते हैं।
(8) हर साल ग्राम में कबड्डी की प्रतियोगिता होती है।
(9) कबड्डी का खेल में व्यायाम होता है।
(10) गाँव के लोग कबड्डी बहुत पसंद करते हैं।

राष्ट्रीय त्यौहार - गणतंत्र दिवस
(1) गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है।
(2) यह पर्व प्रतिवर्ष 26 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाता है।
(3) मेरे विद्यालय एवं ग्राम पंचायत में इस पर्व को धूमधाम के साथ मनाते हैं।
(4) देश की स्वतंत्रता के बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने पर इस पर्व को मनाया जाता है।
(5) गणतंत्र दिवस आने से पूर्व शाला की साफ सफाई एवं सजावट की जाती है।
(6) गणतंत्र दिवस के दिन ग्राम वासियों को आमंत्रित किया जाता है।
(7) हमारे विद्यालय के संस्था प्रमुख ध्वजारोहण कार्य करते हैं।
(8) ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान जन-गण-मन एक साथ गाया जाता है।
(9) विद्यालय में तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
(10) मुख्य अतिथि के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर आजादी के बारे में भाषण दिया जाता है।
(टीप - विद्यार्थी द्वारा किसी भी तरह से उक्त तीनों में से किसी एक विषय पर अपने अनुसार 10 वाक्य लिखे जाने पर अंक दिए जावें।)

प्रश्न-22. आप अपने कक्षा शिक्षक को माता-पिता के साथ यात्रा पर जाने हेतु दो दिवस का अवकाश लेने के लिए एक आवेदन पत्र लिखिए।
उत्तर -

सेवा में,
श्री मान कक्षाध्यापक महोदय,
शासकीय प्राथ./माध्य. शाला, XYZ
(XYZ के स्थान पर अपनी शाला का नाम लिखें।)
विषय– 2 दिन की छुट्टी के लिए आवेदन पत्र।
मान्यवर,
सविनय निवेदन है कि मैं अपने पिता के साथ पचमढ़ी की यात्रा पर जा रहा हूँ। इस हेतु मुझे छुट्टी की आवश्यकता है। अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि मुझे दिनांक 06-11-2022 से 07-11-2022 तक चदो दिन का अवकाश प्रदान करने की कृपा करें।
उचित विनय सेवा में अर्पित।
दिनांक- आपका आज्ञाकारी शिष्य
20-02-22 नाम - ABC

(ABC के स्थान पर विद्यार्थी अपना नाम लिखें।)
कक्षा - कखग
(कखग के स्थान पर विद्यार्थी अपनी कक्षा लिखें।)

अर्द्धवार्षिक परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्रों एवं जानकारियों का अध्ययन करें
1. मॉडल प्रश्नपत्र गणित 8वीं अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022
2. मॉडल प्रश्नपत्र English 8th अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022

अंग्रेजी ओलंपियाड से संबंधित जानकारियों का अध्ययन करें
1. अंग्रेजी ओलंपियाड प्राथमिक स्तर 100 प्रश्न हल सहित
2. 75 प्रश्न (हल सहित) अंग्रेजी ओलंपियाड कक्षा 2 से 5
3. अंग्रेजी ओलंपियाड प्राथमिक स्तर 25 प्रश्न हल सहित
4. अंग्रेजी ओलंपियाड - माध्यमिक स्तर कक्षा 6 से 8 कुल 100 प्रश्न
5. अंग्रेजी ओलंपियाड प्राथमिक स्तर 50 प्रश्न हल सहित
6. हिन्दी ओलंपियाड 110 प्रश्न कक्षा 6 से 8
7. सामान्य ज्ञान ओलंपियाड 112 प्रश्न (हल सहित)
8. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 हल सहित प्रश्न भाग - 1
9. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 (हल सहित) प्रश्न भाग - 2


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित) कक्षा- 5 विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 | Imp Solved Qurstions

इस भाग में कक्षा पांचवी की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय हिंदी का ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्न पत्र यहाँ पर दिया गया है।

Read more

40 वैकल्पिक प्रश्न कक्षा -5 वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु imp हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के प्रश्न

इस भाग में 40 वैकल्पिक प्रश्न कक्षा -5 वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु imp हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के प्रश्न दिए गए हैं।

Read more

पाठ के अंदर से बने प्रश्न- पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा | ब्लूप्रिंट आधारित परीक्षापयोगी वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान पूर्ति, लघुत्तरीय प्रश्न

इस भाग में वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए हिन्दी कक्षा - 5 के पाठ 1 "पुष्प की अभिलाषा" के अंदर से वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान पूर्ति, अति लघुत्तरीय, लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें। बिना ईमेल id टाइप किये सब्सक्राइब नहीं होगा।