An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



भाव वाचक संज्ञा | भाषा अध्ययन (व्याकरण) योग्यता विस्तार | पाठ 8 छत्रपति शिवाजी | कक्षा 5 भाषा भारती

  • BY:
     RF Temre

भाववाचक संज्ञा –

"जिन शब्दों से किसी व्यक्ति या वस्तु के गुणों या उसकी अवस्था का पता चलता है, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं।"

अनुच्छेद को पढ़िए और समझिए

"शिवाजी वीर योद्धा थे, उनकी वीरता से मुगल शासक घबराते थे। जब वे बालक ही थे, किन्तु उनका बालपन भी युद्ध को कहानियों को सुनते बीता था। तानाजी मालसुरे और सोनदेव उनके मित्र थे, और उनकी मित्रता अनूठी थी।"

ऊपर दिए गए रेखांकित शब्द वीरता, बालपन एवं मित्रता अपने पूर्व के शब्द वीर, बालक एवं मित्र शब्दों के भाव को व्यक्त करते हैं। यहाँ वीर बालक एवं मित्र शब्दों के भाव को व्यक्त करते हैं। यहाँ वीर बालक व मित्र शब्द जाति वाचक संज्ञा हैं तथा वीरता, बालपनमित्रता शब्द भाव वाचक संज्ञा हैं।

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' कविता का भावार्थ
2. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण
3. पाठ 2 'बुद्धि का फल' कक्षा पाँचवी
4. पाठ 3 पं. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर अभ्यास कार्य (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण
5. पाठ 4 'हम भी सीखें' कविता का भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर

जाति वाचक संज्ञा से भाव वाचक संज्ञा बनाना

जातिवाचक संज्ञा से भाववाचक संज्ञा बनाने के लिए संज्ञा शब्द में प्रत्यय जोड़कर भाववाचक संज्ञा बनाई जाती है।
जाति वाचक संज्ञा – भाव वाचक संज्ञा
बूढ़ा ––––––––– बुढ़ापा
पण्डित ––––––– पण्डिताई
मनुष्य ––––––– मनुष्यता
पशु ––––––––– पशुता
लड़का ––––––– लड़कपन

भाषा अध्ययन

1. निम्नलिखित जाति वाचक शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाइए–
जवान – जवानी
किसान – किसानी
मानव – मानवता
गुरु – गुरुता
भारतीय – भारतीयता

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 5 ईदगाह अभ्यास
2. पाठ - 6 पन्ना का तत्याग भावार्थ
3. पाठ 6 'पन्ना का त्याग' अभ्यास - प्रश्नोत्तर
4. भाषा अध्ययन (व्याकरण) - शुद्ध शब्द, तुकांत, पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी शब्द
5. पाठ-7 'दशहरा' पाठ का सारांश, प्रश्नोत्तर (अभ्यास)

2. नीचे दिए गए मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए–
खून खौलना, घूमन्तर होना, छक्के छूटना, दाँत खट्टे करना
(i) खून खौलना – गरीबों पर अन्याय देखकर उसका खून खौल उठा।
(ii) घूमन्तर होना – पुलिस को देखते ही चोर छूमन्तर हो गया।
(iii) छक्के छूटना – भारतीय सेना के अदम्य साहस को देखकर दुश्मन सिपाहियों के छक्के छूट गए।
(iv) दाँत खट्टे करना – शिवाजी ने छापमार युद्ध प्रणाली से मुगलों के दाँत खट्टे कर दिये।

3. निम्नलिखित अनुच्छेद में उचित विराम चिह्नों का प्रयोग कीजिए–
शब्द को ब्रह्म कहा गया है शब्दों का अध्ययन ब्रह्म उपासना है शब्दों में बड़ी शक्ति है जोड़ने की भी और तोड़ने की भी कृष्ण के शब्दों ने अर्जुन को कर्मवीर और योगनिष्ठ बना दिया और द्रोपदी के दो शब्दों से महाभारत ठन गया
शब्द को ब्रह्म कहा गया है। शब्दों का अध्ययन ब्रह्म उपासना है। शब्दों में बड़ी शक्ति है, जोड़ने की भी और तोड़ने की भी। कृष्ण के शब्दों ने अर्जुन को कर्मवीर और योगनिष्ठ बना दिया और द्रोपदी के दो शब्दों से महाभारत ठन गया।

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. भाषा अध्ययन (व्याकरण) - शुद्ध शब्द, संयुक्ताक्षर, प्रश्नवाचक एवं संदेहवाचक वाक्य, प्रत्यय जोड़कर संज्ञा से विशेषण बनाना
2. योग्यता विस्तार - दशहरा एवं दीपावली पर्व की जानकारी, रामचरितमानस राम का चरित्र, राम प्रसाद 'बिस्मिल'
3. 'छत्रपति शिवाजी' (चित्रकथा) पाठ का सारांश एवं सम्पूर्ण पाठ कक्षा 5 भाषा भारती पाठ 8 प्रश्नोत्तर

समझिए

आप सभी दिनभर कुछ न कुछ काम करते रहते हैं घर पर, शाला में, अन्य स्थानों पर। अब नीचे लिखे अनुसार बताइए आप क्या-क्या काम करते हैं?
1. सुबह उठ कर
2. शाला जाने से पहले।
3. शाला में आकर।
4. खेल के मैदान में।
5. सोने से पहले।
अन्य और काम।
1. सुबह उठ कर हम सैर करने जाते है, मंजन करते हैं, मुँह धोते हैं, पढ़ाई करते हैं।
2. शाला जाने से पहले हम नहाते हैं, गणवेश पहिनते हैं, भोजन करते हैं।
3. शाला में आकर हम पढ़ाई करते हैं, गृहकार्य जँचवाते हैं, लिखाई करते हैं, पाठ पढ़ते हैं।
4. खेल के मैदान में खेल खेलते हैं।
5. सोने से पहले हम गृहकार्य करते हैं, खेलते है, हाथ पैर मुँह धोते हैं, भोजन करते हैं, कहानियाँ सुनते हैं, सो जाते हैं।
6. अन्य और कामों में हम दुकान जाते हैं, पतंग उड़ाते हैं, चित्र बनाते हैं, बकरियाँ/बैल/गाय चराते हैं, माँ/पिताजी का सहयोग करते हैं।

इस प्रकार के कामों को निम्न शब्दों द्वारा व्यक्त करते हैं जैसे- पढ़ना, उठना, लिखना, जाना, सोना, आदि। ये शब्द क्रिया कहलाते हैं।
क्रिया की परिभाषा– "वे शब्द जिनसे किसी काम के करने या होने का पता चलता है, क्रिया कहलाते हैं।"

वाक्य में प्रयुक्त होने पर क्रिया-शब्द का रूप वाक्य में कारक के कारण बदल जाता है। जैसे- पढ़ना का पढ़ते, पढ़ता आदि।
इन वाक्यों को देखिए–
(i) मैं सुबह घूमने जाता हूँ।
(ii) शाला जाने से पहले मैं भोजन करता हूँ।
(iii) शाला में आकर पढ़ता-लिखता हूँ।
(iv) सोने से पहले टी.वी. देखता हूँ।

ऊपर के वाक्यों में जाता हूँ, करता हूँ, लिखता हूँ शब्द आए हैं। इनमें ता हूँ शब्द क्रिया से अलग हो शब्द क्रिया को पूरा करने में सहयोग करते है।

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. व्याकरण क्या है
2. वर्ण क्या हैं वर्णोंकी संख्या
3. वर्ण और अक्षर में अन्तर
4. स्वर के प्रकार
5. व्यंजनों के प्रकार-अयोगवाह एवं द्विगुण व्यंजन
6. व्यंजनों का वर्गीकरण
7. अंग्रेजी वर्णमाला की सूक्ष्म जानकारी

अब जानिए–

क्रिया के अर्थ को स्पष्ट और पूरा करने में सहयोग करने वाले शब्द सहायक क्रिया होते हैं। सहायक क्रिया में रहे, रहा, था, के, ता, है, हैं, थी आदि शब्द आते हैं।

निम्नलिखित वाक्यों से क्रिया शब्द तथा सहायक क्रियाएँ पहचान कर लिखिए–
सब लोग अपने घरों की सफाई कर रहे थे।
एकता को आज बाहर जाना है।
उसे एक कार्यक्रम में नाचना है।
उसने माँ से कहा मेरा सब सामान अच्छे से रख देना।

5. निम्नलिखित क्रिया शब्दों से वाक्य बनाइए और वाक्य में सहायक क्रियाओं को रेखांकित कीजिए।
खेलना – लड़के खेल रहे हैं
रहना – मैं सिवनी में रहता हूँ
हँसना – वह बहुत देर से हँस रहा था
गाना – शोभना गीत गा रही है
उठना – दादा जी 4 बजे सोकर उठ जाते हैं

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. लिपियों की जानकारी
2. शब्द क्या है
3. लोकोक्तियाँ और मुहावरे
4. रस के प्रकार और इसके अंग
5. छंद के प्रकार– मात्रिक छंद, वर्णिक छंद
6. विराम चिह्न और उनके उपयोग
7. अलंकार और इसके प्रकार

योग्यता विस्तार

1. बाल पत्रिकाओं से चित्रकथा खोजकर पढ़िए।
निर्देश– विद्यार्थियों को बाल-पत्रिकाओं को पढ़ने में बहुत आनंद आता है। किसी पत्रिका या कॉमिक्स से चित्रकथा खोजकर लिखें।
2. बाल पत्रिकाओं से चित्र कथाएँ पढ़कर उन्हें एक फाइल में लगाइए।
निर्देश – विद्यार्थियों को बाल-पत्रिकाओं अर्थात कॉमिक्स पढ़ने में आनंद आता है। उन्हीं पत्रिकाओं से जो चित्रकथाएँ अच्छी लगे उन्हें फाइल बनाकर उसमें नस्ती करें।
3. अपनी पाठ्यपुस्तक में से किसी कहानी को आधार बनाकर एक चित्र कथा बनाने का प्रयास कीजिए।
निर्देश – विद्यार्थीगण किसी भी पाठ जैसे 'बुद्धि का फल' या 'ईदगाह' कहानियों को चित्रकथा के रूप में बना सकते हैं।

हिन्दी व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. शब्द क्या है- तत्सम एवं तद्भव शब्द
2. देशज, विदेशी एवं संकर शब्द
3. रूढ़, योगरूढ़ एवं यौगिकशब्द
4. लाक्षणिक एवं व्यंग्यार्थक शब्द
5. एकार्थक शब्द किसे कहते हैं ? इनकी सूची
6. अनेकार्थी शब्द क्या होते हैं उनकी सूची
7. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द (समग्र शब्द) क्या है उदाहरण
8. पर्यायवाची शब्द सूक्ष्म अन्तर एवं सूची
9. शब्द– तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी, रुढ़, यौगिक, योगरूढ़, अनेकार्थी, शब्द समूह के लिए एक शब्द
10. हिन्दी शब्द- पूर्ण पुनरुक्त शब्द, अपूर्ण पुनरुक्त शब्द, प्रतिध्वन्यात्मक शब्द, भिन्नार्थक शब्द
11. द्विरुक्ति शब्द क्या हैं? द्विरुक्ति शब्दों के प्रकार

सुवाक्य – "जीवन के दुर्गम पथ पर जीत उसी की होती है, जो धैर्य के साथ आगे बढ़ता है।"

आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित) कक्षा- 5 विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 | Imp Solved Qurstions

इस भाग में कक्षा पांचवी की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय हिंदी का ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्न पत्र यहाँ पर दिया गया है।

Read more

40 वैकल्पिक प्रश्न कक्षा -5 वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु imp हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के प्रश्न

इस भाग में 40 वैकल्पिक प्रश्न कक्षा -5 वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु imp हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के प्रश्न दिए गए हैं।

Read more

पाठ के अंदर से बने प्रश्न- पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा | ब्लूप्रिंट आधारित परीक्षापयोगी वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान पूर्ति, लघुत्तरीय प्रश्न

इस भाग में वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए हिन्दी कक्षा - 5 के पाठ 1 "पुष्प की अभिलाषा" के अंदर से वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान पूर्ति, अति लघुत्तरीय, लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें। बिना ईमेल id टाइप किये सब्सक्राइब नहीं होगा।