
भाषा अध्ययन (व्याकरण) - शुद्ध शब्द, संयुक्ताक्षर, प्रश्नवाचक एवं संदेहवाचक वाक्य, प्रत्यय जोड़कर संज्ञा से विशेषण बनाना || पाठ 7 'दशहरा' कक्षा -5
1. नीचे दिए गए शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिए।
उत्सूकता- उत्सुकता।
पहाडी- पहाड़ी।
छेत्र - क्षेत्र।
राबन- रावण।
दसहरा - दशहरा।
करनाटक- कर्नाटक।
2. निम्नलिखित शब्दों में से जो संयुक्ताक्षर से नहीं बना है, उसे अलग करिए–
परिधान, प्रारम्भ, उत्साह, पहाड़ी, क्षेत्र।
संयुक्ताक्षर विहीन शब्द – परिधान, पहाड़ी
कक्षा 5 हिन्दी के इस 👇 पाठ को भी पढ़ें।
पाठ-7 'दशहरा' पाठ का सारांश, प्रश्नोत्तर (अभ्यास)
3. निम्नांकित वाक्यों को कोष्ठक में दिए निर्देशानुसार बदलिए–
(i) दशहरा सभी स्थानों पर इसी प्रकार मनाया जाता है। (प्रश्नवाचक)
प्रश्नवाचक वाक्य– क्या दशहरा सभी स्थानों पर इसी प्रकार मनाया जाता है?
(ii) रावण अधर्मी और अत्याचारी राजा था। (सन्देहवाचक)
सन्देहवाचक वाक्य– शायद रावण अधर्मी और अत्याचारी राजा था।
4. नीचे दिये गये शब्दों में से अनुस्वार वाले शब्द छाँटकर अलग लिखिए
–
बँधी, संयोग, आतंक, समाप्त, लंका।
अनुस्वार वाले शब्द – संयोग, आतंक, लंका।
कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 5 ईदगाह अभ्यास
2. पाठ - 6 पन्ना का तत्याग भावार्थ
3. पाठ 6 'पन्ना का त्याग' अभ्यास - प्रश्नोत्तर
4. भाषा अध्ययन (व्याकरण) - शुद्ध शब्द, तुकांत, पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी शब्द
प्रत्यय जोड़कर संज्ञा से विशेषण बनाना
शब्दों के अर्थ की सहज जानकारी के लिए शब्दों की पहचान करना आवश्यक है। छात्रों को भाषा की समझ बनाने के लिए प्रारम्भ से ही शब्दों में अन्तर करने की क्षमता का विकास आवश्यक होता है। यहाँ अभ्यास के लिए कुछ उदाहरण दिए जा रहे हैं, ताकि अन्तर की जानकारी हो सके।
संज्ञा से विशेषण बनाने के उदाहरण–
'ई' प्रत्यय लगाकर -
संज्ञा – विशेषण शब्द
गुण – गुणी
लोभ – लोभी
'ईय' प्रत्यय लगाकर–
संज्ञा – विशेषण शब्द
भारत – भारतीय
राष्ट्र – राष्ट्रीय
'इक' प्रत्यय लगाकर –
संज्ञा – विशेषण शब्द
वर्ष – वार्षिक
नगर – नागरिक
कुछ अन्य प्रत्यय लगाकर –
संज्ञा – विशेषण शब्द
कृपा – कृपालु
बुद्धि – बुद्धिमान
इच्छा – इच्छुक
अनुभव – अनुभवी
उपरोक्त के आधार पर प्रश्न 5 नीचे दिया गया है इसे हल करें–
5. निम्नलिखित संज्ञा शब्दों से विशेषण बनाइए–
संज्ञा – विशेषण शब्द
घमण्ड – घमण्डी
भार – भारी
अत्याचार – अत्याचारी
गुलाब – गुलाबी
अन्याय – अन्यायी
धन – धनी
बनारस – बनारसी
विदेश – विदेशी
कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' कविता का भावार्थ
2. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण
3. पाठ 2 'बुद्धि का फल' कक्षा पाँचवी
4. पाठ 3 पं. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर अभ्यास कार्य (प्रश्नोत्तर एवं व्याकरण
5. पाठ 4 'हम भी सीखें' कविता का भावार्थ एवं प्रश्नोत्तर
आशा है, उपरोक्त जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद।
R F Temre
rfcompetition.com
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com
Comments