An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



कक्षा 5th पर्यावरण - मॉडल आंसरशीट अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2022-23 || Class 5th Environment Study Model Answer Sheet

बहुविकल्पीय प्रश्न ( प्रश्न. 1-10 तक)

निर्देश : प्रश्न को पढ़कर नीचे दिए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए-
प्रश्न 1 - नीचे दिए गए चित्र में पक्षी के पदचिह्न (पैरों के निशान) कौन से हैं?
(A) 🐕
(B) 🦶
(C) 🐓
(D) 🐻
उत्तर - (C) 🐓

प्रश्न 2 - राजू ने लड्डू खाये तो राजू को लड्डू का स्वाद मीठा लगा। राजू यह जानना चाहता है कि हमें स्वाद बताने वाली स्वाद कलिकायें कहाँ पाई जाती है?
(A) होठों पर
(B) दाँतों पर
(C) जीभ पर
(D) तालू पर
उत्तर - (C) जीभ पर

प्रश्न 3 - नीतू का घर मिट्टी, गोबर, भूसा व लकड़ी के फट्टे जोड़कर बना है। नीतू का घर कैसा घर है-
(A) पक्का घर
(B) कच्चा घर
(C) इमारत

(D) भवन
उत्तर - (B) कच्चा पर

प्रश्न 4 - निम्नलिखित में से कौन सी सब्जी जमीन के नीचे से खोदकर निकालकर खाई जाती है?
(A) गाजर
(B) बैंगन
(C) लौकी
(D) फूलगोभी
उत्तर - (A) गाजर

प्रश्न 5 - रेशू अपने गाँव से शहर घूमने गया। शहर में चौराहे पर उसने ट्रैफिक लाइट देखी तथा यह बात अनुभव की कि लाल बत्ती होने पर हमें चाहिए।
(A) चलने को तैयार होना
(B) चलना
(C) ठहरना / रुकना
(D) सो जाना
उत्तर - (C) ठहरना / रुकना

प्रश्न 6 - दिए गए चित्र से हमें क्या संदेश मिल रहा है।
(A) वन संरक्षण
(B) जल संरक्षण
(C) मृदा संरक्षण
(D) वन्य प्राणी संरक्षण
उत्तर - (B) जल संरक्षण

प्रश्न 7 - रोहन के घर से विद्यालय की दूरी 1 किलोमीटर है, अस्पताल की दूरी 859 मीटर है और बाजार की दूरी 1 मीटर है। इसमें से रोहन के घर से सबसे अधिक दूरी पर क्या स्थित है?
(A) बाजार
(B) अस्पताल
(C) विद्यालय
(D) सभी समान दूरी पर हैं।
उत्तर - (C) विद्यालय

प्रश्न 8 - चित्र देखकर बताइये कि इसमें किस जीव के आवास को दिखाया गया है?
(A) चिड़िया
(B) कोयल
(C) रेशम कीट
(D) मधुमक्खी
उत्तर - (D) मधुमक्खी

प्रश्न 9 - असम में मनाया जाने वाला बीहू त्यौहार कब मनाया जाता है?
(A) फसल कटने पर
(B) फसल बोने के समय
(C) फसल बेचने के बाद
(D) फसल व त्योहार के बीच कोई संबंध नहीं है।
उत्तर - (A) फसल कटने पर

प्रश्न 10 - चित्र देखकर बताइए कि जॉन कितनी देर खेला?
🕕 जॉन के खेलने जाने का समय
🕣 जॉन के खेलकर वापस आने का समय
(A) 1 घण्टा 3 मिनट
(B) 1 घण्टा 15 मिनट
(C) 7 घण्टा 3 मिनट
(D) 7 घण्टा 15 मिनट
उत्तर - (B) 1 घण्टा 15 मिनट

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न. 11-20 तक)

निर्देश : नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
प्रश्न 11 - वाष्पन एवं संघनन की परिभाषा लिखिए तथा प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर - वाष्पन - जब द्रव को गर्म किया जाता है एवं निश्चित ताप होने के पश्चात द्रव भाप बनकर उड़ने लगता है जिसे वाष्पन कहते हैं।
उदाहरण - पानी का भाप बनना।
संघनन - वाष्प कड़ो का ठंडा होने के पश्चात एकत्रित होकर द्रव की बूंदों के रूप में एकत्रित होना संघनन कहलाता है।
उदाहरण - वर्षा बूंदों का बनना।

प्रश्न 12 - नैना के भाई की शादी में उसके सभी मित्रों एवं रिश्तेदारों ने मिलकर भोजन किया सभी को बहुत अच्छा लगा.. आप भी ऐसे तीन अवसर का उल्लेख करें जब हम सभी एक साथ भोजन करते हैं?
उत्तर - (1) जन्मोत्सव (बर्थडे)
(2) दुर्गा उत्सव का भण्डारा
(3) सत्य नारायण की कथा

प्रश्न 13 - ऐसे दो जनवरों के नाम लिखिए जिनके कान बाहर दिखाई देते हैं। ऐसे जानवरों की दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर - (1) छिपकली (2) मगरमच्छ
विशेषताएँ - (1) ऐसे जानवर अंडे देते हैं।
(2) ऐसे जानवरों के शरीर पर बाल नहीं होते हैं।

प्रश्न 14 - राशिद को पक्का मकान बनाना है, जबकि हामिद को कच्चा मकान बनाना है आप बताएँ-
(क) राशिद को मकान बनाने के लिए लगने वाली सामग्री के नाम-
उत्तर - सीमेंट, लोहा, क्रांकीट, रेट, ईट
(ख) हामिद को मकान बनाने के लिए लगने वाली सामग्री के नाम-
उत्तर - मिट्टी, खपरैल, लकड़ी, बांस

प्रश्न 15 - अपने स्वार्थ के लिए मनुष्य अपने आसपास के तथा जंगल से पेड़ों को काट रहा है। पेड़ों के न होने से हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा किन्ही तीन का उल्लेख करिए।
उत्तर - (1) ऑक्सीजन की कमी होने से कई तरह के रोग होंगे।
(2) बरसात कम होने लगेगी।
(3) कार्बनडाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ने से ग्लोबल वार्मिग बढ़ जायेगी।

प्रश्न 16 - रेल में सफर करने के लिए हमें रेल टिकिट खरीदना होता है। ऐसी और कौन सी जगह है, जहाँ प्रवेश के लिए हमें टिकिट खरीदना होता है नाम लिखिए। (कोई 3)
उत्तर - 1. सिनेमा घर
2. बस यात्रा
3. सरकस

प्रश्न 17 - निम्नांकित बिन्दुओं के आधार पर केरल और अबूधाबी में अंतर लिखिए-
―――――――केरल ――― अबूधावी
(1) पेड़ पौधों के नाम - नारियल ― खजूर
(2) जमीन कैसी है - समुद्र तटीय ― रेतीली
(3) मुद्रा ――― रूपए ――― दिरहम

प्रश्न 18 - कुछ हम घर के अन्दर बैठकर खेल सकते है. कुछ खेल बाहर मैदान में खेले जाते हैं। दोनों प्रकार के खेतों के 3-3 उदाहरण लिखिए।
घर पर बैठकर खेले जाने वाले खेल-
(1) कैरम
(2) शतरंज
(3) लूडो
बाहर मैदान में खेले जाने वाले खेल-
(1) क्रिकेट
(2) हॉकी
(3) कबड्डी

प्रश्न 19 - रागिनी के घर आज पानी नहीं आया। पानी के बिना रागिनी आज कौन-कौन से कार्य नहीं कर पाएगी?
उत्तर - रागिनी निम्नलिखित कार्य नहीं कर पाएगी-
1. मुँह धोना
2. नहाना
3. कपड़े धोना
4. पानी पीना
5. भोजन पकाना
6. पशुओं को पानी पिलाना
7. पशुओं को नहलाना
8. बगीचे या गमलों में पानी डालना

प्रश्न 20 - समूह में रहने वाले जीव तथा अकेले रहने वाले जीवों के 3-3 उदाहरण (नाम) लिखिए।
उत्तर -
समूह में रहने वाले जीव -

(1) बन्दर
(2) हिरण
(3) हाथी
अकेले रहने वाले जीव -
(1) भालू
(2) शेर
(3) सांप

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न. 21-22 तक)

निर्देश - नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
प्रश्न 21 - रोमी अपने शहर के पास वाली नदी पर गया। वहाँ उसने देखा कि नदी का पानी बहुत गंदा है व उसमें से बदबू भी आ रही है। नदी के पानी को गंदा होने से बचाने के लिए कोई 5 उपाय लिखिए।
उत्तर - 1. नदी के आसपास शौच नहीं करना चाहिए।
2. नदी में पशुओं को नहीं नहलाना चाहिए।
3. नदी में कूड़ा कचरा एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थ नहीं डालना चाहिए।
4. कारखाने का गंदा पानी इसमें नहीं छोड़ना चाहिए।
5. नदी में शहर आदि से आने वाली गंदी नालियों का पानी नहीं छोड़ना चाहिए।

प्रश्न 22 - एक पेड़ A जिसके चारों ओर सीमेंट का फर्श बना है व दूसरा पेड़ B जो मिट्टी में लगा है, इसको पक्का नहीं किया गया है। चित्र देखकर आप नीचे दी गई सारणी को (√) का निशान लगाकर पूर्ण कीजिए।
पेड़ A🌳
पेड़ B 🥦
――――――――पेड़ A ―― पेड़ B
भरपूर मात्रा में पानी मिलेगा। ―――― √
अधिक मजबूत होगा ―――――――√
जल्दी सूख जाएगा। ――― √
(1) पेड़ A व पेड़ 8 में से कौन-सा पेड़ जल्दी सूख जाएगा? उसके सूखने का क्या कारण होगा?
उत्तर - पेड़ A जल्दी सूख जाएगा क्योंकि उसके आसपास सीमेंट का फर्श कर दिया गया है जिससे उसे पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलेगा।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्रों एवं जानकारियों का अध्ययन करें
1. मॉडल Answer Sheet 5th English अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022
2. मॉडल आंसर शीट English विशिष्ट 8th अर्द्धवार्षिक परीक्षा
3. मॉडल Answer Sheet विज्ञान 8 वीं अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022
4. मॉडल Answer Sheet विज्ञान 8 वीं अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022
5. मॉडल आंसर शीट हिन्दी विशिष्ट 5th अर्द्धवार्षिक परीक्षा
6. मॉडल Answer Sheet 3री English अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022
7. मॉडल Answer Sheet 3री गणित अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022
8. मॉडल Answer Sheet 4th English अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022
9. मॉडल आंसर शीट गणित 4th अर्द्धवार्षिक परीक्षा
10. मॉडल Answer Sheet गणित 5 वीं अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022
11. मॉडल प्रश्नपत्र गणित 8 वीं अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022
12. मॉडल प्रश्नपत्र English 8th अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022

अंग्रेजी ओलंपियाड से संबंधित जानकारियों का अध्ययन करें
1. अंग्रेजी ओलंपियाड प्राथमिक स्तर 100 प्रश्न हल सहित
2. 75 प्रश्न (हल सहित) अंग्रेजी ओलंपियाड कक्षा 2 से 5
3. अंग्रेजी ओलंपियाड प्राथमिक स्तर 25 प्रश्न हल सहित
4. अंग्रेजी ओलंपियाड प्राथमिक स्तर 50 प्रश्न हल सहित
5. अंग्रेजी ओलंपियाड - माध्यमिक स्तर कक्षा 6 से 8 कुल 100 प्रश्न
6. अंग्रेजी ओलंपियाड प्राथमिक स्तर 50 प्रश्न हल सहित
7. हिन्दी ओलंपियाड 110 प्रश्न कक्षा 6 से 8
8. सामान्य ज्ञान ओलंपियाड 112 प्रश्न (हल सहित)
9. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 हल सहित प्रश्न भाग - 1
10. गणित ओलम्पियाड कक्षा 6 से 8 (हल सहित) प्रश्न भाग - 2

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

कक्षा 5th पर्यावरण - मॉडल आंसरशीट अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2022-23 || Class 5th Environment Study Model Answer Sheet

अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2022 23 कक्षा पाँचवी विषय पर्यावरण की मॉडल आंसर शीट का अवलोकन करें एवं अपने उत्तरों की जांच करें।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe