Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

विषय - पर्यावरण कक्षा 5th वार्षिक परीक्षा At Grade पुस्तिका से परीक्षापयोगी एवं महत्वपूर्ण प्रश्न || Environmental Study Important Questions


विषय - पर्यावरण कक्षा 5th वार्षिक परीक्षा At Grade पुस्तिका से परीक्षापयोगी एवं महत्वपूर्ण प्रश्न || Environmental Study Important Questions

उप शीर्षक:
At Grade पुस्तिका से परीक्षापयोगी एवं महत्वपूर्ण प्रश्न विषय - पर्यावरण कक्षा 5th वार्षिक परीक्षा 2021-22.

पाठ 1 कैसे पहचाना चींटी ने दोस्त को

प्रश्न 1- निम्नलिखित जानवर अपना भोजन ढूँढने के लिए कौन सी इंद्रियों का उपयोग करते हैं?
उत्तर - 1. कुत्ता - नाक
2. चील - आँख
3. मच्छर - नाक
4. चींटी - नाक
5. शेर - नाक

प्रश्न 2 - दिए गए जानवरों के चित्र से उनकी विशेषताओं का मिलान कीजिए।
1. यह देखने के लिए अपना सिर घुमाता है।
उल्लू
2. यह जमीन पर कंपन महसूस करता है।
साँप
3. यह संदेश देने के लिए विभिन्न ध्वनियाँ निकाल सकता है।
डाल्फिन
4. यह ठंड के मौसम में सोती है।
छिपकली

प्रश्न 3. निम्नलिखित चीजों को उनकी गंध के आधार पर 'बुरा' या 'अच्छा' के रूप में वर्गीकृत करें और नीचे के कॉलम भरें।
(कचरा डंप, कच्चा अंडा, साबुन, अचार, कॉफी, मछली, सड़ा हुआ भोजन, पेट्रोल, गंदे मोजे, फूल)
अच्छी गंध - साबुन, अचार, कॉफी, पेट्रोल, फूल
बुरी (खराब) गंध - कचरा डंप, कच्चा अंडा, सड़ा हुआ भोजन, गंदे मोजे।

एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 5 हिन्दी के पाठों को पढ़ें।
पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा (एटग्रेड अभ्यास)

लघु त्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4. कुछ जानवरों के नाम नीचे दिए गए हैं दी गई सारणी में उनके नाम छाँटकर लिखिए।
(i) कौआ (ii) चमगादड़ (iii) कुत्ता (iv) गाय (v) लोमड़ी (vi) उल्लू
सभी रंगों को देखने वाले जानवर - (i) कौआ (iii) कुत्ता (iv) गाय
केवल सफेद और काला रंग दिखने वाले जानवर - (ii) चमगादड़ (v) लोमड़ी (vi) उल्लू

टीप - जो जानवर रात के समय विचरण करते हैं अर्थात शिकार पर निकलते हैं, ऐसे जानवर केवल सफेद और काला रंग ही देख पाते हैं। चक्की दिन के समय घूमने फिरने वाले जानवर सभी रंगों को देख पाते हैं।

प्रश्न 5 - दिए गए जानवर को देखिए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
1. चित्र में दिए गए जानवर का नाम लिखिए।
उत्तर - बन्दर
2. यह अन्य जानवरों को खतरे का सकेत कैसे देता है?
उत्तर - बंदर अन्य जानवरों को संकेत देने के लिए विशेष प्रकार की आवाज निकालते हैं। वे विशेष आवाज में खिखियाते और चीखते हैं जिससे अन्य बंदर सतर्क हो जाते हैं कि कोई खतरा है।

प्रश्न 6 - उन राज्यों के नाम लिखिए जहाँ निम्नलिखित वन्यजीव उद्यान स्थित हैं। उन्हें दिए गए मानचित्र पर भी ऑकन करें।
(1) जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान - उत्तराखण्ड
(2) बाँदीपुर अभ्यारण - गुजरात
(3) पेरियार अभ्यारण - केरल
(4) सुन्दर वन राष्ट्रीय वन उद्यान - पश्चिम बंगाल
(5) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान - असम

National parks of India

प्रश्न 7 - जंतुओं के निम्नलिखित व्यवहार के कारण बताइए।
(1) नींद में सोये हुए कुत्ते के पास से आप गुजरे कुत्ता उठ गया।
उत्तर - कुत्ते की सुनने की क्षमता बहुत तीव्र होती है। वह हल्की से हल्की आवाज को आसानी के साथ सुन लेता है। इसीलिए सोए हुए कुत्ते के पास से हम गुजरे तो कुत्ता उठ गया।

(2) आप खेल के मैदान में खाना खा रहे हैं और एक चील अचानक नीचे आ गई और तुम्हारी रोटी छीन कर उड़ गई।
उत्तर - चील के देखने की क्षमता बहुत अधिक होती है। वह बहुत ऊँचाई पर उड़ने के बावजूद नीचे बारीक से बारीक चीज को आसानी से देख लेती है। जब हम मैदान में खाना खा रहे हैं तो चील ने बहुत ऊँचाई से हमारे पास की रोटी को देख लिया और वह अचानक नीचे आ गई और रोटी को छीन कर उड़ गई।

(3) कुत्ते सड़कों पर इधर-उधर कुछ सूँघते हैं।
उत्तर - कुत्तों का अपना क्षेत्र होता है और वे अपने क्षेत्र में अक्सर मल-मूत्र करके सीमा निर्धारित करते हैं। वे अपने स्वयं के मल मूत्र की गंध को आसानी से पहचान सकते हैं इसीलिए वे बार-बार सड़कों पर इधर-उधर सूँघकर अपने इलाके में किसी अन्य कुत्ते के आने का पता लगाते हैं।

(4) समुद्री जानवर जैसे मछलियाँ अचानक पानी में तेजी से हलचल करते हैं। कुछ अजीब तरीके से व्यवहार करते हैं।
उत्तर - समुद्री जानवर जैसे की मछलियाँ अचानक पानी में तेजी से विशेष प्रकार की हलचल करते हुए दिखाई देती हैं। वे ऐसा व्यवहार अपनी साथी मछलियों को तरंगों के माध्यम से खतरे की सूचना देने के लिए करती हैं।

प्रश्न 8 - जब आप तितली पकड़ने जाते हैं तो वह झट से उड़ जाती है। बताइए तितली को पता कैसे चलता है?
उत्तर - जब हम तितली पकड़ने जाते हैं तो वह झट से उड़ जाती है। तितली को हमारे आने की सूचना उनके सिर पर लगे रोम (तंतु) के समान आकृति जो कि एंटीना की तरह कार्य करते हैं के माध्यम से मिलती है। तितलियाँ अपने इस एंटीना का प्रयोग गंध को हवा में महसूस करने के लिए करती हैं।

प्रश्न 9 - जब बिजली चली जाती है तब हमें मच्छर बहुत परेशान करते हैं आखिर मच्छरों को अंधेरे में भी आपके होने का एहसास कैसे होता है?
उत्तर - अक्सर हमनें पाया है कि जब बिजली गुल हो जाती है तब मच्छर हम तक पहुँच जाते हैं। इन मच्छरों को हमारे शरीर की गर्मी विशेष तौर से पैर के तलवों की गंध से हमारे होने का पता चलता है। वे वह इसी के सहारे हम तक पहुँचकर हमें काट-काट कर परेशान करते हैं।

प्रश्न 10- छोटू ने कल का रखा समोसा खाने की जिद की, मम्मी ने कहा समोसा खराब हो गया है, आपकी मम्मी को खाना खराब होने का पता कैसे चलता है?
उत्तर - जब कोई भी खाद्य पदार्थ बासी या काफी समय का हो जाता है तब उसमें सड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती है और इस प्रक्रिया से दुर्गंध निकलती है, जिससे पता चलता है कि वह खराब हो चुका है। इसी तरह मम्मी को समोसा खराब होने का पता उससे निकलने वाली दुर्गंध से चलता है।

पाठ 2 कहानी सपेरों की

प्रश्न 1. बॉक्स में दिए गए उपयुक्त शब्दों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
(बीन, मृत्यु, कालबेलिया)
(1) कालबेलिया लोग सांपों को बीन बजाकर नचा सकते हैं।
(2) साँप के काटने से मौके पर ही मृत्यु हो सकती है।

प्रश्न 2. दिए गए चित्रों को ध्यान से देखकर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(1) दिए गए चित्र में आपको कौन सा वाद्ययंत्र दिखाई दे रहा है?
उत्तर - बीन
(2) यह वाद्य यंत्र किससे बना हुआ है?
उत्तर - सूखी लौकी

प्रश्न 3. जानवर के नाम से मिलान करें जिसके लिए उनका उपयोग किया जाता है।

क्र. पशु उपयोग
1. गाय हमें दूध देती है।
2. घोड़ा भार वहन करता है।
3. मुर्गी हमें अंडे देती है।
4. भेड़ हमें खून देती है।
5. मछली भोजन का स्रोत है।

प्रश्न 4. व्यवसायों को उनमें प्रयुक्त पशुओं के साथ मिलान कीजिए।

क्र. पेशे प्रयुक्त पशु
1. सपेरा सांप
2. तांगा घोड़ा
3. मदारी बंदर
4. सर्कस हाथी, सिंह

प्रश्न 5. अपने आस-पड़ोस के कुछ लोगों से बात करें जो अपने जीवन यापन के लिए एक या एक से अधिक जानवर पालते है उदाहरण के लिए ताँगे के लिए घोड़ा, अंडों के लिए मुर्गियाँ आदि।
(1) उस जानवर का नाम बताइए जिसे वे रखते हैं। पालते हैं?
उत्तर - गाय
(2) कितने जानवर पाले हैं?
उत्तर - 10
(3) क्या जानवरों के रखने लिए कोई अलग जगह है?
उत्तर - हाँ
(4) उनकी देखभाल कौन करता है?
उत्तर - स्वयं मुखिया
(5) ये जानवर क्या खाते हैं?
उत्तर - घास, भूसा, पैरा (पुआल), खली, चूनी आदि खाते हैं।
(6) इन लोगों को रोजी-रोटी के लिये जानवरों से क्या मिलता है?
उत्तर - दूध, मांस, अंडा मिलता है, जिसे बेचकर पैसा कमाते हैं।

प्रश्न 6. दिए गए जानवरों के चित्रों के नाम लिखते हुए, जहरीले जानवरों के चित्र में घेरा लगाइए।
उत्तर - मोर, मछली, साँप
जहरीला जानवर साँप है।

प्रश्न 7. पहेलियों को बूझकर जानवर का नाम बताइए।
1. बिना पैरों के चलता हूँ और बिना कानों के सुनता हूँ,
बीन बजाने पर नाचता हूँ बताओ मैं कौन हूँ।
उत्तर - साँप
2. ऊँट की बैठक हिरन सी तेज चाल,
वह कौन सा जानवर जिसके पूंछ न बाल।
उत्तर - जिराफ
3. जंगल में हो या पिंजरे में रौब सदा दिखलाता,
मांसाहारी भोजन जिसका वनराजा कहलाता।
उत्तर - शेर

प्रश्न 8. निम्न वर्ग पहेली से जानवरों के नाम छांटकर लिखिए।

द क छु आ ग
र बं में ढ़ क
च द स म प
क र ह उ न
म क ड़ी ल्लू च
कें चु आ म छ

1. कछुआ

2. मेंढक
3. बंदर
4. उल्लू
5. केंचुआ
6. मकड़ी

प्रश्न 9. दिए गए चित्र को देखकर निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(अ) कालबेलिया नाच की मुद्राएँ कैसी होती है? क्यों?
उत्तर - कालबेलिया नाच की मुद्राएँ साँप के समान टेढ़ी-मेढ़ी होती हैं, क्योंकि कालबेलिया लोग साँपों को पकड़ते हैं और उन्हें बीन पर नचा कर रोजी रोटी कमाते हैं।

प्रश्न 10. साँप के कान नहीं होते हैं। फिर सपेरे के बीन बजाने पर वह कैसे नाचता है और क्यों?
उत्तर - सपेरे के द्वारा बीन को साँप के सिर के ऊपर इधर-उधर घुमाने से साँप भी अपने सिर को इधर-उधर करते हैं जिससे प्रतीत होता है कि साँप नाच रहा है जबकि साँप तो सुन नहीं सकते हैं।

पाठ 5 बीज बीज बीज

प्रश्न 1. आपके घर में कौन-कौन से अनाज अंकुरित करके खाए जाते है?
उत्तर - हमारे घर में चना, मूंग, उड़द, मटर और गेहूँ को अंकुरित करके खाया जाता है।

प्रश्न 2. पौधों को बढ़ने के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है?
उत्तर - पौधों को बढ़ाने के लिए मिट्टी, जल, वायु और सूर्य प्रकाश की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 3. बीज़ों को नीचे दी गई शर्तों के तहत दो अलग-अलग बक्सों में रखा जाता है।

Box A Box B
●●●●● .........
भिगोए हुए भी बीज बिना भिगोए हुए बीज

(1) किसमें बीज सबसे तेजी से उगेंगे?
उत्तर - Box A
(2) किस बक्से में बीज बिल्कुल नहीं उगेगे?. उत्तर - Box B

प्रश्न 4. क्या बीज घुमक्कड़ होते हैं? उनके एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के माध्यमों को लिखिए।
उत्तर - हाँ बीज घुमक्कड़ भी होते हैं। वे जल, वायु, जानवरों, पक्षियों के द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाते हैं।

प्रश्न 5. रीना अपने मौसी के घर घूमने गई थी उसकी मौसी ने रात भर से भिगोए हुए चने खाने के लिए दिए जिसे रीना ने बड़े मजे से खाया। रीना के दिमाग में कुछ प्रश्न आ रहे थे जिनके उत्तर आप दीजिए।
1. क्या सभी अनाज को भिगोकर ही खाया जाता है?
उत्तर - नहीं सभी अनाजों को भिगोकर नहीं खाया जाता बल्कि पकाकर खाया जाता है।
2. अनाजों को हम भिगोकर ही क्यों खाते हैं?
उत्तर - अनाजों को यदि भिगोकर खाया जाता है तो वे अच्छी तरह से पचते नहीं है, अतः ऐसे अनाजों को पकाकर खाने से उनका पाचन अच्छी तरह से हो जाता है।

प्रश्न 6. निम्नलिखित में से प्रत्येक श्रेणी के लिए एक उदाहरण दीजिए।
1. मसाले के रूप में उपयोग किए जाने वाले बीज-
उत्तर - धनिया
2. अनाज के रूप में उपयोग किए जाने वाले बीज-
उत्तर - गेहूँ
(3) दालों के रूप में प्रयुक्त बीज-
उत्तर - अरहर
(4) बीज जो फली के फटने से बिखर जाते हैं-
उत्तर - मटर
(5) बीज तेल के रूप में उपयोग किए जाते हैं-
उत्तर - सरसो

प्रश्न 7. कॉलम 'A' में पाँच प्रकार के बीज दिए गए हैं। कॉलम 'B' में फैलाव विधियाँ दी गई हैं। कॉलम का मिलान करें।

कॉलम 'A' कॉलम 'B'
1. बीज भारी होते हैं। कुछ बीज पानी द्वारा बह जाते हैं।
2. बीज आकार में छोटे होते हैं। पौधे की फलियाँ फट जाती हैं और बीज बिखर जाते हैं।
3. बीज लंबी यात्रा कर रहे हैं। पशु फल खाते हैं और बीज फेंक देते हैं।
4. बीज पर हुक लगे होते हैं। फल/बीज पशु से चिपक जाते हैं।
बीज हल्के होते हैं। बीज हवा से उड़ते हैं।

प्रश्न 8. दिए गए चित्र को ध्यान से देखकर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(a) यह चित्र किसका है?
उत्तर - यह चित्र निपेन्थिस (घटपर्णी) का है।
(b) यह अपना भोजन कैसे करता है?
उत्तर - यह अपना भोजन छोटे-छोटे कीड़े मकोड़ों को अपनी ओर आकर्षित कर प्राप्त करता है।

प्रश्न 9. बीज कई माध्यमों से हवा से, पानी से जानवरों से और फटने से फैलते हैं। दिए गए चित्रों के बॉक्स में लिखें यदि बीज पानी से जाते हैं, तो W लिखें। यदि जानवरों के द्वारा जाते हैं, A लिखें। यदि हवा से जाते हैं, तो R लिखें। यदि फटने से होते हैं, तो E लिखें।
उत्तर - चित्र 1 - E
चित्र 2 - A
चित्र 3 - W
चित्र 4 - R

प्रश्न 10. तालिका पूरी करो।

क्र. बीज का नाम बीज का रंग आकृति का चित्र बनाओ ऊपरी सतह मुलायम/कठोर
मूँग हरा चित्र कठोर
चना भूरा चित्र कठोर
मटर सफेद/हरा चित्र कठोर
पपीता हरा चित्र मुलायम
आम पीला/हरा चित्र मुलायम

पाठ 6 बूँद बूँद दरिया दरिया

प्रश्न 1. आपके घरों में पानी कहाँ से आता है?
उतर - हमारे घरों में पानी कुँआ, हैंडपंप और नल से आता है।

प्रश्न 2. अपने पानी के बिल को कम करने के लिए आप क्या कर सकते हैं?
उतर - हम अपने पानी के बिल को कम करने के लिए पानी का दुरुपयोग नहीं करेंगे आवश्यकता अनुसार ही पानी भरेंगे।

प्रश्न 3. जहाँ पानी की आपूर्ति नहीं है पाइपलाइनों के माध्यम से वहाँ कॉलोनियों में पानी कैसे उपलब्ध कराया जाता है?
उतर - जहाँ पानी उपलब्ध नहीं है वहाँ कालोनियों में पानी पाइप लाइन के माध्यम से सर्वप्रथम टंकी में पानी भरा जाता है, फिर घर-घर में पाइपों के माध्यम से नलों के द्वारा पानी दिया जाता है।

प्रश्न 4. चित्र में दिखाए गए साधन के बारे में लिखिए?
उतर - चित्र में एक झील है जिसमें एक नाव है जो परिवहन का साधन है।

प्रश्न 5. दिए गए चित्र को ध्यान से देखकर बताइए।
(अ) हमें ऐसे घर कहाँ मिलते हैं?
उतर - हमें ऐसे घर शहरों में मिलते हैं।

(ब) घरों में इस तरह की व्यवस्था से पानी की बचत कैसे होती है?
उतर - घरों में इस तरह की व्यवस्था से भूमि का जल स्तर बढ़ता है। साथ ही जमा किए हुए पानी का उपयोग हम बाद में कर सकते हैं।

प्रश्न 6. दिए गए चित्र को ध्यान से देखकर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(अ) पहचानें कि चित्र में क्या दिखाया गया है?
उत्तर - चित्र में एक बावड़ी दिखाई गई है।

(ब) इतने सारे सीढ़ी क्यों बनाए गए हैं?
उतर - इसमें इतनी सारी सीढ़ियाँ बनाने का कारण स्त्रियों के सहारे पानी तक पहुँचना है।

प्रश्न 7. अंतर बताईये।

कुआँ बावड़ी
कुआँ गोल होता है जिसे ईंट और पत्थरों से बनाया जाता है। कुँआ से रस्सी के द्वारा पानी निकाला जाता है। बावड़ी चौकोर (वर्गाकार या आयताकार) होती है जिसे ईंटों से बनाया जाता है। पानी तक पहुँचने के लिए इसमें नीचे तक जाने के लिए सीढ़ियाँ बनी होती हैं।

प्रश्न 8. निम्नलिखित कविता को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(कविता के आधार पर उत्तर दें।)
बिन पानी हम जीवन न पाएँ, फिर पानी क्यों व्यर्थ बहाएँ।
नल में खुला न छोड़े पानी, टप-टप टप-टप बहता पानी।
पानी तुम खूब बचाओ, काम पढ़े तब उसे बहाओ।

1. इस कविता का विषय बताओ?
उत्तर - पानी की बचत
2. इस कविता से आपको क्या संदेश मिलता है? उत्तर - इस कविता से हमें संदेश मिलता है कि पानी की हमें बचत करनी चाहिए। उसे व्यर्थ पहने नहीं देना चाहिए। जहाँ आवश्यक हो उतना ही इसका उपयोग करना चाहिए।

प्रश्न 9. निम्नलिखित वर्ग पहेली में जल के स्रोतों को दृढ़िए। उत्तर ढूंढ़ कर लिखें?

स ग मा र अ ख ता ई
च कु बो रिं ग ख ता सा
इ ऑ ऊ ए न ल ब र
ऐ म स न ष न क प
द ख घा दी रे ह ल म
झा है ड पं प र या ज्ञ
ठ ट आ श घ ल व शा

उत्तर - कुआँ, बोरिंग, नल, नहर, तालाब, हैण्डपम्प, नदी

प्रश्न 10. दिए गए चित्रों में मानव निर्मित जल स्त्रोत एवं प्राकृतिक जल स्रोत को पहचानिए।
1. मानव निर्मित जल स्रोत - हैंडपम्प, कुँआ, बावड़ी, नहर
2. प्राकृतिक जल स्रोत - बरसात, नदी, झील

पाठ - 9 डायरी: कमर सीधी, ऊपर चढ़ो

प्रश्न 1. पहाड़ों पर चढ़ने वाले लोग बर्फ पर चलने के लिए किसका उपयोग करते हैं?
उतर - पहाड़ों पर चढ़ने वाले लोग बर्फ पर चलने के लिए स्टिक, रस्सी, हुक और ग्रिप वाले जूतों का प्रयोग करते हैं।

प्रश्न 2. आप कश्मीर घूमने जा रहे हैं वहाँ आप कैसा स्नोमैन बनाएंगे? (पत्थर से बर्फ से)
उतर - जब हम कश्मीर घूमने जा रहे हैं तब वहाँ बर्फ को जमा-जमा कर स्नोमैन के हाथ पैर और सिर बनाएँगे।

प्रश्न 3. क्या आप पहाड़ों पर चढ़े हो, पहाड़ों पर चढ़ने पर ज्यादा शक्ति की जरूरत क्यों होती है?
उत्तर - हाँ हम पहाड़ों पर चढ़े हैं। जब हम पहाड़ पर चढ़ते हैं तो हमें ज्यादा शक्ति की आवश्यकता होती है क्योंकि चढ़ने के लिए ऊपर की ओर बढ़ना होता है और इसमें ऊर्जा खर्च होती है।

प्रश्न 4. पहाड़ों पर चढ़ने वाले विटामिन सी तथा आयरन की गोलियाँ क्यों लेते हैं?
उतर - पहाड़ों पर चढ़ने वाले विटामिन सी और आयरन की गोलियाँ इसलिए रखते हैं क्योंकि खून में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है और उस कमी को पूरा करने के लिए आयरन की गोलियाँ खाई जाती हैं।

प्रश्न 5. टेंट बनाने के लिए दोहरी परत वाली प्लास्टिक की सीट का उपयोग क्यों किया जाता है?
उतर - दोहरी परत वाली प्लास्टिक प्रतिरोधक का कार्य करती है। प्लास्टिक दोहरे होती है दोनों तहों के बीच का अंतराल अंदर की गर्मी को बाहर नहीं जाने देता है और न ही बाहर की ठंडी को अंदर आने देता है। इस तरह से टेंट बनाने के लिए दोहरी परत वाली प्लास्टिक शीट का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 6. सोचिए कि आपके स्कूल के द्वारा पहाड़ों पर एक एडवेंचर कैंप का आयोजन किया जा रहा है और आपको इसमें एक समूह का लीडर बना दिया जाता है आपको अपने समूह के लीडर के रूप में क्या-क्या जिम्मेदारियाँ संभालनी होंगी?
उत्तर - समूह को लीडर के रूप में हमें सारे सदस्यों की जानकारी रखनी होगी। उनके खान-पान, विश्राम, स्वास्थ्य आदि का ध्यान रखना होगा। समूह के सदस्यों की पीछे चलते हुए ध्यान रखना होगा कि क्या सभी सदस्य आगे बढ़ चुके हैं। साथ ही यह देखना होगा कि किसी सदस्य को कोई मदद की आवश्यकता तो नहीं है।

प्रश्न 7. पहाड़ पर चढ़ने के लिए हमें कुछ सामान लेकर जाना चाहिए जिसमें से कुछ चित्र नीचे सभी के नाम रिक्त स्थान में लिखिए।
उत्तर - 1. तंबू
2. रस्सी
3. हुक
4. कंपास (चुंबकीय सुई)

प्रश्न 8. यदि आप अपने साथियों के साथ ट्रैकिंग करने जाते हैं और आपका एक साथी आपसे दूर हो जाता है तो आप उसको कैसे बुलाएँगे?
उत्तर - यदि अपने साथियों के साथ ट्रेकिंग करने पर यदि हमारा साथी हमसे दूर हो जाता है तो उसे सीटी बजाकर बुलाएंगे।

प्रश्न 9. हमारे देश के राष्ट्रीय ध्वज का चित्र बनाइए तथा रंग भरिए और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जानकारी एकत्रित करके 2-3 वाक्य में लिखिए।
उत्तर - विद्यार्थीगण अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का चित्र बनाएँ।
राष्ट्रीय ध्वज - हमारा राष्ट्रीय ध्वज है तिरंगा कहलाता है जो कि 3 रंगों का बना हुआ है। सबसे ऊपर केसरिया रंग, मध्य में सफेद और नीचे हरा रंग है। बीचोबीच में नीले रंग में अशोक चक्र बना हुआ है।

प्रश्न 10. दिए गए चित्र को देखकर बताइए कि इसका नाम क्या है और आप रॉक क्लाइबिंग में इसका उपयोग कैसे करेंगे?
उत्तर - दिया गया चित्र रॉक क्लाइंबिंग का है। इसका उपयोग सीधी खड़ी चट्टानों पर चढ़ने में किया जाता है।

पाठ - 10 बोलती इमारतें

प्रश्न 1. प्राचीन काल में किले की सुरक्षा के लिए किस प्रकार का इंतजाम किया जाता था?
उतर - प्राचीन काल में किलों की सुरक्षा के लिए किलो में सैनिक रखे जाते थे, जो किले की रक्षा अपने तीर कमान और भालों से किया करते थे।

प्रश्न 2. यदि आप अपना स्वयं का म्यूजियम बनाना चाहेंगे तो किस प्रकार की वस्तुएँ रखेंगे?
उतर - यदि हम अपना स्वयं का म्यूजियम बनाना चाहेंगे तो अपने म्यूजियम में पुराने सिक्के, नोट और पूर्व काल में घर में उपयोग की जाने वाली चीजें रखेंगे।

प्रश्न 3. दिए गए चित्र के माध्यम से बताइए कि किले में तोपों का इस्तेमाल सैनिक कैसे करते होंगे?
उतर - दिया गया चित्र गुलेल का है। किले में तोप में गोले भरकर उन्हें तनाव देखकर शत्रु पर फेंका जाता था।

प्रश्न 4. दिए गए भारत के नक्शे में हैदराबाद शहर को पहचान कर उसमें रंग भरिए।
उतर - विद्यार्थी भारत के नक्शे में हैदराबाद देखें।

प्रश्न 5. दिए गए बर्तन के चित्र को देखकर उसमें उपयोग होने वाले धातु का नाम लिखिए।
उतर - दिए गए सभी चित्र जो कि थाली, प्लेट, जग, भगोना, गुंडी इत्यादि हैं, ये सभी स्टील धातु से बनाए जाते हैं।

प्रश्न 6. उन चीजों के नाम लिखिए जो हमें अतीत के बारे में जानने में मदद करती है।
उत्तर - (i) प्राचीन किले।
(ii) खुदाई में मिले बर्तन।
(iii) पुराने सिक्के।
(iv) प्राचीन धातु की मूर्तियाँ।
(v) तोप
(vi) ऐतिहासिक इमारत

प्रश्न 7. दिए गए चित्र के अनुसार अंदाजा लगाओ कि प्राचीन काल में दांतेदार पहिए से पानी किस प्रकार निकाला जाता होगा, अपने विचार लिखिए।
उत्तर - चित्र को देखने पर पता चलता है कि इस तरह से एक बड़ा चक्र बनाया जाता था जिसमें कई बाल्टियाँ होती थी और वे चक्कर लगाते हुए जल में डूब कर पानी ऊपर लेकर आती और डोंगे में छोड़ती थी। इस चक्र को कुछ दूरी पर लकड़ी की सहायता से दूसरे छोटे चक्र से जोड़ा जाता था उस छोटे चक्र को बैलों की सहायता से चलाया जाता और चक्र चलता था। इस तरह सिंचाई का कार्य होता था।

प्रश्न 8. गोलकुंडा की इमारतों और वर्तमान समय की इमारतों /घरों में क्या अंतर आपको दिखाई देता है?
₹b>उत्तर - गोलकुण्डा में बनी इमारतें बहुत ही मजबूत हैं जिनकी दीवारों को बनाने के लिए मजबूत जोड़ वाले पेस्ट और पत्थरों का प्रयोग किया गया था। जबकि वर्तमान में जो घर या इमारतें बनाई जाती हैं उन्हें ईंट, सीमेंट और क्रांक्रीट की सहायता से बनाया जाता है, कुछ घर कच्ची मिट्टी के भी होते हैं।

प्रश्न 9. राजू ने अपने नए घर का नक्शा कुछ इस तरह बनाया है, आप अपने घर का नक्शा किस तरीके का बनाएँगे?
उत्तर - विद्यार्थीगण अपने अनुसार अपने घर का नक्शा तैयार करें।

प्रश्न 10. दिए गए शब्दों के संकेतों को अपनी समझ के अनुसार बनाइए।
उत्तर - 1. कच्ची सड़क - =======
2. स्कूल 🏛️
3. जंगल 🏝️
4. गाँव 🏘️
5. तालाब 🏢

पाठ - 12 खत्म हो जाए तो....?

प्रश्न 1. यदि आपकी स्कूल बस ट्रैफिक जाम में फँसी है तो आप यहाँ पर कितने प्रकार के प्रदूषण को महसूस करेंगे?
उतर - यदि हमारी स्कूल बस ट्रैफिक जाम में फँस जाए तो हमें कार, ट्रक, बस, मोटरसाइकिल इत्यादि से निकलने वाले धुँए से वायु प्रदूषण एवं साथ ही ध्वनि प्रदूषण को महसूस करेंगे।

प्रश्न 2. दिए गए चित्र को देखकर बताइए की निम्न में से कौन से वाहन पेट्रोल, डीजल या गैस से नहीं चलते हैं?
उतर - दिए गए चित्र में साइकिल एवं साइकिल रिक्शा पेट्रोल, डीजल या गैस से नहीं चलते हैं।

प्रश्न 3. पंक्तियों को पूरा करो―
हमें पेट्रोल डीजल प्राप्त होता है जमीन से। हैं। इसे हम खनिज कहते हैं। इसके भंडार सीमित हैं जो शीघ्र ही समाप्त हो जाएंगे।
(समाप्त, जमीन, सीमित, खनिज)

प्रश्न 4. चित्र को ध्यान से देखिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) महिला अपने साथ टोकरी में क्या ले जा रही है?
उत्तर - महिला अपने साथ टोकरी में लकड़ी एवं कण्डे का ईंधन ले जा रही हैं।

(ii) क्या इसका उपयोग करना सुरक्षित है? क्यों?
उत्तर - इनका उपयोग करना सुरक्षित नहीं है क्योंकि इनको जलाने से धुआँ निकलता है, साथ ही महिलाओं की आँखें भी खराब होती हैं।

प्रश्न 5. निम्नलिखित के नाम दें - (प्रश्न 2 में दिये गये वाहन के अतिरिक्त)
(i) पेट्रोल से चलने वाले दो वाहन -
मोटरसाइकिल, कार।
(ii) डीजल से चलने वाले दो वाहन - ट्रक, रेलगाड़ी।
(iii) दो वाहन जिन्हें किसी ईंधन की आवश्यकता नहीं है- साइकिल, तांगा।
(iv) दो वाहन जो सीएनजी से चलते हैं - वेन, कार

प्रश्न 6. पेट्रोल की यात्रा -
नीचे दिए गए कथनों से पता चलता है कि पेट्रोल किस प्रकार वाहनों तक उपयोग के लिए पहुँचता है, लेकिन ये सही क्रम में नहीं हैं। इनमें से प्रत्येक के सामने संख्याएँ लिखिए ताकि उनका क्रम सही हो जाये।
(i) पट्रोल पेट्रोल डिपो तक पहुँचता है। (iv)
(ii) कार में पेट्रोल भरना (vi)
(iii) पेट्रोलियम तेल खोदा गया (i)
(iv) पेट्रोल को पेट्रोल पंप तक पहुँचाया गया (v)
(v) पेट्रोलियम रिफाइनरी से साफ किया गया (iii)
(vi) पेट्रोलियम तेल पहुँचाया (iii)
उत्तर - (iii) पेट्रोलियम तेल खोदा गया (i)
(vi) पेट्रोलियम तेल पहुँचाया (ii)
(vi) पेट्रोलियम तेल पहुँचाया (iii)
(i) पट्रोल पेट्रोल डिपो तक पहुँचता है। (iv)
(iv) पेट्रोल को पेट्रोल पंप तक पहुँचाया गया (v)
(ii) कार में पेट्रोल भरना (vi)

प्रश्न 7. पोस्टर को देखें और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें।
(1) क्या हमारे पास ईंधन के सीमित या असीमित भंडार है?
उत्तर - हमारे पास ईंधन के सीमित भंडार हैं।
(2) ऐसे किन्हीं पाँच तरीकों की सूची बनाइए जिनसे आप पेट्रोल की बचत कर सकते हैं।
(A) सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करना।
(B) ट्रैफिक सिग्नल या जाम लगने पर वाहन बंद कर देना।
(C) साइकिल या बैटरी वाली गाड़ी का उपयोग करना।
(D) अनावश्यक पेट्रोल डीजल वाले वाहनों का उपयोग से परहेज करना।
(E) शिक्षा प्रचार प्रसार से लोगों को जागरूक करना।

प्रश्न 8. निम्नलिखित ग्राफ का ध्यान से अवलोकन करें और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(1) कौन सा ईंधन सबसे ज्यादा उपयोग किया जा रहा है ?
उत्तर - उपले और लकड़ी।
(2) आपके अनुसार एल.पी.जी. के उपयोग से प्रदूषण बढ़ेगा या घटेगा?
उत्तर - प्रदूषण घटेगा।

प्रश्न 9. नीचे दी गई तस्वीरों में पाँच अलग-अलग प्रकार के चूल्हा दिखा दे रहे हैं। नीचे दिए गए विभिन्न प्रकार के चूल्हों में प्रयुक्त होने वाले ईंधन को लिखिए।
उत्तर - (1) लकड़ी, उपले
(2) LPG गैस
(3) विद्युत
(4) मिट्टी का तेल
(5) सौर ऊर्जा

पाठ 14 जब धरती कॉपी

प्रश्न 1. भूकंप किसे कहते है?
उतर - पृथ्वी की आंतरिक हलचलों, ज्वालामुखी, भूस्खलन आदि के कारण जब पृथ्वी की ऊपरी सतह हिलने लगती है, उसे हम भूकंप कहते हैं।

प्रश्न 2. भूकंप आने से हमें कौन कौन सी हानियों का सामना करना पड़ता है?
उत्तर - भूकंप आने से जनधन की हानियाँ होती हैं। कई बार बड़ी-बड़ी इमारतें, पुल इत्यादि नष्ट हो जाते हैं। भूकंप आने पर कई बहुमूल्य चीजें और लोग मलबे में दब जाते हैं।

प्रश्न 3. भूकंप से हमारे घरों को कम से कम नुक्सान हो इसके कोई दो उपाय लिखिए?
उतर - (1) हमें मकान सदैव भूकंप रोधी बनाना चाहिए।
(2) घर में पर्याप्त कॉलम बीम का प्रयोग किया जाना चाहिए।

प्रश्न 4. तुम्हारे पड़ोस का व्यक्ति भूकंप में फँस गया है तुम उसकी सहायता किस प्रकार से करोगे?
उतर - यदि हमारा कोई पड़ोसी भूकंप आने पर फँस गया है तो उसे निकालने के लिए सर्वप्रथम प्रयास करेंगे। यदि उसे किसी प्रकार की चोट लगी है तो प्राथमिक उपचार करते हुए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करेंगे।

प्रश्न 5. हम घर के अन्दर है और अचानक से धरती हिलने लगे तब हमें क्या करना चाहिए ? प्रश्न का उत्तर देने के लिए चित्र की सहायता ली जा सकती है?
उत्तर - यदि हम घर के अंदर हैं और अचानक धरती हिलने लगे तो किसी मजबूत टेबल के नीचे बैठ जाएंगे या दीवार के कोने में खड़े हो जाएंगे।

प्रश्न 6. तुम्हारा घर पक्का बना हुआ है। जस्मा के घर (कच्चा घर) और तुम्हारे घर में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की सूची बनाइये?

आपका घर जस्मा का घर
हमारे घर में लोहा सीमेंट कंक्रीट रेट का प्रयोग किया गया है। जस्मा के घर में मिट्टी, लकड़ी, खपरैल का प्रयोग किया गया है।

प्रश्न 7. भूकंप आने पर प्राथमिकता के आधार पर कौन से दो कार्य आप पहले करेंगे?
उत्तर - भूकंप आने पर प्राथमिकता के आधार पर-
(1) सबसे पहले हम घर से बाहर निकलने का प्रयास करेंगे।
(2) यदि घर से बाहर न निकल पाए तो किसी मजबूत टेबल या दीवारों के कोनों में खड़े हो जाएंगे।

प्रश्न 8. गुजरात में 26 जनवरी 2001 में आये भूकंप के बारे में अपने विचार व्यक्त कीजिये।
उत्तर - गुजरात में 26 जनवरी 2001 को आया भूकंप बहुत ही भयावह था। इस भूकंप की झलक देखकर हमारी रूह कांप गई। कितने सारे बच्चे काल के गाल में समा गए। ईश्वर ऐसा किसी के साथ भी न करें।

पाठ - 15 उसी से ठंडा उसी से गर्म

प्रश्न 1. लकड़हारा बार-बार अपने हाथों में फूँक क्यों मार रहा था?
उतर - लकड़हारा अपने हाथों को गर्म करने के लिए बार-बार फूँक मार रहा था।

प्रश्न 2. फूँक मारने से आग क्यों सुलग जाती है?
उतर - फूँक मारने से हमारी श्वास के साथ ऑक्सीजन गैस मिल जाती है और आग से टकराती है। चूँकि ऑक्सीजन गैस जलने में सहायक है, इसी कारण आग सुलग जाती है।

प्रश्न 3. फूँक का इस्तेमाल चीजों को ठंडा करने के लिए भी करते है और गर्म करने के लिए भी दोनों का एक-एक उदाहरण दो?
उतर - (1) ठंडा करने के लिए हम चाय में फूँक मारते हैं।
(2) ठंडी में हाथों को गर्म करने के लिए फूँक मारते हैं।

प्रश्न 4. ठंड के दिनों में शीशे के सामने मुँह खोलकर साँस लेने से शीशा धुंधला क्यों हो जाता है?
उतर - ठंड के दिनों में शीशे के सामने मुँह खोलकर साँस लेने से सीसा धुँधला इसलिए हो जाता है क्योंकि हमारी साँस में वाष्प की बारीक बारीक बूंदे उपस्थित होती हैं और यह शीशे से टकराकर उसे धुँधला कर देती हैं।

प्रश्न 5. एक सामान्य व्यक्ति एक मिनट में कितनी बार साँस लेता है? बैठ-बैठे और कूदने के बाद साँस में क्या अन्तर है?
उतर - एक सामान्य आदमी 1 मिनट में लगभग 72 बार साँस लेता है। किंतु बैठे-बैठे कूदने पर साँस तेजी से लेने लगता है क्योंकि कार्य करने पर ऊर्जा की खपत होती है और ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 6. मुँह से निकली हवा से चश्मा साफ करने में और फूँक मारकर आलू का ठंडा होने में दोनों में क्या क्रियाएँ हो रही है? समझाइये।
उत्तर - मुँह से निकली हवा से चश्मा साफ इसलिए हो जाता है क्योंकि साँस के द्वारा वाष्प की बारीक बारीक बूँदे चश्मे पर पड़ती हैं जो कि चश्मे को गीला करके उसे साफ करने में सहायता करती हैं।
जबकि फूँक मारकर आलू को ठंडा करने में हमारे मुँह से निकली साँस आलू की गर्मी को अपने साथ दूर हटाती है इसलिए आलू ठंडा हो जाता है।

प्रश्न 7. डॉक्टर किस यंत्र के द्वारा हमारी धड़कन को मापता है? क्या हम भी कोई और माध्यम से हमारी धड़कन को सुन सकते हैं?
उत्तर - डॉक्टर स्टेथेस्कोप की सहायता से हमारे हृदय की धड़कनों को मापता है। हम किसी नारियल के खोल या माचिस की डिब्बी में धागे को बाँधकर हृदय से लगाकर धड़कनें सुन सकते हैं।

प्रश्न 8. चित्र में दिखाए गए कागज के साँप में गर्म हवा जाने पर ये किस दिशा में घूमेगा तथा ठंडी हवा होने पर इसकी घुमने की दिशा में क्या परिवर्तन होगा। और क्यों?
उत्तर - कागज से इस तरह बना साँप गर्म हवा जाने पर घड़ी की दिशा में घूमेगा जब की ठंडी हवा होने पर घड़ी की दिशा के विपरीत घूमेगा।

प्रश्न 9. अलग-अलग आवाज निकालने वाले पाँच वाद्य यंत्रों के नाम लिखिए तथा इनकी आवाज में अन्तर का कारण भी लिखिए?
उत्तर - (1) हारमोनियम
(2) बांसुरी
(3) बीन
(4) शहनाई
(5) पियानो
उपरोक्त वाद्य यंत्रों में वायु अलग-अलग कोणों एवं चौड़े या सकरे मार्ग से गुजरती है इसलिए इनकी आवाजों में अंतर होता है।

पाठ - 16 कौन करेगा यह काम

प्रश्न 1. तुम अपने घर में कौन-कौन से काम करते हो? इन काम को सिखाने में तुम्हारी कौन मदद करता है?

क्र. विभिन्न काम सिखाने में मदद
1. झाड़ू लगाना माँ
2. बगीचे में पानी चलाना पिताजी
3. पुस्तक में कवर चढ़ाना बड़ी दीदी

प्रश्न 2. हमें हमारे आस पास के वातावरण को साफ-सुधरा क्यों रखना चाहिए? इसके लिए हम क्या कर सकते हैं?
उत्तर - हमें हमारे आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा इसलिए रखना चाहिए ताकि मक्खी-मच्छर या किसी तरह के गंदगी न फैले और बीमारियां न हो। इसके लिए हम सदैव साफ-सफाई करते रहें।

प्रश्न 3. आस-पास का वातावरण गंदा होने से हमें किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है?
उतर - आसपास का वातावरण गंदा होने से मक्खी, मच्छर फैलने लगते हैं जो हमें काटते हैं। साथ ही बदबू आने लगती है और बीमारियाँ होने की संभावना रहती है।

प्रश्न 4. साफ-सफाई का काम करने वाले लोगों के साथ हमेशा कैसा व्यवहार करना चाहिए?
उत्तर - साफ सफाई करने वाले लोगों के साथ हमें हमेशा नम्रता पूर्वक व्यवहार करना चाहिए क्योंकि वे हमारे परिवेश को साफ रखकर हमें बीमारियों से बचाने का कार्य करते हैं।

प्रश्न 5. कचरा साफ करने के परंपरागत तरीकों के अलावा कुछ अलग तरीके सोचिए जिससे लोगों को ये काम न करना पड़े?
उत्तर - कचरा साफ करने के लिए हम वेक्यूम क्लीनर का प्रयोग कर सकते हैं। घर में प्रत्येक कक्ष में डस्टबिन रखना चाहिए और जब भी कचरा हो उसे उठाकर डस्टबिन में डालना चाहिए। इसके अलावा बाहर का कचरा इधर उधर ना फैले इस हेतु कूड़ेदान की व्यवस्था करनी चाहिए।

प्रश्न 6. हमें हमारे घर पर निकलने वाले कचरे (फलों के छिलके सब्जियों के छिलके) आदि का निपटारा कैसे करना चाहिए जिससे वातावरण दूषित न हो।
उत्तर - हमें हमारे घर पर निकलने वाले कचरे जैसे फलों, सब्जियों के छिलकों को खाद बनाने के लिए नाडेप गड्ढे का प्रयोग करना चाहिए, जिससे कचरे का निपटारा भी हो जाएगा और बगीचे के लिए अच्छी खाद भी प्राप्त हो जाएगी। ऐसा करने से वातावरण भी दूषित नहीं होगा।

प्रश्न 7. क्या समाज में लोगों द्वारा किए जाने वाले सभी कामों को एक ही तरह से देखा जाता, अगर नहीं तो कौन के काम अच्छे हैं और कौन से बुरे?
(1) कपड़े सिलना (2) जूते बनाना (3) चोरी करना (4) माल ढोना (5) शराब पीना (6) बाल काटना (7) जुआँ खेलना (8) नक्शा बनाना (9) कचरा उठाना (10) रोटी बनाना (11) झगड़े करना (12) पढ़ना
उत्तर - समाज में किए जाने वाले सभी कामों को एक ही तरह से नहीं देखा जा सकता है उक्त कामों में

अच्छे काम बुरे काम
(1) कपड़े सिलना (1) चोरी करना
(2) जूते बनाना (2) शराब पीना
(3) माल ढोना (3) जुआँ खेलना
(4) बाल काटना (4) झगड़े करना
(5) नक्शा बनाना
(6) कचरा उठाना
(7)रोटी बनाना
(8) पढ़ना

पाठ - 17 फाँद ली दीवार

प्रश्न 1 - दिए गए शब्दों में से उचित शब्द चुनकर दिए गए रिक्त स्थान को भरिये-
लड़के-लड़कियों के खेल एक समान होना चाहिए?
(1) अलग-अलग
(2) एक समान
(3) लड़कियों के इन्डोर
(4) लड़कों के आऊटडोर
उत्तर - (2) एक समान

प्रश्न 2. तुम्हें क्या लगता है लड़के-लड़कियों के खेलों में अन्तर करना चाहिए या नहीं?
उतर - नहीं, हमारे अनुसार तो लड़के लड़कियों के खेल में अंतर नहीं करना चाहिए। दोनों को समान खेलों के अवसर प्रदान करना चाहिए।

प्रश्न 3. टीम में रहते हुए भी टीम के लिए खेलना या सिर्फ अपने लिए खेलने में क्या अन्तर है?
उतर - टीम में रहते हुए हमें टीम के लिए खेलना चाहिए। सिर्फ अपने लिए ही नहीं खेलना चाहिए।

प्रश्न 4. टीम में सहयोग की भावना का क्या महत्व है?
उतर - किसी भी खेल में टीम में सहयोग की भावना होनी चाहिए, इससे पूरी टीम विजयी होती है और सभी में खेल भावना का विकास होता है।

प्रश्न 5. खेलों का हमारे जीवन में क्या महत्व है?
उतर - खेल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इससे विद्यार्थियों के अंदर सहयोग की भावना, परस्पर प्रेंम, भाईचारा का विकास होता है। साथ ही सामाजिक भावना विकसित होती है। इसके अलावा खेलों के माध्यम से शारीरिक व्यायाम भी होता है जिससे व्यक्ति स्वस्थ एवं निरोग रहता है।

प्रश्न 6. तालिका पूर्ण करो

क्र. खेल का नाम प्रसिद्ध खिलाड़ी का नाम
1. क्रिकेट सचिन तेंदुलकर
2. बैडमिंटन साइना नेहवाल
3. टेनिस पीवी सिंधु
4. बास्केट बॉल सतनाम सिंह

प्रश्न 7. लड़कियों को पढ़ाई खेल या उनकी पसंद के कामों से क्यों रोका जाता है?
उत्तर - हमारे समाज में रूढ़िवादी और परंपराओं के कारण लड़कियों को पढ़ाई खेल या उनके पसंद के कामों से रोका जाता है। उन्हें अक्सर कमजोर समझा जाता है जबकि यह सही नहीं है।

प्रश्न. 8. तुम क्या सोचते हो कि लड़के-लड़कियों के खेल और खेलने के तरीकों में कोई अंतर होता है?
उत्तर - नहीं, लड़के लड़कियों के खेल में ज्यादा कुछ अंतर नहीं होता है। दोनों के खेलने का तरीका एक समान ही होता है।

प्रश्न 9. अगर तुम्हें किसी खेल या ड्रामे में शामिल होने से रोका जाए तो तुम्हे कैसा लगेगा?
उत्तर - अगर हमें किसी के खेल या ड्रामे में शामिल होने से रोका जाए तो हमें बहुत बुरा लगेगा और हमारा मन किसी भी कार्य को करने में नहीं लगेगा।

प्रश्न 10. अगर तुम्हें अपनी टीम का कप्तान बनाया जाय तो तुम टीम को कैसे तैयार करोगे?
उत्तर - यदि हमें अपनी टीम का कप्तान बनाया जाए तो प्रत्येक खिलाड़ी पर हम ध्यान देंगे। उसका खेल परफॉर्मेंस को देखेंगे, साथ ही समय-समय पर उसकी मदद करेंगे। सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

पाठ - 18 जाएँ तो जाएँ कहाँ

प्रश्न 1. अगर हमें अपना गाँव छोड़कर कहीं दूर रहना पड़े तो हमें कैसा लगेगा?
उतर - यदि हमें अपना गाँव जहाँ पर हमारा जन्म हुआ है, हम खेले कूदे और बड़े हुए हैं, वहाँ से छोड़कर दूर जा रहना पड़े तो हमें बहुत ही बुरा लगेगा और हमें रोना आएगा।

प्रश्न 2. बाँध बनाने के क्या फायदे है क्या कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें नुक्सान हो सकता है? समझाइये।
उतर - बाँध बनाने से हमारे देश में बहुत बड़े क्षेत्र में सिंचाई की जा सकती है। साथ ही विद्युत पैदा की जाती है, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में प्रगति होती है। किंतु बाँध बनाने से नुकसान भी हैं। बाँध बनने से बहुत सारी भूमि डूब जाती है। बहुत से लोगों को अपने गाँव को छोड़कर दूसरे स्थान पर जाना पड़ता है।

प्रश्न 3. कभी-कभी हम भीड़ में रहकर भी अकेलापन महसूस करते हैं ऐसा क्यों होता है? सोचकर लिखिए।
उतर - हाँ कभी-कभी ऐसा भी होता है कि हम भीड़ में रहते हैं किंतु हमें अकेलापन ही महसूस होता है, क्योंकि ऐसी स्थिति में हम अपने मन के अंदर जो बात होती है उसे दूसरों को नहीं बता पाते हैं।

प्रश्न 4. लोग गाँव छोड़कर शहर में क्यों जाते है? सोचकर लिखिए।
उतर - लोग रोजी-रोटी और बेहतर जीवन की आस गाँव छोड़कर शहर में जाते हैं।

प्रश्न 5. क्या तुम किसी ऐसे बच्चों को जानते हो जिसे पढ़ने के साथ काम पर भी जान पड़ता हो। ऐसा क्यों?
उतर - हाँ हमारे पड़ोस में कुछ बच्चे ऐसे हैं जिन्हें पढ़ने के साथ साथ काम भी करना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वे गरीब हैं और उन्हें अपने माता पिता की मदद भी करनी पड़ती है।

प्रश्न 6. व्यक्ति के जीवन मे मूलभूत आवश्यकताएँ कौन-कौन सी है।
उत्तर - व्यक्ति के जीवन की मूलभूत आवश्यकताएँ भोजन, कपड़ा, मकान और शिक्षा है।

प्रश्न 7. "अपनी जगह से हटा दिया जाना" और 'तबादला होना' में क्या अन्तर है?
उत्तर - "अपनी जगह से हटा दिया जाना" का आशय है बाँध या किसी अन्य कारण से लोगों को हटाकर दूसरी दूसरी जगह बसा देना है जबकि तबादला से आशय है कि किसी स्थान पर कोई व्यक्ति नौकरी कर रहा है और उसका दूसरी जगह काम करने के लिए स्थानांतरण कर दिया गया है।

प्रश्न 8. अन्तर बताइए-
उत्तर -

क्र. गाँव का जीवन शहर का जीवन
1. गाँव में शुद्ध वायु मिलती है। शहरों में गंदी नालियों से बदबू आती है।
2. गाँव में ताजी सब्जियां प्राप्त होती हैं। शहर में अक्सर बांसी सब्जियां ही प्राप्त होती हैं।
3. गाँव में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलती शहर में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलती हैं।
4. गाँव में पक्षियों की मधुर आवाज सुनाई देती है । शहर में पक्षियों की मधुर आवाज सुनाई नहीं देती।
5. गाँव में हरे हरे भरे खेत और हरियाली दिखाई देती है। शहर में ढेर सारे वाहन और प्रदूषण ही दिखाई देता है।
6. गाँव में पुस्तकालय कई तरह के समाचार पत्र प्राप्त नहीं होते हैं। शहर में पुस्तकालय समाचार पत्र पत्रिकाएं आसानी से प्राप्त होती हैं।
7. गाँव में शोरगुल नहीं होता है। शहर में बहुत ही हो-हल्ला और शोरगुल देख सुनाई देता है।

प्रश्न 9. क्या तुम हर रोज पक्षियों की आवाज सुनते हो? इन आवाजों को सुनकर तुम्हें क्या महसूस होता है।
उत्तर - हाऋ हम गाँव में रहते हैं, तो हमें प्रतिदिन पक्षियों की मधुर आवाज सुनाई देती है। इन पक्षियों की आवाज सुनकर मन आनंदित हो जाता है।

प्रश्न 10. कुछ लोग ऐसा सोचते है "शहरी लोग गंदगी नहीं फैलाते" इस बात से आप कितना सहमत हैं। अपने विचार दीजिये?
उत्तर - हम इस बात से बिल्कुल सहमत नहीं है कि शहरी "लोग गंदगी नहीं फैलाते"। जबकि गाँव के लोग भी साफ सफाई से ही रहते हैं। हाँ किसान लोग खेती का काम करते हैं इसलिए प्रति दिवस में गंदे हो जाते हैं, किंतु सायं काल में नहा धोकर साफ-सुथरे हो जाते हैं। इस तरह हम देखें तो गाँव के लोग भी बहुत ही साफ-सुथरे रहते हैं।

पाठ 21 किसकी झलक किसी छाप

प्रश्न 1. तुम्हारे परिवार के किसी सदस्य से तुम्हारा चेहरा या कुछ और मिलता है? क्या-क्या?
उत्तर - हाँ हमारे परिवार के सदस्यों से मेरा चेहरा मिलता-जुलता है। मेरा चेहरा मेरे पिताजी के चेहरे से मिलता है, जबकि चलने का ढंग मेरे दादाजी के समान है।

प्रश्न 2. क्या तुम किसी जुड़वाँ बच्चों को जानते हो उनमें क्या समानता है तथा क्या भिन्नता है?
उत्तर - हाँ हम जुड़वा बच्चों को जानते हैं। उन दोनों जुड़वा बच्चों में बहुत सारी समानताएँ हैं। दोनों में अंतर कर पाना संभव नहीं है।

प्रश्न 3. माँ बाप को पोलियो है तो बच्चों को भी हो सकता है क्या?
उत्तर - नहीं, यदि माँ-बाप को पोलियो है तो बच्चों को पोलियो होगा ऐसा नहीं है। पोलियो एक वायरस की वजह से होता है जो कि टीका (ड्राप) लेने के पश्चात या बीमारी नहीं होती है।

प्रश्न 4. बच्चों को पोलियो की दवाई क्यों पिलाई जाती है?
उत्तर - बच्चों को विकलांगता से बचाने के लिए पोलियो की दवाई पिलाई जाती है।

प्रश्न 5. किसी ऐसे व्यक्ति से बात करो जो ऊँचा सुनता हो। उन्हें क्या क्या कठिनाइयों आती है?
उत्तर - हाँ हमारे पड़ोस में एक ऊँचा सुनने वाला व्यक्ति है, जिससे बात करने में काफी कठिनाई होती है। जब हम उससे कोई बात पूछते हैं तो वह कुछ और ही सुन लेता है और उसका जवाब कुछ और ही देता है। हमें अपनी बात समझाने के लिए बहुत तेज बोलना पड़ता है।

पाठ 23 मध्यप्रदेश एवं उसकी संपदा

प्रश्न 1. सम्पदा शब्द से क्या आशय है। समझाइये?
उतर- सम्पदा से आशय है है वे मूल्य वाली वस्तुएँ जो हमारे और अपने प्रदेश के लिए उपयोगी हो।

प्रश्न 2. आपके जिले में उगाई जाने वाली रबी और खरीफ की फसलों की सूची बनाइए और तालिका को भरिए।
उतर -

आपके जिले का नाम रबीकी फसल खरीफ की फसल
सिवनी गेहूँ धान
चना ज्वार
मटर मक्का
मसूर गन्ना
सरसों अरहर
अलसी मूंगफली

प्रश्न 3. नीचे कुछ फसलों की सूची दी गई है। इनमें से खाद्यान्न एवं व्यावसायिक फसल छाँटकर लिखिए।
गेहूँ, कपास, सोयाबीन, तुअर, मूंगफली, गन्ना, मसूर, मक्का, चना, धान, अलसी, ज्वार, बाजरा, तिल, उड़द, मिर्च।
उतर -

खाद्यान्न फसल व्यावसायिक फसल
गेहूँ कपास
अरहर सोयाबीन
मसूर मूंगफली
मक्का गन्ना
चना ज्वार
बाजरा तिल
धान अलसी
उड़द मिर्च

प्रश्न 4. मध्यप्रदेश को "सोया प्रदेश" क्यों कहते हैं?
उत्तर - मध्य प्रदेश को "सोया प्रदेश" या "सोया राज्य" इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहाँ भारत के अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक सोयाबीन की फसल पैदा होती है।

प्रश्न 5. खनिजों से आप क्या समझते हो ? कुछ खनिजों के नाम तथा वे किस जिले में पाए जाते हैं?
उत्तर - ऐसे पदार्थ जो भूमि से खोद कर निकाले जाते हैं उन्हें खनिज कहा जाता है।
मध्य प्रदेश में पाए जाने वाले खनिज और उनके जिलों की सूची-
हीरा - पन्ना
ग्रेफाइट - बैतूल
ताँबा - मलाजखंड, बालाघाट
लौह अयस्क - जबलपुर, विदिशा
बॉक्साइट - मंडला, जबलपुर, रीवा, सतना
कोयला - सिंगरौली, शहडोल, छिंदवाड़ा, बैतूल

प्रश्न 6. नीचे कुछ खनिजों के नाम तालिका में दिए गए है उनका उपयोग किन कामों में किया जाता है तालिका के माध्यम से समझाइए।

खनिज खनिज के उपयोग
लोहा मोटर-गाड़ियाँ बनाने एवं घर बनाने हेतु लोहे की बार तैयार करना।
ताँबा विद्युत तार बनाना, बर्तन तैयार करना
सोना-चाँदी जवाहरात तैयार करना
हीरा अँगूठी एवं जवाहरात तैयार करना
कोयला कारखानों में प्रयुक्त होना और बिजली पैदा करना।

प्रश्न 7. गाय हमारे लिए उपयोगी क्यों है? अपने विचार दीजिए।
उतर - गाय हमारे लिए बहुत ही उपयोगी है। यह हमारे जीवन का आधार है। गाय हमें दूध देती है एवं खेतों के लिए खाद तैयार करने हेतु गोबर प्रदान करती है। गाय के बछड़े बड़े बनकर बैल बनते हैं, जोकि खेती-किसानी के काम में आते हैं।

प्रश्न 8. खेती और पालतू पशुओं में क्या सम्बन्ध है?
उतर - खेती और पालतू पशुओं का गहरा संबंध है। बगैर पालतू पशुओं के उत्तम एवं ऑर्गेनिक खेती करना संभव नहीं है। पशुओं से गोबर की खाद प्राप्त होती है जोकि भूमि को उपजाऊ बनाती है। बैलों से कृषक कृषि कार्य करते हैं और जो पैदावार प्राप्त होती है वह उत्तम किस्म की होती है।

कक्षा 5 वार्षिक परीक्षा हेतु परीक्षापयोगी प्रश्न।
1. हिन्दी एटग्रेड पुस्तिका से 5वीं हेतु परीक्षापयोगी प्रश्न
2. कक्षा 5 वार्षिक परीक्षा प्रोजेक्ट वर्क 2022
3. English 5th वार्षिक परीक्षा महत्वपूर्ण प्रश्न
4. वार्षिक परीक्षा कक्षा पाचवी विषय गणित हेतु एटग्रेड के प्रश्न


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

7 * 4 = ?

You may also like

वार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 कक्षा 5वीं पर्यावरण अध्ययन संपूर्ण प्रश्न पत्र (हल सहित), राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश भोपाल

वार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 कक्षा 5वीं पर्यावरण अध्ययन संपूर्ण प्रश्न पत्र (हल सहित), राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश भोपाल

एमपी बोर्ड कक्षा 5 पर्यावरण अध्ययन वार्षिक मूल्यांकन हेतु आदर्श उत्तर एवं विस्तृत व्याख्या

Read more
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 कक्षा 5 विषय पर्यावरण आदर्श उत्तर शीट | Environmental studies Answer sheet

अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 कक्षा 5 विषय पर्यावरण आदर्श उत्तर शीट | Environmental studies Answer sheet

राज्य शिक्षा केंद्र म.प्र. द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं पर्यावरण अध्ययन अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन सत्र 2025-26 के प्रश्न पत्र का उत्तर सहित संपूर्ण हल।

Read more

Search Option

Follow us