
ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित) कक्षा- 5 विषय - पर्यावरण अध्ययन वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 | Environmental study Imp Solved Qurstions
बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1–5)
1. कौन-से मौसम में मलेरिया ज्यादा फैलता है?
(i) गर्मी में,
(ii) सर्दी में,
(iii) बरसात में,
(iv) बसंत में।
उत्तर— (iii) बरसात में
2. घर के बाहर खेले जाने वाले खेलों का समूह है—
(i) शतरंज, लूडो, टेनिस,
(ii) क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल,
(iii) ताश, सौंप-सीढ़ी, लूडो,
(iv) कैरम, अष्टाचंगा, चौसर।
उत्तर— (ii) क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल
3. मछलियाँ खतरे की चेतावनी एक-दूसरे को देती हैं—
(i) बिजली तरंगों से,
(ii) ध्वनि तरंगों से,
(iii) इशारों से,
(iv) आपस में बोलकर।
उत्तर— (i) बिजली तरंगों से
4. नींबू पानी पर तैर सकता है जब पानी में
(i) नमक डाला जाये,
(ii) शक्कर डाली जाये,
(iii) रेत डाली जाये,
(iv) चॉक पाउडर डाला जाये।
उत्तर— (i) नमक डाला जाये
5. माउंट एवरेस्ट की ऊँचाई कितनी है?
(i) 8,849 मीटर,
(ii) 8800 मीटर,
(iii) 8000 मीटर,
(iv) 8888 मीटर।
उत्तर— (i) 8,849 मीटर
रिक्त स्थान पूर्ति प्रश्न
6. पहाड़ों पर चढ़ने के रास्ते उबड़-खाबड़ होते हैं।
7. कैंप के आखिरी दिन कैंप फायर किया जाता है।
8. हरी पत्तेदार सब्जियाँ खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है।
9. महाकाल नगरी में उज्जैन स्थित है।
10. सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी कहलाती है।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 11. आपकी माता के भाई और आप में क्या रिश्ता होगा?
उत्तर— हमारी माता के भाई और मुझमें मामा-भांजे/भांजी का रिश्ता होगा।
प्रश्न 12. पहाड़ पर एक टेंट बनाकर रहने के लिए आपको किन-किन चीजों की होगी?
उत्तर— पहाड़ पर एक टेंट बनाकर रहने के लिए हमें प्लास्टिक शीट, खूंटे और रस्सी की आवश्यकता होती है।
प्रश्न 13. संसार के सबसे नमकीन सागर का नाम लिखिए।
उत्तर— संसार का सबसे नमकीन सागर मृत सागर है।
प्रश्न 14. रश्मि 3 साल की है उसके हाथ-पैर पतले और पेट फूला हुआ है, वह अक्सर बीमार क्यों रहती है?
उत्तर— रश्मि को भरपेट खाना नहीं मिल पाता है। वह कुपोषण की शिकार है, इसलिए उसके हाथ-पैर पतले और पेट फूला हुआ है और वह अक्सर बीमार रहती है।
प्रश्न 15. तुम्हारे घर में कच्चे व पके हुए आम से क्या-क्या बनाते हैं?
उत्तर— हमारे घर में पके आमों से- आम पापड़, अमरस, मैंगो शेक, कस्टर्ड, फ्रूट रायता तथा कच्चे आमों से आम का अचार, चटनी, मुरब्बा तथा खटाई बनाई जाती है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 16. अचार को शीशियों में रखने से पहले शीशियों को धूप में क्यों सुखाया जाता है?
उत्तर— अचार को शीशियों में रखने से पहले शीशियों को धूप में सुखाया जाता है क्योंकि धूप से शीशियों के अंदर की नमी दूर हो जाती है और अचार खराब नहीं होता है।
प्रश्न 17. आपके घर में पानी कहाँ से आता है?
उत्तर— अधिकांशतः घरों में पानी जल बोर्ड द्वारा नलों से आता है।
प्रश्न 18. मक्खियाँ काटती नहीं हैं, फिर वे बीमारियाँ कैसे फैलाती हैं?
उत्तर— मक्खियाँ काटती नहीं हैं लेकिन वे बीमारियाँ फैलाती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब मक्खी गन्दगी या प्रदूषित खाने पर बैठती है तो उसके पैरों में जीवाणु चिपक जाते हैं। फिर वही मक्खी जब साफ खाने पर बैठती है तो पैरों में चिपके हानिकारक जीवाणु खाने के माध्यम से हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे बीमारियाँ फैलती हैं।
प्रश्न 19. म्यूजियम में प्राचीन चीजों और अवशेषों को संभालकर क्यों रखा जाता है?
उत्तर— म्यूजियम में संग्रह की गई वस्तुओं से हमें अपनी सभ्यता व संस्कृति की पहचान होती है तथा प्राचीन काल की कार्यशैली, कला तथा विज्ञान आदि की जानकारी मिलती है। इसलिए चीजों और अवशेषों को संभालकर रखा जाता है।
प्रश्न 20. तारे ज्यादातर रात में ही क्यों दिखते हैं?
उत्तर— दिन में सूर्य की तेज रोशनी के कारण तारों का प्रकाश दिखाई नहीं देता, इसलिए तारे रात में ही दिखते हैं।
प्रश्न 21. पाँच उपाय बताइए जिनसे आप पेट्रोल, डीजल की बचत कर सकते हैं?
उत्तर— पेट्रोल, डीजल की बचत के उपाय इस प्रकार हैं—
(1) निजी वाहनों का कम-से-कम उपयोग करें तथा सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करें।
(2) लाल बत्ती पर वाहन का इंजन बंद करें।
(3) बैटरी युक्त वाहनों का प्रयोग करें।
(4) वाहन की समय-समय पर जाँच कराएँ।
(5) वाहनों के टायर में हवा का दबाव सही रखें।
प्रश्न 22. स्लॉथ की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर— स्लॉथ भालू जैसा दिखने वाला एक जानवर है। इसकी निम्नलिखित विशेषताएँ हैं—
(1) ये दिन में करीब 17 घंटे सोते हैं।
(2) ये जिस पेड़ पर रहते हैं, उसी पेड़ के पत्ते खाकर पलते हैं।
(3) ये सप्ताह में एक बार ही शौच करने के लिए पेड़ से नीचे उतरते हैं।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 23. सरकार ने कानून बनाया है कि न तो कोई जंगली जानवरों को पकड़ सकता है और न ही उन्हें अपने पास रख सकता है। तुम्हें क्या लगता है- क्या यह कानून सही है या नहीं? अपने उत्तर का कारण बताओ।
उत्तर— सरकार का यह कानून एकदम सही है क्योंकि प्रत्येक प्राणी को जीने का अधिकार है। मनुष्य अपनी रोजी-रोटी के लिए जानवरों को पालते हैं, उनकी देखभाल भी करते हैं, लेकिन जानवरों को प्राकृतिक वातावरण में रहना पसंद होता है। वे जंगल के अलावा कहीं और खुश नहीं रह सकते। जानवरों को करतब सिखाने के लिए कई यातनाएँ दी जाती हैं, जो कि गलत है। शिकारी जानवरों की खाल, सींग, दाँत आदि के लिए उनका शिकार करते हैं। यह कानून इन गतिविधियों पर रोक लगाता है और वन्य प्राणियों के हित में बहुत आवश्यक है।
प्रश्न 24. तुम्हारे गाँव या शहर में एक हफ़्ता पेट्रोल या डीजल नहीं मिले तो क्या होगा?
उत्तर— अगर गाँव या शहर में एक हफ़्ता पेट्रोल या डीजल नहीं मिले तो निम्नलिखित प्रभाव होंगे—
(1) वाहनों की रफ्तार रुक जाएगी, लोग ऑफिस या काम पर जाने में परेशान होंगे।
(2) ग्रामीण क्षेत्रों में खेती करने में असुविधा होगी।
(3) पानी की कमी होने लगेगी।
लेकिन एक हफ्ते तक कोई शोर-शराबा और वायु प्रदूषण नहीं होगा।
प्रश्न 25. भूकम्प आने पर कम-से-कम नुकसान हो इसलिए संस्था के सुझाए डिज़ाइन के अनुसार सबने मिलकर किस तरह स्कूल व घरों का निर्माण किया?
उत्तर— संस्था से स्कूल का निर्माण कराया गया और गाँव के लोगों ने इस प्रकार घरों का निर्माण किया—
(1) गाँव के कुछ लोग सूखे तालाब से चिकनी मिट्टी लाए।
(2) मिट्टी में गोबर मिलाकर बड़े-बड़े उपले बनाए गए।
(3) उपलों को एक-दूसरे पर रखकर दीवारें खड़ी की गईं।
(4) चूने से दीवारों की पुताई की गई।
(5) घास-फूस की छत बनाई गई और आइने के टुकड़ों से घर को सजाया गया।
प्रश्न 26. कुछ लोग ऐसा सोचते हैं- "शहरी लोग गन्दगी नहीं फैलाते। शहर की गन्द तो झुग्गी-झोंपड़ियों से है।" तुम्हें क्या लगता है- आपस में बात करो, बहस करो।
उत्तर— गन्दगी का सारा दोष झुग्गी-झोंपड़ियों के निवासियों पर डालना गलत है। बड़े बाँध, कारखाने आदि बनने के कारण गाँव के लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ता है, जिससे वे मजबूरन शहरों की झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने लगते हैं। इन बस्तियों में नहाने, कूड़ा फेंकने और शौच की उचित व्यवस्था नहीं होती, जिससे गन्दगी फैलती है।
लेकिन यह कहना कि केवल झुग्गी-झोंपड़ियाँ ही गन्दगी फैलाती हैं, सरासर गलत है। शहरों में मोटर-गाड़ियों का धुआँ, फैक्ट्रियों से निकलने वाला प्रदूषण और कूड़ा भी बहुत गन्दगी फैलाते हैं। इसलिए शहर की गन्दगी के लिए केवल झुग्गी-झोंपड़ियों को दोष देना अनुचित है।
वार्षिक परीक्षा तैयारी– ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल हल प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
2 पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
3. ब्लूप्रिंट आधारित हल मॉडल प्रश्न पत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 वीं वार्षिक परीक्षा 2024
4. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
5. 60 परीक्षापयोगी लघुत्तरीय प्रश्न कक्षा 5वीं विषय - पर्यावरण वार्षिक परीक्षा 2024
6. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
7. हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th Exam Year 2024
8. हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 Exam Year 2024
9. हल अभ्यास प्रश्नपत्र पर्यावरण अध्ययन Class 5th Exam Year 2024 Blueprint Based Solved Question Paper Environmental Study
वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु विषय गणित के ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल (हल सहित) प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. गणित Class 5th ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्नपत्र
2. कक्षा- 5 विषय - गणित, वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 हेतु अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)
3. [1] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
4. [2] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
5. लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय हल प्रश्न (वार्षिक परीक्षा 2024 हेतु गणित 5th सलेक्टेड अभ्यास प्रश्न)
मॉडल आंसर शीट परीक्षा 2024 कक्षा पांचवी
1. वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 हेतु अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित) कक्षा- 5 विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) | Imp Solved Qurstions
2. ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित) कक्षा- 5 विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025
3. कक्षा - 5 विषय - हिंदी (प्रथम भाषा) वार्षिक परीक्षा- 2025 ब्लूप्रिंट आधारित आदर्श प्रश्न पत्र (उत्तर सहित)
4. कक्षा -5 हिन्दी ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल अभ्यास प्रश्न पत्र
5. ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न-पत्र विषय पर्यावरण कक्षा पांचवी वार्षिक परीक्षा 2025 का अभ्यास
6. 40 वैकल्पिक प्रश्न कक्षा -5 वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु imp हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के प्रश्न
7. Blueprint आधारित अर्ध्दवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र (उत्तर सहित) 2024-25 विषय हिन्दी कक्षा 5
8. Model Answer Sheet 5th English Annual Exam 2024
9. उत्तर शीट कक्षा-5 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 विषय हिंदी (प्रथम भाषा)
वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु– विषय - हिन्दी के ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल (हल सहित) प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. मॉडल अभ्यास प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2024 विषय हिंदी
2. ब्लूप्रिंट आधारित हल मॉडल प्रश्न पत्र हिन्दी (भाषा भारती) कक्षा 5 वीं वार्षिक परीक्षा 2024
3. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
4. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
5. व्याकरण आधारित 40 प्रश्न- अति लघुत्तरीय एवं लघुत्तरीय परीक्षापयोगी (कक्षा 5वीं विषय हिन्दी) वार्षिक परीक्षा 2024
6. 50 लघुत्तरीय प्रश्न हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5
7. स्वतन्त्र अभिव्यक्ति वाले प्रश्न- वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 5 हिन्दी विशिष्ट के 15 महत्वपूर्ण प्रश्न
वार्षिक परीक्षा तैयारी– विषय English ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल हल प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. English Class 5th Blueprint based Solved Model Question Paper Annual Exam 2024
2. English class 5th Solved Model Question Paper (Blueprint based) Annual Exam 2024
3. Blueprint based Solved Model Question Paper English Class 5th Annual Exam 2024
4. Subject English Model Practice Question Paper Annual Exam 2024
5. (1) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
6. (2) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
7. 5th English General Short Answer Questions
8. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
9. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com
Comments