An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



कक्षा 5वीं परीक्षा 2024 ब्लूप्रिंट आधारित माॅडल प्रश्न पत्र विषय पर्यावरण अध्ययन | Environmental Studies 5th Exam 2024 Blueprint Based Model Question Paper

  • BY:
     RF Temre

बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)

प्रश्न 1. पक्षी जब दोनों आँखें एक ही चीज पर केन्द्रित करते हैं, तो-
(A) उनका देखने का दायरा कम होता है
(B) उनका देखने का दायरा बढ़ता है
(C) उन्हें चीजों की दूरी का एहसास होता है
(D) उन्हें सब चीजें एक-समान दिखती हैं
उत्तर― (C) उन्हें चीजों की दूरी का एहसास होता है।

प्रश्न 2. आम से बनने वाली कौन-सी खाने की चीज साल भर नहीं रखी जा सकती ?
(A) आम का अचार
(B) आम पापड़
(C) आम की कढ़ी
(D) आम का मुरब्बा
उत्तर― (C) आम की कढ़ी

प्रश्न 3. रजत को डॉक्टर ने खून की जाँच कर मलेरिया से ग्रस्त बताया जिसका कारण है
(A) एडीज मच्छर
(B) मकड़ी
(C) मच्छर
(D) मादा एनाफिलीज मच्छर
उत्तर― (D) मादा एनाफिलीज मच्छर

प्रश्न 4. ईंधन की बचत करने के लिए वाहनों के किस समूह का उपयोग करना उचित होगा?
(A) अपनी कार, जीप
(B) सामूहिक वाहन, साइकिल
(C) मोटरसाइकिल, स्कूटी
(D) ट्रैक्टर, कार
उत्तर― (B) सामूहिक वाहन, साइकिल

प्रश्न 5. छुआछूत से क्या तात्पर्य है ?
(A) जो स्पर्श करने योग्य न हो
(B) जो देखने योग्य न हो
(C) जो डरावना हो
(D) जो दयनीय हो
उत्तर― (A) जो स्पर्श करने योग्य न हो

रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)

प्रश्न 6. हमें साँपों को छेड़ना तथा सताना नहीं चाहिए।
प्रश्न 7. तालाब, नदी आदि के किनारे घाट बने होते हैं।
प्रश्न 8. किले की दीवारें मजबूत व मोटी-मोटी होती थीं।
प्रश्न 9. प्राकृतिक आपदाओं में जान, माल, रोजगार, का नुकसान होता है।
प्रश्न 10. फुटबॉल के खेल में ग्यारह खिलाड़ी होते हैं।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)

प्रश्न 11. साँप के बाहरी कान नहीं होते फिर वह कैसे सुन पाता है?
उत्तर― साँप जमीन पर होने वाले कम्पन को सुन सकता है। इसलिए वह बाहरी कान न होते हुये भी सुन पाता है।

प्रश्न 12. कौन-सा खेल आप बीजों से खेलते हो ?
उत्तर― आँख पर पट्टी बाँधकर छूकर पहचानने वाला खेल बीजों से खेलते हैं।

प्रश्न 13. सुनीता विलियम्स क्या बनना चाहती थीं ?
उत्तर― सुनीता विलियम्स गोताखोर (डाइवर) बनना चाहती थीं।

प्रश्न 14. भूकम्प आने से क्या-क्या नुकसान होते हैं ?
उत्तर― भूकम्प आने से जान-माल का अत्यधिक नुकसान होता है।

प्रश्न 15. जाच्या सिंदूरी गाँव छोड़कर कहाँ रहने गया ?
उत्तर― जात्र्या सिंदूरी गाँव छोड़कर मुम्बई रहने गया।

प्रश्न 16. धनु के परिवार में दशहरे के त्यौहार पर कौन-सा व्यंजन बनाया जाता है ?
उत्तर― धनु के परिवार में दशहरे के त्यौहार पर गुड़ और पूरणपोली (चने की दाल की मीठी रोटिया और तीखी कढ़ी बनती है।

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)

प्रश्न 17. साँप के बाहरी कान नहीं होते फिर बीन बजाने पर वह क्यों नाचता है ?
उत्तर― साँप के बाहरी कान नहीं होते वह केवल बीन के हिलने से नाचता है।

प्रश्न 18. आपके घर में पानी कहाँ से आता है ?
उत्तर― अधिकांशत: घरों में पानी जल बोर्ड द्वारा नलों से आता है।

प्रश्न 19. कैंप में स्लीपिंग बैग का उपयोग कब और क्यों किया जाता है ?
उत्तर― कैंप में स्लीपिंग बैग का उपयोग सोते समय किया जाता है। ठण्ड से बचने के लिए इसका उपयोग करते हैं।

प्रश्न 20. पहाड़ी व ठण्डे क्षेत्रों में रहने वाले जानवरों के शरीर पर घने व लम्बे बाल क्यों होते हैं।
उत्तर― पहाड़ी व ठण्डे क्षेत्रों में रहने वाले जानवरों के शरीर पर घने व लम्बे बाल उन्हें ठण्ड से बचान के लिए होते हैं।

प्रश्न 21. आपके विद्यालय का कूड़ा-कचरा कहाँ एकत्रित किया जाता है ?
उत्तर― हमारे विद्यालय का कूड़ा-कचरा कूड़ेदान में एकत्रित किया जाता है।

प्रश्न 22. ठेकेदार ने सूर्यमणि के गाँव वालों को जंगल में जाने से रोका। सोचो क्यों ?
उत्तर― ठेकेदार नहीं चाहता था कि सूर्यमणि के गाँव वाले जंगल के साधनों का इस्तेमाल करें। वह पेड़ों को काट कर जड़ी-बूटियाँ आदि को दूसरी जगह बेचना चाहता है। इसलिये ठेकेदार सूर्यमणि के गाँव वालों को जंगल में नहीं जाने देता था।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)

प्रश्न 23. मीना विद्यालय से घर लौटकर बैग से टिफिन निकालना भूल गई। टिफिन में थोड़ी-सी ब्रेड बच गई थी, फिर वह एक हफ्ते के लिए अपनी नानी के घर चली गई। जब वह घर लौटी तो टिफिन में बची ब्रेड में उसको क्या बदलाव दिखा होगा ? क्या वह ब्रेड खाने योग्य होगी। यदि नहीं, तो क्यों ?
उत्तर― मीना के टिफिन में बची ब्रेड में फफूँद आ गयी थी और वह अब खाने योग्य नहीं थी, क्योंकि ब्रेड खराब हो चुकी थी।

प्रश्न 24. जमीन के अन्दर से तेल किस प्रकार निकाला जाता है और इससे केरोसिन, डीजल, पेट्रोल आदि कैसे प्राप्त करते हैं ?
उत्तर― उत्तर-जमीन के अन्दर से तेल गहराई तक पाइप और मशीनें डालकर ऊपर खींचा जाता है। प्राप्त तेल को साफ करने के लिए रिफाइनरी में भेजा जाता है जिसमें से केरोसिन, डीजल, पेट्रोल इत्यादि प्राप्त होते हैं।

प्रश्न 25. भूकम्प आने पर प्राथमिकता के आधार पर कौन-से दो कार्य आप पहले करेंगे ?
उत्तर― भूकम्प आने पर निम्नलिखित कार्य करेंगे-
(1) भूकम्प आने पर सर्वप्रथम घर के बाहर खुले में जायेंगे।
(2) किसी मजबूत चीज के नीचे छिपकर उसे पकड़ लेंगे।

प्रश्न 26. पेट के पाचक रस को बाहर निकालकर उसमें खाने की कोई चीज डाल दी जाए तो उस चीज का क्या होगा ? विस्तारपूर्वक लिखिए।
उत्तर― पेट के पाचक रस को बाहर निकालकर उसमें खाने की कोई चीज डाल दी जाए तो वह धीरे-धीरे घुल जाएगी क्योंकि पाचक रस 'एसिड' (अम्ल) की तरह होता है, वह खाने की वस्तु को सरल रूप में बदल देता है।

वार्षिक परीक्षा तैयारी– ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल हल प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
2. लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय हल प्रश्न (वार्षिक परीक्षा 2024 हेतु गणित 5th सलेक्टेड अभ्यास प्रश्न)
3. व्याकरण आधारित 40 प्रश्न- अति लघुत्तरीय एवं लघुत्तरीय परीक्षापयोगी (कक्षा 5वीं विषय हिन्दी) वार्षिक परीक्षा 2024
4. 60 परीक्षापयोगी लघुत्तरीय प्रश्न कक्षा 5वीं विषय - पर्यावरण वार्षिक परीक्षा 2024
5. Subject English Model Practice Question Paper Annual Exam 2024
6. मॉडल अभ्यास प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2024 विषय हिंदी
7. 50 लघुत्तरीय प्रश्न हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5
8. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
9. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
10. [1] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी

वार्षिक परीक्षा तैयारी– ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल हल प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. [2] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
2. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
3. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
4. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
5. (1) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
6. (2) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
7. 5th English General Short Answer Questions
8. स्वतन्त्र अभिव्यक्ति वाले प्रश्न- वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 5 हिन्दी विशिष्ट के 15 महत्वपूर्ण प्रश्न
9. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024
10. पर्यावरण अध्ययन ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2024

वार्षिक परीक्षा तैयारी– ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल हल प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. गणित Class 5th ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्नपत्र
2. English Class 5th Blueprint based Solved Model Question Paper Annual Exam 2024
3. ब्लूप्रिंट आधारित हल मॉडल प्रश्न पत्र हिन्दी (भाषा भारती) कक्षा 5 वीं वार्षिक परीक्षा 2024
4. Blueprint based Solved Model Question Paper English Class 5th Annual Exam 2024


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

कक्षा- 5 विषय - पर्यावरण अध्ययन वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित) | Solved Qurstion Paper Environmental study

इस भाग में कक्षा पांचवी की वार्षिक परीक्षा विषय पर्यावरण अध्ययन के आदर्श प्रश्न पत्र को हल सहित अभ्यास हेतु दिया गया है।

Read more

ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित) कक्षा- 5 विषय - पर्यावरण अध्ययन वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 | Environmental study Imp Solved Qurstions

इस भाग में कक्षा पाँचवी विषय पर्यावरण अध्ययन का आदर्श प्रश्न पत्र वर्ष 2024-25 की वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए हल सहित दिया गया है।

Read more

ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न-पत्र विषय पर्यावरण कक्षा पांचवी वार्षिक परीक्षा 2025 का अभ्यास | Environmental Study blueprint based question paper

इस भाग में वार्षिक परीक्षा 2025 की तैयारी हेतु कक्षा 5 के पर्यावरण अध्ययन विषय के प्रश्न पत्र की तैयारी के लिए अभ्यास हेतु आदर्श प्रश्न पत्र दिया गया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें। बिना ईमेल id टाइप किये सब्सक्राइब नहीं होगा।