An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



व्याकरण आधारित 40 प्रश्न | अति लघुत्तरीय एवं लघुत्तरीय परीक्षापयोगी | कक्षा 5वीं विषय हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2024

प्रश्न 1. 'शीश' शब्द का अर्थ लिखिए।
उत्तर – 'शीश' शब्द का अर्थ 'सिर', 'मस्तक' है।

प्रश्न 2. 'पथ' शब्द का पर्यायवाची शब्द लिखिए।
उत्तर – 'पथ' शब्द का पर्यायवाची शब्द 'रास्ता' है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित शब्दों का नए वाक्यों में प्रयोग कीजिए–
हरि, भाग्य, पथ
उत्तर― (i) हरि – श्री हरि सबके रक्षक हैं।
(ii) भाग्य – पुरुषार्थी का भाग्य भी साथ देता है।
(iii) पथ – सत्य के पथ पर चलना चाहिए।

प्रश्न 4. निम्न शब्दों को क्रिया व संज्ञा शब्द में छाँटकर लिखिए –
तोड़ना, माला, चढ़ाना, सुरबाला, फेंकना, ललचाना, गहना, पुष्प, वनमाली
उत्तर – क्रिया शब्द – तोड़ना, चढ़ाना, फेंकना, ललचाना।
संज्ञा शब्द – माला, सुरबाला, गहना, पुष्प, वनमाली।

प्रश्न 5. 'प्रशंसा' शब्द का विलोम शब्द लिखिए।
उत्तर – 'प्रशंसा' शब्द का विलोम शब्द 'निंदा' है।

प्रश्न 6. निम्नलिखित प्रश्नों के पर्यायवाची लिखिए-
पुस्तक, पत्थर, रात
उत्तर― (1) पुस्तक ― किताब, बही, पोथी।
(ii) पत्थर ― शिला, पाषाण, उपल।
(iii) रात ― रात्रि, निशा, रैन, रजनी।

प्रश्न 7. 'मिट्टी' शब्द का पर्यायवाची लिखिए।
उत्तर – 'मिट्टी' शब्द का पर्यायवाची 'मृतिका' है।

प्रश्न 8. 'मिट्टी' शब्द का बहुवचन लिखिए।
उत्तर – 'मिट्टी' शब्द का बहुवचन 'मिट्टियाँ' है।

प्रश्न 9. निम्नलिखित शब्दों में से विशेषण शब्द छाँटकर लिखिए –
(जलती दुपहर, त्यागी तरु, अनपढ़ लोग, नया उजाला)
उत्तर― 1. जलती दुपहर ― जलती
2. त्यागी तरु ― त्यागी
3. अनपढ़ लोग ― अनपढ़
4. नया उजाला ― नया

प्रश्न 10. 'सुरलोक सिधारना' मुहावरे का अर्थ लिखिए।
उत्तर – मृत्यु को प्राप्त करना।

प्रश्न 11. 'दुआ' शब्द का हिन्दी समानार्थी शब्द लिखिए।
उत्तर – 'दुआ' शब्द का हिन्दी समानार्थी शब्द 'आशीर्वाद' है।

प्रश्न 12. 'तलवार' शब्द की समान तुक वाला शब्द लिखिए।
उत्तर - ललकार।

प्रश्न 13. निम्नलिखित शब्दों के शुद्ध रूप लिखकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
आर्शीवाद, पवर्त, र्निभय
उत्तर― (i) आर्शीवाद — आशीर्वाद
वाक्यों में प्रयोग– हमें अपने बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए।
(ii) पवर्त — पर्वत
वाक्यों में प्रयोग– हिमालय पर्वत ऊँचा है।
(iii) र्निभय — निर्भय
वाक्यों में प्रयोग— शेर जंगल में निर्भय होकर विचरण करता है।

प्रश्न 14. 'आतताई' शब्द का अर्थ लिखिए।
उत्तर – आतताई = अत्याचारी।

प्रश्न 15. निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची लिखिए।
अम्बर, सूरज, सिंह, नेत्र
उत्तर – 1. अम्बर ― आकाश, नभ
2. सूरज ― सूर्य, रवि।
3. सिंह ― शेर, वनराज
4. नेत्र ― आँख, चक्षु

प्रश्न 16. निम्नलिखित अनेकार्थी शब्दों के दो अर्थ लिखिए।
पन्ना, रक्त, काल
उत्तर – (i) पन्ना ― 1. कीमती रत्न 2. पृष्ठ
(ii) रक्त ― 1. खून 2. लहू।
(iii) काल ― 1. समय 2. मृत्यु।

प्रश्न 17. 'इक' प्रत्यय लगाकर कोई दो शब्द बनाइए।
उत्तर – (i) समाज + इक = सामाजिक।
(ii) पुराण + इक = पौराणिक

प्रश्न 18. निम्नलिखित शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाइए।
लघु, ईमानदार, रमणीय, गरीब, उदार
उत्तर – (i) लघु
भाववाचक संज्ञा ― लघुत्ता
(ii) ईमानदार
भाववाचक संज्ञा ― ईमानदारी
(iii) रमणीय
भाववाचक संज्ञा ― रमणीयता
(iv) गरीब
भाववाचक संज्ञा ― गरीबी
(v) उदार
भाववाचक संज्ञा ― उदारता

प्रश्न 19. "दोनों परिवार ने साथ-साथ मिठाई खाई।" उक्त वाक्य में क्रिया का कौन सा प्रकार है?
उत्तर – सकर्मक क्रिया।

प्रश्न 20. दिए गए वाक्यों के प्रकारों का एक-एक उदाहरण लिखिए।
आज्ञावाचक वाक्य, विस्मयादिबोधक वाक्य, इच्छावाचक वाक्य, प्रश्नवाचक वाक्य
उत्तर― (i) आज्ञावाचक वाक्य – तुम इधर आओ।
(ii) विस्मयादिबोधक वाक्य― अरे! यह क्या है।
(iii) इच्छावाचक वाक्य – भगवान तुम्हें खुश रखे।
(iv) प्रश्नवाचक वाक्य – तुम कहाँ जा रहे हो?

प्रश्न 21. 'खिड़की' शब्द का बहुवचन लिखिए।
उत्तर – खिड़की -खिड़कियाँ।

प्रश्न 22. दिए गए मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
नौ दो ग्यारह होना, मन मारकर रह जाना
उत्तर― (i) नौ दो ग्यारह होना — भाग जाना।
वाक्यों में प्रयोग – पुलिस को देखकर चोर नौ दो ग्यारह हो गया।
(ii) मन मारकर रह जाना — मन के भावों को मन में ही दबा देना।
वाक्यों में प्रयोग — राजू को नई गाड़ी के लिए मन मारकर रहना पड़ा।

प्रश्न 23. निम्नलिखित शब्दों के हिन्दी मानक रूप लिखिए।
लोन, सुजान, रसरी, कागा
उत्तर – (i) लोन ― नमक
(ii) सुजान ― विद्वान
(iii) रसरी ― रस्सी
(iv) कागा ― कौआ

प्रश्न 24. दिए गए विशेषण शब्दों को उदाहरण के अनुसार 'संज्ञा' शब्दों में परिवर्तित कीजिए।
बुरा, खट्टा, अच्छा
उत्तर― उदाहरण- मीठा ―――― मिठाई
विशेषण शब्द ― संज्ञा शब्द
(i) बुरा ― ―― बुराई
(ii) खट्टा ― ―― खटाई
(iii) अच्छा ― ― अच्छाई

प्रश्न 25. 'सिल' शब्द का हिन्दी मानक रूप लिखिए।
उत्तर – सिल का हिन्दी मानक है- 'शिला'।

प्रश्न 26. 'बोला' क्रिया शब्द से एक वाक्य बनाइए तथा उसमें आई सहायक क्रिया को भी रेखांकित कीजिए।
उत्तर – उसने मुझसे झूठ बोला है

प्रश्न 27. 'परिणामतः' शब्द में आए मूल शब्द तथा प्रत्यय शब्दों को लिखिए।
उत्तर – मूल शब्द – परिणाम।
प्रत्यय– तः

प्रश्न 28. अनुस्वार तथा अनुनासिक वाले शब्दों को अलग-अलग छाँटकर लिखिए –
ताँबा, अंक, भाँति, मंत्र, कंगन, चाँद, तंत्र, दाँत, नंदन, चाँदी।
उत्तर – अनुस्वार वाले शब्द ― अंक, मंत्र, कंगन, तंत्र, नंदन।
अनुसासिक वाले शब्द ― ताँबा भाँति, चाँदी, चाँद, दाँत।

प्रश्न 29. 'परि' और 'अन' उपसर्ग लगाकर दो-दो शब्द तथा ईय और ता प्रत्यय लगाकर दो-दो शब्द बनाइए।
उत्तर – उपसर्ग – परि – परिवार, परिणाम
अन – अनजान, अनपढ़
प्रत्यय – ई – वंदनीय, सराहनीय
ता – सामाजिकता, राष्ट्रीयता

प्रश्न 30 - दिए गए शब्दों के शब्दार्थ लिखिए।
अद्भुत, स्वजन
उत्तर –
शब्द — शब्दार्थ
(i) अद्भुत — अनोखा
(ii) स्वजन — अपने लोग।

प्रश्न 31. दिए गए शब्दों के विलोम लिखिए।
विकसित, अविस्मरणीय
उत्तर – विकसित – अविकसित
अविस्मरणीय – विस्मरणीय

प्रश्न 32. दिए गए शब्दों के हिन्दी मानक रूप लिखिए।
बिरछा, पाथर
उत्तर – बिरछा – वृक्ष
पाथर – पत्थर

प्रश्न 33. दिए गए अंग्रेजी शब्दों के हिन्दी अर्थ लिखिए।
कम्प्यूटर, इंजीनियर
उत्तर – (i) कम्प्यूटर — संगणक
(ii) इंजीनियर — अभियंता

प्रश्न 34. दिए गए शब्दों के बहुवचन बताइए।
वर्दी, इकाई
उत्तर – वर्दी – वर्दियाँ
इकाई – इकाइयाँ

प्रश्न 35. नौसैनिक सफेद वर्दी पहनते हैं। वाक्य में आए विशेषण शब्द को लिखिए।
उत्तर – विशेषण - सफेद।

प्रश्न 36. 'सूरमा' शब्द का अर्थ लिखिए।
उत्तर – 'सूरमा' शब्द का अर्थ 'वीर' है।

प्रश्न 37. शब्दों को उचित में क्रम रखकर सही वाक्य बनाइए।
"कहकर बाबा इतना मौन गए हो मानसिंह।"
उत्तर – इतना कहकर बाबा मानसिंह मौन हो गए।

प्रश्न 38. 'दर्शनीय' एवं 'भव्य' शब्दों के अर्थ लिखिए।
उत्तर – दर्शनीय = देखने योग्य
भव्य = विशाल

प्रश्न 39. दिए गए शब्दों के शुद्ध रूप लिखिए।
सन्गति, स्वभाव
उत्तर – सन्गति ― संगति
स्वभाव ― स्वभाव

प्रश्न 40. दिए गए शब्दों के तीन-तीन पर्यायवाची लिखिए।
सुता, नदी, घर, सागर
उत्तर – (i) सुता – बेटी, कन्या, पुत्री
(ii) नदी – सरिता, तटिनी, तरंगिणी
(iii) घर – गृह, भवन, सदन
(iv) सागर – समुद्र, जलधि, उदधि

वार्षिक परीक्षा तैयारी– हल प्रश्नपत्र एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
1. 60 परीक्षापयोगी लघुत्तरीय प्रश्न कक्षा 5वीं विषय - पर्यावरण वार्षिक परीक्षा 2024
2. Subject English Model Practice Question Paper Annual Exam 2024
3. मॉडल अभ्यास प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2024 विषय हिंदी
4. 50 लघुत्तरीय प्रश्न हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5
5. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
6. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
7. [1] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
8. [2] मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
9. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
10. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
11. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th

वैकल्पिक प्रश्न वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. (1) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
2. (2) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
3. 5th English General Short Answer Questions

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' कविता की संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या
2. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' सम्पूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन)
3. पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' के अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा/मूल्यांकन (5th) हेतु imp/महत्वपूर्ण प्रश्न व उनके उत्तर
4. पाठ 2 'बुद्धि का फल' संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन)
5. पाठ 3 'पं. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर' संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन)
6. पाठ 4 'हम भी सीखें' कविता की संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या व सम्पूर्ण अभ्यास

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ 5 'ईदगाह' संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन)
2. पाठ - 6 पन्ना का त्याग कविता की संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या
3. पाठ 6 'पन्ना का त्याग' संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर)
4. पाठ 6 'पन्ना का त्याग' भाषा अध्ययन (व्याकरण) - शुद्ध शब्द, तुकांत, पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी शब्द
5. पाठ-7 'दशहरा' पाठ का सारांश, संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर)

कक्षा 5 हिन्दी के इन 👇 पाठों को भी पढ़ें।
1. पाठ-7 'दशहरा' भाषा अध्ययन (व्याकरण) - शुद्ध शब्द, संयुक्ताक्षर, प्रश्नवाचक एवं संदेहवाचक वाक्य, प्रत्यय जोड़कर संज्ञा से विशेषण बनाना
2. पाठ-7 'दशहरा' योग्यता विस्तार - दशहरा एवं दीपावली पर्व की जानकारी, रामचरितमानस राम का चरित्र, राम प्रसाद 'बिस्मिल'
3. पाठ 8 'छत्रपति शिवाजी' (चित्रकथा) पाठ का सारांश एवं संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर)
4. पाठ 8 'छत्रपति शिवाजी भाव वाचक संज्ञा, भाषा अध्ययन (व्याकरण) योग्यता विस्तार
5. पाठ 9 रम्मो और कल्लो - पाठ का सारांश एवं सम्पूर्ण पाठ, संपूर्ण अभ्यास (प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन)
6. पाठ 9 'रम्मो और कल्लो' भाषा अध्ययन (व्याकरण), अकर्मक एवं सकर्मक क्रिया
7. पाठ 10 'नीति के दोहे' कविता की संदर्भ व प्रसंग सहित व्याख्या व सम्पूर्ण अभ्यास

एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 5 हिन्दी के पाठों कके प्रश्नोत्तरों का अध्ययन करें।
1. हिन्दी एटग्रेड पुस्तिका से 5वीं हेतु परीक्षापयोगी प्रश्न
2. हिन्दी- पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
3. हिन्दी- पाठ- 3 'ईश्वरचन्द्र विद्यासागर' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
4. हिन्दी- पाठ 4 'हम भी सीखें' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
5. हिन्दी- पाठ 5 'ईदगाह' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
6. हिन्दी- पाठ 6 'पन्ना का त्याग' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
7. पाठ 8 'छत्रपति शिवाजी' ऐटग्रेड पाठ पुस्तिका के प्रश्न उत्तर

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

व्याकरण आधारित 40 प्रश्न | अति लघुत्तरीय एवं लघुत्तरीय परीक्षापयोगी | कक्षा 5वीं विषय हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2024

इस भाग में कक्षा पाँचवी के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय हिन्दी में भाषा अध्ययन (व्याकरण) पर आधारित 40 प्रश्न और उत्तर यहाँ दिए गए हैं।

Read more

वार्षिक परीक्षा 2024 | ब्लूप्रिंट आधारित माॅडल अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) | विषय हिन्दी कक्षा 5वीं | Hindi Model practice question paper 2024

इस भाग में वार्षिक परीक्षा 2024 (Hindi Model practice question paper 2024) |ब्लूप्रिंट आधारित माॅडल अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) |विषय हिन्दी कक्षा 5वीं के बारे में बताया गया है।

Read more

माॅडल आंसरशीट विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) कक्षा- 5 अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 Set-B || Modal Answer Sheet Hindi

इस भाग में माॅडल आंसरशीट विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) कक्षा- 5 अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 Set-B की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe