गणित 5th अभ्यास हेतु मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 || Annual Exams 5th Maths Modal Question Paper
वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 की तैयारी हेतु कक्षा पाँचवी विषय गणित का मॉडल प्रश्न पत्र अभ्यास हेतु यहाँ दिया गया है।
वैकल्पिक प्रश्न
प्रश्न 1 – समय ज्ञात करने का सूत्र है —
(अ) समय = चाल/दूरी
(ब) समय = चाल×100/दूरी
(स) समय = दूरी/चाल
(द) समय = दूरी×100/चाल
उत्तर – (स) समय = दूरी/चाल
प्रश्न 2 – निम्न में से किस घड़ी में न्यून कोण की स्थिति दर्शाई गई है?
(अ) 🕘
(ब) 🕕
(स) 🕒
(द) 🕙
उत्तर – (द) 🕙

प्रश्न 3 – उक्त आकृति में कौनसे कोण दर्शाये गये हैं?
(अ) न्यूनकोण
(ब) समकोण
(स) ऋजुकोण
(द) अधिक कोण
उत्तर – (अ) न्यूनकोण
प्रश्न 4 – पासा के सभी फलक होते हैं —
(अ) वर्गाकार
(ब) आयताकार
(स) त्रिभुजाकार
(द) गोल
उत्तर – (अ) वर्गाकार
प्रश्न 5 – एक आयताकार बगीचे की लंबाई 100 मीटर तथा चौड़ाई 25 मीटर है इसका परिमाप होगा —
(अ) 300 मीटर
(ब) 250 मीटर
(स) 450 मीटर
(द) 200 मीटर
उत्तर – (ब) 250 मीटर

प्रश्न 6 –उक्त आकृति में छायांकित भाग है —
(अ) 1/8
(ब) 1/4
(स) 1/16
(द) 2/8
उत्तर – (ब) 1/4

उक्त चित्र को देखकर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए —
प्रश्न 7 – चित्र में कितने 1/2 है?
(अ) 2
(ब) 3
(स) 4
(द) 5
उत्तर – (अ) 2
प्रश्न 8 – कितने एक 1/4 मिलकर एक बनाएंगे?
(अ) 8
(ब) 2
(स) 4
(द) 1
उत्तर – (स) 4
प्रश्न 9 – 1/2 में कितने 1/8 हैं?
(अ) 4
(ब) 8
(स) 6
(द) 2
उत्तर – (अ) 4
प्रश्न 10 – 5/8 को दर्शाने के लिए कितने 1/8 को काला करना होगा?
(अ) 3
(ब) 4
(स) 6
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर – (द) उपरोक्त में से कोई नहीं।
लघुत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 11 – एक किसान 56 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दूध बेचता है। एक महीने में यह 210 लीटर दूध बेचता है। बताइए, वह महीने में कितने का दूध बेचेगा ?
उतर – एक लीटर दूध = 56 रु.
एक महीने की कुल कमाई
= 210×56
उत्तर = = 11760 रु.

प्रश्न 12 – उक्त पत्ती का लगभग क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए?
उतर – पत्ती द्वारा किए गए वर्गों की संख्या
पूरे वर्ग – 2
आधे एवं आधे से अधिक के वर्ग –2
पूरे वर्ग बनाने पर 2/2 = 1
क्षेत्रफल = 2 + 1 = 3
उत्तर = 3 वर्ग सेन्टीमीटर
प्रश्न 13 – अपने दैनिक जीवन से घनाभ के कोई चार उदाहरण बताओ।
उतर – (1) माचिस (2) संदूक (3) ज्यामिति बाक्स (4) आलमारी।

प्रश्न 14 – ऊपर दिखाए गए घर के चित्र में कौन-कौन से कोण दिखाई दे रहे हैं–
उतर – न्यूनकोण, समकोण एवं अधिककोण।
प्रश्न 15 – निम्न पैटर्न में अगला होगा—
(1) ⬛⬛⬜⬛⬛⬜⬛⬛ ..........
(2) 25, 22, 19, 16, ........
उतर – (1) ⬜ (2) 13
प्रश्न 16 – संख्या 4 के प्रथम 5 गुणज लिखिए।
उतर – संख्या 4 के प्रथम 5 गुणज = 4, 8, 12, 16, 20
प्रश्न 17 – एक घनाभ के फलक, शीर्ष एवं कोरों की संख्या लिखिए।
उतर – फलक = 6
शीर्ष = 8
कोर = 12
प्रश्न 18 – एक वर्गाकार बगीचे की बाड़ की लम्बाई 32 मीटर है। बगीचे की एक साइड कितनी लंबी होगी।
हल – वर्ग की सभी भुजायें बराबर होती हैं।
बाड़ की लंबाई = 32 मीटर तो
एक साईड की लंबाई 32/4 = 8 मीटर
उत्तर = 8 मीटर
प्रश्न 19 – एक आयत जिसकी लम्बाई 12 सेन्टीमीटर एवं चौड़ाई 8 सेन्टीमीटर है। इस आयत को पूरा ढकने के लिए 4 वर्ग सेन्टीमीटर के कितने डाक टिकटों की जरूरत होगी?
हल – आयत का क्षेत्र. = लम्बाई×चौड़ाई
= 12 सेमी. x 8 सेमी. = 96 वर्ग सेमी.
डाक टिकट का क्षेत्र. = 4 वर्ग सेमी.
आयत को पूरा ढकने के लिए आवश्यक डाक टिकट = 96/4
= 24 डाक टिकट
उत्तर = 24 डाक टिकट
प्रश्न 20 – एक किलो बेसन में 28 लड्डु बनते हैं तो 15 किलो बेसन में कितने लड्डु बनेंगे? अगर एक डिब्बे में 14 लड्डू पैक किए जा सकते हैं तो पूरे लड्डुओं को पैक करने के लिए कितने डिब्बों की जरूरत पड़ेगी
हल – एक किलो बेसन में = 28 लड्डू
15 किलो बेसन में = 28x15 = 420 लड्डु बनेंगे।
पैक करने के लिए = 420/14
420÷14
60÷2
= 30
उत्तर = 30 डिब्बों की जरूरत पड़ेगी।
दीर्घउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 21 – एक टैंक में 200 लीटर पानी भरा हुआ है। 30 टैंकों के अन्दर कितना पानी भरा जा सकता है? अगर एक टैंक पानी से 20 बाल्टियाँ भरी जा सकती है तो 30 टैंकों के पानी से कुल कितनी बाल्टियाँ भरी जा सकती हैं?
हल – एक टैंक की क्षमता = 200 ली.
30 टैंकों की क्षमता = 30x200 = 6000 ली.
एक टैंक से बाल्टी भरी जा सकती है = 20 नग
30 टैकों से = 6000 : 20
= 6000÷20
=600÷2
= 300
उत्तर = 300 बाल्टी

प्रश्न 22 – ऊपर दिए गए दोनों आयतों के क्षेत्रफल का अंतर ज्ञात कीजिए यदि छोटे आयत की माप 8×3 सेमी. एवं बड़े आयत की माप 9×5 सेमी. है।—
हल – आयत का क्षेत्रफल= लम्बाई × चौड़ाई
छोटे आयत का क्षेत्रफल = 8×3 = 24 वर्ग सेमी
बड़े आयत की माप = 9×5 = 45 वर्ग सेमी
अन्तर = 45 - 24 = 21
उत्तर = 21 वर्ग सेमी.
प्रश्न 23 – खेत में काम करने वालों की एक दिन की मजदूरी अलग-अलग शहरों की निम्नानुसार है –
शहर ― एक दिन की मजदूरी
भोपाल – 225 रुपये
विदिशा – 175 रुपये
रायसेन – 150 रुपये
सीहोर – 190 रुपये
इस तालिका के आधार पर निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
(अ) फरहान रायसेन में काम करता है यदि वह दो सप्ताह खेत पर काम करता है तो उसे कितने पैसे मिलेंगे?
(ब) कमला भोपाल में खेत में काम करती है तो मार्च महीने में उसे कितने पैसे मिलेंगे?
(स) सबसे अधिक मजदूरी एवं सबसे कम मजदूरी में कितना अंतर है?
हल –
(अ) दो सप्ताह में कुल 14 दिन
कुल मजदूरी = 14x150 = 2100 रु.
(ब) मार्च के कुल दिन = 31
कुल मजदूरी = 31x225 = 6975 रु.
(स) सबसे अधिक मजदूरी = 225 रु.
सबसे कम मजदूरी = 150 रु.
उत्तर = 75 रु.
प्रश्न 24 – लड्डू की कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम तथा बरफी की कीमत 400 रुपये प्रति किलोग्राम है। राजू के पास 800 रुपये हैं जिसमें से वह एक चौथाई रुपये लड्डू खरीदने में तथा तीन चौथाई रुपये बरफी खरीदने में खर्च करता है। बताइए –
(अ) उसने कितने किलोग्राम लड्डू खरीदे?
(ब) उसने कितने किलोग्राम बरफी खरीदी?
(स) उसने कुल कितने किलोग्राम लड्डू एवं बरफी खरीदी।
हल – (अ) 800 x 1/4 = 200 रुपये में 1 किलो लड्डू खरीदे।
(ब) 800 x 3/4 = 600 रु. में वह 1 किग्रा. 500 ग्राम बर्फी खरीदेगा।
(स) 1 किलो लड्डू
+1 किलो बर्फी + 500 ग्राम
———————————
= 2500
उत्तर = 2500 ग्राम
मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा पांचवी वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
पाठों की अवधारणाएँ कक्षा पांचवी वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
गणित- पाठ 1 'मछली उछली' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com







