An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



पाठ-8 'छत्रपति शिवाजी' हिन्दी विशिष्ट एटग्रेड कक्षा -5 उत्तर सहित प्रश्न || Atgrade hindi Vishisht Path 8 Chhatrapati Shivaji

  • BY:
     RF Temre

अति लघु उत्तरीय प्रश्न-

(एक शब्द / एक वाक्य में उत्तर लिखिए)
प्रश्न 1. शिवाजी और किस साम्राज्य के बीच लड़ाई चलती रही?
उत्तर - मुगल साम्राज्य।

प्रश्न 2. माता जीजाबाई ने देश-रक्षा हेतु शिवा को किन ग्रंथों की कहानियाँ सुनाकर प्रेरित किया?
उत्तर - माता जीजाबाई ने देश-रक्षा हेतु शिवा को महाभारत, रामायण और पौराणिक तथा ऐतिहासिक ग्रंथों की कहानियाँ सुनाकर प्रेरित किया।

प्रश्न 3. 'आतताई' शब्द का अर्थ लिखिए।
उत्तर - 'आतताई' शब्द का अर्थ—आतताई- अत्याचारी है।

लघु उत्तरीय प्रश्न-

3 से 4 पंक्तियों में उत्तर लिखिए।
प्रश्न 4. निम्नलिखित शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाइए।
उत्तर - (i) लघु
भाववाचक संज्ञा — लघुत्ता
(ii) ईमानदार
भाववाचक संज्ञा — ईमानदारी
(iii) रमणीय भाववाचक संज्ञा — रमणीयता
(iv) गरीब
भाववाचक संज्ञा — गरीबी
(v) उदार
भाववाचक संज्ञा — उदारता

प्रश्न 5. आपने अपने घर में बहुत सी ऐतिहासिक, पौराणिक, लोककथाएँ सुनी होंगे। आपको कौन-सी अच्छी लगी और क्यों?
उत्तर - मुझे रामायण की कथा सबसे अच्छी लगी, क्योंकि रामायण अधर्म पर धर्म की जीत और सत्य मार्ग पर चलाने की प्रेरणा देती है।

प्रश्न 6. शाह आलम को शिवाजी ने झुककर प्रणाम क्यों नहीं किया? शिवाजी के अन्दर क्या भाव थे?
उत्तर - शिवाजी किसी अत्याचारी के आगे सिर नहीं झुकाना चाहते थे। उनके अंदर स्वाभिमान एवं स्वदेश प्रेंम के भाव थे।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 7. पृष्ट 50 और 51 पर बने चित्र क्रमांक 7 एवं 8 में होने वाली गतिविधियों का अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।
उत्तर - पृष्ठ 50 और 51 पर बने चित्र क्रमांक 7 एवं 8 में शिवाजी के सहयोगी तानाजी सोनदेव ने कल्याण के सूबेदार को पराजित कर उसकी पुत्र वधु को शिवाजी के सामने उपस्थित किया, जिससे कि शिवाजी उसे कोई सजा दे। पर शिवाजी ने उसे माँ की तुलना देते हुए सम्मानपूर्वक घर भिजवा दिया।

मूल्यांकन - 6
अति लघु उत्तरीय प्रश्न-

(एक शब्द / एक वाक्य में उत्तर लिखिए)
प्रश्न 1. 'इक' प्रत्यय लगाकर कोई दो शब्द बनाइए।
उत्तर - (i) समाज + इक = सामाजिक।
(ii) पुराण + इक = पौराणिक

लघु उत्तरीय

3 से 4 पंक्तियों में उत्तर लिखिए।
प्रश्न 2. शिवाजी के उज्वल चरित्र की चर्चा चारों और क्यों फैली?
उत्तर - शिवाजी ने सूबेदार की पुत्रवधु की तुलना अपनी माँ से करते हुए उसे सम्मानपूर्वक भिजवा दिया। ऐसा कोई महापुरुष ही कर सकता है। यह घटना चारों और फैली।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-

8 से 10 पंक्तियों में उत्तर लिखिए।
प्रश्न 3. शिवाजी ने सम्पूर्ण जीवन चरित्र के बारे में अपने विचार व्यक्त कीजिए।
उत्तर - शिवाजी अपनी माँ जीजाबाई का बहुत आदर किया करते थे। उन्होंने उनकी शिक्षकों को आत्मसात किया। वे अपने स्वदेश से प्रेंम किया करते थे। उनके अंदर बहादुरी के गुण थे। वे दयावान, न्यायप्रिय एवं चरित्रवान वीर महापुरुष थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई वीरतापूर्ण कार्य किए।

एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 5 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण के पाठों को पढ़ें।
1. हिन्दी- पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
2. हिन्दी- पाठ- 3 'ईश्वरचन्द्र विद्यासागर' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
3. हिन्दी- पाठ 4 'हम भी सीखें' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
4. हिन्दी- पाठ 5 'ईदगाह' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
5. हिन्दी- पाठ 6 'पन्ना का त्याग' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
6. English- Lesson 1 'Prayer' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
7. English- Lesson 2 'Face the Problem' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
8. गणित- पाठ 1 'मछली उछली' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
9. पर्यावरण- पाठ 1 'कैसे पहचाना चींटी ने दोस्त को' ऐटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
10. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com


अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से संबंधित लिंक्स👇🏻

https://youtu.be/zJDPBetQ8H4
  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित) कक्षा- 5 विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 | Imp Solved Qurstions

इस भाग में कक्षा पांचवी की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय हिंदी का ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्न पत्र यहाँ पर दिया गया है।

Read more

40 वैकल्पिक प्रश्न कक्षा -5 वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु imp हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के प्रश्न

इस भाग में 40 वैकल्पिक प्रश्न कक्षा -5 वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु imp हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के प्रश्न दिए गए हैं।

Read more

पाठ के अंदर से बने प्रश्न- पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा | ब्लूप्रिंट आधारित परीक्षापयोगी वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान पूर्ति, लघुत्तरीय प्रश्न

इस भाग में वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए हिन्दी कक्षा - 5 के पाठ 1 "पुष्प की अभिलाषा" के अंदर से वस्तुनिष्ठ, रिक्त स्थान पूर्ति, अति लघुत्तरीय, लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें। बिना ईमेल id टाइप किये सब्सक्राइब नहीं होगा।