An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



पाठ - 6 'पन्ना का त्याग' एटग्रेड पाठ्यपुस्तक हिन्दी विशिष्ट कक्षा - 5 || Lession 6 'Panna ka Tyag' At-grade Questions

अतिलघुउत्तरीय प्रश्न

निर्देश - एक शब्द / एक वाक्य में उत्तर लिखिए।
प्रश्न 1 - चंदन की माँ का नाम क्या था?
(पृष्ठ-23 पंक्ति पद-3)
उत्तर - पन्ना।

प्रश्न 2 - 'तलवार' शब्द की समान तुक वाला शब्द लिखिए?
(पृष्ठ-32-33 पद-35)
उत्तर - पतवार।

प्रश्न 3 - बनवीर किसे मारना चाहता था?
(पृष्ठ 32 पद-4)
उत्तर - कुॅवर उदय सिंह।

लघुउत्तरीय प्रश्न

निर्देश - 3 से 4 पंक्तियों में उत्तर लिखिए।
प्रश्न 4 - पन्ना ने उदयसिंह के प्राणों की रक्षा क्यों की?
(पृष्ठ 33 पंक्ति पद-5)
उत्तर - पन्ना ने स्वामी भक्ति निभाने एवं स्वामी के नमक का कर्ज चुकाने हेतु उदय सिंह की रक्षा की।

प्रश्न 5 - 'स्वामी भक्ति' से क्या अभिप्राय है?
(पृष्ठ 33 पद-45 के भाव पर आधारित)
उत्तर - स्वामी भक्ति अभिप्राय अपने मालिक की हर संभव सेवा करना है।

प्रश्न 6 - निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची लिखिए-
(पृष्ठ सम्पूर्ण कविता पृष्ठ 32 व 33 शब्दकोश)
अम्बर - आकाश, गगन
सूरज - दिनकर, रवि
सिंह - वनराज, शेर
आँख - नयन, चक्षु

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

निर्देश - 6 से 8 पंक्तियों में उत्तर लिखिए।
प्रश्न 7 - यदि आप पन्ना के स्थान पर होते तो उदय की रक्षा के लिए क्या करते?
(स्वतंत्र अभिव्यक्ति)
उत्तर - यदि हम पन्ना के स्थान पर होते तो उदयसिंह की रक्षा के लिए पहले से एक खिलौना गुड्डा तैयार करवा कर रखते और उसे उदयसिंह के स्थान पर सुलाकर उदय सिंह और स्वयं के पुत्र की रक्षा कर लेते।

मूल्यांकन -5
अतिलघुउत्तरीय प्रश्न

निर्देश - एक शब्द / एक वाक्य में उत्तर लिखिए -
प्रश्न 1 - दोना और पत्तल के बीच में किसको छुपाया गया था?
(पंक्ति-29.30 व 31 पृष्ठ-33, पद-8)
उत्तर - दोना और पत्तल के बीच में उदयसिंह को छुपाया गया था।

लघुउत्तरीय प्रश्न

निर्देश - 3 से 4 पंक्तियों में उत्तर लिखिए -
प्रश्न 2 - निम्नलिखित अनेकार्थी शब्दों के दो अर्थ लिखिए -
(पृष्ठ-36 इन्हें भी जानिए)
उत्तर -
पन्ना - (i) पृष्ठ (पुस्तक/अभ्यासिका का) (ii) धाय माँ पन्ना (व्यक्ति का नाम)
रक्त - (i) लहू (ii) रूधिर
काल - (i) समय (ii) मृत्यु या यमराज

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

निर्देश - 8 से 10 पंक्तियों में उत्तर लिखिए।
प्रश्न 3 - आप पन्ना, कीरत, बनवीर में से कौन-सा पात्र बनना चाहेगें? और क्यों? अपने शब्दों में लिखिए।
(सम्पूर्ण कविता, पृष्ठ 32 33)
उत्तर - हम पन्ना, कीरत और बनवीर में से पन्ना पात्र बनना चाहेंगे। क्योंकि पन्ना ने अपने स्वामी भक्ति को इस तरह निभाया जोकि इतिहास में सदा सदा के लिए उसका नाम अमर हो गया। हमारी भी ऐसी इच्छा है की ऐसे पात्र का अभिनय करें, जिससे लोगों को शिक्षा प्राप्त हो एवं हमें सराहना। पन्ना का त्याग और उसके जीवन के बहुत सारे अंश हम सबके लिए प्रेरणास्पद हैं। अतः पन्ना के चरित्र को अपने में उतार कर अभिनय करना अच्छा लगेगा।

एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 5 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण के पाठों को पढ़ें।
1. पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा (एटग्रेड अभ्यास)
2. पाठ- 3 ईश्वरचन्द्र विद्यासागर || एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न
3. पाठ 4 'हम भी सीखें' एटग्रेड प्रश्न
4. पाठ 1 कैसे पहचाना किटी ने दोस्त को (एटग्रेड अभ्यास)
5. Lesson 1 Prayer प्रश्नोत्तर
6. Lesson 2 Face the Problem At grade Questions class 5th
7. पाठ 1 मछली उछली महत्वपूर्ण प्रश्न
8. ऐकिक नियम क्या है?
9. पाठ 5 ईदगाह ऐटग्रेड अभ्यासिका के प्रश्न उत्तर

कक्षा 4 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण की एटग्रेड पाठ्यपुस्तकों के पाठों के प्रश्नोत्तर।
1. विषय - पर्यावरण पाठ 1 'चलो चलें स्कूल' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न
2. विषय - गणित पाठ 1 'ईंटों से बनी इमारत' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न

एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 3 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण के पाठों को पढ़ें।
1. पाठ 1 प्रार्थना महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
2. पाठ 2 'मैं हूँ नीम' महत्वपूर्ण प्रश्नों के सटीक उत्तर

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा/मूल्यांकन (5th) हेतु पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा के imp/महत्वपूर्ण प्रश्न व उनके उत्तर

अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा/मूल्यांकन कक्षा 5th) हेतु विषय हिन्दी (भाषा भारती) के पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा के imp (महत्वपूर्ण) प्रश्न व उनके उत्तर।

Read more



ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल प्रश्न पत्र अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 || Class 5th Hindi modal question paper

अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2023-24 हेतु कक्षा पाँचवी के लिए हिन्दी विषय का प्रश्न पत्र ब्लूप्रिंट के आधार पर अभ्यास हेतु नीचे दिया गया है।

Read more

सुगम भारती 5th (English Medium) 50 परीक्षापयोगी लघु उत्तरीय प्रश्न || Sugam Bharti important questions Answers

वर्ष 2022-23 की परीक्षा के लिए अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों हेतु सुगम भारती के 50 महत्वपूर्ण लघु उत्तरीय प्रश्न की श्रंखला यहाँ दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe