Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

पाठ 1 'ईंटों से बनी इमारत' विषय - गणित एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न || At Grade Maths Class 4th


पाठ 1 'ईंटों से बनी इमारत' विषय - गणित एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न || At Grade Maths Class 4th

उप शीर्षक:
एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 4 पाठ 1 'ईंटों से बनी इमारत' विषय - गणित के महत्वपूर्ण सवालों का हल देखें।

प्रश्न 1. एक पूर्ण ईंट में कितने कोने (शीर्ष) होते हैं?
हल - एक पूर्ण ईंट में 8 कोने (शीर्ष) होते हैं।

प्रश्न 2. ईंट की सतहें किस आकार की होती हैं?
हल - ईंट की सतहें आयताकार आकार की होती हैं।

प्रश्न 3. एक ईंट को अलग-अलग तरफ/स्थितियों से देखने पर हम उसके अधिकतम कितने पृष्ठों को देख सकते है?
हल - एक ईंट को अलग-अलग तरफ/स्थितियों से देखने पर हम उसके अधिकतम तीन पृष्ठों को देख सकते हैं।

प्रश्न 4. सौ हजार में कितने लाख होते है?
हल - हजार में एक लाख होते हैं।

प्रश्न 5. एक ईंट लेकर उसे मापो-
(क) उसकी लंबाई कितनी है?
हल - 22 सेमी
(ख) उसकी चौड़ाई कितनी है?
हल - 10 सेमी
(ग) उसकी ऊँचाई कितनी है?
हल - 8 सेमी

प्रश्न 6. यदि एक नई ईट 5 रूपये में आती है तो 1200 ईंटें कितने रूपये में आयेगी?
हल - एक ईट का दाम = 5 रूपये
इसलिए 1200 ईंटों का दाम
= 1200×5
= 6000
उत्तर = 6000 रूपये

प्रश्न 7. यदि एक लोडिंग ऑटो में 800 ईंटें आती है तो ऐसे ही 12 लोडिंग ऑटों में कुल कितनी ईंट आयेगी?
हल - एक लोडिंग ऑटो में ईंटें = 800
इसलिए 12 लोडिंग ऑटों में
= 12×800
= 9600
उत्तर = 9600 ईटें।

प्रश्न 8. अपने घर व अपने आस पास के घरों को ध्यान से देखकर बतायें उसमें कितने पैटर्न नजर आ रहे हैं? चित्र बनाओं।
हल - हमारे अपने और आसपास के घरों में देखने पर हमें आयताकार, वर्गाकार, त्रिभुजाकार, स्तंभाकार, वृत्ताकार, फूल-पत्तियों वाले रेखा वाले, बिंदु आकार वाले आदि पैटर्न नजर आते हैं।

Pattern_in_homes

प्रश्न 9. एक ठेकेदार ने पाँच सौ ईंटों को खरीदने के लिए पाँच हजार रूपये दिए तो एक ईंट का मूल्य ज्ञात कीजिए?
हल - 500 ईंटों का मूल्य = 5000 रूपये
इसलिए 1 ईंट का मूल्य
5000 ÷ 500
500)5000(10
..... - 500
..... ―――
...... 000 0
...... 000 0
...... ―――
....... 0000
उत्तर = 10 रुपये

प्रश्न 10. सलीमा ने ब्रिकाबाद से ईंटे खरीदना तय किया नयी ईंटें उसने 2000 रूपये प्रति हजार ईंटों के हिसाब से खरीदी। यदि उसने 6000 ईटें खरीदी तो उसे कितने रूपये देने पड़ेंगे?
हल - ईंटों की दर = 2000 रूपये प्रति हजार
इसलिए 6 हजार ईटें आयेंगी
= 6 × 2000
= 12000
उत्तर = 12000 रूपये

एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 4 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण के पाठों को पढ़ें।
1. पाठ 1 'प्रार्थना' 'आँख खोलकर सुबह-सुबह' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न
2. पाठ 1 चलो चलें स्कूल एटग्रेड अभ्यासिका के प्रश्न
3. Lesson-2 The Moon (Oh! look at the Moon!)


संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।👇🏻
(Watch video for related information)

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

4 * 4 = ?


अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से संबंधित लिंक्स👇🏻

https://youtu.be/vVAt7RFrJEQ

You may also like

Class 4th Maths - Modal Answer Sheet (Half yearly exam 2022) || मॉडल आंसर शीट गणित (अर्द्धवार्षिक परीक्षा) कक्षा 4थी

Class 4th Maths - Modal Answer Sheet (Half yearly exam 2022) || मॉडल आंसर शीट गणित (अर्द्धवार्षिक परीक्षा) कक्षा 4थी

अर्द्धवार्षिक परीक्षा कक्षा चौथी विषय गणित मॉडल आंसर शीट यहाँ दी गई है। अपने उत्तरों की जाँच कर मिलान करें।

Read more
पाठ 2 'लम्बा और छोटा' गणित का जादू कक्षा 4 - प्रमुख अवधारणाएँ एवं अभ्यास प्रश्न || Lanba aur Chhota - Exercises

पाठ 2 'लम्बा और छोटा' गणित का जादू कक्षा 4 - प्रमुख अवधारणाएँ एवं अभ्यास प्रश्न || Lanba aur Chhota - Exercises

किन्हीं दो बिंदुओं अर्थात स्थानों के मध्य की दूरी को लंबाई कहते हैं। दो बिंदुओं के बीच की दूरी का मापन करने के लिए मापनी (स्केल), मीटर पीता आदि का प्रयोग किया जाता है।

Read more

Follow us

Recent post