
पाठ 1 'प्रार्थना' 'आँख खोलकर सुबह-सुबह' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न || कक्षा- 4 विषय - हिन्दी || Path- 1 'Prarthana'
अतिलघुउत्तरीय प्रश्न
निर्देश - एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिए।
प्रश्न-1 हमें अपने विद्यालय की प्रार्थना कब करना चाहिए?
उत्तर - हमें अपने विद्यालय में प्रार्थना विद्यालय प्रारंभ होने के पूर्व एवं विद्यालय समाप्ति पर करना चाहिए।
प्रश्न-2 वह कौन था? जिसने देश को आजाद कराने का सपना देखा था?
उत्तर - वे महात्मा गाँधी थे जिन्होंने देश को आजाद कराने का सपना देखा था।
प्रश्न- 3 यदि पूजा करने वाले को पुजारी कहते हैं तो सेवा करने वाले को क्या कहते हैं?
उत्तर - सेवक
लघुउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न-4 'प्रार्थना' कविता में कवि ने किन-किन को अपना सगा माना है?
उत्तर - प्रार्थना कविता में कवि ने मातृभूमि की प्रकृति, यहाँ के व्यक्तियों और पशुओं को सगा माना है।
प्रश्न-5 हमें अपने देश के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर - हमें अपने देश के लिए अपनी मातृभूमि के योग्य बनकर यहाँ की प्रकृति, व्यक्तियों और पशु-पक्षियों सभी को सगा मानकर इन के दुखों को दूर करना चाहिए।
प्रश्न-6 अपने आराध्य की आराधना करने से क्या लाभ है?
उत्तर - अपने आराध्य की आराधना करने से हमें बल प्राप्त होता है जिससे हम अपने देश के योग्य बनते हैं। अपने आराध्य के आशीर्वाद से हमारे प्रत्येक कार्य आसानी से पूर्ण होते हैं।
एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 3 हिन्दी के पाठ को पढ़ें।
पाठ 1 प्रार्थना महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न-7 मातृभूमि से आप क्या समझते हैं? इससे संबंधित कोई एक कविता लिखिए?
उत्तर - मातृभूमि का आशय उस स्थान से है जहाँ पर हमारा जन्म हुआ है और हम वहाँ की मिट्टी में खेलकूद कर बड़े हुए हैं।
कविता
प्राणों से प्यारी,
मातृभूमि हमारी।
इस मिट्टी का मोल नहीं है,
शहरों-नगरों से तोल नहीं है।
मरते तक क्या कोई भूल भी पाया,
जो था प्रेंम इसका हृदय में समाया।
मातृभूमि है स्वर्ग से बढ़कर,
आओ रक्षा करें दुष्टों से लड़कर।।
मूल्यांकन 1
अतिलघुउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न-1 'हे हंसवाहिनी, ज्ञानदायिनी, अम्ब विमल मति दे' इस पंक्ति में किसकी आराधना की है?
उत्तर - इस पंक्ति में माँ सरस्वती की आराधना की है।
लघुउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न-2 'मेरी मातृभूमि है भारत, मैं भारत के योग्य बनूँ' इस पंक्ति से आप क्या समझते हो? अपने शब्दों में लिखिए?
उत्तर - 'मेरी मातृभूमि है भारत, मैं भारत के योग्य बनूँ' इस पंक्ति में कवि कहते हैं कि यह भारत देश मेरी मातृभूमि है। मैं अपनी इस मातृभूमि की सेवा करने के योग्य बन सकूँ।
दीर्घउत्तरीय प्रश्न
प्रश्न-3 'प्रार्थना' कविता पाठ से आपने क्या सीखा, उसे अपने शब्दों में लिखिए?
उत्तर - प्रार्थना कविता के पाठ से हमने सीखा कि हमें अपनी मातृभूमि की सदैव सेवा करनी चाहिए। यहाँ के व्यक्तियों, यहाँ की प्रकृति अर्थात् पेड़-पौधे, पशु-पक्षी आदि को अपना सगा मानना चाहिए। इनके दुखों को दूर करना चाहिए। हमें ईश्वर से प्रार्थना कर ऐसा वर माँगना होगा जिससे अपने देश को एक अच्छे राष्ट्र के रूप में विकसित कर सकें अर्थात इसे रामराज्य बना सकें। यहाँ सभी एक दूसरे को प्रेंम करें और समाज उन्नत और विकसित हो।
एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 5 हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण के पाठों को पढ़ें।
1. पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा (एटग्रेड अभ्यास)
2. पाठ 1 कैसे पहचाना किटी ने दोस्त को (एटग्रेड अभ्यास)
3. Lesson 1 Prayer प्रश्नोत्तर
4. पाठ 1 मछली उछली महत्वपूर्ण प्रश्न
(Watch video for related information)
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से संबंधित लिंक्स👇🏻
https://youtu.be/9lCGJ0yJ9Ac
Comments