पाठ 2 गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर पाठ का सारांश, शब्दार्थ, अभ्यास- प्रश्नोत्तर एवं भाषा अध्ययन (व्याकरण)
पाठ का सारांश
बंगाल प्रान्त के कोलकाता में 7 मई सन् 1861 में ठाकुर देवेन्द्रनाथ के परिवार में एक बालक का जन्म हुआ जिसका नाम रविन्द्रनाथ रखा गया। बचपन में रविन्द्रनाथ को सभी रवि कह कर बुलाते थे। रवि की शिक्षा-दीक्षा धार्मिक संस्कारों में हुई।
रवींद्रनाथ को प्रकृति से बहुत प्रेंम था। उन्होंने इसी से प्रेरित होकर अपनी कविताएँ लिखना प्रारंभ की। 7 वर्ष की आयु में उनकी पहली कविता नेशनल पेपर में छपी। धीरे-धीरे उनकी बहुत सारी रचनाएँ प्रकाशित हुई और पुस्तकें भी छपी। रविन्द्रनाथ बहुत सुरीले स्वर में गाते थे इस कारण उन्हें कोकिलकण्ठी कहा जाता था।
बड़े होकर रविन्द्रनाथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए इंग्लैंड गए किन्तु उनका मन वहाँ नहीं लगा और वे शीघ्र ही अपने देश वापस आ गए। शान्ति निकेतन उनके पिता देवेन्द्रनाथ के द्वारा बनाया गया एक छोटा सा स्थान था, वहाँ पर उन्होंने 1901 में विद्यालय की स्थापना की। जिसमें स्वतन्त्रता पूर्वक प्राकृतिक वातावरण में विद्यार्थी शिक्षार्जन करने लगे।
महात्मा गाँधी उन्हें गुरुदेव कहते थे एवं शान्ति निकेतन में छात्र और अध्यापकगण भी उन्हें गुरुदेव के नाम से पुकारते थे। इस तरह वे गुरुदेव के नाम से ही प्रसिद्ध हो गए। उन्होंने स्वतन्त्रता आन्दोलन में भी अपनी भूमिका निभाई। सन् 1905 में अंग्रेजों ने बंगाल प्रान्त को दो भागों में बाँटने की कोशिश की जिसका की गुरुदेव ने विरोध किया।
रविन्द्रनाथ टैगोर के द्वारा रचित उनकी रचना गीतान्जलि को नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा हुई। इंग्लैंड के सम्राट ने उन्हें 'सर' की उपाधि दी। बाद में 1919 में जलियांवाला बाग हत्याकांड से दुखी होकर उन्होंने इस उपाधि को लौटा दिया।
साठ वर्ष की आयु में रविंद्र नाथ टैगोर ने चित्र बनाने प्रारंभ किए जो कि उनके संगीत की तरह चित्रशैली भी प्रसिद्ध हुई। 7 अगस्त सन् 1941 में गुरुदेव का निधन हो गया। उनके गीत 'जन-गण-मन' के एक अंश को 24 जनवरी सन् 1950 को राष्ट्रगीत के रूप में स्वीकार किया गया।
महत्वपूर्ण जानकारियाँ
शान्ति निकेतन - महर्षि देवेन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा स्थापित एक आश्रम जहाँ गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा विद्यालय और विश्व भारती संस्था की स्थापना की गई। यह पश्चिम बंगाल में बोलपुर नामक स्थान पर है।
नोबेल पुरस्कार - डायनामाइट के आविष्कारक स्वीडन के महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार 'नोबेल फाउंडेशन' संस्था द्वारा भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के लिए सर्वश्रेष्ठ काम करने वालों को प्रति वर्ष यह पुरस्कार दिया जाता है। इसकी वर्तमान राशि लगभग 5 (पाँच) करोड़ रुपए है।
जलियाँवाला काण्ड - सन् 1919 (उन्नीस सौ उन्नीस) में अमृतसर के जलियाँवाला बाग में अंग्रेजों के विरोध में शान्तिपूर्वक सभा कर रहे सैकड़ों लोगों पर अंग्रेजों ने गोलियाँ चलाई जिससे सैकड़ों निर्दोष लोग मारे गए।
रवीन्द्र संगीत - गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने अपने लिखे गीतों की धुन स्वयं बनाई थीं, उसे रवीन्द्र संगीत कहा जाता है।
शब्दार्थ
प्रतिष्ठित = सम्मानित, प्रतिष्ठा प्राप्त।
संस्कार = श्रेष्ठगुण।
कथा = कहानी।
वृद्ध = बूढा।
प्रकृति = चराचर संसार और उसके समस्त पदार्थ।
कोकिल कण्ठी = जिसकी आवाज कोयल जैसी मीठी और मधुर हो।
प्रकाशित होना = अखबार, पत्रिका, पुस्तकों आदि में छपना।
सुरीला = मधुर।
रुचि = लगाव।
प्रान्त = राज्य।
विभाजन = बँटवारा।
निर्दोष = जिसका दोष न हो।
प्रसिद्ध = नामी, विख्यात।
एशियाई = एशिया महाद्वीप में रहने वाला।
काण्ड = घटना।
शैली = तरीका, ढंग।
संगीतज्ञ = संगीतकार, संगीत जानने वाला।
अभ्यास
बोध प्रश्न
1. नीचे लिखे प्रश्नों के चार-चार सम्भावित उत्तर दिए गए हैं। सही उत्तर पर सही का चिह्न (√ ) लगाइए।
(1) रवीन्द्रनाथ ठाकुर (टैगौर) का जन्म हुआ था-
(क) दिल्ली
(ख) कोलकाता (कलकत्ता)
(ग) कानपुर
(घ) इलाहाबाद
उत्तर - (ख) कोलकाता (कलकत्ता)
(2) बालक रवि ने अपनी पहली कविता उम्र में लिखी थी?
(क) 7 वर्ष
(ख) 15 वर्ष
(ग) 10 वर्ष
(घ) 12 वर्ष
उत्तर - (क) 7 वर्ष।
(3) रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने अपना विद्यालय स्थान पर खोला था -
(क) श्रीकान्त निकेतन में।
(ख) परमार्थ निकेतन में।
(ग) शान्ति निकेतन में।
(घ) प्रशान्त निकेतन में।
उत्तर - (ग) शान्ति निकेतन में।
(4) रवीन्द्रनाथ ठाकुर को 'गुरुदेव' का सम्बोधन सबसे पहले दिया था।
(क) जवाहरलाल नेहरू।
(ख) सरदार वल्लभ भाई पटेल।
(ग) महात्मा गाँधी।
(घ) सुभाष चन्द्र बोस।
उत्तर - (ग) महात्मा गाँधी।
(5) रवीन्द्रनाथ ठाकुर उच्च शिक्षा प्राप्त करने देश में गए थे।
(क) पोलैण्ड
(ख) न्यूजीलैण्ड
(ग) हालैण्ड
(घ) इंग्लैण्ड
उत्तर - (घ) इंग्लैण्ड।
2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-
(क) रवीन्द्रनाथ को गीतांजलि पुस्तक पर नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (गीतांजलि, श्रद्धांजलि)
(ख) रवीन्द्रनाथ को प्रकृति से बहुत प्यार था। (सम्पत्ति, प्रकृति)
(ग) रवीन्द्रनाथ को सभी सम्मानपूर्वक गुरुदेव कहकर पुकारते थे। (रवि, गुरुदेव)
(घ) गुरुदेव ने रवीन्द्र संगीत की रचना की। (रवीन्द्र कवीन्द्र)
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
(क) रवीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर - रवीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म 7 मई सन् 1861 को बंगाल प्रान्त के कोलकाता में हुआ था।
(ख) रवीन्द्र को 'कोकिल कण्ठी' क्यों कहते थे?
उत्तर - रवीन्द्र बहुत ही सुरीला गाते थे इस कारण उन्हें कोकिलकण्ठी कहते थे।
(ग) देवेन्द्रनाथ अपने बेटे को कहाँ ले गए?
उत्तर - देवेन्द्रनाथ अपने बेटे को बोलपुर नामक स्थान पर ले गये।
(घ) शान्ति निकेतन विद्यालय की क्या विशेषता थी?
उत्तर - शान्ति निकेतन विद्यालय में विद्यार्थी प्राकृतिक वातावरण में शांतिपूर्वक एवं स्वतन्त्रता के साथ अध्ययन करते थे।
(ङ) गुरुदेव का कौन-सा गीत 'राष्ट्रगान' बना?
उत्तर - गुरुदेव का 'जनगण मन' गीत 'राष्ट्रगान' बना।
भाषा अध्ययन
1. नीचे कुछ वाक्यों को अलग-अलग भागों में लिखा गया है। उन्हें मिलाकर शुद्ध वाक्य लिखिए -
(क) | पर उन्हें | गीतांजलि | मिला | नोबेल पुरस्कार |
---|---|---|---|---|
(ख) | सभी रवीन्द्रनाथ | बुलाते थे | को बचपन में | रवि कहकर |
(ग) | खोला | उन्होंने | शान्ति निकेतन में | एक विद्यालय |
(घ) | उन्होंने चित्र | आयु में | साठ वर्ष की | बनाना शुरू किया |
शुद्ध वाक्य
1. गीतांजलि पर उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला।
2. सभी रविंद्र नाथ को बचपन में रवि कहकर बुलाते थे।
3. उन्होंने शांति निकेतन में एक विद्यालय खोला।
4. साठ वर्ष की आयु में उन्होंने चित्र बनाना शुरू किया।
2. 'मान-सम्मान' दोनों युग्म शब्द हैं। इसी प्रकार साथ-साथ आने वाले कुछ शब्द नीचे लिखे हैं, उनको सही शब्द के साथ जोड़कर लिखिए -
कलाप, काज, भरा, सज्जा, खुशी, दुलार
क्रिया-कलाप
हरा-भरा
काम-काज
हंसी-खुशी
साज-सज्जा
प्यार-दुलार
3. नीचे लिखे शब्दों के विलोम (उलटे अर्थ वाले शब्द छाँटकर लिखिए -
उधर, खोटा, बुराई, दुःख, गोरा, अचल
इधर - उधर
खरा - खोटा
अच्छाई - बुराई
सुख - दुःख
चल - अचल
काला - गोरा
4. नीचे लिखे शब्दों के समानार्थी शब्द लिखिए -
प्रेंम = प्यार, स्नेह।
विद्यालय = पाठशाला।
आयु = उम्र।
पुत्र = बेटा।
योग्यता विस्तार
1. गुरुदेव रवीन्द्रनाथ के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कीजिए।
उत्तर - रवींद्रनाथ टैगोर एक कवि, लेखक, नाटककार, संगीतकार, दार्शनिक, समाज सुधारक और चित्रकार थे। उन्होंने 20 वीं सदी के आरंभ में बंगाली साहित्य और संगीत के साथ-साथ भारतीय कला को भी नया रूप दिया।
उनका जन्म 7 मई 1861, कोलकाता में हुआ था। उनकी मृत्यु 7 अगस्त 1941 को हुई।
2. गुरुदेव चित्रकथा के आधार पर रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जीवनी अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर - 7 मई 1861 को कलकत्ता के जोड़ासांकू स्थित टैगोर भवन में इनका जन्म हुआ। गुरुदेव स्वयं के चित्र शैली का सही प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके आत्म-चित्र एक गहरी मनोवैज्ञानिक आवश्यकता को दर्शाते हैं। इन्होंने कभी चित्रकला का प्रशिक्षण नही लिया। रवींद्रनाथ टैगोर ने प्रारंभ में जीव-जंतुओं व काल्पनिक पक्षियों के चित्र स्याही के पैन से तैयार किया था। वे कपड़े के टुकड़े व अंगुलियों को स्याही में डुबो कर चित्रण करते थे।
3. अन्य महापुरुषों की जीवनियाँ पढ़िए और उन पर कक्षा में चर्चा कीजिए।
उत्तर - विद्यार्थीगण अन्य महापुरुषों जैसे महात्मा गाँधी, सुभाष चंद्र बोस, सरदार भगत सिंह, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ.अब्दुल कलाम आदि की जीवनी या ढूंढे एवं पढ़कर कक्षा में सुनाएँ।
4. नोबेल पुरस्कार प्राप्त भारतीयों की सूची बनाइए।
उत्तर - रविंद्रनाथ टैगोर
हर गोबिंद खुराना
सी वी रमन
सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर
मदर टेरेसा
कैलाश सत्यार्थी
अमर्त्य सेन
अभिजीत बनर्जी
वी.एस. नायपॉली
राजेंद्र के पचौरी
रूडयार्ड किपलिंग
सत्येंद्र नाथ बोस
सुवाक्य - "चरित्रवान बनो, जगत अपने आप, तुम पर मुग्ध हो जाएगा।"
कक्षा 4 हिन्दी के पाठ एवं सारांश व अभ्यास।
1. पाठ 1 प्रार्थना का सारांश, संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या एवं सम्पूर्ण अभ्यास
2. पाठ 1 'प्रार्थना' 'आँख खोलकर सुबह-सुबह' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न
कक्षा 4 आस-पास (पर्यावरण) के पाठों की अवधारणाएँ एवं अभ्यास।
1. पाठ 1 'चलो चलें स्कूल' अवधारणा एवं अभ्यास
2. पाठ 1 चलो चलें स्कूल एटग्रेड अभ्यासिका के प्रश्न
3. पाठ 2 कान-कान में प्रमुख अवधारणाएँ एवं अभ्यास
I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)
Comments