An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



पाठ 1 'चलो, चलें स्कूल' विषय - पर्यावरण एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न || Environmental Study Class 4th

प्रश्न 1. स्कूल जाने के लिए आप ऐसे कौन-कौन से साधनों का उपयोग कर सकते हैं, जो पर्यावरण को नुकसान न पहुँचाते हों?
उत्तर - स्कूल जाने के लिए हम साइकिल, तांगा, बैलगाड़ी, साइकिल-रिक्शा का उपयोग कर सकते हैं जिससे पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुँचता है।

प्रश्न 2. केरल के कुछ भागों में बच्चे नदी के दूसरी ओर स्थित स्कूल तक कैसे पहुँचते हैं? लिखिए।
उत्तर - केरल की कुछ भागों में बच्चे नदी के दूसरी ओर स्थित स्कूल तक 'वल्लम' जो कि एक प्रकार की नाव है की सहायता से पहुँचते हैं।

प्रश्न 3. दिए गए चित्रों में बच्चे कुँए से बाल्टी खींच रहे हैं। ध्यान से देखकर बताइए कि दोनों में से किस तरीके से कुएँ से पानी निकालना अधिक आसान होगा? और क्यों?
उत्तर - चित्र 02 में दिखाए गए बच्चे के द्वारा पानी खींचना आसान होगा। चित्र 2 में बच्चा घिरनी की सहायता से पानी खींच रहा है। घिरनी पानी खींचने के कार्य को छोटे-छोटे हिस्सों में बाँट देती है जिससे खींचने के लिए ज्यादा ताकत (शक्ति) की आवश्यकता नहीं होती। जबकि चित्र 1 में पानी खींचने के लिए बच्चे को अधिक ताकत की आवश्यकता होगी।

प्रश्न 4. बाँस और रस्सी से बने पुल पर से भारी वाहन क्यों नहीं ले जाया जा सकता हैं?
उत्तर - बांस और रस्सी से बने पुल ज्यादा मजबूत नहीं होते हैं। इसलिए भारी वाहनों के भार को सहन नहीं कर सकेंगे और शीघ्र टूट जाएंगे। यही कारण है कि भारी वाहनों को ऐसे पुलों के ऊपर से नहीं ले जाया जा सकता है।

प्रश्न 5. चित्र में दिख रही गाड़ी का नाम जुगाड़ है। क्या आप बता सकते हो. इसे जुगाड़ क्यों कहते हैं?
उत्तर - चित्र में दिख रही गाड़ी का प्रयोग बच्चे स्कूल जाने के लिए कर रहे हैं यह गाड़ी किसी कम्पनी या कारखाने में नहीं बनी है बल्कि इसे अलग-अलग वाहनों के भागों को जोड़ तोड़ कर बनाया गया है। जैसे गाड़ी का अगला भाग मोटरसाइकिल का है जबकि पिछला भाग चार पहियों वाली गाड़ी का। इस कारण से जुगाड़ कहा जाता है।

प्रश्न 6. वर्ग पहेली में उन स्थानों के नाम खोजिए, जहाँ पर नीचे दिए गए साधन उपयोग होते हैं-

रा बी के
स्था दा
त्त रा खं
मी
साधन स्थान
बाँस का पुल असम
ट्रॉली उत्तराखंड
ऊँट गाड़ी राजस्थान
वल्लम केरल

प्रश्न 7. चित्र में दिख रहे यातायात के साधन का नाम लिखिए।
उत्तर - चित्र में दिख रहे यातायात के साधन का नाम बैलगाड़ी है।

प्रश्न 8. जानवरों को गाड़ी खींचते समय कैसा महसूस होता होगा? अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर - गाड़ी खींचने में बहुत शक्ति ताकत की आवश्यकता पड़ती है। जब जानवर गाड़ी खींचते हैं तब उन्हें भी गाड़ी खींचने के लिए ताकत लगानी पड़ती होगी और वह खींचने में परेशानी महसूस करते होंगे। उन्हें भी गाड़ी खींचने में तकलीफ होती होगी।

प्रश्न 9. सीमेंट से बना पुल बाँस के पुल से अधिक मजबूत क्यों होता है?
उत्तर - सीमेंट से बना पुल बांस के बने पुल से अधिक मजबूत इसलिए होता है क्योंकि सीमेंट से बने पुल में लोहा के साथ क्रांक्रीट का प्रयोग किया जाता है। सीमेंट को रेट और क्रांक्रीट के साथ जब लोहे के ऊपर चिपकाया जाता है तो वह बहुत मजबूती से पकड़ बना लेती हैं। जिससे सीमेंट का पुल कठोर हो जाता है और वह मजबूत बनता है। जबकि बांस का पुल इतना मजबूत नहीं होता है क्योंकि अधिक वजन होने पर बांस के टूटने की संभावना ज्यादा होती है। अतः ऐसे पुल कमजोर होते हैं।

प्रश्न 10. हम रेगिस्तान में बैल गाड़ी से यात्रा क्यों नहीं कर सकते हैं?
उत्तर - रेगिस्तानी इलाके में बहुतायत मात्रा में रेत पाई जाती है। बैलों के पैरों में खुर होते हैं जो आसानी से रेत में धँस जाते हैं। गाड़ी को बैलों द्वारा खींचने पर बैलों के पैर रेत में धँसने लगते हैं इस कारण वे गाड़ी नहीं खींच पाते। यही कारण है कि हम रेगिस्तान में बैलगाड़ी से यात्रा नहीं कर सकते हैं।

एटग्रेड अभ्यासिका कक्षा 4 पर्यावरण के पाठ को पढ़ें।
पाठ 1 'प्रार्थना' 'आँख खोलकर सुबह-सुबह' एटग्रेड अभ्यासिका के महत्वपूर्ण प्रश्न

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

other resources Click for related information

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)
  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

माॅडल आंसरशीट पर्यावरण कक्षा 4 अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 विषय - पर्यावरण अध्ययन कक्षा- 4 Set B | Model Answer sheet

इस भाग में कक्षा चौथी के विषय पर्यावरण अध्ययन के अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24 के प्रश्नपत्र की मॉडल आंसर शीट प्रश्न एवं उत्तर सहित यहां दी गई है।

Read more

पर्यावरण कक्षा 4 अभ्यास हेतु मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2023 || Practice Paper Environmental Study 4th Annusl Exam

वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 की तैयारी हेतु कक्षा चौथी विषय पर्यावरण अभ्यास हेतु मॉडल प्रश्न पत्र।

Read more



पाठ 2 'कान कान में' कक्षा- 4 पर्यावरण (आस-पास) || प्रमुख अवधारणाएँ एवं प्रश्नोत्तर || Chapter 2 'Kan Kan me' exercise

कक्षा- 4 पर्यावरण (आस-पास) के पाठ 2 'कान कान में' की प्रमुख अवधारणाएँ एवं प्रश्नोत्तर का अध्ययन करें।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe