Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

पर्यावरण कक्षा 4 अभ्यास हेतु मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2023 || Practice Paper Environmental Study 4th Annusl Exam


पर्यावरण कक्षा 4 अभ्यास हेतु मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2023 || Practice Paper Environmental Study 4th Annusl Exam

उप शीर्षक:
वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 की तैयारी हेतु कक्षा चौथी विषय पर्यावरण अभ्यास हेतु मॉडल प्रश्न पत्र।

वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10 तक)

प्रश्न 1 - केरल की बच्चे स्कूल पहुँचने के लिए ........ उपयोग करते हैं –
(A) साइकिल
(B) रिक्शा
(C) वल्लम
(D) बस
उत्तर - (C) वल्लम

प्रश्न 2 - निम्न में से किस जानवर के बाहरी कान नहीं होते?
(A) छिपकली
(B) चूहा
(C) ऊँट
(D) खरगोश
उत्तर - (A) छिपकली

प्रश्न 3 - खेजड़ी के वृक्ष निम्न में से किस प्रांत में होते हैं?
(A) महाराष्ट्र
(B) पंजाब
(C) छत्तीसगढ़
(D) राजस्थान
उत्तर - (D) राजस्थान

प्रश्न 4 - कीड़े मकोड़े जो समूह में नहीं रहते हैं –
(A) चीटियाँ
(B) मधुमक्खियाँ
(C) मकड़ियाँ
(D) बरैया
उत्तर - (C) मकड़ियाँ

प्रश्न 5 - कबड्डी को निम्न में से किस खेल के नाम से नहीं जाना जाता?
(A) चेडुगुडु
(B) हु-तू-तू
(C) टिप्पू
(D) किट किट
उत्तर - (C) टिप्पू

प्रश्न 6 - निम्न में से कौन सा कृषि यंत्र है?
(A) हारवेस्टर
(B) हल
(C) फावड़ा
(D) उपरोक्त सभी।
उत्तर - (D) उपरोक्त सभी।

प्रश्न 7 - वह पक्षी जो अपनी नुकीली चोंच से पत्तों को सीकर अपना घोंसला तैयार करता है वह है –
(A) दर्जिन चिड़िया
(B) कोयल
(C) गौरैया
(D) शक्कर-खोरा
उत्तर - (A) दर्जिन चिड़िया

प्रश्न 8 - विकल्पों में दिए गए खाद्य पदार्थों में से कौन सी जड़ है?
(A) आलू
(B) मूली
(C) ककड़ी
(D) बैंगन
उत्तर - (B) मूली

प्रश्न 9 - पैरों से दिव्यांग बच्चे स्वयं ही एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए उपयोग करते हैं –
(A) आटो रिक्शा
(B) दो पहिया साईकिल
(C) ट्राई साईकिल
(D) मोटर बाइक
उत्तर - (C) ट्राई साईकिल

प्रश्न 10 - भारत में चलने वाली मुद्रा नोट में हस्ताक्षर होते हैं –
(A) राष्ट्रपति के।
(B) प्रधानमंत्री के।
(C) राज्यपाल के।
(D) रिजर्व बैंक के गवर्नर के।
उत्तर - (D) रिजर्व बैंक के गवर्नर के।

लघु उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20 तक)

प्रश्न 11 - नीचे कुछ सब्जियों के नाम दिए गए हैं, इनमें से चिकनी और खुरदुरी सब्जियों को अलग-अलग करके तालिका में लिखिए –
आलू, बैगन, अदरक, लौकी, प्याज, टमाटर, पालक, भिंडी, करेला, तुरई, लहसुन, मिर्ची, गोभी
उत्तर - चिकनी सब्जियाँ – आलू, बैगन, लौकी, टमाटर, प्याज, मिर्ची, पालक।
खुरदुरी सब्जियाँ – अदरक, भिंडी करेला, तुरई, लहसुन, गोभी।

प्रश्न 12 - टॉयलेट से आने के बाद आप क्या करते हो?
उत्तर - टॉयलेट से आने के पश्चात हम अपना हाथ साबुन से अच्छी तरह मल-मल कर धोते हैं।

प्रश्न 13 - हम रेगिस्तान में बैल-गाड़ी से यात्रा क्यों नहीं कर सकतें हैं?
उत्तर - रेगिस्तान में रेत ही रेत अधिक होती है जहाँ चलना दूभर होता है। बैलगाड़ी में बैल के पैर एवं गाड़ी के पहिए रेत में धँस जाते हैं, इसलिए यहाँ बैलगाड़ी से यात्रा नहीं कर सकते हैं।

प्रश्न 14 - हमें कितनी ही प्यास क्यों न लगी हो, पर हम समुद्र का पानी नहीं पी पाते हैं। क्यों?
उत्तर - समुद्र का पानी नमकीन (खारा) होता है इसीलिए कितनी भी प्यास क्यों न लगे हो समुद्र का पानी नहीं पीते हैं।

प्रश्न 15 - रेगिस्तानी इलाकों के लोग ढीले-ढाले व सूती कपड़े पहनते है। इसका क्या कारण है?
उत्तर - रेगिस्तानी इलाकों के लोग गर्मी की वजह से ढीले-ढाले व सूती कपड़े पहनते हैं। यहाँ लोग पूरा शरीर और सिर भी ढँककर रखते हैं इससे वे तेज़ धूप से बचाव होता है।

प्रश्न 16 - हम पेड़-पौधों पर निर्भर है कैसे हैं बताइए।
उत्तर - पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन गैस एवं जीवन जीने के लिए फल-फूल और लकड़ी प्राप्त करते हैं इसलिए हम इन पर आश्रित हैं।

प्रश्न 17 - जिन जानवरों के बाहर का नहीं दिखाई देते उनकी कोई एक खास विशेषता लिखो।
उत्तर - ऐसे जानवर जिनके कान बाहर नहीं दिखाई देते वह अंडे देते हैं।

प्रश्न 18 - लेफ्टिनेंट कमांडर वहीदा के पिता ने उन्हें प्रिज्म नाम दिया क्यों?
उत्तर - प्रिज्म ऐसा काँच होता है, जो सात रंग दिखाता है। लेफ्टिनेंट कमांडर वहीदा के पिता चाहते थे कि वह भी इसी तरह अपनी पहचान बनाये। इसीलिए उन्होंने बचपन से ही उन्हें यह नाम दिया।

प्रश्न 19 - पुली का प्रयोग कहाँ कहाँ होता है? लिखिए –
उत्तर - पुली का प्रयोग कुँआ से पानी खींचने, झूला, राष्ट्रीय पर्व पर स्तम्भ पर तिरंगा ऊपर चढ़ाने, छत पर सामग्री चढ़ाने आदि के लिए होता है।

प्रश्न 20 - रेल्वे टाइम टेबल से हमें कौन-कौन सी जानकारी मिलती है?
उत्तर - रेलवे टाइम टेबल से हमें बहुत-सी जानकारी मिलती हैं – (1) ट्रेन किस स्टेशन पर किस समय पहुँचेगी? (2) किस समय स्टेशन छोड़ेगी। (3) कितनी दूरी तय करेगी।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)

प्रश्न 21 - अधिकांश पेड़ों की पत्तियाँ एक खास मौसम में झड़ जाती है? वह मौसम कौन-सा है और आपके अनुसार पत्तियाँ क्यों झड जाती है?
उत्तर - अधिकांश पेड़ पौधों की पत्तियाँ एक खास मौसम मैं झड़ जाती हैं। वह मौसम ग्रीष्म काल आने के पहले का होता है। इस मौसम को पतझड़ भी कहा जाता है। हमारे अनुसार पत्तियाँ इसलिए झड़ती हैं क्योंकि गर्मी आने पर पत्तियों से अधिक वाष्पीकरण (पानी की हानि) होता है। पत्तियाँ झड़ जाने से नई पत्तियों से कम पानी वाष्पीकृत होता है।

प्रश्न 22 - शक्कर-खोरा पक्षी अपना घोंसला तैयार करने में किन-किन वस्तुओं का प्रयोग करता है? नाम लिखिए।
उत्तर - शक्कर-खोरा पक्षी अपना घोंसला तैयार करने में बाल, बारीक घास, पतली टहनियाँ, सूखे पत्ते, रूई, पेड़ की छाल के टुकड़े, कपड़ों के चीथड़े और मकड़ी के जाले आदि का प्रयोग करता है।।

प्रश्न 23 - पोचमपल्ली बुनाई में धागों से कपड़ा बुनने की प्रक्रिया लिखिए।
उत्तर - पोचमपल्ली बुनाई में सर्वप्रथम पोचमपल्ली से धागे की लड़ियाँ लाई जाती हैं। फिर लड़ियों को उबलते पानी में डालकर उनकी गंदगी और दाग धोये जाते हैं। इसके बाद धागों को सुदर रंगों में रंगा जाता है और सुखाकर उनकी गट्ठी बनाई जाती है। धागे की गट्ठियाँ करघे पर लपेटी जाती हैं। फिर इनसे कपड़े बुने जाते हैं। रेशम का धागा हो तो रेशमी कपड़ों, साड़ियों या सूटों के लिए कपड़े बुने जाते हैं। सूती धागे से भी साड़ियाँ, कपड़ों के थान और चादरें बुनी जाती हैं। करघे में कई सुइयाँ होती हैं। डिजाइन के हिसाब से सुइयों का नंबर घटता-बढ़ता है। कारीगर चमकदार रंगों की बहुत ही सुंदर पोचमपल्ली साड़ियाँ बुनते हैं।

प्रश्न 24 - फूलों के रस से शहद बनाने के अलावा मधुमक्खियाँ और क्या-क्या काम करती है?
उत्तर - फूलों के रस से शहद बनाने के अलावा मधुमक्खियाँ बहुत सारे काम करती हैं -
(1) छत्ता बनाना।
(2) बच्चों का पालन पोषण करना।
(3) छत्ते की रक्षा करना।
(4) शहद मिलने पर दसरी मधुमक्खियों को संदेश देना।

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 4थी सत्र 2022-23 (हल सहित)
मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय गणित कक्षा- 4 थी वार्षिक परीक्षा 2022-23

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 3री सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय पर्यावरण अध्ययन कक्षा-3री वार्षिक परीक्षा 2022-23
2. मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय हिन्दी विशिष्ट कक्षा-3 री वार्षिक परीक्षा 2022-23
3. कक्षा 3री सभी विषय हल प्रोजेक्ट वर्क


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

7 + 6 = ?

You may also like

माॅडल आंसरशीट पर्यावरण कक्षा 4 अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 विषय - पर्यावरण अध्ययन कक्षा- 4 Set B | Model Answer sheet

माॅडल आंसरशीट पर्यावरण कक्षा 4 अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 विषय - पर्यावरण अध्ययन कक्षा- 4 Set B | Model Answer sheet

इस भाग में कक्षा चौथी के विषय पर्यावरण अध्ययन के अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24 के प्रश्नपत्र की मॉडल आंसर शीट प्रश्न एवं उत्तर सहित यहां दी गई है।

Read more
पाठ 2 'कान कान में' कक्षा- 4 पर्यावरण (आस-पास) || प्रमुख अवधारणाएँ एवं प्रश्नोत्तर || Chapter 2 'Kan Kan me' exercise

पाठ 2 'कान कान में' कक्षा- 4 पर्यावरण (आस-पास) || प्रमुख अवधारणाएँ एवं प्रश्नोत्तर || Chapter 2 'Kan Kan me' exercise

कक्षा- 4 पर्यावरण (आस-पास) के पाठ 2 'कान कान में' की प्रमुख अवधारणाएँ एवं प्रश्नोत्तर का अध्ययन करें।

Read more
चैप्टर 1 'चलो चलें स्कूल' पाठ में आई प्रमुख अवधारणाएँ एवं अभ्यास || Chapter 1 'Chalo Chale School' - Exercise

चैप्टर 1 'चलो चलें स्कूल' पाठ में आई प्रमुख अवधारणाएँ एवं अभ्यास || Chapter 1 'Chalo Chale School' - Exercise

Class 4th की पर्यावरण अध्ययन (आस-पास) के पाठ 1 'चलो चलें स्कूल' पाठ में आई प्रमुख अवधारणाएँ एवं अभ्यास हेतु प्रश्न।

Read more

Follow us

Recent post