An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



कक्षा 3rd हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के सभी हल प्रोजेक्ट वर्क || Solved Project Work Hindi, English, Maths and EVS

नीचे दिए गए हल प्रयोजना कार्यों की सूची सुझावात्मक है। प्रत्येक विषय के दो प्रोजेक्ट वर्क विद्यार्थियों के लिए उदाहरण स्वरूप हल किये गये हैं।

कक्षा -3 हिन्दी विशिष्ट प्रोजेक्ट

प्रोजेक्ट 1 - श्रवण कुमार पाठ को आपने पढ़ा होगा। श्रवण कुमार ने अपने माता-पिता की सेवा किया और जग में प्रसिद्ध हो गए। आप किस तरह से अपने माता-पिता की सेवा करते हैं या उनके कामों में सहयोग करते हैं उनकी सूची बनाइए।

प्रोजेक्ट विवरण - हम अपने माता की सेवा उनकी प्रत्येक आज्ञा का पालन करते हैं। प्रतिदिन के कामों में सहयोग करते हैं -
1. पीने के लिए पानी लाना।
2. पशुओं को चारा डालना।
3. नास्ता लेकर खेत जाना।
4. घर पर झाड़ू लगाना।
5. दुकान से सामान खरीद कर लाना।
6. दादा जी को दवाइयाँ देना।

प्रोजेक्ट 2 - मिलकर रहने में है सर पाठ से आपको क्या शिक्षा मिलती है? उसे लिखते हुए पौधे के सभी भागों के नाम लिखिए।

प्रोजेक्ट विवरण - मिलकर रहने में है सार पाठ में एक दूसरे के सहयोग से मिलजुलकर रहने में ही सबकी भलाई है। जीवन का सार और उन्नति करने की शिक्षा इस पाठ से मिलती है। एक अकेला बिना सहारे के आगे नहीं बढ़ सकता और न ही खुश रह सकता है।
पौधे के विभिन्न भाग ―
1. जड़
2. तना
3. डालियाँ
4. पत्तियाँ
5. फूल
6. फल

कक्षा -3 अंग्रेजी सामान्य प्रोजेक्ट

प्रोजेक्ट 1 - क्या आप किसी जलस्रोत जैसे- तालाब, नदी आदि पर गए हो? यदि नहीं गए हो तो जाकर देखो और वहाँ आसपास आपने क्या-क्या देखा, अंग्रेजी में नाम लिखो।

प्रोजेक्ट विवरण - हाँ हम कई बार नदी के पास गये हैं। नदी में और इसके आसपास हमने बहुत सारे जीव जन्तु एवं वस्तुएँ देखा है।
नदी में -
1. Fish (मछली)
2. Crab (केकड़ा)
3. Prawn (झींगा)
4. Frog (मेंढक)
5. Snake (सांप)
6. Tortoise (कछुआ)
7. Oyster (सीप)
8. Snail (घोंघा)
9. Heron (बगुला)
10. Kingfisher (नीलकंठ)

नदी के आसपास

1. Plant and Trees (पेड़-पौधे)
2. Grass (घास)
3. Cow, Bull, Buffalo, Goat (गाय, बैल, भैस, बकरी)
4. Monkey (बन्दर)
5. Pheasant (तीतर)
6. Dove (पंडुक)

प्रोजेक्ट 2 - The kite कविता की जो पंक्ति आपको सबसे अच्छी लगती हो उसे लिखो। अपने आस पास बहुत सारे पक्षी दिखाई देते हैं, उनके नाम अंग्रेजी में लिखो एवं किसी एक पक्षी का चित्र बनाओ।

प्रोजेक्ट विवरण - The kite कविता की अंतिम पंक्तियाँ मुझे सबसे अच्छी लगी जो नीचे दी गई हैं।
I am blue, green and red
Fly with me before you go to bed.

पक्षियों के नाम (अंग्रेजी में)
1. Heron (बगुला)
2. Kingfisher (नीलकंठ)
3. Pigeon (कबूतर)
4. Pea-cock (मोर)
5. Parrot (तोता)
6. Sparrow (गौरैया)
7. Wood-peaker (कठफोड़वा)
8. Owl (उल्लू)
9. Crow (कौआ)
10. Kite (चील)
11. Eagle (गिद्ध)
12. Swan (हंस)
13. Bat (चमगादड़)
14. Duck (बतख)
15. Cock/hen (मुर्गा/मुर्गी)
16. Cuckoo (कोयल)

birds and animals

कक्षा -3 गणित प्रोजेक्ट

प्रायोजना 1 - आपके घर की रसोई का निरीक्षण करो और देखो की कौन सी वस्तुएँ लंबी और कौन सी वस्तुएँ छोटी हैं। ऐसी पाॅंच पाॅंच वस्तुओं की सूची बनाइए जो लंबी और छोटी हो तथा उनके चित्र भी बनाओ।
उदाहरण -
लम्बी वस्तु — छोटी वस्तु
बेलन — गिलास

प्रोजेक्ट विवरण -
लम्बी वस्तु — छोटी वस्तु
सब्जी चम्मच ― कप
चिमटा ― कटोरी
चावल का डिब्बा ― नमक की डिब्बी
पानी की बाटल ― गिलास
गैस की टंकी ― लाइटर

figures of geometry

प्रायोजना 2 - आपके घर की चौकोन और गोल वस्तुओं के नाम लिखो तथा चौकोन और गोल एक-एक आकृति बनाओ।

प्रोजेक्ट विवरण -
चौकोन वस्तुएँ -

दरवाजा
खिड़की
टेबल
किचन प्लेटफार्म
ट्रे
कार्टून
सूपा
थैला
पीढ़ा
टीवी
पुस्तक
फोटो सीनरी
दीवान पलंग
खटिया
आलमारी
कमरा

गोल वस्तुएँ

चौकी
थाली
कुकर
भगोना
पानी की बाटल
कटोरा
डिब्बा
जार
घड़ी
टेबल पंखा
गिलास
गैस की टंकी
गुण्डी
मटका
प्लेट कटोरी

house hold things

कक्षा -3 पर्यावरण अध्ययन प्रोजेक्ट

प्रोजेक्ट 1 – आपके आस-पास पाए जाने वाले पेड़ पौधों की पत्तियाॅं इकट्ठा करो और उन्हें सेलो टेप की सहायता से चिपकाकर नीचे उसका नाम लिखो।

प्रोजेक्ट विश्लेषण - विद्यार्थीगण अपने आस-पास के पेड़-पौधे जैसे - आम, जामुन, गुलाब, मोगरा, गुड़हल, नीम, सीताफल, इमली, पालक, मिर्च, नीबू, महुआ आदि की पत्तियाँ इकट्ठा करें और उन्हें सेलो टेप से प्रोजेक्ट में चिपकायें।

leaves of plants trees

प्रोजेक्ट 2 – आपके घर में कितने कमरे हैं? वे कौन-कौन से कार्यों हेतु उपयोग लाए जाते हैं। उनके उपयोग के बारे में लिखो।

प्रोजेक्ट विश्लेषण - हमारे घर में कुल सात कक्ष हैं जिसका विश्लेषण इस प्रकार है।
1. बरामदा - गाड़ियाँ, अन्य सामग्री रखने के लिए।
2. बैठक कक्ष - बैठने हेतु
3. शयन कक्ष - विश्राम करने, सोने के लिए।
4. पूजा घर - भगवान की पूजा पाठ, आरती करने के लिए।
5. रसोई घर - भोजन पकाने के लिए।
6. सामग्री रखने का कक्ष - सामान रखने के लिए।
7. गौशाला कक्ष - पशुओं को बाँधने के लिए।

प्रोजेक्ट 3 – हमारे आसपास कई तरह के पक्षी दिखाई देते हैं, उन पक्षियों का नाम एवं रंग कैसा है लिखो। यदि आपको पक्षियों के पंख मिल जाए तो उन्हें अपने प्रोजेक्ट वर्क में चिपकाओ।

प्रोजेक्ट विश्लेषण -
पक्षियों के नाम ― रंग
नीलकंठ ― नीला
कबूतर – सफेद, काला, भूरा, चितकबरा
गौरैया ― भूरा
मुर्गा ― लाल, काला, सफेद
कौआ ― काला
कोयल ― काला
मोर ― सतरंगी
तीतर बटेर ― भूरा
बुलबुल ― कत्थई/भूरा
तोता ― हरा
बत्तख ― सफेद
चील ― काला
बाज ― भूरा
बगुला ― सफेद
टिटिहरी ― भूरा/काला
उल्लू ― भूरा
गिद्ध ― काला

birds feathers

प्रोजेक्ट 4 – आपके ग्राम या शहर की पोस्ट ऑफिस जाकर पता लगाओ कि पत्र लिखने के लिए कितने प्रकार के पत्र आते हैं। साथ ही उनकी कीमत भी लिखो। इनके फोटो काटकर चिपकाओ।

प्रोजेक्ट विश्लेषण -
पोस्ट कार्ड ― 1 रूपये
अन्तर्देशीय पत्र ― 2 रुपये 50 पैसे
लिफाफा ― 5 रुपये

post office material

प्रोजेक्ट 5 – दैनिक जीवन में आप लोगों को कई तरह का काम करते हुए देखते होगे। कामों की सूची बनाकर उनको करने वाले को क्या कहा जाता है, लिखिए।

प्रोजेक्ट विश्लेषण - हमारे आसपास कई तरह के लोग विभिन्न प्रकार के काम करते हैं -
1. इलाज करना ― डॉक्टर
2. पढ़ाना ― शिक्षक
3. औजार बनाना ― लुहार
4. फर्नीचर बनाना ― बढ़ई
5. घर बनाना ― मिस्त्री/राज मिस्त्री
6. गहने बनाना ― सुनार
7. मिट्टी के घड़े बनाना ― कुम्हार
8. पशु चराना ― चरवाहा
9. कृषि करना ― किसान
10. व्यापार करना ― व्यापारी
11. दुकान चलाना - दुकानदार
12. कपड़े धोना ― धोबी
13. पशु पालना ― पशुपालक
14. मिट्टी खोदना ― मजदूर
15. वाहन चलाना ― चालक (ड्राइवर)
16. पूजा पाठ कराना ― पंडित
17. भीख मांगना ― भिखारी
18. घास काटना ― घसियारा

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 3री सत्र 2022-23 (हल सहित)
1. मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय पर्यावरण अध्ययन कक्षा-3री वार्षिक परीक्षा 2022-23
2. मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय हिन्दी विशिष्ट कक्षा-3 री वार्षिक परीक्षा 2022-23

मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 4थी सत्र 2022-23 (हल सहित)
मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) विषय पर्यावरण अध्ययन कक्षा- 4थी वार्षिक परीक्षा 2022-23

वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय हिन्दी विशिष्ठ कक्षा पांचवी
3. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
4. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
5. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
6. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th

वैकल्पिक प्रश्न वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. (1) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न
2. (2) 40 अंग्रेजी जनरल वैकल्पिक प्रश्न

प्रायोजना कार्य कक्षा पांचवी वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. वार्षिक परीक्षा हिन्दी विशिष्ट कक्षा 5वीं प्रोजेक्ट कार्य
2. वार्षिक परीक्षा गणित कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य
3. वार्षिक परीक्षा English General कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य
4. वार्षिक परीक्षा पर्यावरण अध्ययन कक्षा 5 वीं प्रोजेक्ट कार्य

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

Watch video for related information
(संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिये गए विडियो को देखें।)
  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

कक्षा 3 हिन्दी वार्षिक परीक्षा हेतु ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल अभ्यास प्रश्नपत्र | Model Question Paper Hindi Class 3rd

इस भाग में वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी के लिए कक्षा तीसरी विषय हिंदी का ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल अभ्यास प्रश्न पत्र यहाँ दिया गया है।

Read more



कक्षा 3rd हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के सभी हल प्रोजेक्ट वर्क || Solved Project Work Hindi, English, Maths and EVS

कक्षा तीसरी की वार्षिक परीक्षा में प्रोजेक्ट वर्क हेतु यहाँ सभी विषय- हिंदी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण के दो-दो हल प्रोजेक्ट वर्क सुझाव के रूप में दिए गए हैं।

Read more

कक्षा 3री मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी विशिष्ट (हल सहित) वार्षिक परीक्षा 2022-23 || 3rd Class Hindi Vishisht Model question paper

वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 की तैयारी के लिए कक्षा तीसरी के विषय हिंदी विशिष्ट का मॉडल प्रश्न पत्र हल सहित यहाँ दिया गया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe