An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



हिन्दी विशिष्ट आदर्श प्रश्न पत्र (हल सहित) कक्षा - 5 वीं || Solved Modal Question Paper Hindi Vishisht Class 5th

वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10 तक)

प्रश्न 1 -'पथ' शब्द का पर्यायवाची नहीं है।
(A) मार्ग
(B) रास्ता
(C) जाना
(D) राह
उत्तर - (C) जाना

प्रश्न 2 -'गति' शब्द में निम्न में से कौनसा उपसर्ग लगाया जायेगा?
(A) प्र
(B) अन
(C) ना
(D) ला
उत्तर - (A) प्र

प्रश्न 3 - हामिद ने अपनी दादी के लिए चिमटा खरीदा था। यदि आपकी दादी के पैरों में छाले आ जाते हैं तो आप अपनी दादी के लिए क्या खरीदोगे?
(A) छाता
(B) स्वेटर
(C) छड़ी
(D) चप्पलें
उत्तर - (D) चप्पलें

प्रश्न 4 - स्वामी भक्ति से क्या आशय है?
(A) माँ की सेवा
(B) बुजुर्गों की सेवा
(C) धर्म की रक्षा
(D) मालिक की सेवा
उत्तर - (D) मालिक की सेवा

प्रश्न 5 - रम्मों और कल्लो पढ़ती-लिखती नहीं तो कौनसा कार्य करती।
(A) मजदूरी का।
(B) इलाज करने का।
(C) पढ़ाने का।
(D) व्यापार का।
उत्तर - (A) मजदूरी का।

निर्देश - नीचे दिए गए पोस्टर को देखकर क्रमांक 6 से 10 तक प्रश्नों हेतु सही विकल्प का चयन करें।

prarthana

प्रश्न 6 - उक्त पोस्टर देखकर अंदाजा लगाएं कि यह समय कौन सा है?
(A) प्रातः काल का।
(B) सायं काल का।
(C) दोपहर के समय का।
(D) रात्रि काल का।
उत्तर - (A) प्रातः काल का।

प्रश्न 7 -हम ईश्वर की प्रार्थना करते हैं -
(A) धन प्राप्त करने के लिए।
(B) शिक्षक की डाट से बचने के लिए।
(C) सद्बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति के लिए।
(D) दूसरों को परेशान करने के लिए।
उत्तर - (C) सद्बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति के लिए।

प्रश्न 8 -आसमान में कितने पक्षी उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं?
(A) तीन
(B) चार
(C) पांच छः
(D) दो
उत्तर - (A) तीन

प्रश्न 9 - सूर्य की लालिमा सुबह-सबेरे किस दिशा में दिखाई देती है?
(A) पूर्व
(B) पश्चिम
(C) उत्तर
(D) दक्षिण
उत्तर - (A) पूर्व

प्रश्न 10 -चित्र में दिखाया गया वातावरण है।
(A) मरूस्थलीय
(B) हरा-भरा
(C) बर्फीला
(D) जंगली
उत्तर - (B) हरा-भरा

लघु उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20 तक)

प्रश्न 11 -'सुरलोक सिधारना' मुहावरे का अर्थ क्या है?
उत्तर -मृत्यु को प्राप्त करना।

प्रश्न 12 -यदि आप शिवाजी की जगह होते तो माता जीजाबाई से किस ग्रंथ की कथा ज्यादा सुनाने को कहते?
उत्तर - शिवाजी के स्थान पर यदि हम होते तो माता को रामायण की कथा ज्यादा सुनाने को कहते।।

प्रश्न 13 -हमारे राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा क्यों कहते हैं?
उत्तर -हमारे राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग हैं इसलिए इसे तिरंगा कहते हैं।

प्रश्न 14 -पार्थ ने अपने मित्र से दूसरे प्रश्न के बारे में डॉक्टर कलाम के उत्तर में पर्यावरण सुधार के लिए क्या सुझाव दिया है?
उत्तर - अपने घर या पाठशाला में 5 पेड़ लगाना।

प्रश्न 15 -'सूरमा' शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर -सूरमा शब्द का अर्थ 'वीर' है।

प्रश्न 16 -महाराज विक्रमादित्य के दरबार में कितने रत्न थे?
उत्तर - महाराज विक्रमादित्य के दरबार में नवरत्न थे।

प्रश्न 17 - निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन लिखिए-
वर्दी
गुफा
पुस्तक
उत्तर - वर्दी - वर्दियां
गुफा - गुफाएं
पुस्तक - पुस्तकें

प्रश्न 18 - आपके घर में मां या दादी होंगी। उनके काम में सहायता हेतु किसी एक वस्तु का नाम लिखिए जिसे आप खरीद कर देना चाहते हैं।
उत्तर - हम मां को पोछा लगाने की मशीन खरीद कर देना चाहते हैं क्योंकि हाथ से पोछा लगाने में उन्हें परेशानी होती है।

प्रश्न 19 -'पुष्प की अभिलाषा' पाठ में फूल की इच्छा के बारे में बताया गया है। आप अपने आसपास के कोई तीन फूलों के नाम लिखो।
उत्तर - १. गुड़हल २. गेंदा ३. गुलाब

प्रश्न 20 - निम्नलिखित शब्दों को शुद्ध करके लिखिए।
आशीवार्द
कतर्व्य
बन्दनिय
उत्तर - आशीर्वाद
कर्तव्य
वन्दनीय

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)

प्रश्न 21 - आप अनपढ़ों को पढ़ाने के लिए क्या-क्या प्रयास कर सकते हो अपने शब्दों में लिखो।
उत्तर - हम अनपढ़ों को पढ़ाने के लिए सबसे पहले उन्हें शिक्षा का महत्व बताएंगे। इसी के साथ अच्छी ज्ञानवर्धक पुस्तकों से उन्हें ज्ञान की बातें बताएंगे और पुस्तकों के महत्व को समझाएंगे। उन्हें पढ़ाने के लिए समूह का निर्माण करेंगे और अच्छी प्रेरणास्पद बात बताने के साथ-साथ उन्हें अक्षर एवं संख्या ज्ञान कराएंगे।

प्रश्न 22 -आप पन्ना धाय, कीरत, बनवीर या उदयसिंह में से कौन सा पात्र बनना चाहेंगे और क्यों?
उत्तर - हम पन्ना धाय, कीरत, बनवीर या उदय सिंह में से पन्ना धाय पात्र के भूमिका निभाना चाहेंगे। क्योंकि पन्ना ने अपनी स्वामी भक्ति में स्वयं के पुत्र का बलिदान कर कुंवर उदय सिंह को बचाया था और अपनी कर्तव्यनिष्ठा को प्रदर्शित किया था।

प्रश्न 23 - रामगढ़ की रानी अवंती बाई के बहादुरी के गुणों का अपने शब्दों में बखान कीजिए।
उत्तर - रामगढ़ की रानी अवंती बाई बहुत बहादुर महिला थी। उन्होंने अंग्रेजों से बदला लेने की सोची और उन्हें अपने शासन से बाहर निकाल दिया। वे अंग्रेजों से बहादुरी से लड़ी। युद्ध करते समय एक गोली उनके पैर में लग गई। वे अंग्रेजों की बंदी नहीं बनना चाहती थी इसलिए उन्होंने स्वयं के सीने में तलवार अपने सीने में भोंप ली और वीरगति को प्राप्त हो गई।

प्रश्न 24 - निम्नलिखित शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाइए। सुन्दर
ईमानदार
मनोहर
गरीब
उदार
खट्टा
उत्तर -
शब्द - भाववाचक संज्ञा
सुन्दर - सुन्दरता
ईमानदार - ईमानदारी
मनोहर - मनोहारी
गरीब - गरीबी
उदार - उदारता
खट्टा - खटास

वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
3. [1] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
4. [2] English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
5. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

व्याकरण आधारित 40 प्रश्न | अति लघुत्तरीय एवं लघुत्तरीय परीक्षापयोगी | कक्षा 5वीं विषय हिन्दी वार्षिक परीक्षा 2024

इस भाग में कक्षा पाँचवी के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु विषय हिन्दी में भाषा अध्ययन (व्याकरण) पर आधारित 40 प्रश्न और उत्तर यहाँ दिए गए हैं।

Read more

वार्षिक परीक्षा 2024 | ब्लूप्रिंट आधारित माॅडल अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) | विषय हिन्दी कक्षा 5वीं | Hindi Model practice question paper 2024

इस भाग में वार्षिक परीक्षा 2024 (Hindi Model practice question paper 2024) |ब्लूप्रिंट आधारित माॅडल अभ्यास प्रश्नपत्र (हल सहित) |विषय हिन्दी कक्षा 5वीं के बारे में बताया गया है।

Read more

माॅडल आंसरशीट विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) कक्षा- 5 अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 Set-B || Modal Answer Sheet Hindi

इस भाग में माॅडल आंसरशीट विषय - हिन्दी (प्रथम भाषा) कक्षा- 5 अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2023-24 Set-B की जानकारी दी गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe