An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



Social Science Model Question Paper Class 8th Annual Exam 2023 || सामाजिक विज्ञान मॉडल प्रश्नपत्र - वार्षिक परीक्षा

वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10)

प्रश्न 1. भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार कब बनाया गया?
(अ) 1910 के दशक में
(ब) 1920 के दशक में
(स) 1930 के दशक में
(द) 1940 के दशक में
उत्तर– 1920 के दशक में।

प्रश्न 2. राष्ट्रीय संग्रहालय एवं राष्ट्रीय अभिलेखागार स्थित हैं–
(अ) कोलकाता में
(ब) मुम्बई में
(स) चेन्नई में
(द) नई दिल्ली में
उत्तर– नई दिल्ली में।

प्रश्न 3. 'कठपुतली' एक .............. होता है।
(अ) खिलौना
(ब) हथियार
(स) बर्तन
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– खिलौना।

प्रश्न 4. ईस्ट इण्डिया कम्पनी की स्थापना कहाँ की गई थी?
(अ) पेरिस
(ब) रोम
(स) लन्दन
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– लन्दन।

प्रश्न 5. कौन-सी पश्चिमी ताकत सबसे पहले भारत आई?
(अ) ब्रिटिश
(ब) स्पेनिश
(स) पुर्तगाली
(द) फ्रांसीसी
उत्तर– पुर्तगाली।

प्रश्न 6. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिकांश प्रारंभिक नेता इनमें से कहाँ के थे?
(अ) बम्बई और दिल्ली
(ब) बम्बई और कलकत्ता
(स) कलकत्ता और मद्रास
(द) दिल्ली और मद्रास
उत्तर– बम्बई और कलकत्ता।

प्रश्न 7. भारतीय राज्य के .............. अंग होते हैं।
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) चार
उत्तर– तीन।

प्रश्न 8. संसद द्वारा पारित ऐसा कानून जो बेहद अलोकप्रिय है। ऐसे कानून की लोगों द्वारा किस प्रकार आलोचना की जाती है?
(अ) जन सभाओं द्वारा
(ब) अखबारों में लिखकर
(स) टी.वी. चैनलों में रिपोर्ट भेजकर
(द) हिंसात्मक क्रियाओं द्वारा
उत्तर– हिंसात्मक क्रियाओं द्वारा।

प्रश्न 9. निम्नलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नहीं करता?
(अ) उपयोगिता
(ब) मूल्य
(स) मात्रा
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– मात्रा।

प्रश्न 10. इनमें से कौन-से स्थान सघन बसे क्षेत्र हैं?
(अ) मरुस्थल क्षेत्र
(ब) नदी घाटी
(स) सघन वन क्षेत्र
(द) पर्वतीय क्षेत्र
उत्तर– नदी घाटी।

लघुत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20)

प्रश्न 11. जेम्स मिल कौन था?
उत्तर– जेम्स मिल एक स्कॉटिश अर्थशास्त्री तथा राजनीतिक दार्शनिक था।

प्रश्न 12. चार्टर से क्या तात्पर्य था?
उत्तर– चार्टर से तात्पर्य था कि इंग्लैंड का अन्य कोई व्यापारिक समूह पूर्व के साथ व्यापार में कम्पनी के साथ प्रतिद्वन्द्विता नहीं करेगा।

प्रश्न 13. वन गाँवों की स्थापना क्यों की गई?
उत्तर– रेलवे के स्लीपर निर्माण के लिए पेड़ काटने वाले मजदूरों की सस्ती एवं आसानी से उपलब्धता को ध्यान में रखकर वन गाँवों की स्थापना की गई।

प्रश्न 14. मुगल सम्राट विद्रोहियों का समर्थन करने के लिए क्यों तैयार हुए?
उत्तर– मेरठ पर कब्जा करने के पश्चात् वहाँ के सिपाही दिल्ली की ओर बढ़े। दिल्ली रेजीमेंट के सिपाहियों ने भी विद्रोह कर दिया तथा अपने अफसरों की हत्या कर दी। ये सभी सिपाही लाल किला पहुँचे तथा बहादुरशाह जफर को उन्होंने अपना नेता घोषित कर दिया। ऐसी स्थिति में अनिच्छा के बावजूद बहादुरशाह को विद्रोहियों का समर्थन करने के लिए तैयार होना पड़ा।

प्रश्न 15. 'वुड के डिस्पैच' से आप क्या समझते हैं?
उत्तर– 1854 में ईस्ट इण्डिया कम्पनी के लन्दन स्थित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने भारतीय गवर्नर जनरल को शिक्षा के विषय में एक नीतिपत्र भेजा। चूँकि यह नीतिपत्र चार्ल्स वुड द्वारा भेजा गया था, अतः इसे 'वुड के डिस्पैच' के नाम से जाना जाने लगा।

प्रश्न 16. संवैधानिक उपचार के अधिकार में किस बात का उल्लेख किया गया है?
उत्तर– इस अधिकार के अन्तर्गत यदि किसी नागरिक को लगता है कि राज्य द्वारा उसके किसी मौलिक अधिकार का उल्लंघन हुआ है तो वह अदालत में जा सकता है।

प्रश्न 17. विपक्षी दल किसे कहते हैं?
उत्तर– संसद में बहुमत प्राप्त दल/गठबन्धन दल का विरोध करने वाले सभी राजनीतिक दल विपक्षी दल कहलाते हैं।

प्रश्न 18. तटीय एवं शुष्क प्रदेशों में मृदा अपरदन की रोकथाम किस प्रकार की जाती है?
उत्तर– तटीय और शुष्क प्रदेशों में मृदा आवरण को बचाने हेतु पवन गति को रोकने के लिए वृक्ष कतारों में लगाए जाते हैं, जिसे मेखला कहते हैं।

प्रश्न 19. स्थानान्तरी कृषि क्या है? इस कृषि की क्या हानियाँ हैं?
उत्तर– स्थानान्तरी कृषि में वृक्षों को काटकर और जलाकर भूखण्ड को साफ़ किया जाता है। तब राख को मृदा में मिलाया जाता है और फ़सलों को उगाया जाता है। भूमि की उर्वरता की समाप्ति के बाद वह भूमि छोड़ दी जाती है और कृषक नए भूखण्ड पर चला जाता है।
स्थानान्तरी कृषि करने से निम्नलिखित हानियाँ होती हैं–
1. वनों का ह्रास,
2. मृदा अपरदन,
3. वायु प्रदूषण आदि।

प्रश्न 20. लोगों को एक संसाधन क्यों समझा जाता है?
उत्तर– लोगों को संसाधन इसलिए माना जाता है, क्योंकि वे अपनी आवश्यकताओं और योग्यताओं द्वारा प्रकृति में उपलब्ध वस्तुओं को संसाधन में परिवर्तित करते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)

प्रश्न 21. यूरोपीय व्यापारिक कम्पनियों के बीच भारत में होने वाली लड़ाइयों के कारणों की चर्चा कीजिए।
उत्तर– यूरोपीय व्यापारिक कम्पनियों के बीच भारत में होने वाली लड़ाइयों के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं–
1. ये सभी यूरोपीय कंपनियाँ लगभग एक जैसी चीजों का ही व्यापार कर रही थीं। अतः इनमें आपसी प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक थी।
2. अच्छी गुणवत्ता वाले महीन सूती एवं रेशमी वस्त्रों की यूरोपीय बाजारों में बहुत माँग थी। काली मिर्च, लौंग, इलायची, आदि भी यूरोप में बहुत लोकप्रिय थे।
3. कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण इन चीजों की कीमतें बढ़ जाती थीं, फलतः लाभ कम-से-कम मिल पाता था।
अतः लाभ को बढ़ाने का सिर्फ एक तरीका उन्हें दिखता था और वह था– प्रतिस्पर्धियों को खत्म करना। अतः अपने बाजार को बचाने के लिए इन कम्पनियों के बीच लड़ाइयाँ होती रहती थीं।

प्रश्न 22. ज्योतिराव और अन्य सुधारकों ने समाज में जातीय असमानताओं की आलोचनाओं को किस तरह सही ठहराया?
उत्तर– ज्योतिराव फुले ने ब्राह्मणों के इस दावे पर प्रहार किया कि चूँकि वे आर्य थे, अतः वे ही सर्वश्रेष्ठ थे। उन्होंने तर्क दिया कि आर्य लोग विदेशी थे जो इस उपमहाद्वीप के बाहर से आए थे तथा इस देश के सच्चे वारिसों को पराजित कर यहाँ की भूमि पर उन्होंने अधिकार कर लिया था। इन आर्यों ने इन पराजित लोगों को निम्न जाति वाले लोगों के रूप में हीन दृष्टि से देखना शुरू कर दिया। दरअसल, इस धरती पर तथाकथित निम्नजाति के देशी लोगों का अधिकार है, आर्यों का नहीं।

प्रश्न 23. किसी लोकतांत्रिक देश को संविधान की जरूरत क्यों पड़ती है?
उत्तर– लोकतान्त्रिक देश को संविधान की ज़रूरत पड़ती है, क्योंकि–
1. यह उन आदर्शों को सूत्रबद्ध करता है जिनके आधार पर नागरिक अपने देश को अपनी इच्छा और सपनों के अनुसार रच सकते हैं।
2. वह ऐसे नियम तय करता है जिनके द्वारा राजनेताओं के हाथों सत्ता के दुरुपयोग को रोका जा सके।
3. संविधान यह भी सुनिश्चित करता है कि कोई भी ताकतवर समूह किसी दूसरे या कम ताकतवर समूह या लोगों के खिलाफ अपनी ताकत का इस्तेमाल न करे।

प्रश्न 24. औद्योगिक तन्त्र से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर– औद्योगिक तन्त्र में निवेश, प्रक्रम और निर्गत शामिल हैं। इनका विवरण इस प्रकार है–
1. निवेश में कच्चे माल, श्रम और भूमि की लागत, जल की उपलब्धता, परिवहन, विद्युत और अन्य अवसंरचना शामिल हैं।
2. प्रक्रम के अंतर्गत कच्चे माल को परिष्कृत माल में परिवर्तित करते हैं।
3. निर्गत अंन्तिम उत्पाद और इससे अर्जित आय है।
उदाहरण के लिए, सूती वस्त्र उद्योग के अंतर्गत निवेश में कपास, मानव श्रम, कारखाना और परिवहन लागत आएँगे। प्रक्रमों में ओटाई, कटाई, बुनाई, रंगाई शामिल होंगे व निर्गत होगी कमीज।

वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
3. English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
4. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान | Blueprint Based Social Science Solved Model Question Paper

इस लेख में वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु कक्षा आठवीं के सामाजिक विज्ञान विषय का हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र यहाँ दिया गया है।

Read more

Blueprint Based Social Science Solved Model Question Paper | वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान

इस भाग में कक्षा आठवीं की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु सामाजिक विज्ञान विषय के ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न पत्र को हल सहित यहाँ दिया गया है।

Read more

Social Science Solved Model Question Paper | वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान

इस भाग में कक्षा आठवीं विषय सामाजिक विज्ञान की वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्न पत्र यहाँ दिया गया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe