An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (60 प्रश्न उत्तर सहित) कक्षा - 8th विषय सामाजिक विज्ञान | अभ्यास प्रश्नोत्तरी वार्षिक परीक्षा 2025

लघुत्तरीय प्रश्न (उत्तर सहित)

निर्देश— नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 30-40 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न 1. ब्रिटिश भारत के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे?
उत्तर – विलियम बैंटिक ब्रिटिश भारत के पहले गवर्नर जनरल थे।

प्रश्न 2. 'ए हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश इंडिया' नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – 'ए हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश इंडिया' नामक पुस्तक जेम्स मिल ने लिखी थी।

प्रश्न 3. 'सुलेखनवीस' किसे कहा गया है?
उत्तर – वे लोग जो सुंदर ढंग से लिखते हैं, उन्हें सुलेखनवीस कहा गया है।

प्रश्न 4. किस पुर्तगाली यात्री द्वारा भारत तक पहुँचने के लिए समुद्री मार्ग का पता लगाया था?
उत्तर – पुर्तगाली यात्री बास्को डि गामा ने 1498 में पहली बार भारत तक पहुँचने के लिए इस समुद्री मार्ग का पता लगाया था।

प्रश्न 5. इजाजतनामें से क्या आशय था?
उत्तर – इजाजतनामें से आशय था इंग्लैण्ड की कोई और व्यापारिक कम्पनी पूर्व में ईस्ट इण्डिया कम्पनी से होड़ नहीं कर सकती थी।

प्रश्न 6. घुमन्तू किसान मुख्य रूप से कहाँ रहते थे?
उत्तर – घुमन्तू किसान मुख्य रूप से पूर्वोत्तर और मध्य भारत की पर्वतीय व जंगली पत्तियों में ही रहते थे।

प्रश्न 7. आदिवासी समूह अपना जीवन-यापन किस प्रकार करते थे?
उत्तर – आदिवासी समूह पशुओं का शिकार करके और वन्य उत्पादों को इकट्ठा करने अपना काम चलाते थे। ये जंगलों को अपनी जिन्दगी के लिए बहुत जरूरी मानते थे।

प्रश्न 8. वर्ली विद्रोह कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर – वर्ली विद्रोह 1940 में महाराष्ट्र में हुआ था।

प्रश्न 9. प्राच्यवादी किसे कहा गया है?
उत्तर – एशिया की भाषा और संस्कृति का गहन ज्ञान रखने वाले लोगों को प्राच्यवादी कहा गया है।

प्रश्न 10. अंग्रेजों का सांस्कृति मिशन क्या था?
उत्तर – वे मानते थे कि उन्हें "देशी समाज को सभ्य बनाना" है और उनके रीति-रिवाजों और मूल्य-मान्यताओं को बदलना है।

प्रश्न 11. एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल का गठन किसके द्वारा किया गया था?
उत्तर – जोन्स ने एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल का गठन किया।

प्रश्न 12. सामाजिक रीति-रिवाजों और मूल्य-मान्यताओं में बदलाव किस सदी से आया ?
उत्तर – उन्नीसवीं सदी की शुरुआत से ही सामाजिक रीति-रिवाजों और मूल्य मान्यताओं में बदलाव आया।

प्रश्न 13. आर्य समाज की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
उत्तर – स्वामी दयानंद सरस्वती ने 1875 में आर्य समाज की स्थापना की थी।

प्रश्न 14. राजा राममोहन राय को समाज सुधारक क्यों कहा गया है?
उत्तर – राजा राममोहन राय को समाज सुधारक इसलिए कहा जाता है, क्योंकि वे मानते थे कि समाज में परिवर्तन लाना और अन्यायपूर्ण तौर-तरीकों से छुटकारा पाना जरूरी है।

प्रश्न 15. प्रमुख समाज सुधारकों के नाम लिखिए।
उत्तर – प्रमुख समाज सुधारक- ईश्वरचन्द्र विद्यासागर, स्वामी दयानंद सरस्वती, राजा राममोहन राय आदि।

प्रश्न 16. स्वतंत्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल कौन थे?
उत्तर – सी. राजगोपालचारी 1946 में बनी अंतरिम सरकार स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल रहे।

प्रश्न 17. बंगाल का विभाजन कब और किसने किया था?
उत्तर – 1905 में वायसराय कर्जन ने बंगाल का विभाजन कर दिया था।

प्रश्न 18. संसाधन की परिभाषा लिखिए।
उत्तर – प्रत्येक वस्तु, जिसका उपयोग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाता है, वह संसाधन कहलाता है।

प्रश्न 19. पेटेन्ट किसे कहते हैं?
उत्तर – पेटेन्ट इसका तात्पर्य किसी विचार अथवा आविष्कार पर एकमात्र अधिकार से है।

प्रश्न 20. संसाधन कितने प्रकार के होते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर – संसाधन दो प्रकार के होते हैं-
(1) प्राकृतिक संसाधन। उदाहरण- जल, वायु।
(2) मानव निर्मित संसाधन। उदाहरण- पुल, सड़क, मशीन।

प्रश्न 21. भूमि का उपयोग किन-किन कार्यों के लिए किया जाता है? लिखिए।
उत्तर – भूमि का उपयोग विभिन्न कार्यों के लिए किया जाता है। जैसे- कृषि, वानिकी, खनन, सड़कों और उद्योगों की स्थापना। साधारणत इसे भूमि उपयोग कहते हैं।

प्रश्न 22. पौधे से परिष्कृत उत्पाद तक के रूपांतरण में कितनी आर्थिक क्रियाएँ सम्मिलित हैं? लिखिए।
उत्तर – पौधे के परिष्कृत उत्पाद के रूपांतरण में तीन प्रकार की आर्थिक क्रियाएँ सम्मिलित हैं। ये प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्रियाएँ हैं।

प्रश्न 23. कृषि क्रियाकलाप के लिए क्या-क्या आवश्यक है?
उत्तर – अनुकूल स्थलाकृति, मृदा और जलवायु कृषि क्रियाकलाप के लिए अनिवार्य है।

प्रश्न 24. किसी देश को संविधान की जरूरत क्यों पड़ती है?
उत्तर – संविधान ही बताता है कि हमारे समाज का मूलभूत स्वरूप क्या है, इसलिए देश को संविधान की जरूरत पड़ती है।

प्रश्न 25. नेपाल में राजतंत्र कब खत्म हुआ?
उत्तर – नेपाल में राजतंत्र 2008 में खत्म हुआ। 2008 में राजतंत्र को खत्म करने के बाद नेपाल में लोकतंत्र बन गया।

प्रश्न 26. नेपाल में पहले से ही संविधान था तो उसे नए संविधान की जरूरत क्यों पड़ी?
उत्तर – नेपाल के लोग लोकतंत्र के रास्ते पर चलना चाहते थे, इसके लिए उन्हें एक नया संविधान चाहिए था।

प्रश्न 27. भारतीय संविधान का गठन किस वर्ष में किया गया एवं इसके निर्माण में कितने वर्ष लगे?
उत्तर – भारतीय संविधान सभा का गठन 1946 में किया गया था एवं इसके निर्माण में तीन साल लगे।

प्रश्न 28. संघवाद से क्या तात्पर्य है?
उत्तर – संघवाद - इसका मतलब है देश में एक से ज्यादा स्तर की सरकारों का होना।

प्रश्न 29. सार्वभौमिक मताधिकार का अर्थ लिखिए।
उत्तर – सार्वभौमिक मताधिकार का मतलब है कि अपने प्रतिनिधियों के चुनाव में देश के सभी लोगों की सीधी भूमिका होती है।

प्रश्न 30. कोई भी पराधीन देश अपने फैसले स्वयं नहीं ले सकता है। हमें अपने फैसले लेने का अधिकार कब मिला?
उत्तर – 1909 में बने गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट ने कुछ हद तक निर्वाचित प्रतिनिधित्व की व्यवस्था की।

प्रश्न 31. सहमति का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – सहमति का मतलब है स्वीकृति और लोगों की हिस्सेदारी।

प्रश्न 32. संसद किसे कहा जाता है?
उत्तर – जनता द्वारा चुने गए सांसद प्रतिनिधियों के इस समूह को ही संसद कहा जाता है।

प्रश्न 33. देश की सर्वोच्च कानून निर्मात्री संस्था का नाम लिखें तथा इसके सदनों के नाम भी लिखिए।
उत्तर – भारतीय संसद देश की सर्वोच्च कानून निर्माता संस्था है। इसके दो सदन हैं- राज्यसभा, लोकसभा।

प्रश्न 34. राज्यसभा के सभापति कौन होते हैं? राज्यसभा के सदस्यों की संख्या कितनी है?
उत्तर – राज्यसभा में कुल 245 सदस्य होते हैं। देश के उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति होते हैं।

प्रश्न 35. लोकसभा के सदस्यों की संख्या लिखिए। इसकी अध्यक्षता कौन करता है?
उत्तर – लोकसभा में कुल 545 सदस्य होते हैं। इसकी अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष करते हैं।

प्रश्न 36. अमेरिका में 1964 में पारित नागरिक अधिकार कानून में क्या प्रावधान किए गए?
उत्तर – इस कानून के जरिए संयुक्त राज्य अमेरिका में नस्ल, धर्म या राष्ट्रीयता के आधार पर किसी भी तरह के भेदभाव को गैरकानूनी घोषित कर दिया गया।

प्रश्न 37. संसद द्वारा पारित कानून को कौन रद्द कर सकता है?
उत्तर – यदि अदालत को ऐसा लगता है कि वह कानून संविधान के विरुद्ध है तो वह इसमें संशोधन कर सकती है या उसे रद्द कर सकती है।

प्रश्न 38. न्यायपालिका किन विवादों का निपटारा करती है?
उत्तर – न्यायिक व्यवस्था नागरिकों, नागरिक व सरकार, दो राज्य सरकार और केन्द्र व राज्य सरकारों के बीच पैदा होने वाले विवादों को हल करने की क्रियाविधि मुहैया कराती है।

प्रश्न 39. 'आदिवासी' शब्द का आशय लिखिए।
उत्तर – आदिवासी शब्द का आशय है 'मूल निवासी', आदिवासी को जनजाति भी कहा जाता है।

प्रश्न 40. हमारे देश में सर्वाधिक जनजाति वाले राज्य कौन-कौन से हैं?
उत्तर – छत्तीसगढ़, झारखण्ड, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल तथा उत्तर-पूर्व के राज्य।

प्रश्न 41. जंगलों से प्राप्त ऐसे तीन उत्पाद बताइए, जिनका उपयोग आप घर में करते हैं?
उत्तर – लकड़ी, शहद, जड़ी-बूटियाँ।

प्रश्न 42. भारतीय संविधान के अनुच्छेद-21 के अंतर्गत पानी को जीवन का अधिकार मानने का क्या आशय है?
उत्तर – इसका मतलब यह है कि अमीर-गरीब हर व्यक्ति को सस्ती कीमत पर पानी मिलना चाहिए।

प्रश्न 42. भारतीय संविधान के अनुच्छेद-21 के अंतर्गत पानी को जीवन का अधिकार मानने का क्या आशय है?
उत्तर – इसका मतलब यह है कि अमीर-गरीब हर व्यक्ति का यह अधिकार है कि उसे सस्ती कीमत पर पानी मिले।

प्रश्न 43. मैलापुर में लोग बोरवेल के पानी का उपयोग पीने के लिए क्यों नहीं करते हैं?
उत्तर – बोरवेल का पानी खारा है, इसलिए मैलापुर में लोग बोरवेल के पानी का उपयोग पीने के लिए नहीं करते हैं।

प्रश्न 44. दूषित पानी से होने वाली किन्हीं पाँच बीमारियों के नाम बताइए।
उत्तर – दूषित पानी से होने वाली पाँच बीमारियाँ निम्न हैं-
(1) दस्त,
(2) पेचिश,
(3) हैजा,
(4) पोलियो,
(5) त्वचा रोग।

प्रश्न 45. केन्द्रीय सरकार द्वारा किए जाने वाले व्यय का सबसे अधिक हिस्सा कहाँ व्यय होता है?
उत्तर – करों और शुल्कों में राज्य का हिस्सा।

प्रश्न 46. न्यूनतम वेतन से क्या आशय है?
उत्तर – इस कानून के तहत किसी भी मजदूर को न्यूनतम वेतन से कम मजदूरी नहीं दी जा सकती।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (उत्तर सहित)

निर्देश— नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 70-80 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न 47. 1857 विद्रोह के बाद अंग्रेजों ने अपनी नीतियों में क्या बदलाव किए लिखिए।
उत्तर – अंग्रेजों ने जो अहम् बदलाव किए वे निम्नलिखित हैं –
(1) ब्रिटिश संसद ने 1858 में एक नया कानून पारित किया और ईस्ट इण्डिया कम्पनी के सारे अधिकार ब्रिटिश साम्राज्य के हाथ में सौंप दिए, ताकि भारतीय मामलों को ज्यादा बेहतर ढंग से सँभाला जा सके।
(2) देश के सभी शासकों को भरोसा दिया गया कि भविष्य में कभी भी उनके भूक्षेत्र पर कब्जा नहीं किया जाएगा। उन्हें अपनी रियासत अपने वंशजों, यहाँ तक कि दत्तक पुत्रों को सौंपने की छूट दे दी गई। अंग्रेजों ने फैसला किया कि वे भारत के लोगों के धर्म और सामाजिक रीति-रिवाजों का सम्मान करेंगे।

प्रश्न 48. 1857 विद्रोह के बाद अंग्रेजों ने अपनी नीतियों में क्या बदलाव किए लिखिए।
उत्तर – अंग्रेजों ने जो अहम् बदलाव किए वे निम्नलिखित हैं –
(1) ब्रिटिश संसद ने 1858 में एक नया कानून पारित किया और ईस्ट इण्डिया कम्पनी के सारे अधिकार ब्रिटिश साम्राज्य के हाथ में सौंप दिए, ताकि भारतीय मामलों को ज्यादा बेहतर ढंग से सँभाला जा सके।
(2) देश के सभी शासकों को भरोसा दिया गया कि भविष्य में कभी भी उनके भूक्षेत्र पर कब्जा नहीं किया जाएगा। उन्हें अपनी रियासत अपने वंशजों, यहाँ तक कि दत्तक पुत्रों को सौंपने की छूट दे दी गई। अंग्रेजों ने फैसला किया कि वे भारत के लोगों के धर्म और सामाजिक रीति-रिवाजों का सम्मान करेंगे।

प्रश्न 49. लार्ड डलहौजी की विलय नीति क्या थी तथा इस नीति से किन-किन भारतीय राज्यों को अपने नियंत्रण में लिया गया था?
उत्तर – लार्ड डलहौजी की विलय नीति- भारतीय राज्यों को प्रत्यक्ष रूप से कम्पनी के अधीन करने के लिए गवर्नर जनरल लार्ड डलहौजी ने विलय नीति (हड़प नीति) का अनुसरण किया।
सर्वप्रथम उसने भारतीय राजाओं द्वारा दत्तक पुत्र लेने की प्रथा पर रोक लगा दी, जो शासक बिना पुत्र के मर गए, उनके राज्यों को ब्रिटिश साम्राज्य का अंग बना लिया गया।
ऐसे राज्यों में झाँसी, नागपुर और सतारा प्रमुख थे। मैसूर और पंजाब के विस्तृत राज्यों को युद्ध द्वारा ब्रिटिश शासन का अंग बना लिया गया। 1856 ई. में अवध के नवाब पर कुशासन का आरोप लगाकर अवध को ब्रिटिश शासन का अंग बना लिया गया। इस प्रकार लार्ड डलहौजी ने भारतीय राज्यों को विभिन्न कारणों से हड़पकर ब्रिटिश कम्पनी के अधीन करने हेतु विलय नीति का अनुसरण किया।

प्रश्न 50. झूम खेती की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर – झूम खेती घुमन्तू खेती को कहा जाता है। इस तरह की खेती अधिकांशतः जंगलों में छोटे-छोटे भूखण्डों पर की जाती थी।
ये लोग जमीन तक धूप लाने के लिए पेड़ों के ऊपरी हिस्से काट देते थे और जमीन पर उगी घास-फूस जलाकर साफ कर देते थे। इसके बाद में घास-फूस के जलने पर पैदा हुई राख को खाली जमीन पर छिड़क देते थे। इस राख में पोटाश होती थी, जिससे मिट्टी उपजाऊ हो जाती थी।

प्रश्न 51. बिरसा आंदोलन के महत्वपूर्ण परिणाम क्या थे?
उत्तर – बिरसा आंदोलन के महत्वपूर्ण परिणाम-
(1) इसने औपनिवेशिक सरकार को ऐसे कानून लागू करने के लिए, मजबूर किया, जिनके जरिए दीकु लोग आदिवासियों की जमीन पर आसानी से कब्जा न कर सकें।
(2) इसने एक बार फिर जता दिया कि अन्याय का विरोध करने और औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध अपने गुस्से को अभिव्यक्त करने में आदिवासी सक्षम हैं। उन्होंने अपने खास अंदाज में अपनी खास रस्मों और संघर्ष के प्रतीकों के जरिए इस काम को अंजाम दिया।

प्रश्न 52. अंग्रेजी भाषा सिखाने की जरूरत पर मैकॉले ने जोर क्यों दिया?
उत्तर – मैकाले के मिनट्स (विवरण) के आधार पर 1835 का अंग्रेजी का शिक्षा अधिनियम पारित किया। ये फैसला भी लिया गया कि अंग्रेजी को उच्च शिक्षा का माध्यम बनाया जाए और प्राच्यवादी संस्थानों को प्रोत्साहन न दिया जाए।
इन संस्थानों को "अपने आप क्षरण का शिकार होते जा रहे अंधकार के मंदिरों" की संज्ञा दी गई। अब स्कूलों के लिए भी अंग्रेजी पाठ्यपुस्तकें छपने लगीं।

प्रश्न 53. आदिवासी, महाजनों और व्यापारियों को अपनी मुसीबतों का जिम्मदार क्यों मानते थे?
उत्तर – जो चीजें आसपास पैदा नहीं होती थी, उन्हें हासिल करने के लिए आदिवासियों को व्यापारियों और महाजनों पर निर्भर रहना पड़ता था।
व्यापारी ऊँची कीमतों पर चीजें बेचते थे और सूदखोर महाजन भारी ब्याज दरों पर कर्ज देते थे। इस प्रकार, आदिवासी महाजनों और व्यापारियों को अपनी मुसीबतों की जड़ मानने लगे थे।

प्रश्न 54. 1857 विद्रोह के बाद अंग्रेजों ने अपनी नीतियों में क्या बदलाव किए लिखिए।
उत्तर – अंग्रेजों ने जो अहम् बदलाव किए वे निम्नलिखित हैं –
(1) ब्रिटिश संसद ने 1858 में एक नया कानून पारित किया और ईस्ट इण्डिया कम्पनी के सारे अधिकार ब्रिटिश साम्राज्य के हाथ में सौंप दिए, ताकि भारतीय मामलों को ज्यादा बेहतर ढंग से सँभाला जा सके।
(2) देश के सभी शासकों को भरोसा दिया गया कि भविष्य में कभी भी उनके भूक्षेत्र पर कब्जा नहीं किया जाएगा। उन्हें अपनी रियासत अपने वंशजों, यहाँ तक कि दत्तक पुत्रों को सौंपने की छूट दे दी गई। अंग्रेजों ने फैसला किया कि वे भारत के लोगों के धर्म और सामाजिक रीति-रिवाजों का सम्मान करेंगे।

प्रश्न 55. बाल विवाह निषेध अधिनियम कब पारित किया गया था?
उत्तर – 1929 में बाल विवाह निषेध अधिनियम पारित किया गया। इस कानून के बारे में वैसी कड़वी बहसें और संघर्ष नहीं हुए, जैसे पुराने सुधारवादी कानूनों के बारे में हुए थे। इस कानून के अनुसार 18 साल से कम उम्र के लड़के और 16 साल से कम उम्र की लड़की की शादी नहीं की जा सकती। बाद में यह उम्र बढ़ाकर क्रमश: 21 साल व 18 साल कर दी गई।

प्रश्न 55. बाल विवाह निषेध अधिनियम कब पारित किया गया था?
उत्तर – 1929 में बाल विवाह निषेध अधिनियम पारित किया गया। इस कानून के बारे में वैसी कड़वी बहसें और संघर्ष नहीं हुए, जैसे पुराने सुधारवादी कानूनों के बारे में हुए थे। इस कानून के अनुसार 18 साल से कम उम्र के लड़के और 16 साल से कम उम्र की लड़की की शादी नहीं की जा सकती। बाद में यह उम्र बढ़ाकर क्रमश: 21 साल व 18 साल कर दी गई।

प्रश्न 56. बंगाल विभाजन क्यों किया गया एवं इसके क्या परिणाम हुए?
उत्तर – बंगाल के विभाजन से देश भर में गुस्से की लहर फैल गई। मध्यमार्गी और आमूल परिवर्तनवादी, कांग्रेस के सभी धड़ों ने इसका विरोध किया। विशाल जनसभाओं का आयोजन किया गया और जुलूस निकाले गए। जनप्रतिरोध के नए-नए रास्ते ढूँढे गए। इससे जो संघर्ष उपजा, उसे स्वदेशी आंदोलन के नाम से जाना जाता है। यह आंदोलन बंगाल में सबसे ताकतवर था, परन्तु अन्य इलाकों में भी इसकी भारी अनुगूँज सुनाई दी।

प्रश्न 57. 'इल्बर्ट बिल' सरकार ने क्यों वापिस लिया था?
उत्तर – 1883 में सरकार ने इल्बर्ट बिल लागू करने का प्रयास किया। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ। इस विधेयक में प्रावधान किया गया था कि भारतीय न्यायाधीश भी ब्रिटिश या यूरोपीय व्यक्तियों द्वारा मुकदमे चला सकते हैं, ताकि भारत में काम करने वाले अंग्रेज और भारतीय न्यायाधीशों के बीच समानता स्थापित की जा सके। अंग्रेजों के विरोध की वजह से सरकार ने यह विधेयक वापस ले लिया।

प्रश्न 58. रॉलट कानून का विरोध भारतीयों ने क्यों किया?
उत्तर – यह कानून अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे मूलभूत अधिकारों पर अंकुश लगाने और पुलिस को और ज्यादा अधिकार देने के लिए लागू किया गया था। महात्मा गाँधी, मोहम्मद अली जिन्ना तथा अन्य नेताओं का मानना था कि सरकार के पास लोगों की बुनियादी स्वतंत्रताओं पर अंकुश लगाने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने इस कानून को 'शैतान की करतूत' और निरंकुशवादी बताया।

प्रश्न 59. नील के व्यापार बढ़ाने के लिए अफसर और व्यावसायिक एजेंट किस प्रकार कार्य करने लगे?
उत्तर – जैसे-जैसे नील का व्यापार फैला, कम्पनी के अफसर और व्यावसायिक एजेंट नील के उत्पादन में पैसा लगाने लगे। समय बीतने के साथ कम्पनी के बहुत सारे अधिकारियों ने नील के अपने कारोबार पर ध्यान देने के लिए अपनी नौकरियाँ छोड़ दीं। भारी मुनाफे की उम्मीद में स्कॉटलैण्ड और इंग्लैण्ड के बहुत सारे लोग भारत आए और उन्होंने नील के बागान लगा लिए, जिनके पास नील की पैदावार के लिए पैसा नहीं था उन्हें कम्पनी और नए-नए बैंक कर्जा देने को तैयार रहते थे।

प्रश्न 60. भूस्खलन को रोकने की प्रविधियाँ लिखिए।
उत्तर – वैज्ञानिक प्रविधियों के विकास से हमें समझने की शक्ति मिली है। भूस्खलन को रोकने की प्रविधियाँ निम्नलिखित हैं-
(1) भूस्खलन प्रभावी क्षेत्रों का मानचित्र बनाकर इसमें प्रभावित होने वाले स्थानों को इंगित करना। इस प्रकार इन क्षेत्रों को आवास बनाने के लिए छोड़ा जा सकता है।
(2) भूमि को खिसकने से बचाने के लिए प्रतिधारी दीवार का निर्माण करना।
(3) भूस्खलन को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका वनस्पति आवरण में वृद्धि है।
(4) सतही अपवाह तथा झरना प्रवाहों के साथ-साथ भूस्खलन की गतिशीलता को नियन्त्रित करने के लिए पृष्ठीय अपवाह नियन्त्रण उपाय कार्यान्वित किए गए हैं।

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय सामाजिक विज्ञान के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2025 कक्षा 8 वीं 2 अभ्यास प्रश्न पत्र विषय सामाजिक विज्ञान अभ्यास प्रश्न पत्र सैट 'A' एवं 'B'
2. महत्वपूर्ण 50 वैकल्पिक प्रश्न सामाजिक विज्ञान कक्षा 8वीं वार्षिक परीक्षा 2025
3. वार्षिक परीक्षा मत्र-2023-24 विषय सामाजिक विज्ञान कक्षा-8 राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल
4. वार्षिक परीक्षा 2025 ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
5. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
6. वार्षिक परीक्षा 2024-25 कक्षा 8 विषय सामाजिक विज्ञान ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)
7. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
8. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
9. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
10. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु हल सहित प्रश्न उत्तर
11. ब्लूप्रिंट आधारित सामाजिक विज्ञान माॅडल अभ्यास प्रश्न-पत्र कक्षा 8 वीं
12. सामाजिक विज्ञान (इतिहास) कक्षा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
13. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
14. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
15. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
16. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
17. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
18. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
19. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
20. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान (Social Science) वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय विज्ञान के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. Model Question Paper annual exam 8वीं विषय विज्ञान वार्षिक परीक्षा 2025 अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. विज्ञान कक्षा 8th Blueprint Based Question Paper 2025
3. Blueprint Based Question Paper वार्षिक परीक्षा 2024-25 कक्षा 8 विषय विज्ञान अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)
4. वार्षिक परीक्षा 2024-25 कक्षा 8 विषय विज्ञान ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)
5. विषय - विज्ञान कक्षा - 8 वार्षिक परीक्षा 2025 अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)
6. Class - 8th Science Model Question Paper वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित)
7. वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 ब्लूप्रिंट आधारित विज्ञान कक्षा 8 प्रश्नपत्र (हल सहित)
8. वार्षिक परीक्षा 2025 Blueprint Based अभ्यास प्रश्न पत्र Imp Questions विषय विज्ञान कक्षा - 8
9. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- विज्ञान
10. 11. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
12. परीक्षापयोगी 50 लघुत्तरीय प्रश्न विषय - विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024
13. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
14. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
15. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
16. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
17. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
18. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
19. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 परीक्षा तैयारियों हेतु की उत्तरशीट।
1. विषय - गणित कक्षा 8 वीं परीक्षापयोगी रिक्त स्थान पूर्ति प्रश्न
2. वार्षिक परीक्षा 2025 विषय गणित अभ्यास प्रश्न-पत्र (हल सहित) कक्षा-8
3. वार्षिक परीक्षा 2025 विषय गणित ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न-पत्र (हल सहित) कक्षा- 8
4. वार्षिक परीक्षा की तैयारी मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय हिंदी
5. वार्षिक परीक्षा 2025 कक्षा -8 परीक्षापयोगी गणित के प्रश्न (हल सहित)
6. वार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 विषय - गणित महत्वपूर्ण अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु प्रश्न पत्र (उत्तर सहित) अध्ययन कीजिए।
1. हिन्दी कक्षा 8th वार्षिक परीक्षा 2025 ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र
2.उत्तर शीट विषय हिंदी (प्रथम भाषा) कक्षा-8 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25
3. वार्षिक परीक्षा सत्र 2023-24 विषय हिंदी (प्रथम भाषा) कक्षा-8 का हल प्रश्न पत्र (राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल)
4. वार्षिक परीक्षा 2025 हिन्दी कक्षा 8th ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र
5. हिन्दी कक्षा 8 ब्लू प्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2025
6. वर्ष 2023 कक्षा आठवीं विषय हिंदी वार्षिक परीक्षा का हल प्रश्न पत्र

कक्षा 8 परीक्षा तैयारी की लिंक्स।
1. 8th English (Special Series) Modl question paper

2. Board Exam class 8th English 2023 Solved Question paper

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय हिन्दी के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. गणित के Imp वैकल्पिक प्रश्न For Exams कक्षा 8th
2. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी
3. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय गणित के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. विषय गणित कक्षा आठवीं अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित) विषय गणित कक्षा आठवीं
3. ब्लूप्रिंट आधारित कक्षा आठवीं विषय गणित हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र
4. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
5. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय ENGLISH के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. Blueprint Based मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024
2. कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024 English General Short Answer Questions
3. कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024 8th English General Long answer type questions
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. English class 8th Solved Model Question Paper (Blueprint based) Annual Exam 2024
9. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- अंग्रेजी

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय संस्कृत के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- संस्कृत
2. संस्कृत मॉडल प्रश्नपत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 8
3. संस्कृत कक्षा- 8th वार्षिक परीक्षा वर्ष 2024 हेतु महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न
4. मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (60 प्रश्न उत्तर सहित) कक्षा - 8th विषय सामाजिक विज्ञान | अभ्यास प्रश्नोत्तरी वार्षिक परीक्षा 2025

इस भाग में लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (60 प्रश्न उत्तर सहित) कक्षा - 8th विषय सामाजिक विज्ञान की अभ्यास प्रश्नोत्तरी वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु दी गई है।

Read more

वार्षिक परीक्षा 2025 कक्षा 8 वीं 2 अभ्यास प्रश्न पत्र विषय सामाजिक विज्ञान अभ्यास प्रश्न पत्र सैट 'A' एवं 'B'

इस भाग में वार्षिक परीक्षा 2025 कक्षा 8 वीं 2 अभ्यास प्रश्न पत्र विषय सामाजिक विज्ञान अभ्यास प्रश्न पत्र सैट 'A' एवं 'B' दिये गए हैं।

Read more

वार्षिक परीक्षा मत्र-2023-24 विषय सामाजिक विज्ञान कक्षा-8 राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल | Social science solved question paper

इस भाग में वार्षिक परीक्षा मत्र-2023-24 विषय सामाजिक विज्ञान कक्षा-8 राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल का हल प्रश्न पत्र दिया गया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe