Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान | Social Science Solved Model Question Paper


वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान | Social Science Solved Model Question Paper

उप शीर्षक:
इस भाग में कक्षा आठवीं की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु सामाजिक विज्ञान विषय के अभ्यास हेतु ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित) यहाँ दिया गया है।

बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)

प्रश्न 1. जेम्स मिल ने भारत के इतिहास को किस काल खण्ड में विभाजित किया है?
(A) हिन्दू
(B) मुस्लिम
(C) ब्रिटिश
(D) उपरोक्त सभी।
उत्तर― (D) उपरोक्त सभी।

प्रश्न 2. विकसित देशों के उद्योगों का विकासशील देशों में आने का कारण नहीं है-
(A) सस्ते श्रमिक व सुलभ संसाधन।
(B) विकासशील देशों के कमजोर कानून।
(C) विकसित देशों का सद्भाव।
(D) जोखिम भरे उद्योगों पर कड़ा प्रतिबन्ध।
उत्तर― (C) विकसित देशों का सद्भाव।

प्रश्न 3. 'मालाबार तट' किन वस्तुओं के व्यापार के लिए प्रसिद्ध था?
(A) गेहूं, चावल
(B) काली मिर्च, इलायची
(C) ज्वार, बाजरा
(D) रेशम
उत्तर― (B) काली मिर्च, इलायची

प्रश्न 4. भारतीय संविधान के जनक माने जाते हैं-
(A) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
(B) पं. जवाहरलाल नेहरू
(C) महात्मा गाँधी
(D) लाला लाजपत राय
उत्तर― (A) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर

प्रश्न 5. स्वामित्व के आधार पर संसाधन कितने प्रकार के होते हैं?
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4
उत्तर― (C) 3

रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)

प्रश्न 6. कित्तूर में अंग्रेज-विरोधी आन्दोलन का नेतृत्व रानी चेनम्मा ने किया।
प्रश्न 7. जन्म और मृत्यु जनसंख्या परिवर्तन के प्राकृतिक कारण हैं।
प्रश्न 8. मक्का को कॉर्न के नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 9. टैगोर ने प्राकृतिक परिवेश में शान्ति निकेतन स्कूल खोला।
प्रश्न 10. जनता द्वारा चुने गये सभी प्रतिनिधियों के समूह को ही संसद कहा जाता है।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)

प्रश्न 11. चाय के बागान और खनन उद्योग कब फैलने लगे थे?
उत्तर- उन्नीसवीं सदी के आखिर से ही चाय के बागान और खनन उद्योग फैलने लगे थे।

प्रश्न 12. चार प्राकृतिक उपहारों के नाम बताइए।
उत्तर- चार प्राकृतिक उपहारों के नाम क्रमश:- (1) जीव-जन्तु, (2) खनिज, (3) नदियाँ तथा (4) वनस्पति हैं।

प्रश्न 13. भारत में न्यायपालिका का अध्यक्ष कौन होता है?
उत्तर- भारत की स्वतन्त्र न्यायपालिका का शीर्ष सर्वोच्च न्यायालय है, जिसका प्रधान न्यायाधीश अध्यक्ष होता है।

प्रश्न 14. विदेशी कम्पनियों के भारत आने का कोई एक कारण बताइए।
उत्तर- विदेशी कम्पनियों के भारत आने का एक कारण यहाँ मिलने वाले सस्ते श्रमिक हैं।

प्रश्न 15. संसद किसे कहा जाता है ? उत्तर- जनता द्वारा चुने हुए सभी प्रतिनिधियों के समूह को संसद कहा जाता है। लोग संसद के लिए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं। यह संसद सरकार को नियंत्रित करती है और उसका मार्गदर्शन करती है।

प्रश्न 16. घरेलू हिंसा महिला सुरक्षा कानून किस सन् में लागू हुआ?
उत्तर- घरेलू हिंसा महिला सुरक्षा कानून सन् 2006 में लागू हुआ।

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)

प्रश्न 17. कंपनी के तहत काम करने वाले भारतीय सिपाहियों के असन्तोष के क्या कारण थे?
उत्तर- कंपनी के तहत काम करने वाले भारतीय सिपाहियों के असन्तोष के निम्नलिखित कारण थे-
(1) वे अपने वेतन, भत्तों और सेवा शर्तों के कारण असन्तुष्ट थे।
(2) कंपनी द्वारा बनाये गये कई नियमों से उनकी धार्मिक भावनाओं और आस्थाओं को ठेस पहुँचती थी।
(3) बहुत सारे सिपाही किसान परिवारों से थे। ब्रिटिश भू-नीति के कारण किसानों का गुस्सा जल्द ही सिपाहियों में फैल जाता था।

प्रश्न 18. इंडिया काउंसिल किसे कहा गया है?
उत्तर- ब्रिटिश संसद ने 1858 में एक नया कानून पारित किया और ईस्ट इंडिया कंपनी के सारे अधिकार ब्रिटिश साम्राज्य के हाथ में सौंप दिए ताकि भारतीय मामलों को ज्यादा बेहतर ढंग से सँभाला जा सके। ब्रिटिश मन्त्रिमण्डल के एक सदस्य को भारत मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। उसे भारत के शासन से सम्बन्धित मामलों को सँभालने का जिम्मा सौंपा गया। उसे सलाह देने के लिए एक परिषद का गठन किया गया जिसे इंडिया काउंसिल कहा जाता था।

प्रश्न 19. जन्म दर और मृत्यु दर में क्या अन्तर है?
उत्तर- प्रति 1000 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या को जन्म दर कहते हैं जबकि प्रति 1000 व्यक्तियों में मरने वालों की संख्या को मृत्यु दर कहते हैं। भारत में जन्म दर 26-1 व्यक्ति प्रति हजार है जबकि भारत में मृत्यु दर 24-8 व्यक्ति प्रति हजार है।

प्रश्न 20. समानता के अधिकार का क्या अर्थ है?
उत्तर- समानता के अधिकार का अर्थ है कि कानून की नजर में सभी लोग समान हैं। देश का कानून सभी नागरिकों को बराबर सुरक्षा प्रदान करेगा। धर्म, जाति या लिंग के आधार पर किसी भी नागरिक के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता। खेल का मैदान, होटल, दुकान इत्यादि सार्वजनिक स्थानों पर सभी को बराबर पहुँच का अधिकार होगा।

प्रश्न 21. आरक्षण का कानून लागू करने के पीछे क्या तर्क दिया गया है?
उत्तर - आरक्षण का कानून एक महत्वपूर्ण तर्क पर आधारित है। इसके पीछे समझ यह है कि हमारे जैसे समाज में जहाँ कुछ तबकों को सदियों तक पढ़ने-लिखने और नयी निपुणताएँ हासिल करने के अवसरों से वंचित रखा गया है, वहाँ लोकतान्त्रिक सरकार को इन तबकों की सहायता के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

प्रश्न 22. मंदिर प्रवेश आन्दोलन के जरिए अम्बेडकर क्या हासिल करना चाहते थे?
उत्तर- अम्बेडकर एक महार परिवार में पैदा हुए थे इसलिए उन्होंने बचपन से जातीय भेदभाव और पूर्वाग्रह को नजदीक से देखा था। 1927 से 1935 के बीच अम्बेडकर ने मंदिरों में प्रवेश के लिए तीन 'मंदिर प्रवेश' आंदोलन चलाए जिसके माध्यम से वह देश को दिखाना चाहते थे कि समाज में जातीय पूर्वाग्रहों की जकड़ कितनी मजबूत है, लेकिन लगातार विरोध करने पर इसको कमजोर किया जा सकता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)

प्रश्न 23. प्राचीन ग्रन्थों के ज्ञान से सुधारकों को नए कानून बनवाने में किस प्रकार मदद मिली?
उत्तर - प्राचीन ग्रन्थों के ज्ञान से सुधारकों को नए कानून बनवाने में निम्नलिखित प्रकार से मदद मिलती थी-
(1) उन्नीसवीं सदी के आरंभ से ही सामाजिक रीति-रिवाजों और मूल्य-मान्यताओं में परिवर्तन आने शुरू हो गये थे।
(2) संचार के साधनों के विकास से किताबें, अखबार, पत्रिकाएँ तथा पांडुलिपि इत्यादि लोगों के पास पहुँचने से उनमें जागरूकता आने लगी।
(3) समाज सुधारक किसी हानिकारक प्रथा को चुनौती देने के लिए अक्सर प्राचीन धार्मिक ग्रन्थों से ऐसे श्लोक या वाक्य ढूँढ़ते थे जो उनकी सोच का समर्थन करे।
(4) प्रसिद्ध समाज सुधारक ईश्वरचन्द विद्यासागर ने भी विधवा विवाह के पक्ष में प्राचीन ग्रन्थों का हवाला दिया था।

प्रश्न 24. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के प्रावधानों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर - अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम, 1989 के प्रावधान निम्नलिखित है-
(1) यदि कोई व्यक्ति अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के किसी व्यक्ति को कोई अखाद्य अथवा गंदा पदार्थ पीने या खाने के लिए विवश करता है तो उसे सजा दी जायेगी।
(2) अगर कोई भी व्यक्ति अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के किसी व्यक्ति को नंगा करता है या उसे नंगा घुमाता है या उसके चेहरे पर या देह पर रंग लगाता है या कोई ऐसा कृत्य करता है जो मानवीय प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं है तो उसे सजा दी जायेगी।
(3) किसी व्यक्ति के नाम पर आबंटित या उसके स्वामित्व वाली जमीन पर कब्जा करता है या खेती करता है, या अपने नाम पर स्थानान्तरित करवाता है तो उसे सजा दी जायेगी।
(4) किसी महिला को अपमानित करने के लिए उस पर हमला करता है या उसके साथ जोर-जरबदस्ती करता है तो उसे सजा दी जायेगी।

प्रश्न 25. न्यायालयों के पर्यावरण से जुड़े निर्णयों का मजदूरों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर- न्यायालयों के पर्यावरण से जुड़े निर्णयों का मजदूरों के जोवन पर निम्नलिखित प्रभाव पड़ा-
(1) न्यायालयों ने पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर कई कड़े आदेश दिए। ऐसे कई आदेशों से लोगों की रोजी-रोटी पर भी बुरा असर पड़ा।
(2) अदालत ने आदेश दिया कि दिल्ली के रिहायशी इलाकों में काम करने वाले उद्योगों को बन्द कर दिया जाये या उन्हें शहर से बाहर दूसरे इलाकों में भेज दिया जाये क्योंकि ये कारखाने आस-पास के पर्यावरण को प्रदूषित कर रहे हैं।
(3) अदालत की इस कार्रवाही से एक समस्या तो हल हो गई लेकिन एक नई समस्या पैदा हो गई। कारखानों के बन्द हो जाने से बहुत सारे मजदूरों का रोजगार खत्म हो गया। बहुत सारे लोगों को दूरदराज के इलाकों में जाना पड़ा जहाँ उन कारखानों को दोबारा चालू किया गया था।
(4) अब प्रदूषण की समस्या इन इलाकों से हटकर उन इलाकों में होने लगी। मजदूरों की सुरक्षा सम्बन्धी स्थितियाँ का मुद्दा आज भी वैसा ही है।

प्रश्न 26. नवीकरणीय एवं अनवीकरणीय संसाधन में कोई तीन अन्तर लिखिए।
उत्तर- नवीकरणीय एवं अनवीकरणीय संसाधन में अन्तर निम्नलिखित है-
अनवीकरणीय संसाधन - (1) ये संसाधन शीघ्रता से नवीकृत अथवा पुनः पूरित हो जाते हैं।
(2) इनमें से कुछ संसाधन असीमित हैं और उन पर मानव क्रियाओं का प्रभाव नहीं होता है।
(3) नवीकरणीय संसाधन, जैसे- जल, मृदा और वन हैं। इनका लापरवाही से उपयोग इनके भंडार को प्रभावित करता है।
अनवीकरणीय संसाधन– (1) ये संसाधन एक बार समाप्त होने के बाद उनके नवीकृत अथवा पुनः पूरित होने में हजारों वर्ष लग जाते हैं।
(2) ये संसाधन वे हैं जिनके भंडार सीमित हैं।
(3) अनवीकरणीय संसाधन, जैसे-कोयला, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस हैं। ये सभी संसाधन सीमित मात्रा में होने के कारण इनका उपयोग भंडार को खत्म कर सकते हैं।

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
2. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
3. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु हल सहित प्रश्न उत्तर
4. ब्लूप्रिंट आधारित सामाजिक विज्ञान माॅडल अभ्यास प्रश्न-पत्र कक्षा 8 वीं
5. परीक्षापयोगी 50 लघुत्तरीय प्रश्न विषय - विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024
6. विषय गणित कक्षा आठवीं अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित)
7. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित) विषय गणित कक्षा आठवीं
8. ब्लूप्रिंट आधारित कक्षा आठवीं विषय गणित हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. a href="https://edudurga.com/blog-single.php?i=165">English General 8th Short Answer Questions
2. 8th English General Long answer type questions
3. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. सामाजिक विज्ञान (इतिहास) कक्षा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
12. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
14. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वैकल्पिक प्रश्न कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
2. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
3. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
4. संस्कृत कक्षा- 8th वार्षिक परीक्षा वर्ष 2024 हेतु महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

5 + 4 = ?

You may also like

लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (60 प्रश्न उत्तर सहित) कक्षा - 8th विषय सामाजिक विज्ञान | अभ्यास प्रश्नोत्तरी वार्षिक परीक्षा 2025

लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (60 प्रश्न उत्तर सहित) कक्षा - 8th विषय सामाजिक विज्ञान | अभ्यास प्रश्नोत्तरी वार्षिक परीक्षा 2025

इस भाग में लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (60 प्रश्न उत्तर सहित) कक्षा - 8th विषय सामाजिक विज्ञान की अभ्यास प्रश्नोत्तरी वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु दी गई है।

Read more
वार्षिक परीक्षा 2025 कक्षा 8 वीं 2 अभ्यास प्रश्न पत्र विषय सामाजिक विज्ञान अभ्यास प्रश्न पत्र सैट 'A' एवं 'B'

वार्षिक परीक्षा 2025 कक्षा 8 वीं 2 अभ्यास प्रश्न पत्र विषय सामाजिक विज्ञान अभ्यास प्रश्न पत्र सैट 'A' एवं 'B'

इस भाग में वार्षिक परीक्षा 2025 कक्षा 8 वीं 2 अभ्यास प्रश्न पत्र विषय सामाजिक विज्ञान अभ्यास प्रश्न पत्र सैट 'A' एवं 'B' दिये गए हैं।

Read more
वार्षिक परीक्षा मत्र-2023-24 विषय सामाजिक विज्ञान कक्षा-8 राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल | Social science solved question paper

वार्षिक परीक्षा मत्र-2023-24 विषय सामाजिक विज्ञान कक्षा-8 राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल | Social science solved question paper

इस भाग में वार्षिक परीक्षा मत्र-2023-24 विषय सामाजिक विज्ञान कक्षा-8 राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल का हल प्रश्न पत्र दिया गया है।

Read more

Follow us

Recent post