Science Class 8th Model Question Paper Annual Exam 2023 || मॉडल प्रश्नपत्र - विज्ञान वार्षिक परीक्षा
वैकल्पिक प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 1 से 10)
प्रश्न 1. जन्तुओं के भोजन का स्रोत क्या है?
(अ) हरे पेड़-पौधे
(ब) अन्य जन्तु
(स) उपरोक्त दोनों
(द) दोनों नहीं
उत्तर– उपरोक्त दोनों।
प्रश्न 2. चीनी को ऐल्कोहॉल में परिवर्तित करने के प्रक्रम का नाम है–
(अ) नाइट्रोजन स्थिरीकरण
(ब) मोल्डिंग
(स) किण्वन
(द) संक्रमण
उत्तर– किण्वन।
प्रश्न 3. काँच की छड़ को रेशम से रगड़ने पर उसमें ............. उत्पन्न होता है।
(अ) धन आवेश
(ब) ऋण आवेश
(स) उपरोक्त दोनों
(द) दोनों नहीं
उत्तर– धन आवेश।
प्रश्न 4. मानव शरीर में आयरन की कमी होती है–
(अ) लाल रक्त कणिकाओं में
(ब) श्वेत रक्त कणिकाओं में
(स) रक्त पट्टिकाओं में
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– लाल रक्त कणिकाओं में।
प्रश्न 5. प्राकृतिक संसाधनों को कितने वर्गों में बाँटा गया है?
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) चार
उत्तर– दो।
प्रश्न 6. किसी भी पदार्थ के दहन के लिए कौन सी गैस अनिवार्य होती है?
(अ) नाइट्रोजन
(ब) हाइड्रोजन
(स) लीथियम
(द) ऑक्सीजन
उत्तर– ऑक्सीजन।
प्रश्न 7. जन्तु ........... विधियों द्वारा प्रजनन करते हैं।
(अ) दो
(ब) तीन
(स) चार
(द) पाँच
उत्तर– दो।
प्रश्न 8. कार्य करने के लिए धक्का या खिंचाव लगाया जाता है, उसे ............ कहते हैं।
(अ) ऊर्जा
(ब) दाब
(स) बल
(द) त्वरण
उत्तर– बल।
प्रश्न 9. घर्षण बल ...... प्रकार के होते हैं।
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) चार
उत्तर– तीन।
प्रश्न 10. 20 हर्ट्ज से कम आवृत्ति की ध्वनि को ........... कहते हैं।
(अ) अपश्रव्य ध्वनि
(ब) पराश्रव्य ध्वनि
(स) शोर
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– अपश्रव्य ध्वनि।
लघुत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 11 से 20)
प्रश्न 11. धान को शीत ऋतु में क्यों नहीं उगाया जा सकता?
उत्तर– धान को उगाने के लिए बहुत अधिक पानी की आवश्यकता होती है, अतः इसे शीत ऋतु में नहीं उगाया जा सकता। इसे केवल वर्षा ऋतु में ही उगाया जा सकता है।
प्रश्न 12. सूक्ष्मजीवों के मुख्य वर्ग कौन-कौन से हैं?
उत्तर– सूक्ष्मजीवों के मुख्य वर्ग निम्नलिखित हैं–
1. जीवाणु
2. कवक
3. प्रोटोजोआ
4. शैवाल
5. विषाणु।
प्रश्न 13. ऐलुमिनियम की पन्नी का उपयोग खाद्य सामग्री लपेटने में किया जाता है। क्यों?
उत्तर– ऐलुमिनियम की पन्नी का उपयोग खाद्य सामग्री को लपेटने में इसलिए किया जाता है क्योंकि इसे आसानी से मोड़कर खाने को अच्छी तरह बन्द किया जा सकता है जिससे बाहरी वायु एवं संदूषक पदार्थों का भोजन पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। इससे भोजन सुरक्षित एवं कुछ देर तक गर्म रहता है।
प्रश्न 14. क्या हम अपने सभी प्राकृतिक संसाधनों का निरन्तर उपयोग कर सकते हैं?
उत्तर– नहीं, हम अपने सभी प्राकृतिक संसाधनों का निरन्तर उपयोग नहीं कर सकते हैं। एक दिन वे समाप्त हो जायेंगे।
प्रश्न 15. हरी पत्तियों के ढेर को जलाना कठिन होता है, परन्तु सूखी पत्तियों में आग आसानी से लग जाती है। समझाइए।
उत्तर– हरी पत्तियों के ढेर को जलाना इसलिए कठिन होता है, क्योंकि उनमें जल की मात्रा अधिक होती है। परन्तु सूखी पत्तियों में आग आसानी से इसलिए लग जाती है, क्योंकि उनमें जल की मात्रा होती ही नहीं और होती भी है तो बहुत कम।
प्रश्न 16. क्या द्रव भी विद्युत् चालन करते हैं?
उत्तर– हाँ, कुछ द्रव जैसे, नलों का पानी, नींबू का रस, अम्ल, क्षार, लवण इत्यादि विद्युत् का चालन करते हैं।
प्रश्न 17. क्या आप बता सकते हैं कि चूजे और इल्ली (केटरपिलर) किस प्रकार जन्म लेते हैं?
उत्तर– हाँ, चूजे और इल्ली लैंगिक जनन से जन्म लेते हैं और अण्डे देते हैं। इन्हें अण्डप्रजक जन्तु कहते हैं।
प्रश्न 18. बल कितने प्रकार के होते हैं? लिखिए।
उत्तर– बल कई प्रकार के होते हैं–
1. पेशीय बल
2. घर्षण बल
3. चुम्बकीय बल
4. स्थिर वैद्युत बल
5. गुरुत्वाकर्षण बल
6. गुरुत्व बल आदि।
प्रश्न 19. केले के छिलके पर कदम पड़ते ही हम क्यों फिसल जाते हैं?
उत्तर– केले का छिलका बहुत चिकना होता है। इसमें घर्षण नहीं होता। अतः जब हमारा कदम उस पर पड़ता है, हम फिसल जाते हैं।
प्रश्न 20. क्या हम सभी कंपायमान वस्तुओं की ध्वनियाँ सुन सकते हैं?
उत्तर– नहीं, हम सभी कंपायमान वस्तुओं की ध्वनियाँ सुन सकते हैं। हम केवल 20 हर्ट्ज से 20,000 हर्ट्ज के बीच की आवृत्ति वाली ध्वनियाँ सुन सकते हैं।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(प्रश्न क्रमांक 21 से 24)
प्रश्न 21. 'बुआई' पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर– बुआई खेतों में बीज डालने की विधि है। इसके लिए अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों का चयन किया जाता है। अच्छी गुणवत्ता वाले बीज अच्छी किस्म के साफ एव स्वस्थ बीज होते हैं। ये बीज अधिक उपज देते हैं। बीजों की बोआई के लिए परम्परागत औजार को उपयोग में लाते हैं। यह कीप के आकार का होता है। इसमें होकर बीज दो-तीन नुकले सिरे वाले पाइपों से होकर गुजरते हैं। ये सिरे मिट्टी को भेदकर बीज को स्थापित कर देते हैं। आजकल बोआई ट्रैक्टर द्वारा संचालित सीड-ड्रिल से की जाती है। इससे बीज समान दूरी और गहराई पर रहते हैं तथा मिट्टी द्वारा ढक जाते हैं।
प्रश्न 22. फैक्ट्रियों एवं आवास की माँग की आपूर्ति हेतु वनों की अनवरत कटाई हो रही है। क्या इन परियोजनाओं के लिए वृक्षों की कटाई न्यायसंगत है?
उत्तर– वर्तमान में जिस तेजी से जनसंख्या में वृद्धि हो रही है उसकी माँग की पूर्ति के लिए फैक्ट्रियाँ और आवास भी उतना ही आवश्यक है। फैक्ट्रियों में उत्पादन अच्छी कोटि का, सस्ता एवं शीघ्र होता है तथा हजारों लोगों को रोजगार भी मिलता है। आवास मनुष्य की एक बुनियादी आवश्यकता है। इन आवश्यकताओं क पूरा करने के लिए मनुष्य वनों को साफ करके भूमि तैयार करता है क्योंकि उनको वनों के अतिरिक्त कहीं खाली जगह उपलब्ध नहीं हो पाती। दूसरी ओर वनों के साफ होने से वन्य प्राणियों का आश्रय स्थल समाप्त हो जाता है तथा आदिवासी जातियाँ भी विलुप्त होती जा रही हैं। इसके साथ ही जीवनयापन हेतु भूमि कम होती जा रही है। इन परियोजनाओं के लिए अन्य विकल्प ढूँढ़ना आवश्यक है। वनों की कटाई इनका विकल्प नहीं है।
प्रश्न 23. कोयला हमें कहाँ से प्राप्त होता है और यह कैसे बनता है?
उत्तर– कोयला हमें जमीन के अन्दर से प्राप्त होता है। बाढ़ जैसे प्राकृतिक प्रक्रमों के कारण वन मृदा के नीचे दब जाते हैं। इनके ऊपर मृदा जम जाने के कारण ये सम्पीडित हो जाते हैं। जैसे-जैसे ये गहरे होते जाते हैं उनका ताप भी बढ़ता जाता है। उच्च ताप व उच्च दाब के कारण पृथ्वी के अन्दर मृत पेड़-पौधे धीरे-धीरे कोयले में परिवर्तित हो जाते हैं। कोयले में मुख्य रूप से कार्बन होता है। यह प्रक्रम कार्बनीकरण कहलाता है।
प्रश्न 24. क्या आपने कभी भोजन पकाने वाले तेल को आग पकड़ते देखा है? जब तलने वाला बर्तन लम्बे समय तक जलते हुए स्टोव पर रखा रहता है?
उत्तर– हाँ, यद्यपि भोजन पकाने वाला तेल कमरे के ताप पर आग नहीं पकड़ता है। परन्तु जब उसका ताप कमरे के ताप से अधिक हो जाता है तो यह आग पकड़ लेता है। यही कारण है कि जब तलने वाला बर्तन लम्बे समय तक जलते हुए स्टोव पर रखा रहता है तो वह अपने ज्वलन ताप पर पहुँच जाता है और आग पकड़ लेता है।
वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 कक्षा 5 वी हिन्दी विशिष्ट का प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 विषय गणित कक्षा पांचवी
3. English मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
4. पर्यावरण मॉडल प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा- 2023 कक्षा 5th
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com







