An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



Blueprint based Solved Science Model Question Paper annual | exam 8 वार्षिक परीक्षा 2025 अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)

  • BY:
     RF Tembhre

बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)

प्रश्न 1. निम्न में से रबी फसल का सही युग्म है-
(A) धान, मक्का
(B) सोयाबीन, मूँगफली
(C) गेहूँ, चना
(D) कपास, मूँग
उत्तर― (C) गेहूँ, चना

प्रश्न 2. निम्न में से कार्बन का लगभग शुद्ध रूप है-
(A) कोलतार
(B) कोक
(C) कोयला गैस
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर― (B) कोक

प्रश्न 3. यदि वन विलुप्त हो जाएँ तो क्या होगा ?
(A) वायु में ऑक्सीजन (O2) की मात्रा बढ़ जाएगी
(B) प्रकृति में पौधों की संख्या में वृद्धि होगी
(C) वायु में कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) की मात्रा बढ़ जायेगी
(D) पृथ्वी पर तापमान कम हो जाएगा।
उत्तर― (C) वायु में कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) की मात्रा बढ़ जायेगी

प्रश्न 4. यदि कोई व्यक्ति मधुमेह रोग से पीड़ित है तो उसका अग्न्याशय किस हॉर्मोन का उत्पाद पर्याप्त मात्रा में नहीं कर रहा है ?
(A) इन्सुलिन हॉर्मोन
(B) एड्रिनेलिन हॉर्मोन
(C) थायरॉक्सिन हॉर्मोन
(D) वृद्धि हॉर्मोन
उत्तर― (A) इन्सुलिन हॉर्मोन

प्रश्न 5. भूकम्प के लिए उत्तरदायी पृथ्वी की प्लेटें पाई जाती हैं-
(A) भू-पर्पटी में
(B) पृथ्वी के प्रावार में
(C) पृथ्वी की आन्तरिक क्रोड में
(D) पृथ्वी की बाह्य क्रोड में
उत्तर― (A) भू-पर्पटी में

रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)

प्रश्न 6. यीस्ट तीव्रता से जनन करके श्वसन के दौरान कार्बन डाइऑक्साइड उत्पादित करते हैं।
प्रश्न 7. प्रवासी पक्षी सुदूर क्षेत्रों से जलवायु परिवर्तन के कारण पलायन करते हैं।
प्रश्न 8. किसी चुम्बक का उत्तरी ध्रुव व दूसरे चुम्बक के उत्तरी ध्रुव को प्रतिकर्षित करता है।
प्रश्न 9. नमक युक्त विलयन विद्युत् सुचालक का होता है।
प्रश्न 10. चाक्षुष-विकृति युक्त व्यक्तियों की सहायता के लिए सर्वाधिक लोकप्रिय साधन ब्रेल लिपि हैं।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)

प्रश्न .11 धान को वर्षा ऋतु में क्यों उगाते हैं ?
उत्तर― धान को उगाने के लिए बहुत अधिक पानी की आवश्यकता होती है। इसलिए इसे वर्षा ऋतु में उगाया जाता है।

प्रश्न 12. सूक्ष्मजीवों के मुख्य वर्ग कौन-कौन से हैं?
उत्तर― सूक्ष्मजीवों के मुख्य वर्ग निम्नलिखित हैं- (1) जीवाणु, (2) कवक, (3) प्रोटोजोआ, (4) शैवाल, (5) विषाणु।

प्रश्न 13. क्या हम अपने सभी प्राकृतिक संसाधनों का निरन्तर उपयोग कर सकते हैं ?
उत्तर― नहीं, हम अपने सभी प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग नहीं कर सकते हैं। एक दिन वे समाप्त ह जाएँगे।

प्रश्न 14. मोमबत्ती के जलने और कोयले जैसे ईंधन के जलने में क्या अन्तर है ?
उत्तर― मोमबत्ती ज्वाला के साथ जलती है जबकि कोयला नहीं।

प्रश्न 15. काटने तथा सूराख करने वाले औजारों के किनारे सदैव तीक्ष्ण क्यों होते हैं ?
उत्तर― काटने तथा सूराख वाले औजारों के तीक्ष्ण किनारे होने से क्षेत्रफल इनके शीर्ष की अपेक्षा बहुत कम हो जाता है। इससे दाब बढ़ जाता है। इसलिए वस्तुओं को काटना आसान हो जाता है।

प्रश्न 16. क्या आप जानते हैं कि एक धातु की सतह के ऊपर दूसरी धातु की परत किस प्रकार निक्षेपित होती है ?
उत्तर― हाँ, हम जानते हैं कि एक धातु की सतह के ऊपर दूसरी धातु की परत विद्युत् लेपन प्रक्रिया द्वारा निक्षेपित होती है।

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)

प्रश्न 17. वैक्सीन टीका किस प्रकार कार्य करती है ?
उत्तर― वैक्सीन की कार्य प्रणाली- जब मृत अथवा निष्क्रिय सूक्ष्मजीवों को स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में प्रविष्ट कराया जाता है तो शरीर की कोशिकाएँ उसी के अनुसार लड़ने की प्रतिरक्षी उत्पन्न करके रोगकारक को नष्ट कर देती हैं। यह प्रतिरक्षी हमारे शरीर में सदैव बनी रहती है तथा रोगकारक सूक्ष्मजीव से सदैव हमारी सुरक्षा होती रहती है। इस प्रकार वैक्सीन हमारे शरीर में कार्य करती है।

प्रश्न 18. ईंधन के रूप में एलपीजी और लकड़ी की तुलना कीजिए।
उत्तर― एलपीजी लकड़ी की अपेक्षा आसानी से जलती है और अधिक ऊष्मा देती है। यह धुआँ और राख का उत्पादन नहीं करती। यह एक स्वच्छ ईंधन है। यह वायु को प्रदूषित नहीं करती जबकि लकड़ी वायु को प्रदूषित करती है।

प्रश्न 19. मुर्गी में भी मनुष्य तथा गाय की तरह आन्तरिक निषेचन होता है, लेकिन मुर्गी सीधे बच्चे को जन्म नहीं देती, क्यों ? चूजे किस प्रकार जन्म लेते हैं ? समझाइए।
उत्तर― मनुष्य और गाय की तरह मुर्गी बच्चे को जन्म नहीं देती इसका कारण है मुर्गी में निषेचन के बाद युग्मनज लगातार विभाजित होकर अण्डवाहिनी में नीचे की ओर बढ़ता रहता है और इस पर सुरक्षित परत चढ़ती जाती है और अन्त में एक कठोर सुरक्षित कवच अण्डे पर दिखाई देता है। कठोर कवच के पूर्ण रूप से बन जाने के बाद मुर्गी अण्डे का निर्मोचन करती है। लगभग 3 सप्ताह बाद अण्डे का चूजा बन जाता है। चूजे के पूर्ण रूप से विकसित होने के बाद कवच के प्रस्फुटन के बाद चूजा बाहर आता है।

प्रश्न 20. हवाई जहाज की आकृति पक्षी की आकृति के समान क्यों बनाई जाती है ?
उत्तर― हवाई जहाज की आकृति पक्षी के समान इसलिए बनाई जाती है क्योंकि जहाज के उड़ते समय इस प्रकार की आकृति वायु द्वारा उत्पन्न घर्षण को कम कर देती है।

प्रश्न 21. आवृत्ति किसे कहते हैं ? इसको किसमें मापा जाता है ?
उत्तर― कम्पन करने वाली वस्तु द्वारा । सेकण्ड में किए गए कम्पनों की संख्या को उसकी आवृत्ति कहते हैं। इसको कम्पन प्रति सेकण्ड या हर्ट्ज में मापा जाता है।

प्रश्न 22. आपको समुद्री जल एवं आसुत जल दिए गए हैं। इनमें से कौन-से जल का उपयोग आप परिपथ में चालक के रूप में करेंगे एवं क्यों ? कारण लिखिए।
उत्तर― हम परिपथ में चालक के रूप में समुद्री जल का उपयोग करेंगे। इसमें लवणों के साथ-साथ खनिज लवणों की थोड़ी मात्रा प्राकृतिक रूप से विद्यमान रहती है। इसलिए यह जल-विद्युत् का सुचालक होता है। इसके विपरीत आसुत जल लवणों से मुक्त होने के कारण विद्युत् का हीन चालक होता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)

प्रश्न 23. लगातार औद्योगीकरण बढ़ने के कारण वनों की अनवरत कटाई हो रही है। क्या इन परियोजनाओं में वृक्षों की कटाई हमारे पर्यावरण के लिए न्यायसंगत है ? इस पर संक्षिप्त रिपोर्ट तैयार कीजिए।
उत्तर― वर्तमान में जिस तेजी से जनसंख्या में वृद्धि हो रही है उसकी माँग की पूर्ति के लिए फैक्ट्रियाँ और आवास भी उतना ही आवश्यक है। फैक्ट्रियों में उत्पादन अच्छी कोटि का, सस्ता एवं शीघ्र होता है तथा हजारों लोगों को रोजगार भी मिलता है। आवास मनुष्य की एक बुनियादी आवश्यकता है। इन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मनुष्य वनों को साफ करके भूमि तैयार करता है क्योंकि उनको वनों के अतिरिक्त कहीं खाली जगह उपलब्ध नहीं हो पाती। दूसरी ओर वनों के साफ होने से वन्य प्राणियों का आश्रय स्थल समाप्त हो जाता है तथा आदिवासी जातियाँ भी विलुप्त होती जा रही हैं। इसके साथ ही जीवनयापन हेतु भूमि कम होती जा रही है। इन परियोजनाओं के लिए अन्य विकल्प ढूँढ़ना आवश्यक है। वनों की कटाई इनका विकल्प नहीं है।

प्रश्न 24. पहेली ने सुना था कि वर्षा का जल उतना ही शुद्ध है जितना कि आसुत जल । इसलिए उसने एक स्वच्छ काँच के बर्तन में कुछ वर्षा का जल एकत्रित करके संपरीक्षित्र से उसका परीक्षण किया। उसे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि चुम्बकीय सुई विक्षेप दर्शाती है। इसका क्या कारण हो सकता है ?
उत्तर― चुम्बकीय सुई द्वारा विक्षेप दर्शाने का निम्न कारण हो सकता है-वर्षा का जल वास्तव में एक अच्छा आसुत जल है लेकिन जब ये वायुमण्डल में आता है तो इसमें धूल, मिट्टी के कण तथा अन्य अशुद्धियाँ मिल जाती हैं जो इसे विद्युत् का सुचालक बना देती हैं। अत: जब पहेली अपने संपरीक्षित्र से वर्षा के जल का परीक्षण करती है तो चुम्बकीय सुई विक्षेप दर्शाती है।

प्रश्न 25. मिट्टी को पोला करना और पलटना क्यों आवश्यक है ?
उत्तर― पोली मिट्टी में वायु अधिक गहराई तक जा सकती है। इसलिए पोली मिट्टी में गहराई में धँसी जड़ें भी सरलता से श्वसन कर सकती हैं। मिट्टी को पलटने और पोला करने से पोषक तत्त्व ऊपर आ जाते हैं और पौधे इन पोषक तत्त्वों का उपयोग कर सकते हैं। पोली मिट्टी, केंचुओं और सूक्ष्मजीवों की वृद्धि करने में सहायक है क्योंकि ये मिट्टी को और पलटकर पोला करते हैं और ह्यूमस बनाते हैं। अत: मिट्टी को पोला करना और पलटना आवश्यक है।

प्रश्न 26. पेट्रोलियम निर्माण के प्रक्रम को समझाइए।
उत्तर― पेट्रोलियम का निर्माण समुद्र में रहने वाले जीवों से हुआ। जब ये जीव मृत हुए तो इनके शरीर समुद्र के तल में जाकर बैठ गए और फिर रेत तथा मिट्टी की तहों द्वारा ढक गए। लाखों वर्षों के बाद वायु की अनुपस्थिति, उच्च ताप और उच्च दाब के कारण मृत जीव पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस में परिवर्तित हो गए।

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय विज्ञान के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. विषय - विज्ञान कक्षा - 8 वार्षिक परीक्षा 2025 अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. Class - 8th Science Model Question Paper वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र (हल सहित)
3. वार्षिक परीक्षा वर्ष- 2025 ब्लूप्रिंट आधारित विज्ञान कक्षा 8 प्रश्नपत्र (हल सहित)
4. वार्षिक परीक्षा 2025 Blueprint Based अभ्यास प्रश्न पत्र Imp Questions विषय विज्ञान कक्षा - 8
5. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- विज्ञान
6. 7. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
8. परीक्षापयोगी 50 लघुत्तरीय प्रश्न विषय - विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024
9. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
10. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
12. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
14. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
15. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 परीक्षा तैयारियों हेतु की उत्तरशीट।
1. विषय - गणित कक्षा 8 वीं परीक्षापयोगी रिक्त स्थान पूर्ति प्रश्न
2. वार्षिक परीक्षा 2025 विषय गणित अभ्यास प्रश्न-पत्र (हल सहित) कक्षा-8
3. वार्षिक परीक्षा 2025 विषय गणित ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न-पत्र (हल सहित) कक्षा- 8
4. वार्षिक परीक्षा की तैयारी मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय हिंदी
5. वार्षिक परीक्षा 2025 कक्षा -8 परीक्षापयोगी गणित के प्रश्न (हल सहित)
6. वार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 विषय - गणित महत्वपूर्ण अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु प्रश्न पत्र (उत्तर सहित) अध्ययन कीजिए।
1. हिन्दी कक्षा 8th वार्षिक परीक्षा 2025 ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र
2.उत्तर शीट विषय हिंदी (प्रथम भाषा) कक्षा-8 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25
3. वार्षिक परीक्षा सत्र 2023-24 विषय हिंदी (प्रथम भाषा) कक्षा-8 का हल प्रश्न पत्र (राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल)
4. वार्षिक परीक्षा 2025 हिन्दी कक्षा 8th ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र
5. हिन्दी कक्षा 8 ब्लू प्रिंट आधारित अभ्यास प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा 2025
6. वर्ष 2023 कक्षा आठवीं विषय हिंदी वार्षिक परीक्षा का हल प्रश्न पत्र

कक्षा 8 परीक्षा तैयारी की लिंक्स।
1. 8th English (Special Series) Modl question paper

2. Board Exam class 8th English 2023 Solved Question paper

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय हिन्दी के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. गणित के Imp वैकल्पिक प्रश्न For Exams कक्षा 8th
2. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी
3. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय गणित के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. विषय गणित कक्षा आठवीं अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित) विषय गणित कक्षा आठवीं
3. ब्लूप्रिंट आधारित कक्षा आठवीं विषय गणित हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र
4. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
5. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय ENGLISH के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. Blueprint Based मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024
2. कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024 English General Short Answer Questions
3. कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024 8th English General Long answer type questions
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. English class 8th Solved Model Question Paper (Blueprint based) Annual Exam 2024
9. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- अंग्रेजी

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय संस्कृत के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- संस्कृत
2. संस्कृत मॉडल प्रश्नपत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 8
3. संस्कृत कक्षा- 8th वार्षिक परीक्षा वर्ष 2024 हेतु महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न
4. मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय सामाजिक विज्ञान के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
2. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
3. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
4. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु हल सहित प्रश्न उत्तर
5. ब्लूप्रिंट आधारित सामाजिक विज्ञान माॅडल अभ्यास प्रश्न-पत्र कक्षा 8 वीं
6. सामाजिक विज्ञान (इतिहास) कक्षा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
7. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
8. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
9. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
12. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
14. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान (Social Science) वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Blueprint Based Question Paper वार्षिक परीक्षा 2024-25 कक्षा 8 विषय विज्ञान अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)

इस भाग में Blueprint Based Question Paper वार्षिक परीक्षा 2024-25 कक्षा 8 विषय विज्ञान अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित) दिया गया है।

Read more

Blueprint based Solved Science Model Question Paper annual | exam 8 वार्षिक परीक्षा 2025 अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)

इस भाग में वार्षिक परीक्षा 2025 कक्षा 8 हेतु ब्लूप्रिंट आधारित विज्ञान अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित) यहाँ दिया गया है।

Read more

परीक्षापयोगी 50 लघुत्तरीय प्रश्न विषय - विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024 | Science Short Answered Questions

इस लेख में वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु कक्षा आठवीं विषय विज्ञान से संबंधित 50 लघु उत्तरीय प्रश्नों की जानकारी प्रदान की गई है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें। बिना ईमेल id टाइप किये सब्सक्राइब नहीं होगा।