An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



वार्षिक परीक्षा 2025 हिन्दी कक्षा 8th ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र Solved Model Question Paper Hindi

बहु-विकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1. 'श्री मुफ्तानन्दजी से मिलिए' पाठ किस विधा का है ?
(A) संस्मरण
(B) कहानी
(C) व्यंग
(D) रिपोतार्ज
उत्तर― (C) व्यंग

प्रश्न 2. किस आसन की आकृति बैठे हुए खरगोश जैसी प्रतीत होती है ?
(A) शशकासन
(B) सर्पासन
(C) मकरासन
(D) पद्मासन
उत्तर― (A) शशकासन

प्रश्न 3. 'शैशवकाल' शब्द में समास है-
(A) तत्पुरुष समास
(B) कर्मधारय समास
(C) अव्ययीभाव समास
(D) द्वंद समास
उत्तर― (A) तत्पुरुष समास

प्रश्न 4. भारत रत्न लता मंगेशकर को 'स्वर कोकिला' क्यों कहा जाता है? क्योंकि वे
(A) अच्छी नृत्यांगना थी
(B) सुरीली गायिका थी
(C) दक्ष चित्रकार थी
(D) प्रसिद्ध लेखिका थी
उत्तर― (B) सुरीली गायिका थी

प्रश्न 5. मध्य प्रदेश राज्य का गठन कब हुआ था?
(A) 1 नवम्बर, 1956 को,
(B) 1 नवम्बर, 1952 को,
(C) 1 नवम्बर, 1954 को,
(D) 1 नवम्बर, 1958 को।
उत्तर― (A) 1 नवम्बर, 1956 को,

रिक्त स्थानों की पूर्ति

प्रश्न 6. लोलुप का अर्थ लालची है।
प्रश्न 7. वात्सल्य की तड़प ने वृद्धा की जिजीवीषा बढ़ा दी थी।
प्रश्न 8. महाभारत में श्री कृष्णा ने पाण्डवों को आत्मविश्वास से भर दिया था।
प्रश्न 9. अनुराग शब्द का विलोम विराग है।
प्रश्न 10. कमल का पर्यायवाची नीरज शब्द है।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11. 'वसीयतनामे का रहस्य' पाठ के अनुसार वृद्ध व्यक्ति के मन में क्या जिज्ञासा थी ?
उत्तर― प्रस्तुत पाठ के अनुसार वृद्ध व्यक्ति के मन में यह जिज्ञासा थी कि वह महल में मिले युवक एवं रूपवती कन्या द्वारा दिए गए उत्तरों का अर्थ जान सके।

प्रश्न 12. 'अपराजिता' पाठ की लेखिका ने अपनी पंक्तियों से किसे प्रेरणा लेने को कहा है ?
उत्तर― अपराजिता पाठ की लेखिका ने अपनी पंक्तियों से आई.ए.एस. की तैयारी करने वाले लखनऊ के एक मेधावी युवक को प्रेरणा लेने को कहा है।

प्रश्न 13. किन्हीं दो राष्ट्रीय त्यौहारों के नाम लिखिए।
उत्तर― स्वतंत्रता दिवसवस, गणतंत्र दिवस

प्रश्न .14 मुफ्तानन्द जी अपनी कार्य सिद्धि के लिए किन नीतियों का प्रयोग करते हैं ?
उत्तर― मुफ़्तानन्द जी आपकी कार्य सिद्धि के लिए साम, दाम, दण्ड, भेद सभी नीतियों का प्रयोग करते हैं।

प्रश्न 15. रेडक्रॉस के सदस्यों को कैसे पहचाना जा सकता है ?
उत्तर― रेडक्रॉस के सदस्य बाढ़ में फँसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाते हैं। बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए भोजन, कपड़े एवं दवाइयों का प्रबन्ध करते हैं। उन लोगों की सही देखरेख करने में सहायता करते हैं।

प्रश्न 16. महेश्वर मध्यप्रदेश के किस जिले में स्थित है ?
उत्तर― महेश्वर मध्य प्रदेश के इन्दौर जिले में स्थित है। यह इन्दौर से लगभग 105 किलोमीटर दूर है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17. गुप्त काल की प्रसिद्ध साहित्यिक कृतियाँ कौन-सी थीं ?
उत्तर― गुप्त काल की प्रसिद्ध साहित्यिक कृतियाँ मृच्छिकटिकम् व मेघदूत थीं।

प्रश्न 18. आर्यभट्ट का सही परिचय कब और कैसे हुआ ?
उत्तर― आर्यभट्ट का सही परिचय सूर्यग्रहण के समय हुआ। आर्यभट विज्ञान की एक वेधशाला में अपने विद्यार्थियों को अपना व्याख्यान दे रहे थे। ग्रहणों की वैज्ञानिक व्याख्या करने वाले उस तरुण पण्डित का नाम था-आर्यभट। कभी-कभी लोग उन्हें आर्यभट्ट के नाम से भी पुकारते थे। मगर उसका सही नाम आर्यभट ही था। 'भट' का मतलब है-योद्धा। सचमुच आर्यभट्ट परंपरागत गलत मान्यताओं के खिलाफ जीवन भर लड़ते रहे।

प्रश्न 19. 'आत्मविश्वास' पाठ के लेखक के मित्र के गुणों पर प्रकाश डालते हुए बताइए कि हमें इससे क्या शिक्षा मिलती है ?
उत्तर― 'आत्मविश्वास' पाठ के लेखक के मित्र किसी भय को देखकर तुरन्त घबरा जाते थे। एक बार तो वे एक भेड़िए को देखकर इतने भयभीत होकर घबरा गए कि जंगल में अपनी पत्नी को सोते हुए अकेला छोड़कर भाग गए। लेखक के मित्र से हमें यह शिक्षा लेनी चाहिए कि हमें कभी आत्मविश्वास नहीं खोना चाहिए।

प्रश्न 20. रस की परिभाषा देते हुए किन्हीं तीन रसों के नाम उनके स्थायी भावों के साथ लिखिए।
उत्तर― काव्य को पढ़ने, सुनने अथवा दर्शन से पाठक, श्रोता अथवा दर्शक के हृदय में जो अलौकिक आनन्द की अनुभूति होती है, उसे रस कहते हैं।

प्रश्न 21. सर्पासन से शरीर में होने वाले लाभ लिखिए।
उत्तर― (i) पेट एवं कमर सम्बन्धी रोग दूर होते हैं।
(ii) रीढ़ तथा कमर में लोच बढ़ती है।
(iii) फेफड़े एवं हृदय स्वस्थ होते हैं।
(iv) कब्ज दूर होता है।

प्रश्न 22. पक्षियों के बारे में जानने के लिए उनके बारे में किन-किन बातों का प्रेक्षण जरूरी है ?
उत्तर― पक्षियों के बारे में जानने के लिए उनके बारे में निम्नलिखित बातों का प्रेक्षण जरूरी है-
(1) उस पक्षी की आकृति एवं रूप-रंग कैसा है।
(2) वह पक्षी किस प्रकार का भोजन पसन्द करता है।
(3) उस पक्षी में कौन-सी अच्छी तथा कौन-सी बुरी आदतें हैं।
(4) उसका प्रजनन का समय क्या होता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 23. "विक्रम संवत् का प्रचलन उज्जयिनी के महान् सम्राट विक्रमादित्य ने विदेशी आक्रमणकारी शक राजाओं पर अपनी विजय के उपलक्ष्य में ईसा पूर्व सन् 57 में किया था।" उक्त पंक्तियों की ससंदर्भ व्याख्या कीजिए।
उत्तर― संदर्भ-प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक 'भाषा-भारती' के पाठ 'नव संवत्सर' से अवतरित है।
प्रसंग- इन पंक्तियों में विक्रम संवत् के प्रारम्भ होने के विषय में बताया जा रहा है।
व्याख्या- उज्जयिनी के एक महान् सम्राट थे। उनका नाम विक्रमादित्य था। शक राजाओं ने विक्रमादित्य के राज्य पर आक्रमण कर दिया था। इन विदेशी आक्रमण करने वाले शक राजाओं को विक्रमादित्य ने परास्त कर दिया। उन पर जीत प्राप्त की। अपनी जीत के संदर्भ की खुशी में यह संवत् चलाया। यह संवत् ईसा सन् से सत्तावन वर्ष पूर्व प्रारम्भ किया गया। इस संवत् का नाम उनके नाम के आधार पर विक्रम संवत् किया गया।

प्रश्न 24. निम्नलिखित पंक्तियों का संदर्भ सहित भावार्थ लिखिए -
दौलत पाय न कीजिए सपने में अभिमान ।
चंचल जल दिन चारि को, ठाँउ न रहत निदान ।।
उत्तर― संदर्भ- प्रस्तुत कुण्डलियाँ हमारी पाठ्य-पुस्तक 'भाषा- भारती' के पाठ 'गिरधर की कुण्डलियाँ' से अवतरित हैं। इसके रचयिता कविवर 'गिरधर' हैं।
प्रसंग- कवि गिरधर ने इन कुण्डलियों के माध्यम से बताया है कि धन सम्पत्ति का मनुष्य को घमण्ड नहीं करना चाहिए क्योंकि यह तो थोड़े समय की ही होती है।
व्याख्या- हमें धन-सम्पत्ति प्राप्त करके स्वप्न में भी घमण्ड नहीं करना चाहिए। यह सम्पत्ति तो जल के समान चंचल है, बहुत थोड़े समय रहती है।

प्रश्न 25. निम्नलिखित शीर्षकों में से किसी एक शीर्षक पर निबन्ध लिखिए -
(1) आदर्श अध्यापक,
(2) कोई प्रिय खेल,
(3) कम्प्यूटर की उपयोगिता ।
उत्तर―
(1) आदर्श अध्यापक-
रूपरेखा- (1) प्रस्तावना, (2) प्राचीनकाल में अध्यापक का गौरव, (3) बर्तमान दशा, (4) मेरे आदर्श अध्यापक, (5) उपसंहार।
(1) प्रस्तावना - हमारे जीवन में गुरु का सदैव से महत्त्वपूर्ण स्थान रहा। है। जिस प्रकार भद्दे घड़े को कुम्हार ठोक-पीटकर सही आकार प्रदान कर देता है, उसी प्रकार गुरु भी शिष्य को साम, दाम, दण्ड एवं भेद की नीति अपनाकर उसके जीवन को सही दिशा देता है।
(2) प्राचीनकाल में अध्यापक का गौरव-प्राचीनकाल से ही भारतवर्ष में अध्यापक का गौरवपूर्ण स्थान रहा है। इस तथ्य का हमारा इतिहास गवाह है कि भगवान राम ने भी गुरु से शिक्षा ग्रहण की। श्रीकृष्ण ने भी गुरु संदीपन के आश्रम में रहकर शिक्षा ग्रहण की। एकलव्य ने तो गुरु द्रोणाचार्य की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर भक्तियुक्त मन से विद्याभ्यास किया और निपुणता प्राप्त की।
(3) वर्तमान दशा-आज की स्थिति ऐसी है कि शिक्षक विद्यालयों एवं कॉलेजों में मात्र वेतन प्राप्ति के लिए जाते हैं। उनका उद्देश्य विद्यार्थियों को आदर्श शिक्षा प्रदान करना नहीं रहा है। आज अधिकांश शिक्षक अनुपयोगी राजनीति में पड़कर अपने कर्त्तव्यों को भूल चुके हैं।
(4) मेरे आदर्श अध्यापक- आदर्श अध्यापक उसी को कह सकते हैं जो समय पर स्कूल आता हो, रोज नियमित रूप से कक्षा में अपने विषय का अध्यापन कराता हो, राजनीति के प्रपंचों से दूर हो तथा सदैव विद्यार्थियों की कठिनाइयों का निराकरण करने के लिए तत्पर रहता हो। मेरे प्रिय शिक्षक हैं, कृष्णकान्त जी। वे बहुत ही मृदुभाषी, योग्य तथा अपने विषय पर पूर्ण अधिकार रखने वाले शिक्षक हैं। सभी छात्र उन्हें प्रेम करते हैं तथा उनका सम्मान करते हैं। वे जब कक्षा में पढ़ाने आते हैं, तो सभी छात्र एकाग्रचित होकर उनका व्याख्या सुनते हैं। मैं उनके प्रति श्रद्धानवत हूँ।
(5) उपसंहार - सद्‌गुरु ही शिष्य को सही दिशा दे सकता है।

(2) कोई प्रिय खेल-

रूपरेखा- (1) प्रस्तावना, (2) क्रिकेट का परिचय, (3) मैच का वर्णन, (4) उपसंहार।
(1) प्रस्तावना - संयोगवश कक्षा में छात्र अल्प संख्या में उपस्थित थे। जो छात्र विद्यालय में अनुपस्थित थे वे अपने घरों में टी.वी. के समक्ष बहुत ही गम्भीर मुद्रा में विराजमान थे। कक्षा में अध्यापक महोदय भी मैच का आँखों देखा वृत्तान्त सुनाने में आनन्द का अनुभव कर रहे थे। बाजारों, चौराहों तथा विद्यालयों में सर्वत्र मैच की चर्चा चल रही थी।
(2) क्रिकेट का परिचय- क्रिकेट खेल का आविर्भाव इंग्लैण्ड की धरती पर हुआ। जब अँग्रेज भारत आये, तब इस खेल का भारत की धरती पर शुभागमन हुआ। इस खेल के लिए तीन विकेट, चौड़े बल्ले एवं सुदृढ़ तथा कड़ी गेंद की आवश्यकता होती है। खेल में दो दल एक साथ खेलना प्रारम्भ करते हैं। हर दल में खिलाड़ियों की संख्या ग्यारह होती है। दल के प्रमुख को कप्तान कहते हैं। इस खेल को बहुत सावधानी एवं फुर्ती से खेला जाता है।
(3) मैच का वर्णन- मार्च का महीना था, मौसम भी सुहावना था। मैच हमारे विद्यालय राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुरार तथा मिस हिल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पड़ाव, ग्वालियर के मध्य खेला गया। खेल के मैदान में दर्शकों को बैठने के लिए कुर्सियों की समुचित व्यवस्था की गई थी। खेल में रुचि रखने वाले छात्रों के अतिरिक्त अन्य लोग भी मौजूद थे।
दोनों टीमें निश्चित समय पर खेल के मैदान में आ गईं। अम्पायर भी खेल के मैदान में आ गए। अम्पायर ने टॉस उछाला जो हमारे विद्यालय के पक्ष में गिरा। इस तरह बल्लेबाजी का भार हमारे दल के कंधों पर आया। कनिष्क एवं पल्लव हमारी टीम के ओपनिंग बैट्समैन थे। इन दोनों का खेल बहुत ही अच्छा तथा प्रशंसनीय रहा। कनिष्क ने चौके एवं छक्के लगाए। कुछ समय बाद अम्पायर ने इसे आउट घोषित कर दिया। हमारी टीम के दूसरे खिलाड़ियों ने भी बहुत ही कुशलता से खेल के मैदान में अपने जौहर का प्रदर्शन किया। अन्त में 230 रन बनाकर हमारी सम्पूर्ण टीम आउट हो गयी।अब दूसरे दल के खेलने की बारी थी। इस दल का पहला बल्लेबाज छः रन बनाकर कैच आउट घोषित कर दिया गया। इसके पश्चात् उनका कप्तान अक्षर खेल के मैदान में उतरा। उसने आते ही खेल में चार चाँद लगा दिये तथा रन संख्या 70 तक पहुँचा दी। घुटने में गेंद के छूने के फलस्वरूप अक्षय आउट हो गया। इसके बाद उनके खिलाड़ी दुगने जोश से खेलने लगे। हर खिलाड़ी इस फिराक में था कि अधिक से अधिक रन बनाकर खेल के मैदान में विजय हासिल करें। काफी प्रयास के पश्चात् भी विपक्षी दल 190 रनों से अधिक रन बनाने में सफल नहीं हुआ। संयोगवश हमारे विद्यालय का दल 40 रनों से विजयी घोषित किया गया। खेल का मैदान तालियों से गुंजायमान हो गया। हमारी टीम के खिलाड़ियों के हर्ष का ठिकाना नहीं था।
(4) उपसंहार - निःसन्देह हमारे विद्यालय के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत सराहनीय रहा परन्तु विपक्षी दल ने भी बहुत कौशल तथा दक्षता का प्रदर्शन किया। शाम को चार बजे पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया। सम्मानीय जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय इस सभा के अध्यक्ष पद पर प्रतिष्ठित थे। विजेता का पुरस्कार हमारे विद्यालय की टीम ने प्राप्त किया। हमारे विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी विद्यालय की ओर से टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य जी ने जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय को पधारने हेतु धन्यवाद दिया। छात्रों को थकान एवं उमंग को देखकर प्रधानाचार्य ने एक दिन का अवकाश घोषित किया। छात्र अवकाश की घोषणा को सुनकर प्रसन्न थे। अतिथियों एवं दोनों दलों के खिलाड़ियों ने साथ-साथ जलपान ग्रहण किया। इस मैच की स्मृति आज भी मेरे स्मृति पटल पर अंकित है। खेलकूद की प्रतियोगिताएँ किसी भी देश की समृद्धि और स्वास्थ्य की सूचक हैं।

(3) कम्प्यूटर की उपयोगिता।-
रूपरेखा (1) प्रस्तावना, (2) चार्ल्स बेबेज, (3) कम्प्यूटर के उपयोग, (4) उपसंहार।
(1) प्रस्तावना - कम्प्यूटर वह यन्त्र है जिसकी सहायता से तीव्रगति से और बहुत ही कम समय में बिना कोई गलती किए गणना की जा सकती है। पूर्व में भी गणितीय गणना के लिए कुछ यन्त्र बन चुके थे, परन्तु सबसे अधिक तीव्र, शुद्ध तथा अत्यन्त उपयोगी गणना करने वाला यन्त्र कम्प्यूटर ही रहा है।
(2) चार्ल्स बेबेज- चार्ल्स बेवेज ही सबसे पहला व्यक्ति था जिसने सबसे पहला कम्प्यूटर बनाया। यह कम्प्यूटर लम्बी गणनाएँ बड़ी आसानी से कर देता था और परिणामों की जानकारी दे देता था। कम्प्यूटर से अनेक जटिल समस्याओं के हल चन्द मिनटों से प्राप्त हो जाते हैं। कम्प्यूटर से बिना गलती किए शुद्ध परिणाम प्राप्त होते हैं।
(3) कम्प्यूटर के उपयोग कम्प्यूटर का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। कम्प्यूटर का बैंकों में, प्रकाशन के क्षेत्र में, सूचना और समाचार भेजने के क्षेत्र में, डिजाइनिंग, कला, वैज्ञानिक खोजों, उद्योगों, युद्ध आदि अनेक क्षेत्रों में उपयोग किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त वायुयान एवं रेल यात्रा के आरक्षण की व्यवस्था भी कम्प्यूटर के माध्यम से की जा रही है। कम्प्यूटर ज्योतिष का व्यवसाय भी इससे जोड़ दिया गया है। परीक्षाफल, अन्तरिक्ष-यात्रा, मौसम सम्बन्धी जानकारी, चिकित्सा के क्षेत्र में तथा चुनाव-कार्य में भी कम्प्यूटर बहुत ही सहायता दे रहा है।
(4) उपसंहार - भारत में कम्प्यूटर का उपयोग बहुत ही तीव्रगति से किया जा रहा है। शीघ्र ही सम्पूर्ण कार्य क्षेत्र कम्प्यूटर प्रणाली में बदल दिया जायेगा।

प्रश्न 26. पिता को वार्षिक परीक्षा की जानकारी देने हेतु पत्र लिखिए।
उत्तर―
आदरणीय पिताजी,
सादर चरर्ण स्पर्श
कल प्रातः आपका पत्र मिला। मैं यहाँ पर स्वस्थ एवं सानन्द हूँ, आशा है कि भगवान की कृपा से आप सब भी सकुशल होंगे।
मैं यहाँ पर अपनी वार्षिक परीक्षा की तैयारी करने में जुटा हुआ हूँ। इसलिए पत्र देने में विलम्ब हुआ। वार्षिक परीक्षा सम्भवतः 10 अप्रैल, 20... से शुरू होगी।
मैं साल के प्रारम्भ से ही पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई कर रहा हूँ। अतः मुझे अपनी परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने की पूर्ण आशा है। आपका आशीर्वाद ही इस दिशा में मेरे लिए आशा का सम्बल सिद्ध होगा।
माताजी को चरण स्पर्श तथा छोटे भाई-बहनों को मेरा ढेर सारा प्यार ।
पत्रोत्तर की प्रतीक्षा में
दिनांक 28-3-20...
आपका प्रिय पुत्र
योगेश

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2023 के हल (उत्तर सहित) प्रश्न पत्रों को पढ़ें।
1. Board Exam English 2023 Solved Question paper
2. वर्ष 2023 कक्षा आठवीं विषय हिंदी वार्षिक परीक्षा का हल प्रश्न पत्र

कक्षा 8 परीक्षा तैयारी की लिंक्स।
8th English (Special Series) Modl question paper

कक्षा 8 अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तरशीट।
1. उत्तर शीट विषय हिंदी (प्रथम भाषा) कक्षा-8 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25
2. वार्षिक परीक्षा की तैयारी मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय हिंदी
3. वार्षिक परीक्षा 2025 कक्षा -8 परीक्षापयोगी गणित के प्रश्न (हल सहित)

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय हिन्दी के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. गणित के Imp वैकल्पिक प्रश्न For Exams कक्षा 8th
2. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी
3. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय गणित के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. विषय गणित कक्षा आठवीं अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित) विषय गणित कक्षा आठवीं
3. ब्लूप्रिंट आधारित कक्षा आठवीं विषय गणित हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र
4. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
5. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय ENGLISH के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. Blueprint Based मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024
2. कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024 English General Short Answer Questions
3. कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024 8th English General Long answer type questions
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. English class 8th Solved Model Question Paper (Blueprint based) Annual Exam 2024
9. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- अंग्रेजी

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय संस्कृत के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- संस्कृत
2. संस्कृत मॉडल प्रश्नपत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 8
3. संस्कृत कक्षा- 8th वार्षिक परीक्षा वर्ष 2024 हेतु महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न
4. मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय विज्ञान के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- विज्ञान
2. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
3. परीक्षापयोगी 50 लघुत्तरीय प्रश्न विषय - विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024
4. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
5. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय सामाजिक विज्ञान के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
2. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
3. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
4. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु हल सहित प्रश्न उत्तर
5. ब्लूप्रिंट आधारित सामाजिक विज्ञान माॅडल अभ्यास प्रश्न-पत्र कक्षा 8 वीं
6. सामाजिक विज्ञान (इतिहास) कक्षा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
7. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
8. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
9. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
12. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
14. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान (Social Science) वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

वार्षिक परीक्षा 2025 हिन्दी कक्षा 8th ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र Solved Model Question Paper Hindi

इस लेख में वार्षिक परीक्षा 2025 हिन्दी कक्षा 8th की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (Solved Model Question Paper Hindi) यहाँ दिया गया है।

Read more

वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी | Blueprint Based Hindi Solved Model Question Paper

इस भाग में वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए कक्षा आठवीं की हिंदी (भाषा भारती) का ब्लूप्रिंट आधारित मॉडल प्रश्न पत्र हल सहित यहाँ दिया गया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe