उत्तर शीट विषय हिंदी (प्रथम भाषा) कक्षा-8 अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 | Half yearly exam Hindi 8th
पूर्णांक-60 समय-2 घण्टे
बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 1-5)
निर्देश- सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए । अंक निर्धारित है।
प्रश्न 1. चन्देलों का राज्य किसके समय भारत का सबसे शक्तिशाली राज्य था?
(A) परमार देव
(B) राजा धंग
(C) त्रैलोक्य बर्मन
(D) जय शक्ति
उत्तर― (B) राजा धंग
प्रश्न 2. आई.सी.एस.की परीक्षा में बैठने वाले व्यक्ति इनमें से कौन थे?
(A) महात्मा गांधी
(B) जवाहरलाल नेहरू
(C) सुभाष चंद्र बोस
(D) भगत सिंह
उत्तर― (C) सुभाष चंद्र बोस
प्रश्न 3. चौंसठ योगिनी मंदिर कहाँ है?
(A) मदन महल में
(B) त्रिपुरी में
(C) भेड़ाघाट में
(D) तिलवारा में
उत्तर― (C) भेड़ाघाट में
प्रश्न 4. धन का स्वभाव कैसा होता है?
(A) स्थिर
(B) चंचल
(C) शांत
(D) अविचल
उत्तर― (B) चंचल
प्रश्न 5. 'हे भगवान' वाक्यांश में कौन-सा विराम चिह्न लगेगा?
(A) प्रश्नवाचक
(B) पूर्ण विराम
(C) योजक चिह्न
(D) विस्मय बोधक
उत्तर― (D) विस्मय बोधक (!)
रिक्त स्थान (प्रश्न 6-10)
निर्देश- नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न 6. गुप्तवंश का राज्यकाल भारतीय इतिहास में 'स्वर्ण युग' नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 7. पंछी शब्द का तत्सम रूप 'पक्षी' है।
प्रश्न 8. 'भट' शब्द का अर्थ 'योद्धा' होता है।
प्रश्न 9. बिश्नोई समाज की स्थापना '1485' सन् में की गई थी।
प्रश्न- 10. 'ईमानदार' का विलोम 'बेईमान' शब्द है।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11―16)
निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक शब्द/वाक्य में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न- 11. चंद्रगुप्त द्वितीय को कौन-सी उपाधि मिली थी?
उत्तर― चंद्रगुप्त द्वितीय को 'विक्रमादित्य' की उपाधि मिली थी।
प्रश्न 12. हरिश्चंद्र नाटक को देखकर मोहन को किस बात की प्रेरणा मिली?
उत्तर― हरिश्चंद्र नाटक को देखकर मोहन को सदैव सत्य बोलने और अहिंसा के मार्ग में चलने की प्रेरणा मिली।
प्रश्न- 13. 'नव नभ' से कवि का क्या आशय है?
उत्तर― 'नव नभ' से कवि का आशय है भोर (प्रातः काल) का वह आसमान जब पहले पहल पक्षी उड़ान भरते हैं।
प्रश्न 14. कुमार गन्धर्व का वास्तविक नाम क्या था?
उत्तर― कुमार गन्धर्व का वास्तविक नाम सिद्राम कोमकली था।
प्रश्न 15. पटना शहर का पुराना नाम क्या है?
उत्तर― पटना शहर का पुराना नाम पाटलिपुत्र है।
प्रश्न 16. 'स्वातंत्रता' शब्द की सही वर्तनी लिखिए?
उत्तर― स्वतंत्रता।
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17―22)
निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 30-40 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न 17. अफ्रीका में गांधी जी को किन-किन अपमानजनक घटनाओं का सामना करना पड़ा?
उत्तर― अफ्रीका में ट्रेन में उनका अपमान हुआ उन्हें ट्रेन से धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया था।
एक अदालत के न्यायाधीश ने गांधी जी को पगड़ी उतारने के लिए आदेश दिया था।
जनवरी 1897 में डरबन में उतरने पर, उन पर हमला किया गया था।
इसके अलावा गांधी जी को कई होटलों में ठहरने से मना कर दिया था।
प्रश्न 18. रैदास की भक्ति किस भाव की है? उदाहरण देकर लिखिए?
उत्तर― रैदास की भक्ति दास्य भाव की है। निम्न पंक्तियों में यह बात स्पष्ट होती है―
प्रभु जी तुम स्वामी हम दासा, ऐसी भक्ति करे रैदासा ॥
प्रश्न 19. श्रीधर की कौन-सी काव्य पंक्तियाँ नर्मदा के 'दूध धारा' पर सटीक बैठती हैं?
उत्तर― श्रीधर की निम्न काव्य पंक्तियाँ नर्मदा के 'दूध धारा' पर सटीक बैठती हैं―
प्रकृति यहाँ एकान्त बैठि, निज रूप सँवारति,
पल - पल पलटति भेष, छलकि छन-छन छवि धारति
मानो जादूभरी, विश्व बाजीगर थैली,
खेलत में खुल परी, शैल के सिर पर फैली।
प्रश्न 20. म.प्र. का वन विभाग प्रतिवर्ष किस क्षेत्र में पुरस्कार देता है?
उत्तर― म.प्र. का वन विभाग प्रतिवर्ष वन संवर्धन और वन्य प्राणियों की रक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने के क्षेत्र में पुरस्कार देता है।
प्रश्न 21. अपने प्रधानाध्यापक को स्थानांतरण प्रमाण-पत्र हेतु एक प्रार्थना-पत्र लिखिए।
उत्तर―
सेवा में,
प्रधानाचार्य महोदय,
उ. मा. विद्यालय, सिवनी (म. प्र.)
विषय - स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र हेतु आवेदन।
मान्यवर,
सेवा में विनम्र प्रार्थना है कि मैं आपकी पाठशाला का कक्षा 8वीं (अ) का छात्र हूँ। मेरे पिताजी का स्थानान्तरण राजस्व विभाग में जबलपुर हो गया है। ऐसी दशा में मैं भविष्य में जबलपुर के ही किसी विद्यालय में अध्ययन करूँगा।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि मुझे स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र प्रदान करने की कृपा करें। मेरे पास पाठशाला की कोई सामग्री नहीं है तथा शुल्क भी अदा कर दिया है।
धन्यवाद
दिनांक― 16/12/2024
प्रार्थी
आपका आज्ञाकारी शिष्य
मोती कुमार, कक्षा 8 (अ)
प्रश्न 22. निम्न मुहावरों का अर्थ लिखिए एवं वाक्य में प्रयोग करें।
(क) पहाड़ टूट जाना
(ख) टस से मस ना होना।
(ग) नाकों चने चबाना ।
उत्तर― (क) पहाड़ टूट जाना
अर्थ ― बहुत बड़ी विपत्ति आना।
वाक्य― सुनील की नौकरी छूटने के कारण उसके परिवार पर तो जैसे 'पहाड़ ही टूट पड़ा'।
(ख) टस से मस न होना।
अर्थ ― अचल स्थिति में रहना या अपनी बात पर अडिग रहना।
वाक्य― ईमानदार अधिकारी इतने प्रलोभनों के बाद भी टस से मस न हुआ।
(ग) नाकों चने चबाना।
अर्थ ― कड़ा मुकाबला होना।
वाक्य― भारतीय सेना बड़े से बड़े दुश्मन को भी 'नाकों चने चबवा' देती है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23―26)
निर्देश- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 70-80 शब्दों में लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न 23. डॉ. चंद्रा सामान्य जनों से किस प्रकार भिन्न थीं?
उत्तर― डॉक्टर चंद्रा सामान्य लोगों से कई बातों में भिन्न थीं―
1. डॉक्टर चंद्रा को पक्षाघात की बीमारी हो गई थी जिससे उनका गर्दन से नीचे का हिस्सा निर्जीव हो गया था। वे पैरों पर नहीं चल पाती थीं और व्हीलचेयर की मदद से घूमती थीं।
2. शारीरिक कमज़ोरी के बावजूद उनका चेहरा हमेशा मुस्कुराया रहता था। उनमें अदम्य साहस और ज़िंदगी के प्रति अटूट जिंदादिली थी।
3. वे एक बुद्धिमान महिला थीं और उनके चेहरे पर हमेशा बुद्धिमत्ता की झलक दिखती थी। उन्होंने अपने परिश्रम के दम पर डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की।
4. वे माइक्रोबायोलोजी के विषय में डॉक्टरेट पाने वाली वे पहली भारतीय थीं।
डॉक्टर चंद्रा की सफलता में सबसे बड़ा योगदान उनकी माँ टी. सुब्रह्मण्य का था। बचपन में जब डॉक्टर चंद्रा को पक्षाघात हो गया था, तो उनकी माँ ने ही उन्हें संभाला था और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया था।
प्रश्न 24. भक्त रैदास ने भगवान से अपना संबंध स्थापित करते हुए किस-किस से अपने को जोड़ा है?
उत्तर― भक्त रैदास ने भगवान से अपने आपको कई तरह से जोड़ा है। उन्होंने भगवान को चन्दन, घन (बादल), चन्द्रमा, दीपक, मोती के रूप में है और अपने आपको क्रमशः पानी, मोर, चकोर, बत्ती, धागे के रूप में चित्रित किया है। चन्दन पानी के संयोग से घिस जाता है और उसकी गंध फैलने लगती है। बादल की गरजना के साथ ही मोर कूकता है। चन्द्रमा को चकोर एकटक ही देखता है। दीपक में बत्ती होती है, वह दीपक की ज्योति बिखेरती है। मोतियों में धागा पिरोया जाता है, फिर हार (माला) बन जाता है। सोने को सुहागे से चमक प्राप्त होती है। इस तरह ईश्वर से रैदास का विभिन्न प्रकार का सम्बन्ध है।
प्रश्न 25. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए―
विद्यालय में छात्र का चरित्र निर्माण होता है। निष्कपट और निस्वार्थ भाव से सेवा करने का पाठ भी यहीं सिखाया जाता है। गुरुआज्ञा का पालन और राष्ट्रप्रेम का संदेश भी यहीं मिलता है। यथाशक्ति मानवता को पोषित करने का भाव भी यहीं मिलता है। वास्तव में विद्यालय व्यक्तित्व निर्माण की कार्यशाला और राष्ट्रधर्म को अंकुरित करने की पौधशाला है।
(अ) गुरु की आज्ञा मानने का संदेश कहाँ मिलता है?
उत्तर― गुरु की आज्ञा मानने का संदेश विद्यालय से मिलता है।
(ब) विद्यालय, निष्कपट व निस्वार्थ शब्दों का संधि विच्छेद कीजिए।
उत्तर― विद्यालय = विद्या + आलय
निष्कपट = निः+कपट
निस्वार्थ = निः+स्वार्थ
(स) विद्यालय किसकी पौधशाला है?
उत्तर― विद्यालय राष्ट्रधर्म को अंकुरित करने की पौधशाला है।
प्रश्न 26. किसी देखे हुए मेले का वर्णन करते हुए एक निबंध लिखिए।
उत्तर―
रूपरेखा - 1. प्रस्तावना
2. भारत मेला प्रधान देश
3. मेला जाने का प्रस्ताव
4. मेले में पहुँचना
5. घाट तथा मन्दिरों का मनोहारी दृश्य
6. मेले की चहल-पहल
7. एक आयोजन
8. मेले की व्यवस्था
9. उपसंहार।
1. प्रस्तावना - विश्व के हर देश में मेलों का आयोजन किया जाता रहा है। मेला मनुष्य की शारीरिक एवं मानसिक थकान को मिटाकर एक नवीन उत्साह एवं आनन्द प्रदान करता है। हजारों की संख्या में लोग यहाँ एकत्रित होते हैं। इसलिए यह एक-दूसरे से मिलने एवं पारस्परिक स्नेह एवं सौहार्द्र प्रकट करने का अति उत्तम स्थल है।
2. भारत मेला प्रधान देश- भारत एक धर्म प्रधान देश है। यहाँ विभिन्न तीर्थ स्थलों पर समय-समय पर मेलों का आयोजन होता रहता है। स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् राष्ट्रीय मेले भी लगने लगे हैं। त्यौहारों पर भी मेले लगते रहते हैं।
3. मेला जाने का प्रस्ताव- यमुना के किनारे आगरा से करीब तीस मील दूर बटेश्वर है। यहाँ हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को बहुत बड़ा मेला आयोजित होता है। प्रमुख रूप से यह पशुओं को खरीदने एवं बेचने को मेला है। साथ ही मनुष्य को आकर्षित करने के लिए भी इसमें अनेक झूले एवं मनोहारी आयोजन किए जाते हैं। मैंने भी अपने मित्रों के साथ दीपावली के पश्चात् बटेश्वर जाने का मन बना लिया।
4. मेले में पहुँचना- हम आगरा से टैक्सी करके बटेश्वर के लिए रवाना हो गये। मार्ग में खेतों एवं गाँवों की हरियाली एवं प्राकृतिक सौन्दर्य को देखकर हृदय खुशी से भर गया और एक नवीन ताजगी एवं स्फूर्ति का हमारे भीतर संचार हुआ। हमें सीधे टैक्सी वाले ने मेले पर छोड़ दिया। यह बटेश्वर भगवान शिव का पवित्र तीर्थ है। यहाँ पहुँचकर तीर्थ के प्रभाव से हमारा हृदय पावन भावों से ओत-प्रोत हो गया और हमने प्रतिदिन एक अच्छा कार्य करने का संकल्प लिया।
5. घाट तथा मन्दिरों का मनोहारी दृश्य- शाम को मित्र के घर पर भोजन करके यमुना किनारे टहलने गये। पूर्णिमा के चाँद का प्रतिबिम्ब पानी में बहुत सुन्दर छटा बिखरे रहा था। चारों ओर दूधिया उजाला फैल रहा था तथा यमुना शान्त भाव से कल-कल करती हुई आगे बहती जा रही थी। चन्द्रमा की चाँदनी पड़ने से सभी मन्दिर संगमरमर जैसे श्वेत दिखाई पड़ रहे थे जिन्हें देखकर मन में एक अलौकिक शान्ति की अनुभूति हो रही थी तथा सात्विक भावनाएँ मन में हिलोरें ले रही थीं। वास्तव में, जिस अभूतपूर्व आनन्द की उपलब्धि तीर्थों में होती है, वैसी आनन्दानुभूति अन्यत्र कहाँ।
6. मेले की चहल-पहल- सभी लोगों ने सर्वप्रथम यमुना में ब्रह्म मुहूर्त से ही कार्तिक पूर्णिमा का पुण्य-लाभ लेने के लिए स्नान करना आरम्भ कर दिया। बच्चों एवं किशारों को पानी में किलोल करना बहुत ही अच्छा लग रहा था। स्नानोपरान्त सभी ने भगवान शंकर के मन्दिर में जाकर पूजा-अर्चना की। चारों ओर का वातावरण भगवान की स्तुति एवं घण्टों की आवाज से आपूरित हो गया।
कहीं मिठाइयों की तो कहीं चाट-पकौड़ी की दुकानें थीं। जहाँ लोग अपनी रुचिनुसार चीजें खाकर अपनी जिह्वा का आनन्द ले रहे थे। कहीं बच्चे गुब्बारे एवं खिलौने के लिए हठ कर रहे थे। स्त्रियों की टोलियाँ भजन गाती हुई जा रही थीं। सुबह दस बजे से पशु भी बिकने के लिये लाये जाने लगे। जैसे- गाय, भैंस, बकरी, ऊँट तथा बैल इत्यादि।
दूसरी तरफ चरखी तथा विभिन्न प्रकार के झूले थे जो बच्चों तथा बड़ों सभी को समान रूप से आकर्षित कर रहे थे। कहीं जोकर नाना प्रकार की क्रिया-कलापों द्वारा सबको हँसा रहे थे। पुरुष स्त्री का वेश बनाकर नाच दिखाकर पैसे अर्जित कर रहे थे।
7. एक आयोजन- एक तरफ मुशायरा तथा कवि सम्मेलन का आयोजन चल रहा था। कवि नीरज प्रेम रस की कविताओं का गान कर रहे थे जिससे हृदय में प्रेम भावना उद्वेलित हो रही थी। काका हाथरसी अपनी कविताओं से चारों ओर हास्य रस की पिचकारी चला रहे थे, जिसमें भीगकर सभी श्रोता हँस रहे थे। कहीं वीर रस में देश-प्रेम की कविताएँ हो रही थीं जो हृदय में देश-प्रेम की भावनाओं को पुष्ट एवं सुदृढ़ कर रही थीं।
8. मेले की व्यवस्था - मेले में पुलिस का अच्छा प्रबन्ध था जिससे जेबकतरे किसी को हानि नहीं पहुँचा सकें। मेले में एक तरफ उद्घोषणा का प्रबन्ध था जिससे अगर कोई बच्चा मेले में अपने परिवारीजनों से बिछुड़ जाता है, तो वहाँ माइक पर आवाज लगाकर कह दिया जाता था कि अमुक का बच्चा यहाँ है उसके घर वाले आकर ले जायें। मेले में सफाई की व्यवस्था अच्छी थी तथा खाने की चीजों के अच्छे स्तर का विशेष ध्यान रखा गया था।
9. उपसंहार - मेले सभी प्रियजनों एवं मित्रों को एक स्थान पर मिलाने का कार्य करते हैं जिससे सब एक-दूसरे के हाल-चाल से अवगत हो जाते हैं। आयोजकों को मेले से आर्थिक लाभ भी होता है, ये सभी का मनोरंजन करते हैं। ये हमारी संस्कृति का परिचय कराते हैं। इसलिए जिला-परिषद् को इसकी उत्तम व्यवस्था का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सरकार को भी विभिन्न मेलों का आयोजन करके सभी का उत्साहवर्धन करना चाहिए।
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय हिन्दी के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. गणित के Imp वैकल्पिक प्रश्न For Exams कक्षा 8th
2. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी
3. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय गणित के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. विषय गणित कक्षा आठवीं अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित) विषय गणित कक्षा आठवीं
3. ब्लूप्रिंट आधारित कक्षा आठवीं विषय गणित हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र
4. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
5. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय ENGLISH के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. Blueprint Based मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024
2. कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024 English General Short Answer Questions
3. कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024 8th English General Long answer type questions
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. English class 8th Solved Model Question Paper (Blueprint based) Annual Exam 2024
9. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- अंग्रेजी
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय संस्कृत के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- संस्कृत
2. संस्कृत मॉडल प्रश्नपत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 8
3. संस्कृत कक्षा- 8th वार्षिक परीक्षा वर्ष 2024 हेतु महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न
4. मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय विज्ञान के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- विज्ञान
2. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
3. परीक्षापयोगी 50 लघुत्तरीय प्रश्न विषय - विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024
4. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
5. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय सामाजिक विज्ञान के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
2. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
3. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
4. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु हल सहित प्रश्न उत्तर
5. ब्लूप्रिंट आधारित सामाजिक विज्ञान माॅडल अभ्यास प्रश्न-पत्र कक्षा 8 वीं
6. सामाजिक विज्ञान (इतिहास) कक्षा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
7. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
8. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
9. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
12. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
14. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान (Social Science) वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी
I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com
Comments