Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण

वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान | Blueprint Based Social Science Solved Model Question Paper


वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान | Blueprint Based Social Science Solved Model Question Paper

उप शीर्षक:
इस लेख में वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु कक्षा आठवीं के सामाजिक विज्ञान विषय का हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र यहाँ दिया गया है।

बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)

प्रश्न 1. जेम्स मिल द्वारा लिखित पुस्तक है-
(A) इण्डिया ऑफ माई ड्रीम
(B) द इंडियन स्ट्रगल
(C) ए हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश इंडिया
(D) लाँग वाक टू फ्रीडम।
उत्तर― (C) ए हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश इंडिया

प्रश्न 2. बिजली से चलने वाले करघों को कहते हैं-
(A) कारखाना
(B) विद्युत् हथकरघा
(C) पावरलूम
(D) सुविधा केन्द्र।
उत्तर― (C) पावरलूम

प्रश्न 3. वास्कोडिगामा ने कब पहली बार भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाया था?
(A) सन् 1489 में
(B) सन् 1498 में
(C) सन् 1600 में
(D) सन् 1700 में
उत्तर― (B) सन् 1498 में

प्रश्न 4. भारतीय संविधान का निर्माण किसने किया?
(A) भारतीय गवर्नर जनरल ने
(B) आम जनता ने
(C) भारतीय संविधान सभा ने
(D) ब्रिटिश संसद ने
उत्तर― (C) भारतीय संविधान सभा ने

प्रश्न 5. निम्नलिखित में से कौन-सा प्राकृतिक संसाधन का उदाहरण नहीं है?
(A) झरने का जल
(B) पहाड़ी
(C) लोहे के औजार
(D) खनिज पदार्थ
उत्तर― (C) लोहे के औजार

रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)

प्रश्न 6. हैदर अली और टीपू सुल्तान मैसूर के शासक थे।
प्रश्न 7. मौलिक कर्तव्य अनुच्छेद 51 (A) के तहत वर्णित हैं।
प्रश्न 8. प्राकृतिक संसाधनों की भाँति मानव संसाधन भी विश्व में समान रूप से वितरित नहीं होते हैं।
प्रश्न 9. कॉफी के पौधे की खोज एक अरबवासी कालदी ने की।
प्रश्न 10. अंग्रेजी शासनकाल का प्रमुख शासनाधिकारी गवर्नर जनरल था।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)

प्रश्न 11. विष्णु की पूजा करने वाले क्या कहलाते हैं?
उत्तर- विष्णु की पूजा करने वाले वैष्णव कहलाते हैं।

प्रश्न 12. मानव संसाधन क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर- मानव संसाधन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मनुष्य की योग्यताएँ ही भौतिक पदार्थों को मूल्यवान संसाधन बनाने में सहायता करती हैं।

प्रश्न 13. खनिज पर आधारित उद्योगों के नाम लिखिए।
उत्तर- खनिज पर आधारित उद्योगों के नाम क्रमश: लौह इस्पात उद्योग, सीमेंट उद्योग हैं।

प्रश्न 14. किन देशों में लोहा इस्पात उद्योग अवस्थित है?
उत्तर- जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जापान और रूस में लोहा इस्पात उद्योग अवस्थित है।

प्रश्न 15. सरकार निजी कम्पनियों की गतिविधियों को क्यों नियन्त्रित करती है?
उत्तर- कानूनों को बनाने, लागू करने और कायम रखने के लिए सरकार व्यक्तियों या निजी कम्पनियों की गतिविधियों को नियन्त्रित करती है ताकि सामाजिक न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

प्रश्न 16. राज्य सभा के सभापति कौन होते हैं? राज्य सभा के सदस्यों की संख्या कितनी है?
उत्तर- देश के उपराष्ट्रपति राज्य सभा के सभापति होते हैं। राज्य सभा के सदस्यों की संख्या 245 है।

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)

प्रश्न 17. औपनिवेशीकरण से क्या आशय है?
उत्तर- औपनिवेशीकरण से आशय जब कोई शक्तिशाली राष्ट्र किसी दूसरे देश पर उसके संसाधनों को अपने हित में दोहन करने के लिए राजनीतिक, सामाजिक-आर्थिक एवं सांस्कृतिक नियन्त्रण स्थापित करता है। इस प्रक्रिया को औपनिवेशीकरण कहा जाता है।

प्रश्न 18. अंग्रेजों द्वारा किए गए सुधारों का भारतीयों पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर- अंग्रेजों को लगता था कि भारतीय समाज को सुधारना जरूरी है। सती प्रथा को रोकने और विधवा विवाह को बढ़ावा देने के लिए कानून बनाए गए। अंग्रेजी भाषा की शिक्षा को जमकर प्रोत्साहन दिया गया। ईसाई मिशनरियों को खुलकर काम करने और भारतीयों का धर्म परिवर्तन कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया जिससे भारतीयों को यकीन हो गया था कि अंग्रेज उनका धर्म नष्ट कर रहे हैं।

प्रश्न 19. विश्व की जनसंख्या अत्यन्त तीव्रता से बढ़ रही है, क्यों?
उत्तर- विश्व की जनसंख्या अत्यन्त तीव्रता से बढ़ रही है, इसके निम्नलिखित कारण हैं-
(1) मृत्यु दर में कमी
(2) उच्च जन्म दर
(3) खाद्य आपूर्ति में सुधार
(4) स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
(5) प्राकृतिक वृद्धि दर
(6) प्रवास।

प्रश्न 20. निर्वाचित प्रतिनिधियों पर अंकुश का प्रावधान क्यों किया गया है?
उत्तर - निर्वाचित प्रतिनिधियों पर अंकुश का प्रावधान इसलिए किया गया है कि सत्ता का मद अच्छे-अच्छे के ईमान को डिगा सकता है जैसा राजतन्त्र में होता आया था। राजनेताओं द्वारा सत्ता के दुरुपयोग को रोकने के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों पर अंकुश लगाया गया है उन्हें जनता के प्रति जवाबदेह बनाया गया है।

प्रश्न 21. उन्नीसवीं सदी के अंत तक महिलाओं की समाज सुधार में क्या प्रतिक्रिया थी?
उत्तर- उन्नीसवीं सदी के आखिर तक खुद महिलाएँ भी सुधारों के लिए बढ़-चढ़कर प्रयास करने लगी थीं उन्होंने किताबें लिखी, पत्रिकाएँ निकालीं, स्कूल और प्रशिक्षण केन्द्र खोले तथा महिलाओं को संगठित किया। वे मताधिकार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा के अधिकार के लिए राजनीतिक दबाव समूह बनाने लगी थीं।

प्रश्न 22. इतिहास को तारीखों से क्यों जोड़ा जाता था?
उत्तर- इतिहास समय के साथ समाज में होने वाले परिवर्तनों का अध्ययन है। युद्ध शासक की ताजपोशी, बड़ी-बड़ी घटनाओं का विवरण इत्यादि ऐसी घटनाओं की एक निश्चित तिथि बताई जा सकती है इसलिए इतिहास को तारीखों से जोड़ा जाता था।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)

प्रश्न 23. जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को जिस तरह से कालखण्डों में बाँटा है, उसमें क्या समस्याएँ हैं?
उत्तर- जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को तीन कालखण्डों में बाँटा है, उसमें प्रमुख समस्याएँ निम्नलिखित हैं-
(1) जेम्स मिल के भारतीय इतिहास के विभाजन का आधार साम्प्रदायिक था लेकिन इतिहास का कोई दौर हिन्दू था या मुस्लिम नहीं कहा जा सकता, समय-समय पर सभी धर्मों के शासकों ने शासन किया।
(2) जेम्स मिल का विभाजन औपनिवेशिक विचारधारा पर आधारित था और ब्रिटिश शासन ही भारत को सभ्यता की राह पर ले जा सकता है। अंग्रेजी शासन को सभ्यता का प्रतीक माना जो पूर्णत: निराधार था।

प्रश्न 24. राज्य सभा के सदस्यों का चुनाव किसके द्वारा किया जाता है? इसके मनोनीत सदस्यों की संख्या लिखिए।
उत्तर - राज्यसभा भारतीय संसद की ऊपरी प्रतिनिधि सभा है। राज्य सभा में 245 सदस्य होते हैं। राज्य सभा के सदस्य 6 साल के लिए चुने जाते हैं जिनमें एक-तिहाई सदस्य हर 2 साल में सेवानिवृत् होते हैं। राज्य सभा के सदस्यों का चुनाव विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य करते हैं। राज्य सभा में 233 सदस्य निर्वाचित सदस्य होते हैं और 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किये जाते हैं। राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किये जाने वाले सदस्य ऐसे व्यक्ति होते हैं जिन्हें साहित्य, विज्ञान, कला और समाज सेवा जैसे विषयों के संबंध में विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव होता है।

प्रश्न 25. खाद्य सुरक्षा से क्या आशय है?
उत्तर- खाद्य सुरक्षा से आशय खाद्य पदार्थों की सुनिश्चित आपूर्ति एवं जनसामान्य के लिए भोज्य पदार्थों की उपलब्धता से है। पूरे विश्व में खाद्य सुरक्षा सदा से एक चिन्ता का विषय रहा है। जब भी अनाज उत्पादन में विश्व के वितरण की समस्या आती है, तो सहज ही निर्धन परिवार इससे अधिक प्रभावित होते हैं। खाद्य सुरक्षा की आवश्यकता- विश्व की वर्तमान स्थिति में खाद्य सुरक्षा की आवश्यकता अत्यधिक है। खाद्यान्नों की बढ़ती हुई माँगों की पूर्ति के लिए, विश्व की विशाल जनसंख्या के भरण-पोषण तथा उन्हें कुपोषण से बचाने के लिए खाद्य सुरक्षा आवश्यक है।

प्रश्न 26. यूनियन कार्बाइड के भोपाल और अमेरिकी संयन्त्रों में सुरक्षा व्यवस्था में क्या अन्तर थे ? लिखिए।
उत्तर- यूनियन कार्बाइड के भोपाल और अमेरिकी संयन्त्रों में सुरक्षा व्यवस्था में अन्तर निम्नलिखित थे-
(1) पश्चिम वर्जीनिया (अमेरिका) में कम्प्यूटरीकृत चेतावनी और निगरानी व्यवस्था मौजूद थी। भोपाल के यूनियन कार्बाइड कारखाने में गैस के रिसाव के लिए केवल मजदूरों के अंदाने के सहारे काम चलाया जाता था।
(2) पश्चिम वर्जीनिया में खतरा पैदा होने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की व्यवस्था मौजूद थी जबकि भोपाल में ऐसा कुछ नहीं था।

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय सामाजिक विज्ञान के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
2. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
3. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8
4. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र विषय- सामाजिक विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु हल सहित प्रश्न उत्तर
5. ब्लूप्रिंट आधारित सामाजिक विज्ञान माॅडल अभ्यास प्रश्न-पत्र कक्षा 8 वीं
6. सामाजिक विज्ञान (इतिहास) कक्षा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
7. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
8. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान
9. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
12. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय हिन्दी के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी
2. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- हिन्दी
3. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय गणित के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. विषय गणित कक्षा आठवीं अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित)
2. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित) विषय गणित कक्षा आठवीं
3. ब्लूप्रिंट आधारित कक्षा आठवीं विषय गणित हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र
4. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
5. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय ENGLISH के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. Blueprint Based मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024
2. कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024 English General Short Answer Questions
3. कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2024 8th English General Long answer type questions
4. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. English class 8th Solved Model Question Paper (Blueprint based) Annual Exam 2024
9. ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- अंग्रेजी

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय संस्कृत के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- संस्कृत
2. संस्कृत मॉडल प्रश्नपत्र (ब्लूप्रिंट आधारित) वार्षिक परीक्षा 2024 कक्षा 8
3. संस्कृत कक्षा- 8th वार्षिक परीक्षा वर्ष 2024 हेतु महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न
4. मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा की तैयारी विषय विज्ञान के अभ्यास मॉडल प्रश्नपत्र (हल सहित) एवं महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।
1. वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- विज्ञान
2. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
3. परीक्षापयोगी 50 लघुत्तरीय प्रश्न विषय - विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024
4. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
5. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
लेखक
(Writer)
infosrf.com

अन्य ब्लॉग सर्च करें

पाठकों की टिप्पणियाॅं (0)

अभी तक किसी पाठक ने कमेंट नहीं किया है, आप अपनी पहली टिप्पणी देने वाले बनें।

Leave a reply

सभी फ़ील्ड आवश्यक हैं। *


NOTE: कम से कम 5 और अधिकतम 100 शब्द। (0 शब्द लिखे गए)

2 - 2 = ?

You may also like

लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (60 प्रश्न उत्तर सहित) कक्षा - 8th विषय सामाजिक विज्ञान | अभ्यास प्रश्नोत्तरी वार्षिक परीक्षा 2025

लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (60 प्रश्न उत्तर सहित) कक्षा - 8th विषय सामाजिक विज्ञान | अभ्यास प्रश्नोत्तरी वार्षिक परीक्षा 2025

इस भाग में लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (60 प्रश्न उत्तर सहित) कक्षा - 8th विषय सामाजिक विज्ञान की अभ्यास प्रश्नोत्तरी वार्षिक परीक्षा 2025 हेतु दी गई है।

Read more
वार्षिक परीक्षा 2025 कक्षा 8 वीं 2 अभ्यास प्रश्न पत्र विषय सामाजिक विज्ञान अभ्यास प्रश्न पत्र सैट 'A' एवं 'B'

वार्षिक परीक्षा 2025 कक्षा 8 वीं 2 अभ्यास प्रश्न पत्र विषय सामाजिक विज्ञान अभ्यास प्रश्न पत्र सैट 'A' एवं 'B'

इस भाग में वार्षिक परीक्षा 2025 कक्षा 8 वीं 2 अभ्यास प्रश्न पत्र विषय सामाजिक विज्ञान अभ्यास प्रश्न पत्र सैट 'A' एवं 'B' दिये गए हैं।

Read more
वार्षिक परीक्षा मत्र-2023-24 विषय सामाजिक विज्ञान कक्षा-8 राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल | Social science solved question paper

वार्षिक परीक्षा मत्र-2023-24 विषय सामाजिक विज्ञान कक्षा-8 राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल | Social science solved question paper

इस भाग में वार्षिक परीक्षा मत्र-2023-24 विषय सामाजिक विज्ञान कक्षा-8 राज्य शिक्षा केन्द्र म.प्र. भोपाल का हल प्रश्न पत्र दिया गया है।

Read more

Follow us

Recent post