An effort to spread Information about acadamics

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



ब्लूप्रिंट आधारित सामाजिक विज्ञान माॅडल अभ्यास प्रश्न-पत्र कक्षा 8 वीं | परीक्षापयोगी प्रश्नोत्तर वार्षिक परीक्षा 2024

बहु-विकल्पीय प्रश्न (प्र. 1-5)

प्रश्न 1. महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जाता था-
(A) पुस्तकालय
(B) अभिलेखागार
(C) प्रयोगशाला
(D) संग्रहालय
उत्तर— (B) अभिलेखागार

प्रश्न 2. 'सिपाही से सूबेदार तक' पुस्तक के लेखक थे-
(A) सीताराम पांडे
(B) विष्णु भट्ट
(C) कुंवर सिंह
(D) मंगल पांडे
उत्तर— (A) सीताराम पांडे

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से कौन-सा प्राकृतिक संसाधन का उदाहरण नहीं है-
(A) झरने का जल
(B) पहाड़ी
(C) लोहे के औजार
(D) खनिज पदार्थ
उत्तर— (C) लोहे के औजार

प्रश्न 4. भारत की किस नदी के उपजाऊ मैदान घने बसे हुए हैं?
(A) गंगा और यमुना
(B) नर्मदा और ताप्ती
(C) गंगा और ब्रह्मपुत्र
(D) व्यास और सतलज
उत्तर— (C) गंगा और ब्रह्मपुत्र

प्रश्न 5. जनहित याचिका की व्यवस्था विकसित करने का मुख्य उद्देश्य है-
(A) अपराधों पर अंकुश लगाना।
(B) दोषी को दंडित करना।
(C) न्याय तक ज्यादातर लोगों की पहुँच बनाना।
(D) न्यायालयों के काम के बोझ को घटाना।
उत्तर— (C) न्याय तक ज्यादातर लोगों की पहुँच बनाना।

रिक्त स्थानों की पूर्ति (प्र. 6-10)

प्रश्न 6. डलहौजी ने विलय नीति का सिद्धान्त लागू किया।
प्रश्न 7. चंपारण आन्दोलन नील बागान मालिकों के खिलाफ था।
प्रश्न 8. अहमदाबाद में पहली सूती मिल 1859 ई. में स्थापित हुई थी।
प्रश्न 9. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के लिए शिक्षा संस्थानों और सरकारी नौकरियों में सीटों के आरक्षण की व्यवस्था अपनाई गई है।
प्रश्न 10. गाड़ियों से उत्सर्जित धुआँ पर्यावरणीय प्रदूषण का एक बड़ा स्रोत है।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-16)

प्रश्न 11. घुमंतु किसान मुख्य रूप से कहाँ रहते थे?
उत्तर— घुमंतु किसान मुख्य रूप से पूर्वोत्तर और मध्य भारत की पर्वतीय व जंगलों की पट्टियों में ही रहते थे।

प्रश्न 12. प्रमुख समाज सुधारकों के नाम लिखिए।
उत्तर— राजा राममोहन राय, स्वामी दयानन्द सरस्वती, ईश्वरचन्द विद्यासागर, पंडित रमाबाई, श्री नारायण गुरु, ज्योतिराव फुले, ई. बी. स्वामी नायकर इत्यादि अनेक समाज सुधारक थे जिन्होंने भारतीय समाज में सुधार के प्रयास किये।

प्रश्न 13. कोई पाँच मानव निर्मित संसाधनों के नाम लिखिए।
उत्तर— मानव निर्मित संसाधनों के नाम निम्नलिखित हैं-
(1) पुल, (2) मशीनें, (3) सड़क, (4) भवन, (5) उपकरण।

प्रश्न 14. विनिर्माण किसे कहते हैं?
उत्तर— विनिर्माण से अभिप्राय उन संगठित मानवीय प्रयासों से है जिसमें प्राथमिक उत्पादों को गौण उत्पादों में बदला जाता है जिससे उत्पाद की मूल्य वृद्धि हो जाती है।

प्रश्न 15. न्यायपालिका किन विवादों का निपटारा करती है?
उत्तर— न्यायपालिका नागरिकों, नागरिक व सरकार, दो राज्य सरकारों और केन्द्र व राज्य सरकारों के बीच पैदा होने वाले विवादों को हल करने की क्रियाविधि मुहैया कराती है।

प्रश्न 16. पावरलूम किसे कहते हैं ? इनमें कौन काम करते हैं?
उत्तर— पावरलूम बिजली से चलने वाले करघों को कहते हैं। यह 4-6 करघों की छोटी इकाई है। इन करघों के मालिक खुद उन पर काम करते हैं और परिवार के लोगों के साथ बाहर के श्रमिकों को भी काम में लगाते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 17-22)

प्रश्न 17. छपाई की तकनीक के प्रसार से जनता को क्या-क्या लाभ हुए?
उत्तर— छपाई की तकनीक के प्रसार से संचार और पुस्तक उत्पादन में क्रान्ति आ गयी, अखबार छपने लगे, महत्वपूर्ण लोगों की आत्मकथाएँ स्थानीय बाजारों में बिकने लगीं। जनता विभिन्न मुद्दों से परिचित होने लगी, जिससे ज्ञान का प्रयास हुआ।

प्रश्न 18. कंपनी के तहत काम करने वाले भारतीय सिपाहियों के असन्तोष के क्या कारण थे?
उत्तर— उत्तर-कंपनी के तहत काम करने वाले भारतीय सिपाहियों के असन्तोष के निम्नलिखित कारण थे-
(1) वे अपने वेतन, भत्तों और सेवा शर्तों के कारण असन्तुष्ट थे।
(2) कंपनी द्वारा बनाये गये कई नियमों से उनकी धार्मिक भावनाओं और आस्थाओं को ठेस पहुँचती थी।
(3) बहुत सारे सिपाही किसान परिवारों से थे। ब्रिटिश भू-नीति के कारण किसानों का गुस्सा जल्द ही सिपाहियों में फैल जाता था

प्रश्न 19. संसाधन कितने प्रकार के होते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर— उत्तर-संसाधनों को सामान्यतः निम्नलिखित 3 प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है-
(1) प्राकृतिक संसाधन- जो संसाधन प्रकृति से प्राप्त होते हैं और अधिक संशोधन के बिना उपयोग में लाये जाते हैं, जैसे-हवा, पानी, मृदा आदि।
(2) मानव निर्मित संसाधन- वे संसाधन जो मनुष्य द्वारा प्राकृतिक वस्तुओं से संशोधित करके बनाए जाते हैं मानव निर्मित संसाधन कहलाते हैं, जैसे-पुल, मशीनें, सड़क, भवन आदि।
(3) मानव संसाधन - लोगों की संख्या और शारीरिक व मानसिक योग्यता मानव संसाधन है, क्योंकि मनुष्य की कुशलताएँ ही भौतिक पदार्थों को मूल्यवान संसाधन बनाने में मदद करती हैं, जैसे-शिक्षक, डॉक्टर, वैज्ञानिक, मजदूर आदि।

प्रश्न 20. प्रधानमन्त्री कौशल विकास योजना कब व किस उद्देश्य से शुरू की गई? लिखिए।
उत्तर— उत्तर-प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पी. के. बी. वाई.) को 2015 में एक करोड़ भारतीय युवाओं को 2016 से 2020 तक प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इस योजना का उद्देश्य संभाव्य और मौजूदा रोजगार अर्जक को गुणवत्ता प्रशिक्षण प्रदान करके रोजगार योग्य कौशल की योग्यता को प्रोत्साहित करना है।

प्रश्न 21. भारतीय संविधान की 'अन्तरात्मा' किसे कहा जाता है?
उत्तर— भारतीय संविधान की अन्तरात्मा-मौलिक अधिकारों वाला खण्ड भारतीय संविधान की 'अन्तरात्मा' कहा जाता है। औपनिवेशिक शासन ने राष्ट्रवादियों के दिमाग में राज्य के प्रति सन्देह का भाव पैदा कर दिया था इसलिए स्वतन्त्र भारत में राज्य की सत्ता के दुरुपयोग से बचने के लिए कुछ लिखित अधिकारों की व्यवस्था हुई।

प्रश्न 22. आरक्षण का कानून लागू करने के पीछे क्या तर्क दिया गया है?
उत्तर— आरक्षण का कानून एक महत्वपूर्ण तर्क पर आधारित है। इसके पीछे समझ यह है कि हमारे जैसे समाज में जहाँ कुछ तबकों को सदियों तक पढ़ने-लिखने और नयी निपुणताएँ हासिल करने के अवसरों से वंचित रखा गया है, वहाँ लोकतान्त्रिक सरकार को इन तबकों की सहायता के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र. 23-26)

प्रश्न 23. जेम्स मिल द्वारा अपनी किताब में मुख्य रूप से किन बातों को उल्लेखित किया है?
उत्तर— 1817 में स्कॉटलैंड के अर्थशास्त्री और राजनीतिक दार्शनिक जेम्स मिल ने तीन विशाल खंडों में 'ए हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश इंडिया' (ब्रिटिश भारत का इतिहास) नामक एक किताब लिखी। इस किताब में उन्होंने मुख्य रूप से निम्नलिखित बातों को उल्लेखित किया-
(1) जेम्स मिल ने भारत के इतिहास को हिन्दू, मुस्लिम और ब्रिटिश इन तीन कालखंडों में बाँटा था।
(2) मिल को लगता था कि सारे एशियाई समाज सभ्यता के मामले में यूरोप से पीछे हैं।
(3) मिल ने अपनी किताब में यह भी उल्लेख किया कि भारत में अंग्रेजों के आने से पहले यहाँ हिन्दू और मुसलमान तानाशाहों का ही राज चलता था। समाज धार्मिक वैर, जातिगत बंधनों और अंधविश्वास में जकड़ा था।

प्रश्न 24. सत्यशोधक समाज की स्थापना किसके द्वारा की गई तथा किसके प्रति मुहिम चलाई गई थी?
उत्तर— महामना ज्योतिबा फुले ने भारतीय समाज को आधुनिक बनाने के अपने आन्दोलन को आगे बढ़ाने हेतु सत्यशोधक समाज की नींव रखी। सामाजिक न्याय की दिशा में ये एक बड़ा कदम था। यह जातिप्रथा, पुरोहितवाद, स्त्री पुरुष असमानता और अंधविश्वास के साथ समाज में व्याप्त आर्थिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक भ्रष्टाचार के विरुद्ध सामाजिक परिवर्तन की एक मुहिम थी। ज्योतिबा फुले ने हिन्दू धर्म को सीधी चुनौती पेश की, जो हजारों वर्षों से मिथक एवं पुराकथाएँ जनसाधारण के लिए शस्त्र का काम करती आई हैं। इसे देखते हुये फुले ने 'गुलामगीरी' पुस्तक के माध्यम से लोक प्रचलित मिथकों की पड़ताल की। इसके फलस्वरूप एक ऐसी चेतना का विस्तार हुआ, जो आगे चलकर देश के विभिन्न भागों में जातिवाद विरोधी आन्दोलनों की प्रेरणा बना।

प्रश्न 25. अलोकप्रिय और विवादास्पद कानूनों का जनता किस प्रकार विरोध कर सकती है?
उत्तर— कई बार संसद ऐसा कानून पारित कर देती है जो बेहद अलोकप्रिय साबित होता है ऐसा कानून संवैधानिक रूप से वैध होने के कारण कानूनन सही हो सकता है फिर भी वह लोगों की रास नहीं आता तो लोग उसका विरोध करने के लिए निम्नलिखित तरीके प्रयोग कर सकते हैं-
(1) लोग अलोकप्रिय कानून की आलोचना कर सकते हैं।
(2) उसके खिलाफ जनसभाएँ कर सकते हैं।
(3) अखबारों में लिख सकते हैं।
(4) टी वी चैनलों में रिपोर्ट भेज सकते हैं।
जब बहुत सारे लोग यह मानते लगते हैं कि कानून गलत पारित हो गया है तो संसद के ऊपर भी इस कानून पर दोबारा विचार करने का दबाव पड़ता है।

प्रश्न 26. श्रम और प्रौद्योगिकी के स्तर के आधार पर कृषि को कितने प्रकारों में विभाजित किया गया है?
उत्तर— श्रम और प्रौद्योगिकी के स्तर के आधार पर कृषि दो मुख्य प्रकारों में वर्गीकृत की जा सकती है। ये हैं-निर्वाह कृषि और वाणिज्यिक कृषि।
(1) निर्वाह कृषि- इस प्रकार की कृषि कृषक परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए की जाती है। इसमें पारम्परिक निम्न स्तरीय प्रौद्योगिकी का प्रयोग होता है और केवल पारिवारिक श्रम का उपयोग किया जाता है। इसमें अधिक धूप वाले दिनों से युक्त जलवायु और उर्वर मृदा वाले खेत में एक वर्ष से अधिक फसलें उगाई जा सकती हैं। निर्वाह कृषि की चावल मुख्य फसल है तथा अन्य फसलों में गेहूँ, मक्का, दलहन और तिलहन भी शामिल हैं। निर्वाह कृषि में स्थानांतरी कृषि और चलवासी पशुचारण भी शामिल हैं।
(2) वाणिज्यिक कृषि - वाणिज्यिक कृषि में फसल उत्पादन और पशुपालन बाजार में विक्रय हेतु किया जाता है। इसमें अधिक पूँजी का प्रयोग होता है। अधिकांश कार्य मशीनों के द्वारा किया जाता है। वाणिज्यिक कृषि में वाणिज्यिक अनाज कृषि, मिश्रित कृषि और रोपण कृषि शामिल है। इसमें मुख्यत: गेहूँ, मक्का, कहवा, चाय, केला, कपास इत्यादि फसलें होती हैं। इस कृषि में उत्पाद का प्रसंस्करण खेतों के निकट के कारखानों में किया जाता है। वाणिज्यिक खेती में परिवहन जाल के विकास की अनिवार्यता है

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. परीक्षापयोगी 50 लघुत्तरीय प्रश्न विषय - विज्ञान कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2024
2. विषय गणित कक्षा आठवीं अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित)
3. अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र (हल सहित) विषय गणित कक्षा आठवीं
4. ब्लूप्रिंट आधारित कक्षा आठवीं विषय गणित हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र
5. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय संस्कृत (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय हिन्दी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. a href="https://edudurga.com/blog-single.php?i=165">English General 8th Short Answer Questions
2. 8th English General Long answer type questions
3. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय अंग्रेजी (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वार्षिक परीक्षा कक्षा 8 सत्र 2022-23 प्रश्न पत्र (हल सहित)
1. 6. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय विज्ञान कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
2. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
3. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
4. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
5. [5] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
6. [6] मॉडल प्रश्नपत्र विषय विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
7. [1] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
8. [2] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
9. [3] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
10. [4] मॉडल प्रश्नपत्र विषय सामाजिक विज्ञान (हल सहित) कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
11. सामाजिक विज्ञान (इतिहास) कक्षा 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
12. [1] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
13. [2] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023
14. [3] मॉडल प्रश्न पत्र विषय गणित कक्षा आठवीं वार्षिक परीक्षा 2023

वैकल्पिक प्रश्न कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2022-23
1. 40 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
2. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय विज्ञान कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
3. 50 वैकल्पिक प्रश्न विषय गणित कक्षा 8 वीं वार्षिक परीक्षा
4. संस्कृत कक्षा- 8th वार्षिक परीक्षा वर्ष 2024 हेतु महत्वपूर्ण वैकल्पिक प्रश्न

कक्षा 8 वार्षिक परीक्षा 2023 के हल (उत्तर सहित) प्रश्न पत्रों को पढ़ें।
1. Board Exam English 2023 Solved Question paper
2. वर्ष 2023 कक्षा आठवीं विषय हिंदी वार्षिक परीक्षा का हल प्रश्न पत्र

कक्षा - 8 के इन 👇सामाजिक विज्ञान के अध्यायों को भी पढ़ें।
1. भारत में ब्रिटिश सत्ता की स्थापना और विस्तार - अध्याय- 1
2. अध्याय 2 'ब्रिटिश प्रशासन नीतियाँ और प्रभाव'
3. 8th सामाजिक विज्ञान पाठ-6 स्थलमण्डल- स्थल एवं स्थलाकृतियाँ

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

  • Share on :

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान | Blueprint Based Social Science Solved Model Question Paper

इस लेख में वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु कक्षा आठवीं के सामाजिक विज्ञान विषय का हल सहित मॉडल प्रश्न पत्र यहाँ दिया गया है।

Read more

Blueprint Based Social Science Solved Model Question Paper | वार्षिक परीक्षा 2024 अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान

इस भाग में कक्षा आठवीं की वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु सामाजिक विज्ञान विषय के ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न पत्र को हल सहित यहाँ दिया गया है।

Read more

Social Science Solved Model Question Paper | वार्षिक परीक्षा 2024 की तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास मॉडल प्रश्न पत्र कक्षा 8 विषय- सामाजिक विज्ञान

इस भाग में कक्षा आठवीं विषय सामाजिक विज्ञान की वार्षिक परीक्षा तैयारी हेतु ब्लूप्रिंट आधारित हल प्रश्न पत्र यहाँ दिया गया है।

Read more

Follow us

Catagories

subscribe